सोमवार, 13 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - ‘सरफिरा’ से अक्षय कुमार ने पकड़ा सही ट्रैक,

‘सरफिरा’ से अक्षय कुमार ने पकड़ा सही ट्रैक,

अब 450 करोड़ कमाने वाले बड़े सुपरस्टार से है टक्कर

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 12 जुलाई 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, मनोरंजन, राष्ट्रीय
A A
0
अक्षय कुमार
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
12 जुलाई (The News Air): पिछले 3 दशकों में दर्जनों फ्लॉप फिल्में देने के बाद भी अक्षय कुमार करोड़ों देशवासियों की पसंद हैं. लोग उनकी फिल्में देखना पसंद करते हैं और उनका अपना ही एक अलग ऑडियंस बेस है. वे अपनी सुपरहिट फिल्मों से फैंस का खूब मनोरंजन कर चुके हैं लेकिन अक्षय कुमार वक्त-वक्त पर अपने फैन्स को निराश भी करते रहे हैं. ऐसा कई दफा देखने को मिला है. फिर से पिछले कुछ समय से ऐसा देखने को मिल रहा था कि उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही थीं. एक फिल्म OMG 2 चली भी थी तो उसमें पंकज त्रिपाठी का और कहानी का भी अहम योगदान था और अक्षय का सेकंड लीड था. लेकिन सुपरस्टार वही होता है जो अपने ऊपर फ्लॉप का बोझ लेकर नहीं चलता और हर डाउनफॉल के बाद निखरना जानता है.

कई सुपरस्टार्स कर चुके हैं वापसी

चाहें अमिताभ बच्चन हों या फिर शाहरुख खान, फिल्म इंडस्ट्री में कई सारे स्टार्स ऐसे रहे हैं जिन्हें काफी मुसीबत का सामना करना पड़ा है. सनी देओल और बॉबी देओल का करियर लगभग खत्म माना जा रहा था. लेकिन उन्होंने वापसी की. शाहरुख खान के लिए पिछला एक दशक काफी भारी रहा. उनकी कोई भी फिल्म फैन्स को नहीं रिझा सकी. लेकिन इसके बाद भी उन्होंने 2023 में वापसी की और एक के बाद एक 3 ब्लॉकबस्टर फिल्मों की लड़ी लगा दी. ऐसा ही अब अक्षय कुमार के साथ भी देखने को मिला है.

एक के बाद एक कई फ्लॉप्स

अक्षय कुमार की पिछली बड़ी फिल्म सूर्यवंशी थी. इस फिल्म में वे पुलिस की वर्दी में धाक जमाते नजर आए थे. फिल्म खूब चली थी और सुपरहिट रही थी. लेकिन इसके बाद एक्टर ने 8 फिल्में की हैं जिसमें से सिर्फ एक फिल्म ही सुपरहिट रही है. वो फिल्म है ओएमजी 2. इसके अलावा उनकी बच्चन पांडे, रक्षा बंधन, रामसेतु, सेल्फी, सम्राट पृथ्वीराज, मिशन रानीगंज और बड़े मियां छोटे मियां जैसी फिल्में फ्लॉप रहीं. सबसे बड़ा झटका तो उन्हें तब लगा जब उनकी 350 करोड़ के बजट में बनी फिल्म बड़े मियां छोटे मियां 150 करोड़ ही बॉक्स ऑफिस पर कमा सकी. इन लगातार फ्लॉप्स की वजह से दर्शकों का भरोसा भी अक्षय कुमार पर से उठने लगा था. लेकिन अब ऐसा नहीं है.

