LIVE | ...
गुरूवार, 28 मई 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - Airtel ने जारी की स्पैम रिपोर्ट, स्पैम सॉल्यूशन के लॉन्च के बाद दिखे नेटवर्क ट्रेंड का किया विश्लेषण

Airtel ने जारी की स्पैम रिपोर्ट, स्पैम सॉल्यूशन के लॉन्च के बाद दिखे नेटवर्क ट्रेंड का किया विश्लेषण

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 9 दिसम्बर 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, टेक्नोलॉजी
A A
0
Airtel

अब बंगाल के 16 शहरों में आया Airtel का 5G,

104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

Airtel : चंडीगढ़,भारत के पहले स्पैम-फाइटिंग नेटवर्क भारती एयरटेल ने अपने एआई-संचालित स्पैम-फाइटिंग सॉल्यूशन को लॉन्च करने के ढाई महीने के भीतर ही 8 अरब स्पैम कॉल और 0.8 अरब स्पैम एसएमएस को चिह्नित किया है। इस एडवांस्ड एल्गोरिदम की मदद से, एआई-संचालित नेटवर्क ने हर दिन लगभग एक मिलियन स्पैमर्स की पहचान सफलतापूर्वक की है।

पिछले ढाई महीनों में कंपनी ने लगभग 25.2 करोड़ यूनिक कस्टमर्स को इन स्पैम कॉल्स के बारे में सतर्क किया है और देखा गया है कि ऐसे कॉल्स का जवाब देने वाले ग्राहकों की संख्या में 12% की कमी आई है। एयरटेल नेटवर्क पर सभी कॉल्स में से 6% को स्पैम कॉल्स के रूप में पहचाना गया है, जबकि कुल एसएमएस का 2% भी स्पैम के रूप में चिन्हित किया गया है। दिलचस्प तथ्य यह है कि 35% स्पैमर्स ने लैंडलाइन टेलीफोन का इस्तेमाल किया है।

दिल्ली के ग्राहकों को सबसे ज्यादा स्पैम कॉल प्राप्त हुए हैं, उसके बाद आंध्र प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ग्राहकों को। सबसे ज्यादा स्पैम कॉल दिल्ली से की गई, उसके बाद मुंबई और कर्नाटक से। एसएमएस के मामले में सबसे ज्यादा एसएमएस गुजरात से भेजे गए, फिर कोलकाता और उत्तर प्रदेश से। सबसे ज्यादा ग्राहक मुंबई, चेन्नई और गुजरात के निशाने पर रहे।

रिपोर्ट में सामने आए ट्रेंड के मुताबिक, 76% स्पैम कॉल पुरुष ग्राहकों को की गई है। उम्र के आधार पर भी स्पैम कॉल की संख्या में अंतर देखा गया है। 36-60 आयु वर्ग के ग्राहकों को 48% स्पैम कॉल मिली है, जबकि 26-35 आयु वर्ग के ग्राहकों को 26% कॉल की गई। वरिष्ठ नागरिकों के पास केवल 8% स्पैम कॉल पहुंची है।

यह भी पढे़ं 👇

Horoscope

आज का Horoscope 28 May 2026: इन राशियों पर बरसेगी किस्मत

गुरूवार, 28 मई 2026
Bribery Case

रिश्वत कांड में फंसे विकास गोयल अस्पताल में भर्ती, क्यों बिगड़ती है जांच एजेंसियों के सामने नेताओं की सेहत?

बुधवार, 27 मई 2026
Byju's Founder

Byju’s Founder 6 Months Jail: सिंगापुर कोर्ट का सख्त फैसला

बुधवार, 27 मई 2026
Indian Rupee Crisis

Indian Rupee Crisis: क्यों RBI रुपये को बचा नहीं सकता और क्यों जरूरी भी नहीं

बुधवार, 27 मई 2026

कंपनी के विश्लेषण से स्पैम कॉल के समय का भी पता चला है। स्पैम कॉल सुबह 9 बजे से शुरू होती है और दिन चढ़ने के साथ इनकी संख्या बढ़ती जाती है। स्पैम कॉल की सबसे ज्यादा गतिविधि दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच होती है। इसके अलावा, सप्ताह के दिनों और सप्ताहांत में स्पैम कॉल की संख्या में बड़ा अंतर देखा गया है। रविवार को इन कॉल की संख्या लगभग 40% तक कम हो जाती है। यह भी एक ट्रेंड देखने को मिला कि खासकर 15,000 से 20,000 रुपये की कीमत वाले उपकरणों पर करीब 22% स्पैम कॉल आती है।

