गुरूवार, 23 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - ईरान के बाद अब यूक्रेन…डोनाल्ड ट्रंप पर हमले की नई थ्योरी क्या कहती है?

ईरान के बाद अब यूक्रेन…डोनाल्ड ट्रंप पर हमले की नई थ्योरी क्या कहती है?

डोनाल्ड ट्रंप पर हमले की नई थ्योरी क्या कहती है?

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 18 जुलाई 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय
A A
0
डोनाल्ड ट्रंप
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

अमेरिका,18 जुलाई (The News Air): अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर शनिवार को एक चुनावी सभा में हमला हुआ था. इस हमले में ट्रंप बाल-बाल बचे. ट्रंप पर जिसने गोली चलाई वो तो मारा जा चुका है, लेकिन सवाल है कि ट्रंप को मारना कौन चाहता है. हमले के पीछे किसका हाथ है, इसे लेकर अलग-अलग थ्योरी चल रही है. हिंदुस्तान से लेकर अमेरिका तक में कई बातें कही जा रही हैं.

अमेरिकी मीडिया में बीते दिनों खुलासा हुआ था कि हमले में ईरान का हाथ हो सकता है. लेकिन अब तक ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है. ईरान ने भी आरोपों को खारिज कर दिया. दरअसल, अमेरिकी ‘सीक्रेट सर्विस’ ने ईरान से खतरे के कारण ही ट्रंप की सुरक्षा बढ़ाई थी. अमेरिका के दो अधिकारियों ने बताया था कि खतरे के बारे में पता चलने पर बाइडन प्रशासन ने ‘सीक्रेट सर्विस’ के वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क किया और उन्हें इस बारे में अवगत कराया था. उन्होंने कहा कि इसे ट्रंप के सुरक्षा घेरे और ट्रंप के चुनाव प्रचार दल से जुड़े शीर्ष एजेंट के साथ साझा किया गया. इसके बाद सीक्रेट सर्विस ने ट्रंप की सुरक्षा और कड़ी कर दी.

क्या कहती है नई थ्योरी?

वहीं, अब एक नई थ्योरी सामने आ रही है, जिसमें यूक्रेन का नाम सामने आ रहा है. यूक्रेन में विपक्ष के नेता विक्टर ने ही अपने देश के राष्ट्रपति जेलेंस्की पर बड़ा आरोप लगाया है. विक्टर ने कहा, ट्रंप पर हमले में केवल और केवल यूक्रेन का हाथ हो सकता है, क्योंकि इसमें उसका सबसे ज्यादा फायदा है. उनका कहना है कि ट्रंप अगर चुनाव नहीं जीतते हैं तो यूक्रेन को जो आर्थिक मदद अमेरिका से मिल रही है वो मिलती रहेगी. यही नहीं यूक्रेन की सत्तारुढ़ पार्टी भी सरकार में बनी रहेगी.

यह भी पढे़ं 👇

Heatwave Alert India

Heatwave Alert India: UP-दिल्ली में लू का कहर, 5 दिन और झुलसेंगे लोग!

गुरूवार, 23 अप्रैल 2026
UP Board Result 2026

UP Board Result 2026: मुजफ्फरनगर में रिजल्ट से पहले 10वीं के छात्र ने की खुदकुशी!

गुरूवार, 23 अप्रैल 2026
UP Board Result 2026

UP Board Result 2026: किसान की बेटी कशिश वर्मा बनीं 10वीं की State Topper!

गुरूवार, 23 अप्रैल 2026
India Online Gaming Rules 2026

India Online Gaming Rules 2026: 1 मई से Real Money Games पर बैन!

गुरूवार, 23 अप्रैल 2026

विक्टर ऐसा कह रहे हैं तो इसकी और भी वजहें हैं. अंतरराष्ट्रीय मीडिया में कहा जा रहा है कि जेलेंस्की अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के ज्यादा करीबी हैं. सत्ता में ट्रंप के आने से जेलेंस्की को जंग रोकनी पड़ेगी. कहा जा रहा है कि ट्रंप युद्ध के समर्थक नहीं हैं. वो रूस और यूक्रेन जंग का इस वजह से समर्थन नहीं करते हैं, क्योंकि अमेरिका पहले ही 65 बिलियन डॉलर से ज्यादा जेलेंस्की पर खर्च कर चुका है.

