LIVE | ...
शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - बीबीएमबी के बाद, केंद्र अब पंजाब यूनिवर्सिटी पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है: हरपाल सिंह चीमा

बीबीएमबी के बाद, केंद्र अब पंजाब यूनिवर्सिटी पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है: हरपाल सिंह चीमा

पंजाब यूनिवर्सिटी के मुद्दे पर 'आप' के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, केंद्र पर "पंजाब की स्वायत्तता पर हमला" करने का लगाया आरोप

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 6 नवम्बर 2025
in NEWS-TICKER, पंजाब, सियासत
A A
0
Harpal Cheema
117
SHARES
777
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 6 नवंबर

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के एक प्रतिनिधिमंडल ने वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा के नेतृत्व में आज राजभवन में पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी की लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई सीनेट और सिंडिकेट को भंग करने के केंद्र सरकार के एकतरफा कदम के खिलाफ एक मांग पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर और मलविंदर सिंह कंग, विधायक दिनेश चड्ढा और वरिष्ठ नेता गोल्डी कंबोज, दविंदर सिंह लाडी ढोंस, छात्र नेता वतनवीर गिल और पीयू सीनेट सदस्य आई.पी. सिद्धू और रविंदर धालीवाल शामिल थे।

प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के 28 अक्टूबर 2025 के उस नोटिफिकेशन का कड़ा विरोध किया, जिसने सीनेट की कानूनी सदस्य संख्या 90 से घटाकर सिर्फ 31 कर दी, जिनमें से 13 सदस्य सीधे तौर पर केंद्र द्वारा मनोनीत किए जाएंगे। ‘आप’ ने इसे पंजाब और पंजाब यूनिवर्सिटी के लोकतांत्रिक अधिकारों, स्वायत्तता और पहचान पर सीधा हमला बताया।

बैठक के बाद बोलते हुए वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने पंजाब यूनिवर्सिटी के उस लोकतांत्रिक ढांचे को तबाह कर दिया है, जो पिछले 60 सालों से सफलतापूर्वक काम कर रहा था। सीनेट की ताकत घटाकर और सिंडिकेट को भंग करके, केंद्र पंजाब के शैक्षणिक संस्थानों पर कब्जा करना चाहता है। बीबीएमबी पर कब्जा करने की कोशिश करने के बाद, भाजपा अब हमारी यूनिवर्सिटी को निशाना बना रही है।

चीमा ने आगे कहा कि इस फैसले का असर पंजाब भर के 200 से ज्यादा मान्यता प्राप्त कॉलेजों और लाखों छात्रों पर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक यूनिवर्सिटी का मामला नहीं है, यह पंजाब के स्वाभिमान पर हमला है और पंजाबीयत को मिटाने की कोशिश है। केंद्र ने पहला नोटिफिकेशन वापस लिया और एक मिनट बाद दूसरा जारी कर उसे ‘लंबित’ रख दिया। यह दोहरा खेल पंजाब यूनिवर्सिटी की स्वायत्तता को तबाह करने के उनके असली इरादे को दर्शाता है।

यह भी पढे़ं 👇

Gold Price Forecast

Gold Price Forecast: क्या ₹1 लाख के नीचे जाएगा सोना?

शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026
Reverse Brain Drain

Reverse Brain Drain: अमेरिका छोड़ 12,900 टेक प्रोफेशनल्स लौटे भारत

शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026
Speedy Trial Supreme Court

Speedy Trial Supreme Court: सख्त कानून भी संविधान से ऊपर नहीं

शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026
Dhanteras 2026 Shubh Muhurat

Dhanteras 2026 Shubh Muhurat: कल सुबह तक खरीदें सोना, ये जांचें

शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026

‘आप’ सांसद मलविंदर सिंह कंग ने कहा कि केंद्र का नोटिफिकेशन गैर-संवैधानिक है और पंजाब यूनिवर्सिटी एक्ट, 1947 का उल्लंघन करता है, जिसे पंजाब विधानसभा ने पास किया था। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्रालय को राज्य के कानून (एक्ट) के जरिए स्थापित संस्थाओं में संशोधन करने या उन्हें भंग करने का कोई अधिकार नहीं है। पंजाब यूनिवर्सिटी बंटवारे से पहले की पंजाब की विरासत है; इसका पंजाब के साथ भावनात्मक, संवैधानिक और ऐतिहासिक संबंध है। इस लोकतांत्रिक ढांचे को खत्म करने की भाजपा की कोशिश का कड़ा विरोध किया जाएगा।

सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर ने कहा कि बंटवारे के बाद, जब पंजाबियों ने लाहौर में अपने घर और विरासत खो दी, तब पंजाब यूनिवर्सिटी वह पहली संस्था बनी जो हमारे पुनर्जन्म का प्रतीक थी। यह सिर्फ एक यूनिवर्सिटी नहीं है, यह पंजाब के इतिहास और पहचान का एक जीता-जागता हिस्सा है। केंद्र का बार-बार हस्तक्षेप न केवल गैर-संवैधानिक है, बल्कि पंजाबियों की भावनाओं के प्रति गहरा असंवेदनशील भी है।

हेयर ने याद दिलाया कि एक अंतर-राज्यीय संस्था (Inter-State Body Corporate) के तौर पर यूनिवर्सिटी की कानूनी स्थिति को पंजाब की सहमति के बिना बदला नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार से सलाह-मशविरे को नजरअंदाज करके केंद्र आग से खेल रहा है। ऐसे कदम पहले ही छात्रों, शिक्षकों और अकादमिक समुदाय में गुस्सा पैदा कर चुके हैं।

प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से पंजाब यूनिवर्सिटी की स्वायत्तता, लोकतांत्रिक ढांचे और सांस्कृतिक पहचान की रक्षा करने के लिए हस्तक्षेप करने की अपील की। ‘आप’ द्वारा सौंपे गए मांग पत्र में मांग की गई कि केंद्र के 28 अक्टूबर के नोटिफिकेशन और 4 नवंबर के भ्रामक स्थगन आदेश को स्थायी रूप से वापस लिया जाए। साथ ही, सीनेट और सिंडिकेट को पंजाब यूनिवर्सिटी एक्ट, 1947 और पंजाब पुनर्गठन एक्ट, 1966 के अनुसार उनकी पूरी लोकतांत्रिक संरचना में बहाल किया जाए।

‘आप’ ने दोहराया कि भगवंत मान सरकार, पंजाब के छात्रों, शिक्षकों और अकादमिक संस्थानों के साथ मिलकर, पंजाब की संस्थाओं और पहचान को केंद्रीय हस्तक्षेप से बचाने के लिए इस लोकतांत्रिक संघर्ष को जारी रखेगी।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Bigg Boss 19 Extension को मिली मंजूरी? 1 महीना आगे बढ़ा शो, प्रणित की वापसी

Next Post

‘आप नई पीढ़ी की रोल मॉडल’, President Murmu Meet, चैम्पियन बेटियों ने दिया तोहफा

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Gold Price Forecast

Gold Price Forecast: क्या ₹1 लाख के नीचे जाएगा सोना?

शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026
Reverse Brain Drain

Reverse Brain Drain: अमेरिका छोड़ 12,900 टेक प्रोफेशनल्स लौटे भारत

शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026
Speedy Trial Supreme Court

Speedy Trial Supreme Court: सख्त कानून भी संविधान से ऊपर नहीं

शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026
Dhanteras 2026 Shubh Muhurat

Dhanteras 2026 Shubh Muhurat: कल सुबह तक खरीदें सोना, ये जांचें

शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026
Firozpur Firing

Firozpur Firing: घर के अंदर था गनमैन, फिर भी चली गोलियां

शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026
Karmabhoomi Express Fire

Karmabhoomi Express Fire: चलती ट्रेन में धुआं, राजपुरा में अफरा-तफरी

शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026
Next Post
President Murmu Meet

'आप नई पीढ़ी की रोल मॉडल', President Murmu Meet, चैम्पियन बेटियों ने दिया तोहफा

Bengal Voter Cards

Bengal Voter Cards जंगल में बिखरे मिले, BDO ने बताई सांप वाली कहानी

"टोल लूट" पर मान सरकार का बड़ा प्रहार:अब तक हुए 19 टोल प्लाजा बंद

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।