LIVE | ...
बुधवार, 8 जुलाई 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - आम आदमी पार्टी पर बनी फिल्म से डरी भाजपा, प्राइवेट स्क्रीनिंग को रूकवाया- केजरीवाल

आम आदमी पार्टी पर बनी फिल्म से डरी भाजपा, प्राइवेट स्क्रीनिंग को रूकवाया- केजरीवाल

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 18 जनवरी 2025
in NEWS-TICKER, नई दिल्ली
A A
0
Arvind Kejriwal
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 18 जनवरी (The News Air) आम आदमी पार्टी पर बनी फिल्म की प्राइवेट स्क्रीनिंग को रूकवाने पर पार्टी ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी पर बनी फिल्म से भाजपा इतनी डर गई है कि उसने पुलिस भेज कर फिल्म की प्राइवेट स्क्रीनिंग को रूकवा दिया। आखिर इस फ़िल्म में ऐसा क्या है, जिससे भाजपा डरी हुई है। उन्होंने कहा कि यह फिल्म आम आदमी पार्टी के नेताओं को गलत तरीके से जेल भेजने के पीछे के रहस्यों और भाजपा के असंवैधानिक व गैर कानूनी कामों को उजागर करती है। इस फ़िल्म का चुनाव से कोई लेना-देना नहीं है। इसके बावजूद इसे दिखाने से रोकना गुंडागर्दी और तानाशाही है। उन्होंने सवाल किया कि क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनी फिल्म को देश भर के सिनेमा घरों में दिखाने के लिए चुनाव आयोग से अनुमति ली गई थी?

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर कहा कि आम आदमी पार्टी पर एक फिल्म बनी है। शनिवार को पत्रकारों के लिए उस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी। लेकिन आज सुबह दिल्ली पुलिस ने वहां पहुंचकर फिल्म की स्क्रीनिंग रुकवा दी और कहा कि यह स्क्रीनिंग नहीं की जा सकती। जबकि यह एक प्राइवेट स्क्रीनिंग थी, कोई पब्लिक स्क्रीनिंग नहीं थी। किसी भी कानून के तहत इसकी इजाजत नहीं है कि पुलिस इस तरह से किसी फिल्म के स्क्रीनिंग रुकवा दे। यह कोई चुनाव का कैंपेन नहीं था। वहां कोई इलेक्शन का झंडा नहीं था, इलेक्शन की स्पीच नहीं थी। किसी पार्टी के लिए वोट की अपील नहीं की जा रही थी और ना ही चुनाव प्रचार किया जा रहा था। वहां किसी पार्टी के लिए वोट नहीं मांगा जा रहा था और ना ही किसी पार्टी के खिलाफ बोला जा रहा था। यह फिल्म की एक निजी स्क्रीनिंग थी।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा इस फिल्म से इतनी क्यों डरी हुई है? हालांकि, मैंने तो यह फिल्म नहीं देखी है, लेकिन मुझे बताया गया है कि इस फिल्म के अंदर पिछले दो सालों में जिस तरह आम आदमी पार्टी के नेताओं को जेल भेजा गया, यह उनके जेल भेजे जाने के पीछे की कहानी है। यह फिल्म कई सारे रहस्यों और षडयंत्रों से पर्दा उठाती है। भाजपा ने जिस तरह असंवैधानिक और गैर कानूनी तरीके से आम आदमी पार्टी के नेताओं जेल भेजा था, उस पर से यह फिल्म पर्दा उठाती है इसलिए भाजपा इतनी ज्यादा डरी हुई है। इस फिल्म को जिस तरीके से रोका गया, हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं। हम उम्मीद करते हैं कि हमें इस फिल्म को दिखाने की इजाजत दी जाएगी।

