LIVE | ...
मंगलवार, 25 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - आम आदमी पार्टी की स्थापना दिवस पर बोले अरविंद केजरीवाल

आम आदमी पार्टी की स्थापना दिवस पर बोले अरविंद केजरीवाल

"आप" का एक-एक कार्यकर्ता देश को बचाने के लिए सर्वोच्च बलिदान देने को तैयार

The News Air Team by The News Air Team
रविवार, 26 नवम्बर 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
Arvind Kejriwal
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

– साल 2012 में संविधान दिवस के दिन ही हम सबने मिलकर आम आदमी पार्टी की स्थापना की थी, सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं – अरविंद केजरीवाल

– आज जनता के प्यार और आशीर्वाद से हमारी दिल्ली-पंजाब में सरकार है, दो और राज्यों में विधायक हैं और “आप” एक राष्ट्रीय पार्टी बन गई है – अरविंद केजरीवाल

– पिछले 11 साल में जितना “आप” को टारगेट किया गया, भारत के इतिहास में किसी और राजनितिक पार्टी को इतना टारगेट नहीं किया गया हैं- अरविंद केजरीवाल

– आज तक इन्हें हेराफेरी का कोई सुबूत नहीं मिला और न एक रुपए की रिकवरी हुई, यही हमारी ईमानदारी का सबसे बड़ा सर्टिफिकेट है- अरविंद केजरीवाल

– पहली बार मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, संजय सिंह और विजय नायर स्थापना दिवस पर हमारे साथ नहीं है, उनको फ़र्ज़ी केस में जेल में डाल दिया गया है, इसलिए मेरा मन बहुत भारी है – अरविंद केजरीवाल

– भाजपा को फर्जी केस कर दूसरी पार्टियों के नेताओं को झुकाना तो आता है, लेकिन “आप” को झुकाना नहीं आता है, यह हम सब के लिए गर्व की बात है- अरविंद केजरीवाल

– हमारे विरोधी हमें चाहे जितनी गालियां दें, लेकिन आज वो भी जानते है कि आम आदमी पार्टी ने देश की राजनीति बदल कर रख दी है- अरविंद केजरीवाल

– भारत को दुनिया का नंबर 1 देश बनाना है, अपनी मातृभूमि पर हज़ारों ज़िंदगी क़ुर्बान है, हम मर जाएंगे , लेकिन समझौता नहीं करेंगे- अरविंद केजरीवाल

– जनता का आशीर्वाद हमारे साथ है, हम सब अपने मज़बूत इरादों के साथ आगे बढ़ते रहेंगे और जनता के लिए काम करते रहेंगे- अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली, 26 नवंबर (The News Air) आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने रविवार को पार्टी की स्थापना दिवस पर देश भर के कार्यकर्ताओं, समर्थकों और पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि साल 2012 में संविधान दिवस के ही दिन हम सब लोगों ने मिलकर आम आदमी पार्टी की स्थापना की थी। इन 11 सालों में हमारे सामने बहुत से उतार-चढ़ाव आए, बहुत मुश्किलें भी आईं। इसके बावजूद हम सबके जज़्बे और जुनून में कोई कमी नहीं आई है और आज “आप” का एक-एक कार्यकर्ता देश को बचाने के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने को तैयार है। उन्होंने कहा कि इन 11 सालों में जितना आम आदमी पार्टी को टारगेट किया गया, उतना भारत के इतिहास में किसी और राजनितिक पार्टी को टारगेट नहीं किया गया हैं। फिर भी आज तक इन्हें हमारे खिलाफ हेराफेरी का कोई सुबूत नहीं मिला और न तो एक रुपए की रिकवरी ही हुई, यही हमारी ईमानदारी का सबसे बड़ा सर्टिफिकेट है।

आम आदमी पार्टी के 12वें स्थापना दिवस पर रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने देशभर के कार्यकर्ताओं, समर्थकों और पदाधिकारियों को डिजिटल प्रेस कांफ्रेंस के जरिए संबोधित किया। उन्होंने इस पावन अवसर पर पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं, वालेंटियर्स और देश के करोड़ों लोग, जिनके दिल में आम आदमी पार्टी बसती है, उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज ही के दिन 2012 में आम आदमी पार्टी ने जन्म लिया था। आंदोलन की कोख से निकल कर एक छोटी सी पार्टी देखते ही देखते एक राष्ट्रीय पार्टी बन गई। भारत के इतिहास की सबसे तेज़ी से बढ़ने वाली पार्टी बन गई। ये किसी चमत्कार से कम नहीं है।