ट्रंप कह चुके हैं मैं जबरदस्ती युद्ध नहीं चाहता. यही वजह है कि राष्ट्रपति रहते ट्रंप ने अफगानिस्तान से अपनी सेना को वापस बुला लिया था. रिसोर्सेज खराब ना हों इसलिए ट्रंप ऐसा करते हैं. अब सत्ता में आने के बाद ट्रंप ऐसा करते हैं तो यूक्रेन के लिए बहुत नुकसानदायक होगा, क्योंकि वो पिछले 2 साल से रूस का सामना कर रहा है. कई सैनिकों की जान जा चुकी है. खर्च भी बंपर हो रहा है. ऐसे में जेलेंस्की इस मोड़ पर आकर जंग नहीं खत्न करना चाहते.

जेलेंस्की का रुख भी जानिए

जेलेंस्की ने हाल ही में ट्रंप को लेकर बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि अगर ट्रंप राष्ट्रपति बनते हैं तो हम उनके साथ कम करेंगे. उन्होंने ये भी कहा कि मैं डरता नहीं हूं. जेलेंस्की ने स्वीकार किया कि डेमोक्रेटिक पार्टी यूक्रेन का समर्थन करती है, लेकिन रिपब्लिकन की स्थिति अलग है. पार्टी में कुछ अधिक दक्षिणपंथी और कट्टरपंथी हैं. जेलेंस्की ने कहा कि उन्हें इस बात की चिंता है कि वाशिंगटन में राजनीतिक अशांति यूक्रेन को दी जाने वाली मदद पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है. जेलेंस्की से बयान साफ है कि वो अमेरिका ट्रंप के मुकाबले बाइडेन के साथ काम करने को लेकर ज्यादा कंफर्टेबल हैं. ट्रंप की पार्टी के मुकाबले उनका झुकाव बाइडेन की पार्टी के प्रति ज्यादा है.

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

मुकेश सहनी के पिता की हत्या का मुख्य अभियुक्त गिरफ़्तार

Next Post

खुशखबरी! 10 हजार से भी कम में लॉन्च हुआ 5G स्मार्टफोन

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Heatwave Alert India

Heatwave Alert India: UP-दिल्ली में लू का कहर, 5 दिन और झुलसेंगे लोग!

गुरूवार, 23 अप्रैल 2026
UP Board Result 2026

UP Board Result 2026: मुजफ्फरनगर में रिजल्ट से पहले 10वीं के छात्र ने की खुदकुशी!

गुरूवार, 23 अप्रैल 2026
UP Board Result 2026

UP Board Result 2026: किसान की बेटी कशिश वर्मा बनीं 10वीं की State Topper!

गुरूवार, 23 अप्रैल 2026
India Online Gaming Rules 2026

India Online Gaming Rules 2026: 1 मई से Real Money Games पर बैन!

गुरूवार, 23 अप्रैल 2026
China Atlas Drone Swarm System

China Atlas Drone Swarm System: भारत के लिए कितना बड़ा खतरा?

गुरूवार, 23 अप्रैल 2026
Thalinomics

Thalinomics: CRISIL Report का बड़ा खुलासा, वेज थाली हुई महंगी!

गुरूवार, 23 अप्रैल 2026
Next Post
खुशखबरी! 10 हजार से भी कम में लॉन्च हुआ 5G स्मार्टफोन

खुशखबरी! 10 हजार से भी कम में लॉन्च हुआ 5G स्मार्टफोन

घरेलू बाजारों में शुरुआती कारोबार में आई गिरावट

घरेलू बाजारों में शुरुआती कारोबार में आई गिरावट

800 रुपए किलो आटा, 900 Rs में एक लीटर तेल…हाय रे महंगाई!

800 रुपए किलो आटा, 900 Rs में एक लीटर तेल...हाय रे महंगाई!

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।