गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - गुरुग्राम के होटल में हत्‍या : आरोपी अभिजीत ने दिव्या की जान लेने के बाद..

गुरुग्राम के होटल में हत्‍या : आरोपी अभिजीत ने दिव्या की जान लेने के बाद..

उसके शव के साथ 6 घंटे बिताए

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 5 जनवरी 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, मनोरंजन, राष्ट्रीय
A A
0
दिव्या पाहुजा की हत्या
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

गुरुग्राम, 5 जनवरी (The News Air) यहां के एक होटल में पूर्व मॉडल और मारे गए गैंगस्टर संदीप गाडोली की प्रेमिका दिव्या पाहुजा की हत्या के आरोपी अभिजीत सिंह ने हत्या के बाद 27 वर्षीय युवती के शव के साथ लगभग छह घंटे बिताए। पुलिस ने गुरुवार को यह बात बताई।

पुलिस के अनुसार, अभिजीत और दिव्या, जो रिश्ते में थे, के बीच 2 जनवरी को झगड़ा हुआ था, जिसके बाद उसने नशे की हालत में अवैध पिस्तौल से उसके सिर में गोली मार दी।

यह घटना अभिजीत के स्वामित्व वाले सिटी पॉइंट होटल में हुई। दिव्या उसी होटल के कमरा नंबर 111 में ठहरी थी, जहां अभिजीत ने उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने शव के साथ होटल के उस कमरे में लगभग छह घंटे बिताए।

पूछताछ के दौरान अभिजीत ने पुलिस को बताया कि दिव्या के पास उसकी कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें थीं और वह उसे ब्लैकमेल करने के साथ-साथ उससे पैसे भी वसूल रही थी।

उसने दिव्या से उन तस्वीरों को मोबाइल से डिलीट करने को कहा और उसके सेल फोन का पासवर्ड मांगा। मगर उसने ऐसा करने से इनकार कर दिया। आख़िरकार, दोनों में तीखी बहस हुई, जिसके बाद अभिजीत ने उस पर गोली चला दी।

गुरुग्राम पुलिस को हत्या के मामले में कथित संलिप्तता के लिए गुरुवार को अभिजीत और उसके दो सहयोगियों – ओम प्रकाश और हेमराज की पांच दिन की रिमांड मिली।

पुलिस के मुताबिक, ओम प्रकाश और हेमराज सिटी प्वाइंट होटल में काम करते थे।

पुलिस उपायुक्त विजय प्रताप सिंह (अपराध) ने कहा, “कुछ आपत्तिजनक तस्वीरों को लेकर अभिजीत और दिव्या के बीच बहस के बाद अभिजीत ने दिव्या के सिर में गोली मार दी। इसके बाद वह ओम प्रकाश और हेमराज की मदद से दिव्या के शव को खींचकर बीएमडब्ल्यू कार की डिक्‍की में ले गया। फिर अभिजीत ने लगभग 1.5 किमी तक गाड़ी चलाई और “कार की चाबियां बलराज और रवि बंगा नामक अपने साथियों को सौंप दीं, जो शव को ठिकाने लगाने के लिए कार को पंजाब की ओर ले गए।”

आशंका जताई जा रही है कि दिव्या की लाश को पंजाब में कहीं फेंक दिया गया है। बाद में जब पुलिस ने जब बरामद हुई बीएमडब्ल्यू कार की डिग्गी खोली तो उसमें शव नहीं मिला।

पुलिस ने बताया कि दिव्या की हत्या 2 जनवरी की शाम करीब 5 बजे की गई थी और रात करीब 11 बजे अभिजीत ने युवती के बेजान शरीर को ठिकाने लगाने के लिए ओम प्रकाश और हेमराज से मदद मांगी।

यह भी पढे़ं 👇

Breaking News Live Updates 2 April 2026

Breaking News Live Updates 2 April 2026: Today Big Updates, हर पल खबर

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Today in History 2 April

Today in History 2 April: आज के दिन बदली थी दुनिया की तस्वीर, जानें पूरा इतिहास

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: उत्तर भारत में ओलावृष्टि और भारी बारिश का बड़ा अलर्ट जारी