“आप” के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इन 11 सालों में जनता ने हमें बहुत प्यार दिया। जनता के आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत से दो राज्यों में सरकार बनी और दो अन्य राज्यों में विधायक बने। आज देश के हर कोने कोने में आम आदमी पार्टी की चर्चा है, आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता है, चाहे वह कश्मीर हो या केरल, गुजरात हो या अरुणाचल। यह बहुत बड़ी बात है।

उन्होंने कहा कि मुझे याद है, आंदोलन के समय रामलीला मैदान में लोग अक्सर पूछते थे कि आप लोग भ्रष्ट नहीं होंगे, इसकी क्या गारंटी है? इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि आज मैं आम आदमी पार्टी से जुड़े हर व्यक्ति से कहना चाहूंगा कि पिछले 11 सालों में जितना आम आदमी पार्टी को टारगेट किया गया, भारत के इतिहास में किसी और राजनितिक पार्टी को इतना टारगेट नहीं किया गया हैं। पिछले 11 सालों में इन्होंने हम पर 250 से ज़्यादा फर्जी केस किए। ईडी, सीबीआई, आईटी, दिल्ली पुलिस समेत कोई एजेंसी नहीं छोड़ी। देश की सभी एंजेसियों को आम आदमी पार्टी के ऊपर छोड़ दिया। लेकिन आज तक इन्हे न कोई सुबूत मिला, एक पैसे की हेराफेरी नहीं मिली और न तो एक भी रुपये की रिकवरी हुई। हमारी ईमानदारी का सबसे बड़ा सर्टिफिकेट यही है।

“आप” के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज मेरा मन भारी है। यह पहला स्थापना दिवस है, जब मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, संजय सिंह और विजय नायर हमारे साथ नहीं है। उनको फ़र्ज़ी केस में जेल में डाल दिया गया है। भाजपा वालों को दूसरी पार्टियों के नेताओं पर फर्जी केस करके झुकाना तो आता है, लेकिन आम आदमी पार्टी को झुकाना नहीं आता है। यह हम सब के लिए गर्व की बात है कि आज तक हमारा एक भी विधायक या नेता न बिका न टूटा। इनके परिवार भी नहीं टूटे, उन्होंने भी साथ दिया। इन्होंने हमारे नेताओं को झुकाने की बहुत कोशिशें की, लेकिन ये हमारे एक भी नेता को तोड़ नहीं पाये। हमारे नेताओं के पास भी कई बड़े-बड़े लोग आए और बोले कि मोदी जी से मिल जाओ, समझौता कर लो। हम मध्यस्थता करवा देंगे। लेकिन हमारा एक भी नेता नहीं झुका। हमें हमारे नेताओं पर गर्व है। आज हम उनके संघर्ष को सलाम करते हैं।

यह भी पढे़ं 👇

August 25 Historical Events

25 अगस्त का इतिहास: जब बदल गई दुनिया की दिशा

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Heavy Rainfall Alert

Heavy Rainfall Alert: ओडिशा-झारखंड में भारी बारिश, IMD ने जारी किया Orange Alert

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 25

Breaking News Live Updates 25 अगस्त 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Aaj Ka Rashifal 25 August 2026

आज का राशिफल 25 अगस्त 2026: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

मंगलवार, 25 अगस्त 2026

उन्होंने कहा कि हम लोग भगत सिंह के चेले हैं। सच्चाई के रास्ते पर चले हैं। अपने भारत को दुनिया का नंबर 1 देश बनाना है।अपनी मातृभूमि पर एक क्या हज़ारों ज़िंदगी क़ुर्बान है। हम मर जाएंगे , लेकिन समझौता नहीं करेंगे। आज हम आम आदमी पार्टी से जुड़े हुए हर व्यक्ति को बताना चाहते हैं कि इस देश को बचाने के लिए सर्वोच्च बलिदान देने के लिए भी तैयार रहना है। यही शपथ हमने रामलीला मैदान में 11 साल पहले ली थी।

