गुरूवार, 12 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - नई दिल्ली - दिल्लीवालों के साथ वादाखिलाफी से नाराज भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल रावत और पूजा शर्मा “आप” में शामिल

दिल्लीवालों के साथ वादाखिलाफी से नाराज भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल रावत और पूजा शर्मा “आप” में शामिल

"आप" मुख्यालय पर वरिष्ठ नेता सोमनाथ भारती ने दोनों नेताओं व उनकी टीम को पटका-टोपी पहना सदस्यता दिलाई

The News Air Team by The News Air Team
रविवार, 26 अक्टूबर 2025
A A
0
Aap join
104
SHARES
694
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

नई दिल्ली, 26 अक्टूबर (The News Air) भाजपा सरकार द्वारा दिल्लीवालों के साथ वादाखिलाफी करने से नाराज भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल रावत और पूजा शर्मा रविवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। “आप” मुख्यालय पर वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सोमनाथ भारती ने दोनों नेताओं और उनकी पूरी टीम को पटका-टोपी पहना कर पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार से दिल्ली की जनता तो नाराज है ही, उसके कार्यकर्ताओं में भी आक्रोश बढ़ रहा है। बीते आठ महीने में भाजपा ने महिलाओं को 2500 रुपए व होली-दिवाली पर मुफ्त सिलेंडर देने और प्रदूषण खत्म करने समेत कोई वादा पूरा नहीं किया। अब अनिल रावत और पूजा शर्मा, अरविंद केजरीवाल की ईमानदार राजनीति को घर-घर पहुंचा कर जनता की सेवा करेंगे।

पार्टी मुख्यालय पर प्रेस वार्ता कर सोमनाथ भारती ने सभी दिल्लीवासियों को छठ पर्व के दूसरे दिन खरना की बधाई देते हुए कहा कि किसी भी पार्टी का आगे बढ़ना और बने रहना उसके जमीनी कार्यकर्ताओं पर निर्भर करता है। जब भाजपा दिल्ली में सत्ता में आई, तो उन्होंने बड़े-बड़े वादे किए, जैसे हर महीने 2,500 रुपये, होली और दिवाली में मुफ्त सिलेंडर, प्रदूषण खत्म करना समेत कई अन्य वादे किए। लेकिन सात-आठ महीने बाद दिल्ली की जनता त्राहिमाम कर रही है। वादे तो दूर, जनता और भाजपा के कार्यकर्ता दोनों परेशान हैं। भाजपा का कार्यकर्ता जनता के सामने मुंह दिखाने लायक नहीं रहे, क्योंकि लोग सवाल पूछते हैं कि 2,500 रुपये कब मिलेंगे, मुफ्त सिलेंडर कब मिलेगा और प्रदूषण कब खत्म होगा।

सोमनाथ भारती ने कहा कि भाजपा ने प्रदूषण मापने वाले उपकरणों के आसपास पानी का छिड़काव कर डेटा में हेरफेर किया, ताकि रिकॉर्डिंग गलत हो। अगर बेईमानी में पीएचडी दी जाए, तो वह भाजपा को मिलेगी। उन्होंने कहा कि किसी बड़ी इमारत को ढहाने के लिए एक ईंट निकालनी पड़ती है। कार्यकर्ता पार्टी की नींव होते हैं और जब वे निकलने लगते हैं, तो पार्टी ढह जाती है। भाजपा के दो कर्मठ कार्यकर्ता, अनिल रावत (उर्फ अनिल गुर्जर) और पूजा शर्मा, अपनी पूरी टीम के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं क्योंकि लोग उनसे पूछते हैं कि केजरीवाल की सरकार के बिना जीवन नरक क्यों बन गया है। गरीबों के घर तोड़े जा रहे हैं, पानी गंदा आ रहा है, सीवर साफ नहीं हो रहे, सड़कें टूटी हैं।

यह भी पढे़ं 👇

Delhi Excise Case

Delhi Excise Case : केजरीवाल-सिसोदिया समेत कई लोगों ने दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को लिखा पत्र

बुधवार, 11 मार्च 2026
Arvind Kejriwal

Delhi Excise Policy Case: जज के खिलाफ केजरीवाल-सिसोदिया की बड़ी गुहार

बुधवार, 11 मार्च 2026
Delhi NCR LPG Crisis

Delhi NCR LPG Crisis: गोदामों के बाहर लंबी लाइनें, कालाबाजारी में ₹5000 तक पहुंचा सिलेंडर

