LIVE | ...
शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - दिल्ली की सरकार का डीएनए ही गरीब विरोधी : मल्लिकार्जुन खड़गे

दिल्ली की सरकार का डीएनए ही गरीब विरोधी : मल्लिकार्जुन खड़गे

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 25 फ़रवरी 2023
in Breaking News, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 25 फरवरी (The News Air)| कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि दिल्ली की सरकार में बैठे लोगों का डीएनए ही गरीब विरोधी है। ये सरकार गरीब के खिलाफ काम करती है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार को पार्टी के 85वें अधिवेशन को संबोधित करते हुए कहा कि आप सबने मुझे चुना, मेरा विश्वास किया। मैं इसका आभारी हूं। ये केवल कांग्रेस पार्टी में ही संभव है कि एक मामूली सा ब्लॉक अध्यक्ष आज कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष बन गया। लोकतंत्र का सबसे बड़ा सबूत आज यह कांग्रेस पार्टी है।

उन्होंने कहा कि देशभर में चारों ओर फैले इस नफरत के माहौल के बीच राहुल गांधी ने पदयात्रा निकालकर संघर्ष की एक नई मशाल भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से देश में जलाई। जिसकी रोशनी कन्याकुमारी से कश्मीर तक फैल गई। राहुल गांधी ने न धूप की, ना बारिश की परवाह की, न धूल के बवंडर की चिंता की और न बर्फ की परवाह की, वो यात्रा में पैदल चलते रहे। राहुल गांधी ने देशभर में अपनी भारत जोड़ो यात्रा निकाली। भारत की आत्मा में कांग्रेस पार्टी बसी हुई है और कांग्रेस देशवासियों का दर्द समझती है।

उन्होंने कहा महात्मा गांधी आज से 100 साल कर्नाटक के बेलगांव में कांग्रेस के अध्यक्ष बने थे। उन्होंने देश को एक नई दिशा दी थी, उन्होंने कांग्रेस का स्वरूप बदला और कांग्रेस के संविधान में कई बड़े बदलाव किए थे, उन्होंने भारत के किसान और मजदूरों, गरीबों, वंचितों को देश की मुख्यधारा से जोड़ा। बेलगाम में पहली बार कांग्रेस पार्टी ने छुआछूत और जाति भेदभाव को पार्टी के अपने एजेंडे में आधिकारिक रूप से शामिल किया था। कर्नाटक में उन्होंने छुआछूत के खिलाफ प्रस्ताव पास करके देश को एक संदेश दिया था इसलिए आज हम उन्हें याद करते हैं।

यह भी पढे़ं 👇

Aaj Ka Itihas 17 October

Aaj Ka Itihas 17 October: जानें आज की बड़ी ऐतिहासिक घटनाएं

शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
Diljit Dosanjh

Diljit Dosanjh गांव खालिस्तानी नारे केस में 3 गिरफ्तार, मोगा से कनेक्शन

शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
Chandigarh Outsource Scam

Chandigarh Outsource Scam में CBI की सुबह-सुबह रेड, अफसर भी घेरे में

शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
Rajbir Ghumman CBI

CM मान के OSD Rajbir Ghumman पहुंचे CBI दफ्तर, ₹20.98 लाख कैश, 3 चिट्ठियां, 1 OSD: पंजाब में मचा सियासी भूचाल

शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026

उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सत्ता में बैठे लोगों ने आज देश के हर संस्थान को हथिया रखा है। आज देश को ‘ सेवा संघर्ष और बलिदान’ की जरूरत है इसलिए यह हमारा नारा होगा। भारत आज अपने सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहा है। कमरतोड़ महंगाई से जनता के घर का बजट बिगड़ गया है। फसल की कीमत ना देकर किसानों की आमदनी को खत्म किया जा रहा है। नफरत में देश के सामाजिक माहौल को बिगाड़ दिया है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और अन्य संवैधानिक संस्थाओं के दम पर देश में चुनी हुई सरकारों को गिराया जा रहा है। अधिवेशन से ठीक पहले कांग्रेस नेताओं के घर ईडी की रेड के बावजूद इसका डट कर मुकाबला किया।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ऐसा लगता है कि देश में पिछड़ों गरीबों और मध्यवर्गीय परिवारों के लिए इस देश में कोई जगह नहीं है। केंद्र सरकार की ओर से कोविड काल में लगाए गए लॉकडाउन में लोगों को ना दवाई मिली, ना आना जाना संभव हो पाया, ना अस्पताल में पहुंच पाए यहां तक की अंतिम संस्कार भी संभव नहीं हुआ। मनरेगा बजट में कटौती कर दी गई। मनमोहन सिंह सरकार में फूड सिक्योरिटी बिल जो लाया गया, यहां तक की उसके बजट में भी कटौती कर दी गई। दिल्ली की सरकार में बैठे लोगों का डीएनए ही गरीब विरोधी है। इनका डीएनए गरीब के खिलाफ काम करता है।

