सोमवार, 16 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - पंजाब के तीन दिवसीय दौरे पर ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल

पंजाब के तीन दिवसीय दौरे पर ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 12 सितम्बर 2023
A A
0
सीएम अरविंद केजरीवाल
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

– 13 सितंबर को अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान अमृतसर में स्कूल ऑफ एमिनेंस का करेंगे उद्घाटन

– पंजाब के बच्चों को शानदार शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए कुल 117 स्कूल ऑफ एमिनेंस खोल रही है ‘‘आप’’ सरकार

– 13 सितंबर को अमृतसर में एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल

– 14 और 15 सितंबर को अमृतसर, जालंधर, लुधियाना और मोहाली में उद्यमियों के साथ टाउनहॉल मीटिंग कर सुनेंगे समस्याएं

– टाउनहॉल मीटिंग में इंडस्ट्री पॉलिसी से संबंधित कुछ बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं सीएम भगवंत सिंह मान

नई दिल्ली/पंजाब, 12 सितंबर (The News Air) आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बुधवार को तीन दिवसीय दौरे पर पंजाब जायेंगे। 13 से 15 सितंबर तक के इस दौर में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के हिस्सा लेंगे और विधानसभा चुनाव के दौरान पंजाब की जनता से की गई कुछ बड़ी गारंटियों को भी पूरा करेंगे। इसमें शिक्षा की गारंटी के अंतर्गत अमृतसर में पहले स्कूल ऑफ एमिनेंस का उद्घाटन करेंगे और पंजाब के उद्योगपतियों के साथ टाउनहॉल मीटिंग कर उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा इंडस्ट्री को लेकर पॉलिसी संबंधित बड़ी घोषणा भी किए जाने की उम्मीद है। इसके अलावा अमृतसर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। 15 सितंबर को लुधियाना और मोहाली में टाउनहॉल मीटिंग के उपरांत वापस दिल्ली लौट आएंगे। इस पूरे कार्यक्रम के दौरान सीएम सरदार भगवंत मान भी मौजूद रहेंगे।

विधानसभा चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब की जनता को ‘केजरीवाल की गारंटी’ दी थी। इसमें बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य समेत कई गारंटी शामिल है। सीएम भगवंत मान के नेतृत्व में ‘‘आप’’ की सरकार बनने के बाद से ही पंजाब की जनता को दी गई गारंटी को पूरा करने पर तेजी से काम चल रहा है। अब इस कड़ी में 13 सितंबर को सीएम भगवंत मान की उपस्थिति में ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पंजाब के बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के लिए ‘‘शिक्षा की गारंटी’’ के अंतर्गत स्कूल ऑफ एमिनेंस का उद्घाटन करेंगे। यह पंजाब में पहला स्कूल ऑफ एमिनेन्स होगा, जो अमृतसर में स्थापित किया गया है। आने वाले दिनों में ‘‘आप’’ की सरकार इसी तरह के 117 स्कूल ऑफ एमिनेंस पूरे पंजाब में खोलेगी। स्कूल ऑफ एमिनेंस का उद्घाटन करने के पश्चात ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल अमृतसर में ही एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान सीएम भगवंत मान भी जनसभा को संबोधित करेंगे।

इसके बाद 14 सितंबर को उद्यमियों के साथ टाउनहॉल मीटिंग करेंगे। यह मीटिंग अमृतसर और जालंधर में आयोजित होगी। इस मीटिंग में उद्यमियों की समस्याएं सुनी जाएंगी। पॉलिसी से संबंधित मुद्दों पर भी चर्चा होगी। इसके बाद सीएम भगवंत भान इंडस्ट्री पॉलिसी से संबंधित कुछ बड़ी घोषणाएं भी कर सकते हैं। इसके अगले दिन 15 सितंबर को उद्यमियों के साथ लुधियाना और मोहाली दो टाउनहॉल मीटिंग होगी। इसमें भी उद्यमियों की समस्याएं सुनी जाएगी और पॉलिसी से संबंधित मुद्दों पर चर्चा होगी।

अब तक इन प्रमुख गारंटियों को पूरी कर चुकी है ‘‘आप’’ सरकार

यह भी पढे़ं 👇

AI Ki Sabse Badi Kamzori

AI Ki Sabse Badi Kamzori: डॉ. कुमार विश्वास बोले, AI माया है, इंसान का दिल नहीं बना सकती

सोमवार, 16 मार्च 2026
Bhagwan Shiv Ki Puja

Bhagwan Shiv Ki Puja: मान-सम्मान, संतान सुख और सुखी वैवाहिक जीवन का अमोघ उपाय

सोमवार, 16 मार्च 2026
Food Waste Vastu Dosh

Food Waste Vastu Dosh: घर में अन्न बर्बाद करने से लगती हैं 3 गंभीर बीमारियां, बढ़ता है दुर्भाग्य