Akshay Tiger (1)

यह भी पढे़ं 👇

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates 13 April 2026

Breaking News Live Updates 13 April 2026: Big Updates, हर खबर सबसे तेज

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
April 13 History

April 13 History अपोलो 13 से लेकर थॉमस जेफरसन तक, जानें इस दिन की खास बातें

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: देश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी, तापमान में 6 डिग्री तक बढ़ोतरी

सोमवार, 13 अप्रैल 2026

अक्षय ने पकड़ा सही ट्रैक

सरफिरा फिल्म में अक्षय कुमार ने अपने करियर की बढ़िया एक्टिंग की है. फिल्म की कहानी भी ट्राएड एंड टेस्टेड है. मतलब ये सूर्या की फिल्म सोरारई पोटरु का रीमेक है और सिम्प्लिफाई डेक्कन के संस्थापक जी आर गोपीनाथ के जीवन से प्रेरित है. फिल्म को अच्छा वर्ड ऑफ माउथ मिल रहा है और इससे ये क्लियर है कि इस फिल्म को अच्छी ऑडियंस मिल सकती है. साल 2016 में जब अक्षय कुमार एयरलिफ्ट फिल्म लेकर आए थे तब उन्होंने 3-4 फ्लॉप फिल्मों का सिलसिला तोड़ा था. फिल्म चली.अक्षय ने इसके बाद जॉली एलएलबी 2, रुस्तम, गोल्ड, नाम शबाना, टायलेट एक प्रेम कथा, पैडमैन और केसरी और मिशन मंगल जैसी फिल्में कीं. इन फिल्मों में जो एक चीज सबसे कॉमन थी वो ये थी कि या तो ये फिल्में बायोपिक थीं या तो सरकार की योजना और उनके सक्सेसफुल मिशन पर आधारित थीं. इन फिल्मों से साथ दर्शकों ने कनेक्ट किया और इन फिल्मों की सक्सेस ने अक्षय के करियर पर चार चांद लगा दिए. इसके बाद कुछ समय तक अक्षय ने एक्शन फिल्मों की ओर रुख किया और मसालेदार फिल्में कीं. लेकिन नतीजा सकारात्मक नहीं रहा. अब अक्षय ने फिर से अपनी गलती से सबक लेते हुए वही ट्रैक पकड़ लिया है जो उनके करियर ग्राफ को ऊपर लेकर जा रहा था.Kamal Haasan Indian 2 Release

लेकिन पथ पर है ये सबसे बड़ा कांटा

अब जब अक्षय एक शानदार वापसी के लिए तैयार हैं तो इस मौके पर उनका सामना साउथ के दो बड़े सुपरस्टार्स से हो रहा है. पहले तो प्रभास की कल्कि 2898 एडी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है और आगे भी ऐसा कर सकती है. इसी के साथ कमल हासन की इंडियन 2 भी खूब जोर-शोर के साथ सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है. ये फिल्म दुनियाभर में बड़े पैमाने पर रिलीज हो रही है और अक्षय का खेल बिगाड़ने का पूरा दमकम रखती है. अब ये देखने वाली बात होगी कि बॉक्स ऑफिस पर इन दोनों फिल्मों के टकराव में किसे कितना फायदा होता है और किसे कितना नुकसान.

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

तेलंगाना मॉडल स्कूल में परोसे गए खाने में मिली थी छिपकली,

Next Post

ईशा अंबानी का खास आउटफिट,

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates 13 April 2026

Breaking News Live Updates 13 April 2026: Big Updates, हर खबर सबसे तेज

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
April 13 History

April 13 History अपोलो 13 से लेकर थॉमस जेफरसन तक, जानें इस दिन की खास बातें

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: देश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी, तापमान में 6 डिग्री तक बढ़ोतरी

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal : 13 अप्रैल 2026 सभी राशियों के लिए पूर्ण भविष्यफल

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Asha Bhosle Passes Away

Asha Bhosle Passes Away : सुरों की मल्लिका ने पीछे छोड़ी अमर विरासत

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Next Post
ईशा अंबानी का खास आउटफिट,

ईशा अंबानी का खास आउटफिट,

घरेलू बाजारों में शुरुआती कारोबार में आई तेजी, जानिए क्या है Sensex और Nifty के हाल

घरेलू बाजारों में शुरुआती कारोबार में आई तेजी, जानिए क्या है Sensex और Nifty के हाल

cliQ India Hindi

जम्मू-कश्मीर में 2 मंदिरों की संपत्तियों को लेकर कोर्ट में सुनवाई,

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।