बिजनेस डेस्क. टाटा ग्रुप की विस्तारा एयरलाइन में संकट बढ़ता जा रहा है। कंपनी ने 4 अप्रैल तक 125 से ज्यादा उड़ाने रद्द कर दी थीं। अब इसका असर पैसेंजर्स पर दिख रहा है। मेन डेस्टिनेशन्स पर हवाई किराए में 35% की बढ़ोतरी हुई है। अगर आप भी हवाईजहाज से सफर करना है और आपकी टिकट पहले से बुक नहीं है तो अब आपकी जेब पर असर पड़ सकता है। आंकड़ो के मुताबिक, विस्तारा की फ्लाइट्स कैंसिल होने से कई मुख्य रूट्स किराए में भारी बढ़ोत्तरी हुई है।
किराए में भारी बढ़ोत्तरी
दिल्ली से श्रीनगर पर किराए में 30% तक का किराया बढ़ा है। ऐसे में जिन यात्रियों ने पहले से टिकट बूक नहीं की है तो उन्हें अब ज्यादा किराया देना पड़ सकता है। इसकी खबरें आते ही डीजीसीए ने ठोस कदम उठाए है। इसके बाद विस्तारा से जवाब भी मांगा था। इतना ही नहीं सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने इस भी कंपनी को नोटिस भेजा था।
ये रूट्स के किराए में वृद्धि
विस्तारा के पायलट्स के अचानक छूट्टी पर जाने के बाद से कई फ्लाइट्स कैंसिल हुई। इससे कई पैसेंजर्स को समस्या का सामना करना पड़ा। इसके चलते कई रूट्स प्रभावित हुए है। इनमें दिल्ली-इंदौर, दिल्ली-श्रीनगर, मुंबई-कोच्ची, बेंगलुरू-उदयपुर के फ्लाइंग रूट्स शामिल है। इन मार्गों पर हवाई किराओं में 30 से 38% तक इजाफा दर्ज किया गया है।
इस रूट पर सबसे ज्यादा किराया
बेंगलुरू-उदयपुर रूट पर 5 मार्च में 4300 रुपए के आसपास थे। लेकिन 2 अप्रैल तक ये किराया 6000 रुपए से ज्यादा हो चुका है। ये संकट विस्तारा की वजह से देखा गया है।