LIVE | ...
गुरूवार, 17 सितम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले के बाद अमित शाह को तत्काल इस्तीफ़ा देना चाहिए- संजय सिंह

सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले के बाद अमित शाह को तत्काल इस्तीफ़ा देना चाहिए- संजय सिंह

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 14 सितम्बर 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, नई दिल्ली, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
Sanjay Singh
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 14 सितंबर,(The News Air): आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को जिम्मेदार ठहराते हुए उनसे तत्काल इस्तीफे की मांग की है। ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं सांसद संजय सिंह ने कहा कि सीबीआई अमित शाह के पिंजरे में कैद तोता है और उनके ही इशारे पर उसने अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया। शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को जमानत देते हुए जो लिखा है, उससे साबित होता है कि उनको जेल भेजने के पीछे अमित शाह की साजिश थी। यह सारा कुचक्र केवल अरविंद केजरीवाल की राजनीति और ‘‘आप’’ को ख़त्म करने के लिए रचा गया था। सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले के बाद अब अमित शाह को एक मिनट भी अपने पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है और उन्हें तत्काल अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय पर प्रेस वार्ता कर कहा कि शुक्रवार को सीएम अरविंद केजरीवाल को सर्वाेच्च न्यायालय ने जमानत देते वक्त जो बातें लिखी, उसे यह साबित होता है कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का कुचक्र था। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के पीछे प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री की साजिश थी। सुप्रीम कोर्ट के फैसले से यह साबित हो चुका है। हम लोग जो बातें पहले दिन से कहते आ रहे हैं, सुप्रीम कोर्ट ने भी उन्हीं बातों का उल्लेख किया। भाजपा और अमित शाह का उद्देश्य अरविंद केजरीवाल की राजनीति और आम आदमी पार्टी को खत्म करना, विधायकों की तोड़फोड़ और सरकार को गिराना है।

संजय सिंह ने अरविंद केजरीवाल को बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में इस संकट की घड़ी में भी आम आदमी पार्टी पूरी मजबूती के साथ खड़ी रही। यह लोग हमें दिल्ली, पंजाब और एमसीडी में नहीं तोड़ पाए और लाख कोशिशों के बाद भी हमारी सरकार नहीं गिरा पाए, जबकि उन्होंने हमारे सारे नेताओं को जेल में डाल दिया। हमारे नेताओं को जेल में डालने के पीछे सिर्फ एक मकसद केजरीवाल और ‘‘आप’’ नेताओं को झुकाना था, लेकिन अरविंद केजरीवाल ने पूरे हौसले के साथ जेल के अंदर लड़ना स्वीकार किया, झुकना मंजूर नहीं किया। झुकता है तानाशाह, झुकाने वाला चाहिए। देश के तानाशाह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को झुकाने वाला कोई नेता है ता वह केवल अरविंद केजरीवाल हैं। केजरीवाल पर तमाम अत्याचार किए गए, यातनाएं और प्रताड़ना दी गई, लेकिन वह झुके नहीं, लड़ते रहे।

संजय सिंह ने तथाकथित शराब घोटाले को लेकर कहा कि आखिरकार तथाकथित शराब घोटाला क्या है, जिसका तमाशा तीन साल से चल रहा है, जबकि अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया या मेरे घर से एक पैसे की बरामदगी की हुई है। आज तक कोई भी भ्रष्टाचार साबित नहीं हुआ है। इसके बाद भी गिरफ्तारी पर गिरफ्तारी की जा रही है। पीएम मोदी और अमित शाह जी मनगढ़ंत झूठ का पहाड़ खड़ा कर रहे हैं और इनके झूठ के पहाड़ को सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने ध्वस्त कर दिया है। तथाकथित शराब घोटाले का न सिर है, न पांव है, न कोई प्रमाण है और न कोई तथ्य है, यह सिर्फ प्रधानमंत्री की तानाशाही है और ‘‘आप’’ को तोड़कर दिल्ली की सरकार गिराने का मकसद है।

यह भी पढे़ं 👇

17 September in History

17 September in History: इतिहास के पन्नों में 17 सितंबर, अमेरिकी संविधान से लेकर कैंप डेविड समझौते तक

गुरूवार, 17 सितम्बर 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: देश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी, सिक्किम में अत्यधिक बारिश, 19 सितंबर से मानसून की वापसी

गुरूवार, 17 सितम्बर 2026
Breaking News Live Updates 17 September 2026

Breaking News Live Updates 17 September 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