यह भी पढे़ं 👇

8th Pay Commission

8th Pay Commission: फिटमेंट फैक्टर और DA पर नया फॉर्मूला तैयार

बुधवार, 8 जुलाई 2026
ITR Refund Status

ITR Refund Status: रिफंड नहीं आया? तुरंत करें ये आसान काम

बुधवार, 8 जुलाई 2026
EPFO New Rules

EPFO New Rules: PF वालों के लिए बदले नियम, हाथ में आएगी ज्यादा सैलरी

बुधवार, 8 जुलाई 2026
TASMAC Salary Hike

TASMAC Salary Hike: शराब दुकान कर्मचारियों की सैलरी 25% बढ़ी

बुधवार, 8 जुलाई 2026

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ऐसा कहीं नहीं लिखा है कि किसी फिल्म की प्राइवेट स्क्रीनिंग के लिए चुनाव आयोग से इजाजत लेनी पड़ेगी। यह तो चुनाव का कार्यक्रम ही नहीं है। पुलिस को बहुत समझाया गया। इस फिल्म का चुनाव से कोई लेना देना नहीं है। यह केवल गुंडागर्दी और तानाशाही है। मुझे उम्मीद है भविष्य में यह फिल्म सबके लिए आएगी। भाजपा के कुकर्मों के बारे में सबको पता चलना चाहिए। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछली बार विवेक अग्निहोत्री ने प्रधानमंत्री मोदी पर फिल्म बनाई गई थी, जिसे देश भर के सिनेमाघरों में दिखाया गया था। क्या उसके लिए चुनाव आयोग की इजाजत ली गई थी?

अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर ट्वीट कर कहा कि आम आदमी पार्टी पर एक फ़िल्म बनी है। आज जहां इस फ़िल्म को पत्रकारों को दिखाया जाना था, वहां देखिए, कितनी भारी संख्या में पुलिस लगाकर भाजपा ने इस फ़िल्म को दिखाने से रोक दिया। भाजपा इस फ़िल्म से बुरी तरह से डरी हुई है। आख़िर क्यों? भाजपा इस फ़िल्म को क्यो रोकना चाहती है? इस फ़िल्म में आखिर ऐसा क्या है, जिससे भाजपा डरी हुई है? ये फ़िल्म पर्दे के पीछे के उन सब रहस्यों को उजागर करती है जब ग़लत तरीक़े से “आप” के नेताओं को गिरफ़्तार किया गया था। यह भाजपा सरकार के ग़ैर क़ानूनी और ग़ैर संवैधानिक कामों को उजागर करती है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

पंजाब सरकार का बड़ा कदम: अनुसूचित जातियों के लिए 30.35 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता

Next Post

ग्रामीण भूमि डिजिटलीकरण: PM Modi ने बताया कैसे तकनीक से बदल रहा है Rural India

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

8th Pay Commission

8th Pay Commission: फिटमेंट फैक्टर और DA पर नया फॉर्मूला तैयार

बुधवार, 8 जुलाई 2026
ITR Refund Status

ITR Refund Status: रिफंड नहीं आया? तुरंत करें ये आसान काम

बुधवार, 8 जुलाई 2026
EPFO New Rules

EPFO New Rules: PF वालों के लिए बदले नियम, हाथ में आएगी ज्यादा सैलरी

बुधवार, 8 जुलाई 2026
TASMAC Salary Hike

TASMAC Salary Hike: शराब दुकान कर्मचारियों की सैलरी 25% बढ़ी

बुधवार, 8 जुलाई 2026
Badrinath Dham Donation

Badrinath Dham Donation: चढ़ावा हेराफेरी में पहले ही दिन बड़ा एक्शन

बुधवार, 8 जुलाई 2026
Gold-Silver Rate Today

Gold-Silver Rate Today: धड़ाम से गिरे सोने-चांदी के दाम, जानें भाव

बुधवार, 8 जुलाई 2026
Next Post
Digital

ग्रामीण भूमि डिजिटलीकरण: PM Modi ने बताया कैसे तकनीक से बदल रहा है Rural India

Digital Land Record

SVAMITVA Yojana : PM Modi ने बताया कैसे बदल रही है ग्रामीण भारत की तस्वीर

INDIAN NAVAL SHIP MUMBAI TO PARTICIPATE IN MULTI-NATIONAL EXERCISE LA PEROUSE

INS Mumbai: भारत का विध्वंसक पोत ‘La Perouse’ में दिखाएगा ताकत

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।