शनिवार, 9 मई 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - टेक्नोलॉजी - Apple, Samsung और HP ने रोका भारत में लैपटॉप का इम्पोर्ट, सरकार ने लगाया है प्रतिबंध

Apple, Samsung और HP ने रोका भारत में लैपटॉप का इम्पोर्ट, सरकार ने लगाया है प्रतिबंध

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 5 अगस्त 2023
in टेक्नोलॉजी
A A
0
Apple, Samsung और HP ने रोका भारत में लैपटॉप का इम्पोर्ट, सरकार ने लगाया है प्रतिबंध
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

डिवाइसेज बनाने वाली बड़ी कंपनियों में शामिल Apple, Samsung और HP ने भारत में लैपटॉप और टैबलेट का इम्पोर्ट रोक दिया है। केंद्र सरकार ने लाइसेंस के बिना इन डिवाइसेज का इम्पोर्ट करने पर गुरुवार को प्रतिबंध लगाया था। इसका उद्देश्य इलेक्ट्रॉनिक्स की लोकल मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाना है।

हालांकि, सरकार के इस फैसले से पर्सनल कंप्यूटर, लैपटॉप और टैबलेट बनाने वाली कंपनियों को बड़ा झटका लगा है। इनमें से अधिकतर कंपनियां देश में बिक्री के लिए इन डिवाइसेज का इम्पोर्ट करती हैं। Bloomberg की रिपोर्ट में इस मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि ये कंपनियां इन डिवाइसेज के इम्पोर्ट के लिए जल्द लाइसेंस लेने पर सरकार के साथ बातचीत कर रही हैं। इनके लिए फेस्टिवल सीजन बिक्री के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण होता है। इस बारे में एपल, सैमसंग और HP को भेजे गए प्रश्नों का उत्तर नहीं मिला।

इससे एपल और सैमसंग जैसी कंपनियों के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं। ये कंपनियां पहले ही इंटरनेशनल मार्केट में इनवेंटरी अधिक होने और ग्रोथ धीमी पड़ने से जूझ रही हैं। इस फैसले से चीन से होने वाले लैपटॉप और पर्सनल कंप्यूटर के इम्पोर्ट पर बड़ा असर पड़ सकता है। देश में अप्रैल से जून के दौरान इलेक्ट्रॉनिक्स का इम्पोर्ट लगभग 19.7 अरब डॉलर का था। इसमें लैपटॉप, पर्सनल कंप्यूटर और टैबलेट शामिल थे। इस बारे में सरकार की ओर से जारी नोटिस में बताया गया था, “इम्पोर्ट की अनुमति सीमित इम्पोर्ट के लिए वैध लाइसेंस पर होगी।” देश के कुल मर्चेंडाइज इम्पोर्ट में इलेक्ट्रॉनिक्स की हिस्सेदारी 7 से 10 प्रतिशत की है।

यह भी पढे़ं 👇

Digital Sovereignty

Digital Sovereignty: यूरोप ने Microsoft को कहा अलविदा, Linux की ओर बड़ा पलायन

शुक्रवार, 8 मई 2026
Online Gaming Rules India

Online Gaming Rules India: 1 मई से नए नियम, Money Games पर सख्ती

शुक्रवार, 1 मई 2026
Ethanol Fuel

E85 और E100 Ethanol Fuel: पेट्रोल का युग खत्म होने वाला है क्या?

गुरूवार, 30 अप्रैल 2026
India Online Gaming Rules 2026

India Online Gaming Rules 2026: 1 मई से Real Money Games पर बैन!

गुरूवार, 23 अप्रैल 2026

इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से जुड़े संगठन MAIT के पूर्व डायरेक्टर जनरल, Ali Akhtar Jafri का कहना है, “इस फैसले का उद्देश्य देश में मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाना है।” प्रोडक्शन-लिंक्ड इंसेंटिव के जरिए सरकार इलेक्ट्रॉनिक्स सहित दो दर्जन से अधिक सेक्टर्स में लोकल मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाने की कोशिश कर रही है। IT हार्डवेयर मैन्युफैक्चरिंग में बड़े इनवेस्टमेंट्स को आकर्षित करने के उद्देश्य से सरकार ने दो अरब डॉलर की मैन्युफैक्चरिंग इंसेंटिव स्कीम के लिए आवेदन करने की समयसीमा बढ़ा दी है। देश को ग्लोबल इलेक्ट्रॉनिक्स सप्लाई चेन में बड़ी ताकत बनाने के लिए यह स्कीम महत्वपूर्ण है। सरकार का लक्ष्य 2026 तक इलेक्ट्रॉनिक्स का वार्षिक प्रोडक्शन बढ़ाकर 300 अरब डॉलर करने का है। देश में लैपटॉप बेचने वाली बड़ी कंपनियों में Apple, Dell, Lenovo और HP, Acer, Samsung और LG शामिल हैं। लैपटॉप का बड़ी संख्या में चीन जैसे देशों से इम्पोर्ट होता है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

प्रधानमंत्री ने विश्व तीरंदाजी चैम्पियनशिप में स्वर्ण जीतने वाली भारतीय महिला टीम की तारीफ की

Next Post

वेट लॉस और डायबिटीज कंट्रोल कर सकता है लौकी का चीला, जानिए इसे कैसे बनाना है

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Digital Sovereignty

Digital Sovereignty: यूरोप ने Microsoft को कहा अलविदा, Linux की ओर बड़ा पलायन

शुक्रवार, 8 मई 2026
Online Gaming Rules India

Online Gaming Rules India: 1 मई से नए नियम, Money Games पर सख्ती

शुक्रवार, 1 मई 2026
Ethanol Fuel

E85 और E100 Ethanol Fuel: पेट्रोल का युग खत्म होने वाला है क्या?

गुरूवार, 30 अप्रैल 2026
India Online Gaming Rules 2026

India Online Gaming Rules 2026: 1 मई से Real Money Games पर बैन!

गुरूवार, 23 अप्रैल 2026
Online Gaming Rules

Online Gaming Rules India: 1 मई से बड़ा बदलाव, नए नियम लागू

गुरूवार, 23 अप्रैल 2026
AI Gaming Generator

AI Gaming Generator से अब घर बैठे बनाएं गेम, जानें पूरा तरीका

बुधवार, 22 अप्रैल 2026
Next Post
वेट लॉस और डायबिटीज कंट्रोल कर सकता है लौकी का चीला, जानिए इसे कैसे बनाना है

वेट लॉस और डायबिटीज कंट्रोल कर सकता है लौकी का चीला, जानिए इसे कैसे बनाना है

मौत

सेना के जवान की मौत: सतनाम सिंह को सांप या किसी अन्य जहरीले जीव ने काटा, साइकिल पर ड्यूटी पर जा रहा था

सलमान खान ने पहनी पिंक पैंट, सोशल मीडिया पर बना मजाक, लोग बोले - बार्बी भाई

सलमान खान ने पहनी पिंक पैंट, सोशल मीडिया पर बना मजाक, लोग बोले...

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।