सोमवार, 16 मार्च 2026
Sarkari Naukri Ke Upay

Sarkari Naukri Ke Upay: सरकारी नौकरी पाने के ये अचूक उपाय बदल देंगे किस्मत

सोमवार, 16 मार्च 2026

सीएम भगवंत मान के नेतृत्व में बनी आम आदमी पार्टी की सरकार ने पंजाब की जनता को दी गई कई गारंटियों को अब तक पूरी कर चुकी है। इसमें स्वास्थ्य की गारंटी भी शामिल है। सरकार बनने के बाद से ही पूरे पंजाब में जगह-जगह आम आदमी मोहल्ला क्लीनिक खोले जा रहे हैं। अभी तक पंजाब में करीब 659 आम आदमी मोहल्ला क्लीनिक खोले जा चुके हैं और कई आम आदमी मोहल्ला क्लीनिक अभी निर्माणाधीन हैं, जो अगले कुछ महीनों में जनता को सौंप दिए जाएंगे। इन क्लीनिकों में 40 तक के टेस्ट होते हैं और 90 से अधिक किस्म की दवाइयां मुफ्त दी जाती हैं। पूरे पंजाब में अब तक आम आदमी मोहल्ला क्लीनिकों में 47 लाख से अधिक लोग अपना इलाज कराकर ठीक हो चुके हैं।

इसी तरह, ‘‘आप’’ की सरकार ने बिजली की गारंटी भी पूरी कर दी है। पंजाब की जनता को 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाती है। इसका पंजाब के करीब 90 फीसद परिवारों को फायदा हो रहा है और उनका बिजली का बिल जीरो आ रहा है। साथ ही जनता को 24 घंटे बिजली भी मिल रही है।

इसके अलावा पंजाब को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने की कवायद भी चल रही है। इसके लिए भगवंत मान सरकार ने एक वाट्सएप नंबर जारी किया है। जिस पर कोई भी व्यक्ति भ्रष्टाचार संबंधित शिकायत कर सकता है। इसका फायदा भी काफी मिला है। लोगों की मदद से अब तक कई लोगों को भ्रष्टाचार के आरोप में जेल भी भेजा जा चुका है। पंजाब की ‘‘आप’’ सरकार कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की गारंटी भी पूरी की है। अभी तक 12 हजार से अधिक कच्चे शिक्षकों को पक्का किया गया है। साथ ही 36 हजार से अधिक सरकारी नौकरियां भी दी गई है। पंजाब में ‘‘आप’’ की सरकार बनने के बाद से अब तक 50 हजार करोड़ रुपए से अधिक का निवेश भी आ चुका है। इससे 2.77 लाख प्राइवेट नौकरियों का अवसर युवाओं को मिलेगा।

Previous Post

बंगाल में ईवीएम नियंत्रण इकाइयों की बैटरियां खराब पाई गईं

Next Post

नोएडा की हाईराइज सोसायटी में एक और खुदकुशी, 17वें फ्लोर से कूदकर महिला ने दी जान

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

AI Ki Sabse Badi Kamzori

AI Ki Sabse Badi Kamzori: डॉ. कुमार विश्वास बोले, AI माया है, इंसान का दिल नहीं बना सकती

सोमवार, 16 मार्च 2026
Bhagwan Shiv Ki Puja

Bhagwan Shiv Ki Puja: मान-सम्मान, संतान सुख और सुखी वैवाहिक जीवन का अमोघ उपाय

सोमवार, 16 मार्च 2026
Food Waste Vastu Dosh

Food Waste Vastu Dosh: घर में अन्न बर्बाद करने से लगती हैं 3 गंभीर बीमारियां, बढ़ता है दुर्भाग्य

सोमवार, 16 मार्च 2026
Sarkari Naukri Ke Upay

Sarkari Naukri Ke Upay: सरकारी नौकरी पाने के ये अचूक उपाय बदल देंगे किस्मत

सोमवार, 16 मार्च 2026
March 2026 Financial Horoscope

March 2026 Financial Horoscope: मार्च में किसका बढ़ेगा बैंक बैलेंस, किसे लेना पड़ेगा उधार?

सोमवार, 16 मार्च 2026
Satyanarayan Katha Benefits

Satyanarayan Katha Benefits: सत्यनारायण कथा कराने से मिलता है हजार साल के यज्ञ जैसा फल

सोमवार, 16 मार्च 2026
Next Post
हाईराइज सोसायटी

नोएडा की हाईराइज सोसायटी में एक और खुदकुशी, 17वें फ्लोर से कूदकर महिला ने दी जान

ग्रेनो अथॉरिटी में हजारों की संख्या में ताला लगाने पहुंचे किसान, पुलिस से हुई झड़प

ग्रेनो अथॉरिटी में हजारों की संख्या में ताला लगाने पहुंचे किसान, पुलिस से हुई झड़प

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।