“आप” के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज भारत का संविधान दिवस भी है। आज ही के दिन बाबा साहब ड्रा. अंबेडकर जी की अध्यक्षता में बने देश के संविधान को अपनाया गया था। इसी दिन आम आदमी पार्टी की स्थापना होना महज़ संयोग तो नहीं हो सकता है। बाबा साहब और देश के उन तमाम शहीदों, जिन्होंने देश की आज़ादी की लड़ाई में सर्वोच्च बलिदान दिया था, उनका केवल एक ही सपना था कि एक दिन भारत को दुनिया का नंबर 1 देश बनाना है और यही आम आदमी पार्टी का भी सपना है।

“आप” के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमने हमेशा काम की राजनीति की है। 75 सालों में पहली बार एक राजनैतिक पार्टी आई है जो कहती है कि हम सरकारी स्कूल और अस्पताल बनाएंगे, उन्हें विश्व स्तरीय बनाएंगे। गरीबो को मुफ्त बिजली – पानी देंगे। यही हमारी देशभक्ति है। उन्होंने कहा कि आज तक जहाँ हमारे देश में धर्म और जाति के नाम पर चुनाव होते रहे, वहीं आज इसी देश में शिक्षा पर बात हो रही है, स्वास्थ्य पर बात हो रही है। हमारे विरोधी चाहे हमें जितनी भी गालियां दें, आज वो भी जानते है कि आम आदमी पार्टी ने देश की राजनीति बदल के रख दी है। इसी सोच, इसी जज़्बे को हमें आगे बढ़ाते रहना है। चाहे आगे का रास्ता कितना भी कठिन हो, हम लड़ेंगे और हम जीतेंगे।

“आप” के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, “आज ही के दिन साल 2012 में देश के आम आदमी ने उठकर अपनी खुद की पार्टी ‘आम आदमी पार्टी’ की स्थापना की थी। तब से लेकर आज तक इन 11 साल में बहुत उतार-चढ़ाव आए, बहुत मुश्किलें भी आई लेकिन हम सबके जज़्बे और जुनून में कोई कमी नहीं आई है। एक छोटी सी पार्टी को आज जनता ने अपने प्यार और आशीर्वाद से एक राष्ट्रीय पार्टी में बदल दिया है, जनता का आशीर्वाद हमारे साथ है, हम सब अपने मज़बूत इरादों के साथ आगे बढ़ते रहेंगे और जनता के लिए काम करते रहेंगे। सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी के स्थापना दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।”

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के बाद रेड-बॉल क्रिकेट में स्थिति के अनुसार ढलना चाहते हैं रचिन रवींद्र

Next Post

आप सरकार की ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा’ कल गुरुपर्व के शुभ अवसर पर होगी शुरू

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

August 25 Historical Events

25 अगस्त का इतिहास: जब बदल गई दुनिया की दिशा

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Heavy Rainfall Alert

Heavy Rainfall Alert: ओडिशा-झारखंड में भारी बारिश, IMD ने जारी किया Orange Alert

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 25

Breaking News Live Updates 25 अगस्त 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Aaj Ka Rashifal 25 August 2026

आज का राशिफल 25 अगस्त 2026: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Mohali IT Hub Punjab Investment

मोहाली बनेगा IT Hub: CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान, NASSCOM से की बैठक

सोमवार, 24 अगस्त 2026
Health Special: Diabetic Foot

Health Special: Diabetic Foot से बचाव, Rectal Cancer के लक्षण, Berries के फायदे

सोमवार, 24 अगस्त 2026
Next Post
मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा

आप सरकार की 'मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा' कल गुरुपर्व के शुभ अवसर पर होगी शुरू

PM Modi's target opposition

पीएम मोदी आज हैदराबाद में करेंगे रोड शो, दो रैलियों को भी करेंगे संबोधित

इजरायल के साथ चार दिवसीय संघर्ष विराम को बढ़ाना चाहता है हमास

इजरायल के साथ चार दिवसीय संघर्ष विराम को बढ़ाना चाहता है हमास

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।