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026

संदेह होने पर होटल के रिसेप्शन डेस्क पर मौजूद एक व्यक्ति ने रात 9 बजे के आसपास पुलिस को सूचित किया।

डीसीपी ने कहा, पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला और कमरा नंबर 114 की जांच करने के बाद वापस चली गई। यह कमरा अभिजीत के नाम पर बुक किया गया था।

उन्‍होंने कहा, “लेकिन दिव्या की बहन नैना से कुछ जानकारी मिलने के बाद पुलिस रात 11 बजे के बाद फिर से होटल गई। पुलिस को पूरे होटल और कमरा नंबर 111 की तलाशी लेने के बाद दिव्या के खून के धब्बे और अन्य वस्तुएं मिलीं।”

पुलिस अधिकारी ने कहा, “सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि अभिजीत सहित तीन लोगों ने दिव्या के शव को बीएमडब्ल्यू कार की डिग्गी में खींच लिया और अभिजीत कार लेकर चला गया। बाद में, वह होटल लौट आया लेकिन कार के बिना। पुलिस ने अभिजीत और उसके दो सहयोगियों को पकड़ लिया।”

अभिजीत ने 1989 में एनआईटी कुरुक्षेत्र से अपनी इंजीनियरिंग पूरी की। उसने हाल ही में होटल व्यवसाय में कदम रखा है।

डीसीपी ने कहा, “हमें अभिजीत के कुछ आपराधिक रिकॉर्ड भी मिले। उसके खिलाफ लड़ाई-झगड़े का एक मामला गुरुग्राम के सेक्टर 14 पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया था, जबकि शस्त्र अधिनियम का एक और मामला दिल्ली पुलिस में दर्ज किया गया था।”

पुलिस अधिकारी ने कहा कि दिव्या जेल में बंद गैंगस्टर बिंदर गुज्जर के जरिए अभिजीत के संपर्क में आई थी।

गुज्जर ने जाहिर तौर पर अभिजीत से अपने बच्चों की शिक्षा में मदद करने के लिए कहा था और उसी दौरान अभिजीत दिव्या के संपर्क में आया।

बिंदर गुज्जर को 2016 में मुंबई में हुई गुरुग्राम पुलिस के साथ गैंगस्टर संदीप गाडोली की कथित “फर्जी मुठभेड़” का मुख्य साजिशकर्ता माना जाता है।

दिव्या इस मामले में मुख्य आरोपी थीं। बाद में उसे गैंगस्टर की हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार कर लिया गया और सात साल जेल में बिताने पड़े।

उसे छले साल जून में बॉम्बे हाईकोर्ट ने जमानत दे दी थी।

पीडि़त परिवार का आरोप है कि दिव्या की हत्या की साजिश अभिजीत के साथ मिलकर संदीप गाडोली के परिवार वालों ने रची थी।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

इंटरनेट से पहले बनाम इंटरनेट के बाद का जीवन

Next Post

दिल्ली में पकड़ा गया हिजबुल आतंकवादी जम्मू-कश्मीर में 11 आतंकी हमलों में शामिल था

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Breaking News Live Updates 2 April 2026

Breaking News Live Updates 2 April 2026: Today Big Updates, हर पल खबर

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Today in History 2 April

Today in History 2 April: आज के दिन बदली थी दुनिया की तस्वीर, जानें पूरा इतिहास

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: उत्तर भारत में ओलावृष्टि और भारी बारिश का बड़ा अलर्ट जारी

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Aaj Ka Rashifal 2 April 2026

Aaj Ka Rashifal 2 April 2026: इन राशियों को मिलेगा 100% भाग्य का साथ

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
News of the Day

News of the Day: ट्रंप ईरान जंग से पीछे हटे, LPG महंगा, संसद में हंगामा

बुधवार, 1 अप्रैल 2026
Next Post
हिजबुल आतंकवादी

दिल्ली में पकड़ा गया हिजबुल आतंकवादी जम्मू-कश्मीर में 11 आतंकी हमलों में शामिल था

आईआईटी-बॉम्बे

आईआईटी-बॉम्बे के 85 छात्रों को सालाना 1 करोड़ रुपये से अधिक की नौकरी का ऑफर मिला

जम्मू-कश्मीर

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़ जारी

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।