गुरूवार, 17 सितम्बर 2026
Aaj Ka Rashifal 17 September 2026

Aaj Ka Rashifal 17 September 2026: आज मेष से मीन तक सभी राशियों का भविष्यफल, जानें किसके लिए खास है यह दिन

गुरूवार, 17 सितम्बर 2026

संजय सिंह ने कहा कि ईडी के मामले में अरविंद केजरीवाल को लोअर कोर्ट से जमानत मिल गई। भारतीय न्यायपालिका के इतिहास में पहली बार बगैर ऑर्डर की कॉपी के मोदी जी की एजेंसी हाईकोर्ट जाकर उनकी जमानत पर रोक लेकर आती है। फिर ईडी के मामले में ही सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल जाती है तो सीबीआई एक झूठा मामला बनाकर अरविंद केजरीवाल को जेल में ही गिरफ्तार कर लेती है। सारे नियम-कानून और संविधान के विपरित जाकर ईडी ने एक चुने हुए मुख्यमंत्री को जेल में फिर से गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा कि 22 महीने तक सीबीआई को अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की याद नहीं आई। 22 महीने पहले उनसे पूछताछ की गई। 22 महीने तक मोदी जी और अमित शाह ने सीबीआई से कहा, सोते रहो। अभी ईडी से काम चलाएंगे। जब अमित शाह को लगा कि ईडी मामले में अरविंद केजरीवाल को जमानत मिल गई तो सीबीआई से उनको गिरफ्तार करा लिया। इन्होंने इस देश की जांच एजेंसियों का तमाशा बना रखा है।

संजय सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की अवैध गिरफ्तारी के लिए असली गुनहगार केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह हैं। अमित शाह के पिंजरे में सीबीआई कैद है और उनके इशारे पर अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब अमित शाह को अपने पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है और उनको को तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस देश का गृह मंत्री सरकारों व पार्टियों को तोड़ने, मुख्यमंत्रियों को गिरफ्तार और विधायक की खरीद-फरोख्त करने का काम करें, उसे एक मिनट भी अपने पद पर रहने का अधिकार नहीं है। इन्होंने जांच एजेंसियों, लोकतांत्रिक व्यवस्था, संविधान और कानून का तमाशा बना रखा है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले से साफ तौर पर साबित हो गया है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ही अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के लिए जिम्मेदार हैं। सीबीआई अमित शाह के पिंजरे में कैद तोता है और उस तोते से उन्होंने केजरीवाल की गिरफ्तारी कराई।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

महू गैंगरेप केस: पुलिस सभी छह आरोपियों को आज करेगी कोर्ट में पेश

Next Post

केजरीवाल का बड़ा ऐलान, जब तक दिल्ली की जनता अपना फ़ैसला नहीं सुना देती, तब तक मैं…

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

17 September in History

17 September in History: इतिहास के पन्नों में 17 सितंबर, अमेरिकी संविधान से लेकर कैंप डेविड समझौते तक

गुरूवार, 17 सितम्बर 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: देश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी, सिक्किम में अत्यधिक बारिश, 19 सितंबर से मानसून की वापसी

गुरूवार, 17 सितम्बर 2026
Breaking News Live Updates 17 September 2026

Breaking News Live Updates 17 September 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

गुरूवार, 17 सितम्बर 2026
Aaj Ka Rashifal 17 September 2026

Aaj Ka Rashifal 17 September 2026: आज मेष से मीन तक सभी राशियों का भविष्यफल, जानें किसके लिए खास है यह दिन

गुरूवार, 17 सितम्बर 2026
Dr. Gurpreet Kaur Defamation Case

Dr. Gurpreet Kaur Defamation Case: CM की पत्नी ने मजीठिया, हरसिमरत और खैरा के खिलाफ दर्ज कराया मानहानि का केस

बुधवार, 16 सितम्बर 2026
Amritsar Drug Bust

Amritsar Drug Bust: 27 किलो हेरोइन और विदेशी पिस्टल के साथ चार गिरफ्तार, दुबई कनेक्शन का खुलासा

बुधवार, 16 सितम्बर 2026
Next Post
Arvind Kejriwal

केजरीवाल का बड़ा ऐलान, जब तक दिल्ली की जनता अपना फ़ैसला नहीं सुना देती, तब तक मैं...

Manish Sisodiya

केजरीवाल के साथ मैं भी जनता की अदालत में जाऊंगा, अगर चुनाव में मेरी ईमानदारी पर मोहर लगाएगी, तभी कुर्सी पर बैठूंगा- मनीष सिसोदिया

AAP party

अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे को आप नेताओं ने बताया साहसिक और क्रांतिकारी

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।