चंडीगढ़, 14 अक्टूबर (The News Air): पंजाब सरकार ने पंचायत चुनावों के मद्देनजर 15 अक्टूबर 2024 (मंगलवार) को राज्य के सभी सेवा केंद्रों में अवकाश की घोषणा की है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब के प्रशासनिक सुधार एवम जन शिकायतों संबधी मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने बताया कि 15 अक्टूबर को राज्य के सभी सेवा केंद्र बंद रहेंगे ताकि स्टाफ अपने मतदान के अधिकार का उपयोग कर सके। उन्होंने बताया कि 15 अक्टूबर को छोड़कर बाकी दिन सेवा केंद्र निर्धारित समय अनुसार सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक कार्यशील रहेंगे।
ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें













