बुधवार, 27 मई 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - आम आदमी पार्टी निकाय चुनाव में 55% से ज्यादा सीटें जीती- अमन अरोड़ा

आम आदमी पार्टी निकाय चुनाव में 55% से ज्यादा सीटें जीती- अमन अरोड़ा

The News Air Team by The News Air Team
रविवार, 22 दिसम्बर 2024
in NEWS-TICKER, Breaking News, पंजाब, सियासत
A A
0
आम आदमी पार्टी
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 22 दिसंबर (The News Air): आम आदमी पार्टी (आप) ने निकाय चुनाव में जीत के लिए पंजाब की जनता को धन्यवाद दिया है। पार्टी ने कहा कि निकाय चुनावों के नतीजों से साबित होता है उपचुनावों की तरह इस बार भी शहरों के लोगों ने आम आदमी पार्टी पर अपना भरोसा बरकरार रखा है।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने जनता को धन्यवाद देने और जीते हुए सभी उम्मीदवारों को बधाई देने के लिए पार्टी कार्यालय चंडीगढ़ में आप सांसद मलविंदर सिंह कंग और पार्टी नेता डॉ सनी आहलूवालिया एवं फैरी सोफत के साथ एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया।

अरोड़ा ने कहा कि अब आम आदमी पार्टी आधिकारिक तौर पर पंजाब के शहरी इलाकों में भी नंबर – 1 पार्टी बन चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस का शहरी क्षेत्रों में सबसे मजबूत होने का भ्रम टूट गया है। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 55% से ज्यादा सीटें जीती। वहीं अकाली-भाजपा और कांग्रेस को मिलाकर सिर्फ 45 प्रतिशत ही बनता है। अरोड़ा ने बताया कि कुल 977 में से 961 वार्डों के नतीजे कल घोषित हुए। इसमें से 522 वार्डों में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों की जीत हुई। वहीं कांग्रेस 191 वार्डों के साथ सिर्फ 20 प्रतिशत सीटें ही जीत पाई।

भाजपा और अकाली दल का इस चुनाव में करारी हार हुई। उनका सफाया हो गया। भाजपा महज 7 प्रतिशत सीटें जीती, उसके 69 उम्मीदवार जीते। वहीं अकाली दल 3 प्रतिशत सीटों पर जीत पाई। उसके सिर्फ 31 उम्मीदवार ही जीत पाए। बसपा के 5 उम्मीदवार जीते। वह सिर्फ 0.5 प्रतिशत सीटों पर ही जीत सकी। आजाद उम्मीदवारों की जीत की संख्या 143 रही एवं उनके जीत का प्रतिशत करीब 15 प्रतिशत रहा।

अरोड़ा ने कहा कि शहरी क्षेत्रों के लोगों ने भाजपा को आईना दिखा दिया है और उनके पंजाब विरोधी रवैया का जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि अकाली दल और भाजपा को तो कई वार्डों में चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवार तक नहीं मिल पाए। कांग्रेस को भी उम्मीदवार ढूंढने में संघर्ष करना पड़ा। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी ही एकमात्र पार्टी थी जिसने हर वार्ड में अपने चुनाव चिन्ह पर उम्मीदवार उतारे।

यह भी पढे़ं 👇

27 May 2026 Horoscope

27 May 2026 Horoscope: किस राशि की चमकेगी किस्मत, जानें पूरा राशिफल

बुधवार, 27 मई 2026
Ranveer Singh Ban

Ranveer Singh Ban : Don 3 से Exit के बाद 45 करोड़ नुकसान, Film Industry ने लगाया Boycott

मंगलवार, 26 मई 2026
Yograj Singh Controversial Statement

Yograj Singh Court Setback: Court ने खारिज की अग्रिम जमानत, वेब सीरीज में विवादित टिप्पणी का मामला

मंगलवार, 26 मई 2026
Delhi QUAD Meet 5 Big Actions

Delhi QUAD Meet 5 Big Actions: इंडो-पैसिफिक में चीन को काउंटर करने की बड़ी रणनीति

मंगलवार, 26 मई 2026

अरोड़ा ने परिणामों पर खुशी जाहिर की और कहा कि पटियाला नगर निगम में हमारी एकतरफा जीत हुई है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी को इस चुनाव में बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। हम 0 से 55 प्रतिशत पर पहुंचे हैं। पहले हमारा कहीं भी मेयर और नगर परिषद अध्यक्ष नहीं था। अब 3 जगहों पर हमारा मेयर होगा और 31 नगर परिषद और कमेटियों में हमारा अध्यक्ष बनेगा। उन्होंने इस जीत का श्रेय पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल की सोच, मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार के पिछले पौने तीन साल के लोक हितैषी कार्यों एवं पार्टी के नेताओं- कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत को दिया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं की सराहना भी की और उनको जीत की बधाई दी।

अरोड़ा ने विपक्षी पार्टियों के दुष्प्रचार पर पलटवार करते हुए कहा कि पंजाब में कई दशकों बाद निकाय चुनाव इतना स्वतंत्र और पारदर्शी ढंग से हुआ है। बड़ी संख्या में आजाद उम्मीदवारों का जीतना इसका सबूत है। उन्होंने मुख्यमंत्री का गृहक्षेत्र संगरूर का उदाहरण दिया जहां 10 आजाद उम्मीदवारों ने जीत हासिल की। वहीं बरनाला के हंडियाया नगर परिषद में एक कांग्रेस उम्मीदवार की मात्र एक वोट से जीत हुई। उन्होंने कहा कि बरनाला से हमारे मीत हेयर विधायक रहे हैं, मंत्री रहें, अभी भी उस इलाके के सांसद हैं। अगर वह गलत करना चाहते तो कांग्रेस उम्मीदवार एक वोट से नहीं जीत पाता।

अरोड़ा ने कहा कि इन घटनाओं से साबित होता है चुनाव पूरी तरह स्वतंत्र और निष्पक्ष हुआ है, राज्य सरकार ने इसमें कोई हस्तक्षेप नहीं किया। वहीं इसके उल्ट कांग्रेस और अकाली भाजपा सरकार के समय में चुनाव में बड़े पैमाने पर धांधली और हेरफेर होते थे। पहले निकाय चुनावों में विरोधी पार्टियां जीतने की सोच भी नहीं सकती थी। आप सरकार में यह संभव हो सका है।

अरोड़ा ने कहा कि हमें पूरी उम्मीद है कि सभी दलों के नए पार्षद लोगों के लिए मन से काम करेंगे। आप सरकार भी दलीय राजनीति से उपर उठकर सभी नगर निगमों और परिषदों के लिए मिलकर काम करेगी। हमारा मकसद शहरों का विकास करना और बिना किसी झगड़ा लड़ाई और विवाद किए मिलकर काम करना है। उन्होंने आश्वासन दिया कि अध्यक्ष और मेयर चाहे किसी भी पार्टी का हो, राज्य सरकार निगमों और परिषदों को पूरा आर्थिक सहयोग करेगी।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Dr. Bhimrao Ambedkar डॉ. अंबेडकर की जीवनी….

Next Post

क्रिसमस का जश्न – क्रिसमस का इतिहास और महत्व

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

27 May 2026 Horoscope

27 May 2026 Horoscope: किस राशि की चमकेगी किस्मत, जानें पूरा राशिफल

बुधवार, 27 मई 2026
Ranveer Singh Ban

Ranveer Singh Ban : Don 3 से Exit के बाद 45 करोड़ नुकसान, Film Industry ने लगाया Boycott

मंगलवार, 26 मई 2026
Yograj Singh Controversial Statement

Yograj Singh Court Setback: Court ने खारिज की अग्रिम जमानत, वेब सीरीज में विवादित टिप्पणी का मामला

मंगलवार, 26 मई 2026
Delhi QUAD Meet 5 Big Actions

Delhi QUAD Meet 5 Big Actions: इंडो-पैसिफिक में चीन को काउंटर करने की बड़ी रणनीति

मंगलवार, 26 मई 2026
ED Raid Royale Estate Group

ED Raid Royale Estate Group: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चंडीगढ़-पंजाब में छापेमारी

मंगलवार, 26 मई 2026
Chandigarh Airport New Flights

Chandigarh Airport New Flights: 1 जून से Pune-Bangalore के लिए शुरू होंगी नई उड़ानें

मंगलवार, 26 मई 2026
Next Post
Merry Christmas

क्रिसमस का जश्न - क्रिसमस का इतिहास और महत्व

helicopter crashed

हेलीकॉप्टर क्रैश: विमान के हुए टुकड़े-टुकड़े, सभी यात्रियों की मौत, देखें भयानक वीडियो

Cold Wave Alert

Cold Wave Alert: 12 राज्यों में तूफान-बारिश के साथ गिरेंगे ओले, 28 दिसंबर तक पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का अनुमान

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।