उन्होंने अदाणी पर हमला बोलते हुए कहा, प्रधानमंत्री मोदी के एक मित्र की आमदनी 300 गुना अधिक बढ़ गई। ऐसा लगता है कि प्रधान सेवक देश की नहीं, सिर्फ अपने मित्र की सेवा ही कर रहे हैं। आज आम आदमी को चिंता है कि उनकी एलआईसी में जो जमा की गई पूंजी और एसबीआई बैंक में जमा पैसे बच पाएंगे या नहीं।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हम चीन के खिलाफ भारत की सेना के साथ खड़े हैं, लेकिन केंद्र में बैठे बीजेपी के नेता लगातार बार-बार यह कहते हैं कि कांग्रेस पार्टी सेना विरोधी है, जबकि सत्ता में रहते हुए कांग्रेस पार्टी ने देश की सेना को मजबूत किया। चीन ने अप्रैल 2020 से लगातार हिंदुस्तान की जमीन पर हमला किया, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने उनको क्लीन चिट दे दी। यहां तक की विदेश मंत्री ने यह बयान तक दे दिया कि हम चीन से लड़ नहीं सकते। क्योंकि चीन भारत से बड़ी अर्थव्यवस्था है।

खड़गे ने प्रधानमंत्री मोदी को चुनौती देते हुए कहा, यह 56 इंच का सीना तभी माना जाएगा जब आप चीन से भारत की जमीन को लड़कर वापस लेंगे। साल 2024 के चुनाव में हमारा एजेंडा बिल्कुल साफ है हम देश के मुद्दों पर चुनाव लड़ेंगे। 2004 से 2014 के बीच यूपीए ने समान विचारधारा वाले कई दलों से गठबंधन किया। और कांग्रेस पार्टी ने एक बेहद कामयाब सरकार चलाई, आज हम उन समान विचारधारा वाले दलों का स्वागत करते हैं, आज एक बार फिर साथ आने का मौका है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

होली के मौके पर स्पेशल ट्रेनों में 30 प्रतिशत अधिक किराया

Next Post

दिल्ली में पीडब्ल्यूडी का अतिक्रमण विरोधी अभियान, लोगो ने किया विरोध

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Aaj Ka Itihas 17 October

Aaj Ka Itihas 17 October: जानें आज की बड़ी ऐतिहासिक घटनाएं

शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
Diljit Dosanjh

Diljit Dosanjh गांव खालिस्तानी नारे केस में 3 गिरफ्तार, मोगा से कनेक्शन

शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
Chandigarh Outsource Scam

Chandigarh Outsource Scam में CBI की सुबह-सुबह रेड, अफसर भी घेरे में

शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
Rajbir Ghumman CBI

CM मान के OSD Rajbir Ghumman पहुंचे CBI दफ्तर, ₹20.98 लाख कैश, 3 चिट्ठियां, 1 OSD: पंजाब में मचा सियासी भूचाल

शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
Sachin Pilot Punjab Ground Test Congress Gangster Violence

राहुल गांधी से पहले पायलट करेंगे ग्राउंड टेस्ट: ग्यासपुरा, झोटा परिवार से मिलेंगे

शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
Shri Akal Takht

अकाल तख्त में AAP विधायकों की पेशी: ग्यासपुरा विवाद पर देंगे स्पष्टीकरण

शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
Next Post

दिल्ली में पीडब्ल्यूडी का अतिक्रमण विरोधी अभियान, लोगो ने किया विरोध

Virat Kohli On MS Dhoni

मुश्किल समय में मुझसे संपर्क करने वाले केवल धोनी थे : विराट

भारत जोड़ो यात्रा के साथ ही मेरी पारी समाप्त हो सकती है : सोनिया गांधी

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।