LIVE | ...
रविवार, 2 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - आंध्र प्रदेश गर्ल्स वॉशरूम हिडन कैमरा केस

आंध्र प्रदेश गर्ल्स वॉशरूम हिडन कैमरा केस

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 31 अगस्त 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय
A A
0
हिडन कैमरा
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

आंध्र प्रदेश, 31 अगस्त (The News Air): कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के बाद से देश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर लोगों में गुस्सा है। इस बीच, आंध्र प्रदेश के कृष्णा में एक इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के वॉशरूम में कथित तौर पर छिपाकर लगाया गया कैमरा पाए जाने की बात सामने आई है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि कोई कैमरा नहीं मिला है। छात्राएं लगातार प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने खनन मंत्री के. रविंद्र से शिकायत भी की कि प्रबंधन मामले को दबाने की कोशिश कर रहा है।

सैकड़ों विद्यार्थी प्रदर्शन कर रहे
कृष्णा जिले के एसआर गुड्लावल्लेरु इंजीनियरिंग कॉलेज में गुरुवार मध्यरात्रि से सैकड़ों विद्यार्थी इस मुद्दे पर प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रों ने अपनी पीड़ा रवींद्र के सामने बयां की, जो मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के निर्देश पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के साथ कॉलेज पहुंचे थे।

मामले को दबाने की कोशिश
छात्राओं ने रवींद्र से शिकायत करते हुए कहा, ‘हमें (छात्रों को) कॉलेज प्रबंधन पर भरोसा नहीं है क्योंकि वह पिछले तीन दिनों से मामले को दबाने की कोशिश कर रहा है। कॉलेज प्रबंधन ने हमें धमकी दी है कि अगर हमने इस मामले की शिकायत की तो वे हमारे खिलाफ कार्रवाई करेंगे।’

यह भी पढे़ं 👇

History of August 2

2 अगस्त का इतिहास: History of August 2 में हुई ये बड़ी घटनाएं

रविवार, 2 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

रविवार, 2 अगस्त 2026
Heavy Rainfall Warning

बड़ा अलर्ट! Gujarat में Extremely Heavy Rainfall, IMD ने जारी की चेतावनी

रविवार, 2 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 2

Breaking News Live Updates 2 अगस्त 2026: Sunday Live, हर बड़ी खबर सबसे पहले

रविवार, 2 अगस्त 2026

क्या बोले सीएम नायडू?
इस बीच, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कृष्णा जिले के गुड्लावल्लेरु इंजीनियरिंग कॉलेज के महिला वॉशरूम में कैमरा लगाए जाने के आरोपों की जांच के आदेश दिए। उन्होंने साफ कह दिया है कि अगर छिपाकर लगाए गए कैमरों के माध्यम से वीडियो रिकॉर्ड करने का अपराध साबित होता है, तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नायडू ने छात्राओं से आग्रह किया कि यदि उनके पास घटना से संबंधित कोई सबूत है तो वे उसे उनके साथ साझा करें।

इस घटना के संबंध में मामला दर्ज किया गया है। हालांकि, पुलिस का कहना कि छात्रों के शौचालय में ऐसा कोई छिपा हुआ कैमरा नहीं मिला है। कृष्णा जिले के पुलिस अधीक्षक गंगाधर राव ने बताया कि इस मामले को लेकर विश्वास बहाली के उपाय किए गए हैं और आरोपों की जांच के लिए एक विशेष टीम गठित की गई है।

इससे पहले, राज्य के मानव संसाधन विकास मंत्री नारा लोकेश ने भी इस कथित घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

प्रदर्शन कर रहे छात्राओं का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
इंजीनियरिंग कॉलेज में हुई यह घटना शुक्रवार को उस दौरान सामने आई जब न्याय के लिए गुरुवार देर रात तक प्रदर्शन कर रहे छात्राओं का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लोकेश ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक कहा, ‘मैंने कॉलेज में छात्राओं के शौचालय में छिपा कैमरा लगाए जाने के आरोपों की जांच के आदेश दिए हैं। दोषियों और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मैंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे सुनिश्चित करें कि कॉलेजों में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।’

आइए जानते हैं इस मामले में अब तक क्या हुआ?

  • आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में एसआर गुडलवल्लेरु इंजीनियरिंग कॉलेज में गर्ल्स हॉस्टल के वॉशरूम से हिडन कैमरा मिलने की बात सामने आई। इससे छात्राओं के बीच हड़कंप मच गया। छात्राओं ने गुरुवार रात न्याय की मांग करते हुए विरोध जताया।
  • मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कॉलेज में तनाव का माहौल बनने के बाद मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने मामले की जांच के आदेश दिए। पुलिस ने इस मामले में विजय शाह नाम के कॉलेज छात्र को ही गिरफ्तार किया। कथित तौर पर उसके लैपटॉप में 300 अश्लील वीडियो मिले। आशंका जताई गई कि आरोपी ने ये वीडियो कॉलेज के अन्य छात्रों को बेंचे हैं।
  • एक लड़की ने बताया कि जब वह वॉशरूम गई तो उसे कुछ अजीब लगा, इसी दौरान उसने पाया कि यहां पर वीडियो बनाने के लिए एक कैमरा लगा हुआ था। छात्रा ने इसकी जानकारी कॉलेज प्रशासन को दी। छात्रों ने निजता के उल्लंघन और उसके बाद वीडियो के प्रसार के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। 
  • मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने जांच के आदेश दिए और राज्य के खनन मंत्री के रविंद्र, कृष्णा के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को कॉलेज का दौरा करने का भी निर्देश दिया। पुलिस के आधिकारिक बयान में कहा गया कि लड़कियों के छात्रावास में कोई गुप्त कैमरा नहीं मिला। आरोपों का कोई सबूत नहीं मिला। लड़कियों को इस मुद्दे पर चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।
  • पुलिस ने कहा कि छात्रों और कॉलेज स्टाफ की मौजूदगी में संदिग्धों के लैपटॉप, मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक समान की भी जांच की। आरोपों की जांच के लिए एक विशेष टीम गठित की गई है। राज्य के मानव संसाधन विकास मंत्री नारा लोकेश ने भी इस कथित मामले की जांच के आदेश दिए। 
  • मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने विरोध कर रहे छात्रों से अपील की है कि अगर उनके पास वॉशरूम में कैमरा होने का कोई सबूत है तो उसे साझा करें। 

 

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

लुका-छिपी खेल रही थी 11 साल की मासूम, कमरे में छिपने गई…

Next Post

भेड़ियों को पकड़ने के लिए वन विभाग ने जाल बिछाया, तलाशी अभियान जारी

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

History of August 2

2 अगस्त का इतिहास: History of August 2 में हुई ये बड़ी घटनाएं

रविवार, 2 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

रविवार, 2 अगस्त 2026
Heavy Rainfall Warning

बड़ा अलर्ट! Gujarat में Extremely Heavy Rainfall, IMD ने जारी की चेतावनी

रविवार, 2 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 2

Breaking News Live Updates 2 अगस्त 2026: Sunday Live, हर बड़ी खबर सबसे पहले

रविवार, 2 अगस्त 2026
Aaj Ka Rashifal 2 August 2026

आज का राशिफल 2 August 2026: इन राशियों के लिए खास है आज का दिन

रविवार, 2 अगस्त 2026
Delhi Excise Case

Kejriwal का E-20 के खिलाफ बड़ा आंदोलन: 7 लाख ने देखा टाउनहॉल, 4 अगस्त को 2 लाख पिटीशन लेकर PM आवास पर मोर्चा

शनिवार, 1 अगस्त 2026
Next Post
हिडन कैमरा

भेड़ियों को पकड़ने के लिए वन विभाग ने जाल बिछाया, तलाशी अभियान जारी

हिडन कैमरा

सरकारी कर्मचारियों के लिए थी बड़ी खुशखबरी, लेकिन हाईकोर्ट ने लगा दी रोक

हिडन कैमरा

वक्फ बिल 2024 पर जेपीसी में खूब हो रही तनातनी, जानिए अब नया क्या हुआ

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।