सोमवार, 13 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - लोकसभा का मैदान, सेना तैयार.. पहली बार स्पीकर पद पर होने वाले…

लोकसभा का मैदान, सेना तैयार.. पहली बार स्पीकर पद पर होने वाले…

चुनाव की दो तस्वीरें देख लीजिए

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 25 जून 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
Lok Sabha Speaker Election Nda Om Birla India K Suresh Candidate Two Pics Says Full Story
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 25 जून (The News Air) : 24 जून को जब 18वीं लोकसभा का पहला सत्र शुरू हुआ तो ये तय माना जा रहा था कि सत्तापक्ष और विपक्ष में इस बार घमासान देखने को जरूर मिलेगा। हालांकि, लोकसभा स्पीकर पद पर ही ये देखने को मिल जाएगा, ये शायद ही किसी ने सोचा होगा। जी हां, इतिहास में पहली बार लोकसभा अध्यक्ष के लिए चुनाव होने जा रहा। सत्तापक्ष यानी बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए और विपक्षी इंडिया गठबंधन की ओर से स्पीकर पद के लिए उम्मीदवार सामने आ चुके हैं। उन्होंने नामांकन भी कर दिया है। नॉमिनेशन के दौरान जो तस्वीर आई वो भी बहुत कुछ बयां कर रही है। जिस तरह दोनों ही ओर से उम्मीदवारों उतारे गए उससे मुकाबला दिलचस्प होगा। खास बात ये है कि लोकसभा के रण में दोनों ओर की सेनाएं तैयार हैं। अब देखना होगा कि बाजी कौन मारता है।

लोकसभा स्पीकर पद के लिए बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए की ओर से ओम बिरला ने नामांकन किया है। वो पिछले सत्र में भी लोकसभा अध्यक्ष थे। इस बार जब उनका नामांकन हुआ तो उनके सपोर्ट में पूरा एनडीए खेमा एकजुट दिखा। ओम बिरला के पक्ष में प्रस्ताव पत्र पर हस्ताक्षर के दौरान अमित शाह, जेपी नड्डा समेत बीजेपी के दिग्गज नेता मौजूद रहे। चिराग पासवान, जीतनराम मांझी, अनुप्रिया पटेल समेत एनडीए के तमाम दिग्गज मौजूद रहे। उधर विपक्ष की ओर से स्पीकर पद के उम्मीदवार के सुरेश के नामांकन में मोर्चा कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने संभाला। डी राजा भी इस मौके पर मौजूद रहे।

लोकसभा स्पीकर को लेकर विपक्ष ने दावेदारी का फैसला यूं ही नहीं किया है। ऐसा इसलिए हो रहा क्योंकि इस लोकसभा में 2014 और 2019 के मुकाबले तस्वीर बदली-बदली है। इस बार विपक्षी गठबंधन इंडिया मजूबत बनकर उभरा है। सत्ताधारी खेमे में जहां 293 सांसद जीतकर आए हैं, विपक्ष का आंकड़ा 234 है। लोकसभा में बदले हालात का असर लोकसभा स्पीकर पद पर दावेदारी के दौरान दिखा। हुआ ये कि अब तक स्पीकर का पद सत्ता पक्ष को ही मिलता था। हालांकि, इसमें विपक्ष की आम सहमति होती थी। वहीं डिप्टी स्पीकर विपक्ष की ओर से होता था। हालांकि, इस बार सरकार इसके लिए तैयार नहीं हुई। बस यहीं पेंच फंस गया।

यह भी पढे़ं 👇

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates 13 April 2026

Breaking News Live Updates 13 April 2026: Big Updates, हर खबर सबसे तेज

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
April 13 History

April 13 History अपोलो 13 से लेकर थॉमस जेफरसन तक, जानें इस दिन की खास बातें

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: देश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी, तापमान में 6 डिग्री तक बढ़ोतरी

सोमवार, 13 अप्रैल 2026

2024 के चुनावी रण में एनडीए और इंडिया गठबंधन की टक्कर सभी ने देखी। देश की आवाम ने बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को बहुमत दिया। पीएम मोदी लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने। अब लोकसभा स्पीकर पद को लेकर सदन में घमासान नजर आएगा। 18वीं लोकसभा का पहला सत्र सोमवार 24 जून से शुरू हुआ। पहले दिन प्रोटेम स्पीकर का शपथ ग्रहण हुआ। फिर प्रोटेम स्पीकर ने लोकसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाना शुरू किया। इसी बीच सवाल उठा कि अगला लोकसभा अध्यक्ष कौन होगा। अब तक का इतिहास रहा कि स्पीकर का चुनाव सत्ता पक्ष और विपक्ष की सहमति से होता था। हालांकि, ये पहली बार जब लोकसभा अध्यक्ष पद पर चुनाव होगा।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Kangana Ranaut पहुंचीं महाराष्ट्र सदन तो गरमा गई सियासत, संजय राउत बोले-राष्ट्रपति भवन में दो जगह, जानें मामला

Next Post

आगामी बजट में सरकारी वेलफेयर योजनाओं के खर्च में हो सकती है बढ़ोतरी : रिपोर्ट

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates 13 April 2026

Breaking News Live Updates 13 April 2026: Big Updates, हर खबर सबसे तेज

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
April 13 History

April 13 History अपोलो 13 से लेकर थॉमस जेफरसन तक, जानें इस दिन की खास बातें

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: देश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी, तापमान में 6 डिग्री तक बढ़ोतरी

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal : 13 अप्रैल 2026 सभी राशियों के लिए पूर्ण भविष्यफल

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Asha Bhosle Passes Away

Asha Bhosle Passes Away : सुरों की मल्लिका ने पीछे छोड़ी अमर विरासत

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Next Post
आगामी बजट में सरकारी वेलफेयर योजनाओं के खर्च में हो सकती है बढ़ोतरी : रिपोर्ट

आगामी बजट में सरकारी वेलफेयर योजनाओं के खर्च में हो सकती है बढ़ोतरी : रिपोर्ट

गैस उपभोक्ताओं के लिए जारी हुई नई Guidelines, बायोमेट्रिक eKYC और गैस कनेक्शन…

गैस उपभोक्ताओं के लिए जारी हुई नई Guidelines, बायोमेट्रिक eKYC और गैस कनेक्शन...

Delhi : सफदरजंग अस्पताल के आपात चिकित्सा भवन में आग लगी

Delhi : सफदरजंग अस्पताल के आपात चिकित्सा भवन में आग लगी

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।