LIVE | ...
शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - लेबनान पर जमीनी हमले की तैयारी कर रहा इस्राइल, अमेरिका की चेतावनी

लेबनान पर जमीनी हमले की तैयारी कर रहा इस्राइल, अमेरिका की चेतावनी

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 26 सितम्बर 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय
A A
0
इस्राइल
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 26 सितंबर,(The News Air): इस्राइल के लेबनान में हवाई हमले और उसमें 550 से ज्यादा लोगों की मौत के बाद पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर है और संघर्ष के बढ़ने का खतरा बना हुआ है। अब इस्राइल की नई योजना से ये संघर्ष पूर्ण युद्ध में तब्दील हो सकता है। दरअसल इस्राइल, लेबनान में जमीनी हमले करने की तैयारी कर रहा है और इसके लिए वह अपनी सेना को लेबनान में दाखिल करने की योजना बना रहा है। अमेरिका ने इसे लेकर चेतावनी दी है कि इससे पूरे पश्चिम एशिया में तबाही आ सकती है। 

तनाव को कम करने में जुटा अमेरिका
इस्राइल की सेना के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल हेरजी हालेवी ने अपने सैनिकों को लेबनान में जमीनी हमले के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया है। पहले इस्राइल की लेबनान में जमीनी हमले की योजना नहीं थी, लेकिन अब जैसे हालात बन गए हैं और हिजबुल्ला ने इस्राइल को धमकी दी है, उसके बाद जमीनी हमले की आशंका बढ़ गई है। अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कहा है कि वह पश्चिम एशिया में युद्धविराम की कोशिश कर रहा है और इस्राइल और लेबनान के बीच तनाव को कम करने के प्रयास कर रहा है। 

अमेरिका की चेतावनी- युद्ध से पश्चिम एशिया में तबाही आ सकती है
अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने इस्राइल और लेबनान से शांति बनाए रखने की अपील की है और चेताया है कि अगर युद्ध हुआ तो इससे पूरे पश्चिम एशिया में तबाही आ सकती है। फ्रांस के विदेश मंत्री ने भी कहा है कि उनका देश इस्राइल और हिजबुल्ला के बीच 21 दिनों लिए के युद्धविराम की कोशिश कर रहा है ताकि तनाव को कम किया जा सके। उन्होंने कहा कि युद्धविराम के प्रस्ताव की जानकारी जल्द ही सार्वजनिक की जाएगी। फ्रांस के विदेश मंत्री इसके लिए बेरूत की यात्रा पर भी जाने वाले हैं। 

शांति की कोशिशें भी तेज
गौरतलब है कि इस्राइल के संयुक्त राष्ट्र में राजदूत डैनी डेनन ने भी कहा है कि उनका देश संघर्ष को रोकने के लिए तैयार है। वहीं लेबनान के प्रधानमंत्री ने भी संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से अपील की है कि संघर्ष को रोकने के लिए तुरंत कार्रवाई करें और इस बात की गारंटी सुनिश्चित करें कि इस्राइल उसके सभी कब्जाए गए इलाकों को खाली कर देगा। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपने एक बयान में कहा है कि ‘इस्राइल लेबनान में पूर्ण युद्ध छिड़ने की स्थिति में पूरे पश्चिम एशिया में तबाही आने का खतरा है। उन्होंने कहा कि अगर इस्राइल और लेबनान के बीच युद्धविराम होता है तो इससे वेस्ट बैंक और गाजा में भी युद्धविराम के आसार बनेंगे।’

यह भी पढे़ं 👇

Starlink Internet in India

Starlink Internet in India पर बड़ा खुलासा: मस्क के आरोपों पर सरकार का दो टूक जवाब

शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026
October 9 History

October 9 History: इतिहास की वो 5 घटनाएं जिन्होंने हमारा भूगोल बदल दिया

शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026
IMD Weather Forecast

IMD Weather Forecast: क्या अगले दो हफ्ते बदलेगा आपके शहर का मौसम?

शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026
Breaking News Live Updates 9 October

Breaking News Live Updates 9 October 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026

अमेरिका  और फ्रांस के साथ ही कई उनके सहयोगी देश भी इस्राइल और लेबनान के बीच शांति स्थापित करने की वकालत कर रहे हैं। इनमें ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, यूरोपीय संघ, जर्मनी, इटली, जापान, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और कतर शामिल हैं। इस्राइल और लेबनान के बीच हमास के इस्राइल में हमले के बाद से ही तनाव की स्थिति है और दोनों पक्ष एक दूसरे पर बीच-बीच में हमले करते आ रहे हैं। बीते मंगलवार को इस्राइल ने लेबनान में कई ठिकानों पर हवाई हमले किए, जिनमें बड़ी संख्या में लोगों की मौत के बाद तनाव चरम पर है। 

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

हिमाचल: कभी बागी तेवर-कभी BJP के नक्शेकदम पर…

Next Post

पत्नी को सुरक्षित महसूस करवाने के लिए शख्स ने खरीद लिया 374 करोड़ का पूरा Island

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Starlink Internet in India

Starlink Internet in India पर बड़ा खुलासा: मस्क के आरोपों पर सरकार का दो टूक जवाब

शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026
October 9 History

October 9 History: इतिहास की वो 5 घटनाएं जिन्होंने हमारा भूगोल बदल दिया

शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026
IMD Weather Forecast

IMD Weather Forecast: क्या अगले दो हफ्ते बदलेगा आपके शहर का मौसम?

शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026
Breaking News Live Updates 9 October

Breaking News Live Updates 9 October 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026
Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal: क्या शुक्रवार को मिलेगा नया अवसर या बढ़ेगी चिंता?

शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026
Mega PTM Punjab

Mega PTM Punjab: बच्चों के सुनहरे भविष्य के लिए स्कूल पहुंचेंगे 25 लाख माता-पिता

गुरूवार, 8 अक्टूबर 2026
Next Post
इस्राइल

पत्नी को सुरक्षित महसूस करवाने के लिए शख्स ने खरीद लिया 374 करोड़ का पूरा Island

इस्राइल

दिल्ली-NCR में अगले 2 दिनों तक हल्की बारिश की संभावना: IMD ने दी जानकारी

इस्राइल

लेबनान पर जमीनी हमला करने जा रहा इजरायल, बाइडेन ने दी बड़ी चेतावनी

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।