कई मानकों का गहराई से विश्लेषण करके, एआई-संचालित  सिस्टम ने इन अवांछित कॉल्स को रियल टाइम में बेहद सटीकता से पहचानने में सफलता प्राप्त की है। इस पहल ने एयरटेल को भारत का पहला सर्विस प्रोवाइडर बना दिया है, जो स्पैम की बढ़ती समस्या का पूरी तरह से समाधान प्रदान करता है और जिसने अपने ग्राहकों की गोपनीयता और सुविधा को प्राथमिकता देते हुए उद्योग में नए सुरक्षा मानकों की शुरुआत की है।

संपादकों के लिए नोट

भारत सरकार ने सर्विस और ट्रांजैक्शनल कॉल्स के लिए 160 से शुरू होने वाले 10-अंकों वाले नंबर आवंटित किए हैं। ग्राहक इन 160 प्रीफिक्स वाले नंबरों से कॉल्स प्राप्त कर सकते हैं, जो बैंकों, म्यूचुअल फंड्स, बीमा कंपनियों, स्टॉकब्रोकरों, अन्य वित्तीय संस्थाओं, कॉर्पोरेट्स, उद्यमों, एसएमई और बड़े और छोटे व्यवसायों के द्वारा ट्रांजैक्शनल और सर्विस कॉल्स के लिए उपयोग किए जाएंगे।

इसके अलावा, जो ग्राहक “डू नॉट डिस्टर्ब” (डीएनडी) सेवा  का चयन न करने वाले और प्रमोशनल कॉल के लिए सब्सक्रिप्शन लेने वाले ग्राहकों को 140 प्रीफिक्स वाले दस अंकों के नंबरों से कॉल प्राप्त होती रहेंगी।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Punjab Winter School Holidays : स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियों का ऐलान

Next Post

‘Pushpa 2’ Day 4 Collection: सबसे तेज 800 करोड़ कमाने वाली फिल्म, जानें चौथे दिन का कलेक्शन

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Horoscope

आज का Horoscope 28 May 2026: इन राशियों पर बरसेगी किस्मत

गुरूवार, 28 मई 2026
Bribery Case

रिश्वत कांड में फंसे विकास गोयल अस्पताल में भर्ती, क्यों बिगड़ती है जांच एजेंसियों के सामने नेताओं की सेहत?

बुधवार, 27 मई 2026
Byju's Founder

Byju’s Founder 6 Months Jail: सिंगापुर कोर्ट का सख्त फैसला

बुधवार, 27 मई 2026
Indian Rupee Crisis

Indian Rupee Crisis: क्यों RBI रुपये को बचा नहीं सकता और क्यों जरूरी भी नहीं

बुधवार, 27 मई 2026
India middle class crisis

India’s Middle Class Crisis: EMI, Inflation और Taxes का घातक तिकड़ी

बुधवार, 27 मई 2026
CM Mann- Raja Warring

रेहड़े की सवारी: मुख्यमंत्री मान और राजा वड़िंग की शब्दी जंग

बुधवार, 27 मई 2026
Next Post
Pushpa 2: The Rule Released

'Pushpa 2' Day 4 Collection: सबसे तेज 800 करोड़ कमाने वाली फिल्म, जानें चौथे दिन का कलेक्शन

Diljit Dosanjh

अपनी टिकटें ब्लैक होने पर बोले Diljit Dosanjh, कहा-

फतेहगढ़ साहिब

मुख्यमंत्री की ओर से श्री फतेहगढ़ साहिब की शहीदी सभा के प्रबंधों का जायजा

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।