जालंधर (The News Air): जालंधर लोकसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत लगभग तय है। पार्टी में ख़ुशी की लहर है, जश्न मनाया जा रहा है। वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान थोड़ी ही देर में आप सुप्रीमो और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करने उनके घर के लिए रवाना होंगे। आपको बता दें कि सुशील रिंकू को अब तक 247049 वोट हासिल हुए हैं। इसके साथ ही वह सबसे आगे बढ़ रहें हैं। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार करमजीत चौधरी को 198185 वोट मिले हैं। दोनों ही पार्टयों में कड़ा मुकाबला देखा रहा हैं।