वाशिंगटन। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव होने जा रहे हैं। इस बार भी 2020 की तरह पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और वर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडेन के बीच मुकाबला होने की उम्मीद है। 2020 में बाइडेन ने ट्रम्प को हराया था।
इस बीच AI की मदद से तैयार किया गया दोनों नेताओं का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में एक दूसरे के विरोधी रिपब्लिकन और डेमोक्रेट नेताओं को जोड़ी बनाकर नाचते दिखाया गया है। वे किसी पेशेवर डांसर की तरह थिरक रहे हैं। उनके किलर मूव्स देख लोग WOW कह रहे हैं।