बुधवार, 11 मार्च 2026
Delhi Uttam Nagar Murder

Delhi Uttam Nagar Murder: तरुण केस में CM का बुलडोजर गरजा

सोमवार, 9 मार्च 2026

सोमनाथ भारती ने कहा कि अनिल गुर्जर 30 साल से भाजपा में सक्रिय थे। वह हौज खास मंडल के अध्यक्ष, नई दिल्ली के जिला मंत्री, हौज खास मंडल के युवा मोर्चा अध्यक्ष और महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहे। आज अनिल गुर्जर और उनकी टीम को भाजपा की बेईमानी से निराशा हुई है। वहीं, पूजा शर्मा, जो बसंत गांव से हैं, एक स्वतंत्र सामाजिक कार्यकर्ता रही हैं और भाजपा में मंडल उपाध्यक्ष, बसंत बिहार वार्ड और कई संगठनों जैसे निहारिका फाउंडेशन की संस्थापक, राष्ट्रीय हित मंच की महामंत्री, राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ की युवा महामंत्री, राष्ट्रीय परशुराम परिषद शक्ति वाहिनी में मंत्री, दिल्ली प्रदेश मानवाधिकार की उपाध्यक्ष और शिक्षा अभियान की दिल्ली सचिव रही हैं। पिछले आठ साल से वे भाजपा में सक्रिय थीं और मंत्रियों, सांसदों और विधायकों को जिताने में उनकी बड़ी भूमिका रही।

सोमनाथ भारती ने कहा कि दोनों कार्यकर्ता भाजपा की बेईमानी से तंग आ चुके थे। आम आदमी पार्टी में शामिल होने से उन्हें जनसेवा का मौका मिलेगा। एक तरफ आम आदमी पार्टी के विधायकों की 12 साल की विधायकी में लोगों को कभी नहीं लगा कि वे विधायक हैं, क्योंकि वे जनता के बीच रहते थे। वहीं, दूसरी तरफ भाजपा के नेता जनता से कटे हुए हैं, जिसके कारण कार्यकर्ता भुगत रहे हैं।

सोमनाथ भारती ने अनिल गुर्जर और पूजा शर्मा का “आप” में उनकी पूरी टीम के साथ स्वागत किया और विश्वास जताया कि वे अरविंद केजरीवाल की ईमानदार राजनीति को घर-घर तक पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि “आप” में उन्हें जनता की सेवा का पूरा मौका मिलेगा, खासकर शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी जैसे क्षेत्रों में, जहां “आप” का नेतृत्व जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलता है। उन्होंने दोनों का और उनकी टीम का हार्दिक स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि वे दिल्ली की जनता की सेवा पूरे मन से करेंगे।

Previous Post

भाजपा ने दिल्ली में छठ पर्व की आस्था का भी मज़ाक बना दिया- केजरीवाल

Next Post

पंजाब सरकार की ओर से बाढ़ प्रभावित जिलों के किसानों को मुफ्त गेहूं के बीज वितरण की शुरुआत

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Delhi Excise Case

Delhi Excise Case : केजरीवाल-सिसोदिया समेत कई लोगों ने दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को लिखा पत्र

बुधवार, 11 मार्च 2026
Arvind Kejriwal

Delhi Excise Policy Case: जज के खिलाफ केजरीवाल-सिसोदिया की बड़ी गुहार

बुधवार, 11 मार्च 2026
Delhi NCR LPG Crisis

Delhi NCR LPG Crisis: गोदामों के बाहर लंबी लाइनें, कालाबाजारी में ₹5000 तक पहुंचा सिलेंडर

बुधवार, 11 मार्च 2026
Delhi Uttam Nagar Murder

Delhi Uttam Nagar Murder: तरुण केस में CM का बुलडोजर गरजा

सोमवार, 9 मार्च 2026
Arvind Kejriwal

Mukhyamantri Mawaan Dhiyan Satkar Yojana: पंजाब की हर महिला को 1000 रुपये, केजरीवाल की गारंटी पूरी!

रविवार, 8 मार्च 2026
Weather Update

UP Weather Update: Delhi-UP में धूप और गर्मी, Himachal-Uttarakhand में बर्फबारी का अलर्ट!

शनिवार, 7 मार्च 2026
Next Post
1

पंजाब सरकार की ओर से बाढ़ प्रभावित जिलों के किसानों को मुफ्त गेहूं के बीज वितरण की शुरुआत

Baljit kaur

राजस्थान के मुख्यमंत्री को श्री गुरु तेग बहादर जी के 350वें शहीदी समारोहों में शामिल होने का आमंत्रण दिया

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।