सोमवार, 6 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - पंजाब के बाद अब असम में आप-कांग्रेस ने पकड़ी अलग राह, जानें क्या है वजह

पंजाब के बाद अब असम में आप-कांग्रेस ने पकड़ी अलग राह, जानें क्या है वजह

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 15 मार्च 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
आप-कांग्रेस
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 15 मार्च (The News Air) दिल्ली, हरियाणा, गुजरात से लेकर गोवा के बाद अब आम आदमी पार्टी और कांग्रेस की राहें फिर से अलग दिख रही हैं। असम में लोकसभा की 14 सीट है। इसमें इंडिया गठबंधन के घटक दलों के बीच उम्मीदवारों के नाम को लेकर जंग छिड़ी हुई है। दरअसल, यहां कांग्रेस की तरफ से 12 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी गई है। जबकि, इस गठबंधन के घटक दलों में से एक आम आदमी पार्टी (AAP) ने यहां पहले से ही तीन उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी थी। इसके साथ ही यहां ममता बनर्जी की टीएमसी (तृणमूल कांग्रेस) ने भी कोकराझार (एसटी), बारपेटा, लखीमपुर और सिलचर (एससी) सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान पहले ही कर दिया है।

इस अलग राह का मतलब क्या है? : इसका आखिर मतलब क्या है। इसका सीधा अर्थ है कि यहां विपक्षी गठबंधन के दलों के बीच सीटों को लेकर सिर-फुटव्वल वाली स्थिति बन गई है। ऐसे में कांग्रेस द्वारा यहां से 12 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा से आम आदमी पार्टी आहत हो गई है। कांग्रेस की तरफ से उम्मीदवारों के नामों की घोषणा के बाद आम आदमी पार्टी की तरफ से पत्र लिखकर कहा गया कि असम की तीन गुवाहाटी, डिब्रूगढ़ और सोनितपुर सीटों पर पहले से ही पार्टी ने अपने उम्मीदवार घोषित किए थे। बाकी शेष 11 सीटों पर यूनाइटेड अपोजीशन फोरम के उम्मीदवारों को समर्थन देने की घोषणा की थी। लेकिन, कांग्रेस की तरफ से 12 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा के साथ एक सीट एजेपी (असम जातीय परिषद) के लिए छोड़ दिया गया है। इसके साथ ही कांग्रेस ने उन सीटों पर भी उम्मीदवार उतार दिए हैं, जिन पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा आप की तरफ से एक महीने पहले ही कर दी गई थी।

यह भी पढे़ं 👇

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

सोमवार, 6 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates 6 April 2026

Breaking News Live Updates 6 April 2026: Top Headlines, हर अपडेट सबसे पहले

सोमवार, 6 अप्रैल 2026
Weather Forecast

Weather Forecast: IMD का बड़ा अलर्ट, कई राज्यों में बारिश-ओले

सोमवार, 6 अप्रैल 2026
6 April History

6 April History: जानें क्या हुआ था इस दिन

सोमवार, 6 अप्रैल 2026

सीटों के तालमेल पर नहीं बनी बात : आम आदमी पार्टी की तरफ से आगे लिखा गया है कि पार्टी जानती है कि 2024 का लोकसभा चुनाव ऐतिहासिक होने वाला है। यह भारतीय लोकतंत्र की रक्षा करने वाला होगा, क्योंकि भाजपा भारत के लोकतंत्र को समाप्त करना चाहती है। ऐसे में आम आदमी पार्टी ने इंडिया गठबंधन के साथ आकर कभी नहीं सोचा की उसके हिस्से में कितनी कम या ज्यादा सीटें आ रही हैं। बल्कि उसका एक और एकमात्र उद्देश्य है कि वह बीजेपी के उम्मीदवारों को हराए। आम आदमी पार्टी की तरफ से आगे लिखा गया है कि देश में विपक्षी गठबंधन के तहत असम में भी सीट शेयरिंग को लेकर खूब प्रयास किए गए लेकिन, जब कुछ भी नतीजा नहीं निकला तो पार्टी ने तीन सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी।

बीजेपी के हराने के लिए पीछे हटी AAP : आम आदमी पार्टी की तरफ से कहा गया कि कांग्रेस की तरफ से असम की 12 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा से पार्टी आश्चर्यचकित है, क्योंकि हम वोट बांटकर भाजपा की सहायता नहीं कर सकते हैं। आम आदमी पार्टी की तरफ से कहा गया कि हम गुवाहाटी से अपने उम्मीदवार को चुनाव मैदान से हटा रहे हैं। हम बीजेपी को मात देने के लिए ये बलिदान देने को तैयार हैं। जबकि, गुवाहाटी नगरपालिका चुनाव में हमारी पार्टी को भाजपा के बाद सबसे ज्यादा वोट मिले थे। ऐसे में कांग्रेस को भी सोनितपुर और डिब्रूगढ़ से अपने उम्मीदवारों के नाम वापस लेने चाहिए, नहीं तो भाजपा को जीतने से कोई रोक नहीं पाएगा और इस गठबंधन का कोई मतलब नहीं रह जाएगा।
अगर कांग्रेस ऐसा नहीं करती है तो यह स्पष्ट हो जाएगा कि यहां भाजपा को जीत दिलाने के लिए कांग्रेस की सेटिंग हो गई है। जिसे असम की जनता कभी नहीं बर्दाश्त करेगी।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

कुत्तो की 23 खूंखार नस्ल को केंद्र सरकार ने किया प्रतिबंधित, पिटबुल – मॉस्टिफ्स समेत ये ब्रीड शामिल

Next Post

नेपाल में 100 किलोग्राम सोना तस्करी जांच रिपोर्ट से हड़कंप, कई बड़े नाम शामिल

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

सोमवार, 6 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates 6 April 2026

Breaking News Live Updates 6 April 2026: Top Headlines, हर अपडेट सबसे पहले

सोमवार, 6 अप्रैल 2026
Weather Forecast

Weather Forecast: IMD का बड़ा अलर्ट, कई राज्यों में बारिश-ओले

सोमवार, 6 अप्रैल 2026
6 April History

6 April History: जानें क्या हुआ था इस दिन

सोमवार, 6 अप्रैल 2026
Rashifal

आज का Rashifal 6 April 2026: बड़ा बदलाव, जानें क्या कहते हैं तारे

सोमवार, 6 अप्रैल 2026
Raghav Chadha

Raghav Chadha पर बड़ा आरोप: Deleted Tweets का सच क्या है?

रविवार, 5 अप्रैल 2026
Next Post
सोना तस्करी

नेपाल में 100 किलोग्राम सोना तस्करी जांच रिपोर्ट से हड़कंप, कई बड़े नाम शामिल

Rashifal 09 July 2023

16 March 2024 Aaj Ka Rashifal: मेष-कन्या वाले पैसों के लेन-देन में रखें सावधानी,

Bengal Politics: BJP में शामिल हुए TMC सांसद दिब्येंदु अधिकारी, भाजपा में वापस लौटे अर्जुन सिंह

Bengal Politics: BJP में शामिल हुए TMC सांसद दिब्येंदु अधिकारी,

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।