नई दिल्ली, 28 फरवरी (अभिनव)-आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की रविवार को दिल्ली के जंतर मंतर पर जनसभा होगी। दिन भर ना-नुकूर के बाद आखिरकार दिल्ली पुलिस ने अरविंद केजरीवाल को सभा करने की अनुमति दे दी है। तय कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं है। शनिवार देर रात ‘‘आप’’ के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने प्रेसवार्ता कर यह जानकारी दी। दिल्ली पुलिस द्वारा सभा की अनुमति देने पर ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि मुझे ख़ुशी है कि अंततः सभा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के हिसाब से होगी। उन्होंने दिल्ली की जनता से सभा में ज़रूर आने की अपील की है।
मुझे ख़ुशी है कि अंततः सभा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के हिसाब से होगी। आप ज़रूर आयें। https://t.co/szZ2GZrXzg
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) February 28, 2026
इससे पहले, सभा की परमिशन रद्द करने पर अरविंद केजरीवाल ने कड़ी नाराजगी जताई थी। उन्होंने एक्स पर कहा कि आम आदमी पार्टी की रविवार, एक मार्च को जंतर मंतर पर रैली थी। कई दिनों पहले से ये रैली घोषित हो गई थी। अभी ऐन आखरी वक्त इन लोगों ने पुलिस से रैली कैंसिल करवा दी। क्या ये शुक्रवार को आए कोर्ट के आदेश का परिणाम है? रैली करना, अपनी बात रखना, ये तो सभी का संवैधानिक अधिकार है। इस तरह से तानाशाही करना सही नहीं। हमें रैली करने दी जाए। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने रैली की अनुमति दे दी।
उधर पार्टी मुख्यालय पर प्रेसवार्ता कर ‘‘आप’’ दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने जानकारी दी कि जैसा कि पहले भी सूचित किया गया था, 1 मार्च, रविवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल अपनी तमाम लीडरशिप के साथ एक सभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने आज (शनिवार को) दिल्ली पुलिस की तरफ से एक बार कहा गया था कि यह सभा नहीं हो सकती है। इसके बाद “आप” नेताओं की दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत हुई।

सौरभ भारद्वाज ने वर्तमान स्थिति को स्पष्ट करते हुए बताया कि अब रविवार को तय कार्यक्रम के अनुसार ठीक सुबह 11ः00 बजे जंतर-मंतर पर पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक सभा करेंगे। उन्होंने मीडिया को भी आमंत्रित करते हुए स्पष्ट किया कि कोई भी किसी तरीके का भ्रम न रखे। उन्होंने दोहराया कि जो तय कार्यक्रम था, उसी तय कार्यक्रम के तहत आम आदमी पार्टी की यह सभा रविवार, 1 मार्च को सुबह 11ः00 बजे ही होगी। इसके कुछ देर बाद उन्होंने एक्स पर ट्वीट कर बताया कि रविवार को रैली हो रही है। पुलिस से बात हो गई है। रविवार सुबह जंतर मंतर के लिए तय कार्यकम के हिसाब निकलना है। कोई भी कार्यक्रम में बदलाव नहीं हुआ है।
मुख्य बातें (Key Points)
दिल्ली पुलिस ने शनिवार देर रात अरविंद केजरीवाल की 1 मार्च की रैली की अनुमति दे दी।
पहले अनुमति रद्द होने पर केजरीवाल ने जताई थी नाराजगी, इसे तानाशाही करार दिया था।
आप नेता सौरभ भारद्वाज ने पुष्टि की कि रैली रविवार सुबह 11 बजे जंतर-मंतर पर होगी, कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं।
शराब नीति मामले में बरी होने के बाद यह केजरीवाल की पहली बड़ी जनसभा है।
केजरीवाल ने दिल्ली की जनता से रैली में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।
ਕੱਲ੍ਹ ਦੀ ਰੈਲੀ ਆਪਣੇ ਨਿਰਧਾਰਿਤ ਸਮੇਂ ਅਤੇ ਸਥਾਨ ‘ਤੇ ਹੀ ਹੋਵੇਗੀ। ਆਪ ਸਭ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਹੈ ਕਿ ਹੁੰਮ-ਹੁੰਮਾ ਕੇ ਪਹੁੰਚੋ ਅਤੇ ਹੱਕ-ਸੱਚ ਦੀ ਆਵਾਜ਼ ਬੁਲੰਦ ਕਰੋ। https://t.co/6pcIunbP9n
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) February 28, 2026








