शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - इस दिन रखा जाएगा अजा एकादशी व्रत

इस दिन रखा जाएगा अजा एकादशी व्रत

जानें व्रत की पूरी शास्त्रीय विधि

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 29 अगस्त 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, स्पेशल स्टोरी
A A
0
cliQ India Hindi
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्‍ली, 29 अगस्त (The News Air):  अजा एकादशी भगवान विष्णु जी को अति प्रिय है इसलिए इस एकादशी का व्रत रखने से भगवान विष्णु और साथ में मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इसे अन्नदा एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। हिन्दू धार्मिक शास्त्रों के अनुसार ऐसा माना जाता है कि जो भक्त विधि-विधान से इस व्रत को करते हुए रात्रि जागरण करते हैं, उनके समस्त पाप नष्ट हो जाते हैं और अंत में वे स्वर्गलोक को प्राप्त होते हैं। इसके अलावा अजा एकादशी की कथा को सुनने मात्र से भक्तजनों को अश्वमेध यज्ञ का फल प्राप्त होता है।

अजा एकादशी व्रत एवं पूजा विधि

एकादशी के दिन प्रातः सूर्योदय से पूर्व स्नान ध्यान करें।
अब भगवान विष्णु के सामने घी का दीपक जलाकर, फलों तथा फूलों से भक्तिपूर्वक पूजा करें।
पूजा के बाद विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
दिन में निराहार एवं निर्जल व्रत का पालन करें।
इस व्रत में रात्रि जागरण करें।
द्वादशी तिथि के दिन प्रातः ब्राह्मण को भोजन कराएं व दान-दक्षिणा दें।
द्वादशी तिथि को ब्राह्मण भोजन करवाने के बाद उन्हें दान-दक्षिणा दें।
फिर स्वयं भोजन करें।

अजा एकादशी व्रत कथा

ऐसा कहा जाता है कि राजा हरिश्चन्द्र अपनी सत्यनिष्ठा और ईमानदारी के लिए जाने जाते थे। एक बार देवताओं ने इनकी परीक्षा लेने की योजना बनाई। राजा ने स्वप्न में देखा कि ऋषि विश्वामित्र को उन्होंने अपना राजपाट दान कर दिया है। जब अगले दिन राजा हरिश्चन्द्र विश्वामित्र को अपना समस्त राज-पाठ को सौंप कर जाने लगे तो विश्वामित्र ने राजा हरिश्चन्द्र से दक्षिणा स्वरुप 500 स्वर्ण मुद्राएं दान में मांगी।

यह भी पढे़ं 👇

India Census 2026

India Census 2026: इतिहास की सबसे बड़ी जनगणना शुरू, पहली बार जाति गणना भी

शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026
Digital Loan App Scam

Digital Loan App Scam: 14,000 के लोन पर हजारों की वसूली, युवा आत्महत्या को मजबूर

शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026
Body Detox

Body Detox: सप्लीमेंट और ड्रिंक नहीं, घर की ये चीजें काम आएंगी

शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026
TCS Nashik Case

TCS Nashik Case: निदा खान का दिल्ली लाल किला धमाके से कनेक्शन, ऑफिस बन रहे भर्ती केंद्र?

शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026

राजा ने उनसे कहा कि पांच सौ क्या, आप जितनी चाहे स्वर्ण मुद्राएं ले लीजिए। इस पर विश्वामित्र हंसने लगे और राजा को याद दिलाया कि राजपाट के साथ राज्य का कोष भी वे दान कर चुके हैं और दान की हुई वस्तु को दोबारा दान नहीं किया जाता। तब राजा ने अपनी पत्नी और पुत्र को बेचकर स्वर्ण मुद्राएं हासिल की लेकिन वो भी पांच सौ नहीं हो पाईं। राजा हरिश्चंद्र ने खुद को भी बेच डाला और सोने की सभी मुद्राएं विश्वामित्र को दान में दे दी। राजा हरिश्चंद्र ने खुद को जहां बेचा था वह श्मशान का चांडाल था। चांडाल ने राजा हरिश्चन्द्र को श्मशान भूमि में दाह संस्कार के लिए कर वसूली का काम दे दिया।

एक दिन राजा हरिश्चंद्र ने एकादशी का व्रत रखा हुआ था। आधी रात का समय था और राजा श्मशान के द्वार पर पहरा दे रहे थे। बेहद अंधेरा था, इतने में ही वहां एक लाचार और निर्धन स्त्री बिलखते हुए पहुंची जिसके हाथ में अपने पुत्र का शव था। राजा हरिश्चन्द्र ने अपने धर्म का पालन करते हुए पत्नी से भी पुत्र के दाह संस्कार हेतु कर मांगा। पत्नी के पास कर चुकाने के लिए धन नहीं था इसलिए उसने अपनी साड़ी का आधा हिस्सा फाड़कर राजा का दे दिया।

उसी समय भगवान प्रकट हुए और उन्होंने राजा से कहा, “हे हरिश्चंद्र, इस संसार में तुमने सत्य को जीवन में धारण करने का उच्चतम आदर्श स्थापित किया है। तुम्हारी कर्तव्यनिष्ठा महान है, तुम इतिहास में अमर रहोगे।” इतने में ही राजा का बेटा रोहिताश जीवित हो उठा। ईश्वर की अनुमति से विश्वामित्र ने भी हरिश्चंद्र का राजपाट उन्हें वापस लौटा दिया।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

क्या फिर साथ आएंगे बुआ-बबुआ

Next Post

देश के अल्पसंख्यकों ने मोदी को 400 पार से दूर रखा

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

India Census 2026

India Census 2026: इतिहास की सबसे बड़ी जनगणना शुरू, पहली बार जाति गणना भी

शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026
Digital Loan App Scam

Digital Loan App Scam: 14,000 के लोन पर हजारों की वसूली, युवा आत्महत्या को मजबूर

शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026
Body Detox

Body Detox: सप्लीमेंट और ड्रिंक नहीं, घर की ये चीजें काम आएंगी

शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026
TCS Nashik Case

TCS Nashik Case: निदा खान का दिल्ली लाल किला धमाके से कनेक्शन, ऑफिस बन रहे भर्ती केंद्र?

शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026
Gold Silver Price

Gold-Silver Rate Today: सोना ₹1 लाख तक गिर सकता है, एक्सपर्ट का दावा

शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026
Nepal PM Balen Shah

Nepal PM Balen Shah का बड़ा फैसला: नेताओं की संपत्तियों की होगी जांच

शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026
Next Post
Sharad Pawar Health News

देश के अल्पसंख्यकों ने मोदी को 400 पार से दूर रखा

रोहित-विराट के साथ सिलेक्टर अगरकर पर भी क्यों उठाए पूर्व क्रिकेटर ने सवाल ?

रोहित-विराट के साथ सिलेक्टर अगरकर पर भी क्यों उठाए पूर्व क्रिकेटर ने सवाल ?

CANADA सरकार का फरमान, अब इन लोगों को नहीं मिलेगा वर्क परमिट

CANADA सरकार का फरमान, अब इन लोगों को नहीं मिलेगा वर्क परमिट

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।