शनिवार, 9 मई 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - “केजरीवाल” को केंद्र में रखकर “आप” की चुनावी तैयारी शुरू, “केजरीवाल आएंगे” नारे को आम आदमी पार्टी ने किया लांच

“केजरीवाल” को केंद्र में रखकर “आप” की चुनावी तैयारी शुरू, “केजरीवाल आएंगे” नारे को आम आदमी पार्टी ने किया लांच

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 22 अगस्त 2024
in NEWS-TICKER, Breaking News, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
CM Kejriwal
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 22 अगस्त (The News Air): आम आदमी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव सीएम अरविंद केजरीवाल को केंद्र में रखकर लड़ेंगी। इसके लिए आम आदमी पार्टी ने “केजरीवाल आएंगे” कैंपेन को लांच कर दिया है। दिल्ली भर में “केजरीवाल आएंगे” की कई होर्डिंग भी लगा दी गई है। इस कैंपेन के सहारे आम आदमी पार्टी दो संदेश देने में कामयाब हुई है। पहला,आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी सरकार बनाएगी और दूसरा, केंद्र की भाजपा सरकार की तरफ से सीएम केजरीवाल को झूठे केस में जेल भेजने की साज़िश भी सफल नहीं हुई। इस साज़िश को हराकर मनीष सिसोदिया जेल से बाहर आ गए और अब केजरीवाल भी आएंगे।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संगठन एवं सांसद डॉ. संदीप पाठक का कहना है कि अरविंद केजरीवाल को लेकर दिल्ली और देश की जनता में बहुत सेंटीमेंट है। दिल्ली की जनता अरविंद केजरीवाल के जेल से बाहर आने का बेसब्री से इंतजार कर रही है। जब से अरविंद केजरीवाल गए हैं, दिल्ली के बहुत सारे काम रुक गए हैं। जनता को भरोसा है कि उनके बाहर आने के बाद दिल्ली के रुके सारे काम तेजी से पूरे होंगे और कई लंबित समस्याओं का भी त्वरित समाधान हो सकेगा। सबको भरोसा है कि जैसे मनीष सिसोदिया जनता के आशीर्वाद और संविधान की ताकत की बदौलत जेल की दीवारों को तोड़कर बाहर आए, वैसे ही बहुत जल्द अरविंद केजरीवाल भी बाहर आएंगे।

डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि लोग यह बात समझ रहे हैं कि केंद्र की भाजपा सरकार ने केवल दिल्ली का काम रोकने के लिए एक झूठे केस में अरविंद केजरीवाल को जेल में डाला हुआ है, ताकि दिल्ली की जनता परेशान हो जाए। जब से अरविंद केजरीवाल गए हैं तब से भाजपा और उसके एलजी लगातार काम रोकने की कोशिश कर रहे हैं। एलजी के अधीन अधिकारी चाहकर भी जनता के काम सही से नहीं कर पा रहे हैं। इसका खामियाजा दिल्ली की भोली भाली जनता को भुगतना पड़ रहा है। हालांकि दिल्ली सरकार जनता के सारे काम कराने का पूरा प्रयास कर रही है, लेकिन जब अरविंद केजरीवाल बाहर आ जायेंगे तो ये सारे काम और तेजी से हो पाएंगे। अरविंद केजरीवाल ने इन लोगों से लड़- लड़ कर अब तक ढेरों काम करवाएं हैं और आगे भी करवाएंगे।

यह भी पढे़ं 👇

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

शनिवार, 9 मई 2026
Breaking News Live Updates 9 May 2026

Breaking News Live Updates 9 May 2026: Big Headlines, हर अपडेट सबसे पहले

शनिवार, 9 मई 2026
IMD Weather Forecast

IMD Weather Forecast: आने वाले 2 हफ्तों में बदलेगा मौसम का मिजाज, जारी हुआ बड़ा अलर्ट

शनिवार, 9 मई 2026
Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 9 May 2026: शनिवार को इन राशियों पर बरसेगी कृपा, जानें आपका भाग्य

शनिवार, 9 मई 2026

डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि आम आदमी पार्टी “केजरीवाल आएंगे” का नारा लांच कर संदेश देना चाहती है कि आगामी दिल्ली विधानसभा का चुनाव अरविंद केजरीवाल को केंद्र रखकर लड़ा जाएगा और उनके नेतृत्व में एक बार फिर दिल्ली की जनता प्रचंड बहुमत देकर आम आदमी पार्टी की सरकार बनाएगी। दिल्ली की जनता अरविंद केजरीवाल से प्यार करती है और उनकी कट्टर ईमानदारी पर दिल्लीवालों को पूरा यकीन है। भाजपा ने अरविंद केजरीवाल की छवि खराब करने में भले ही अपनी पूरी ताकत लगा दी हो, लेकिन वो सफल नहीं हो पाई है। दिल्ली के लोग भाजपा की साजिशों को समझ गए हैं और इस बार विधानसभा चुनाव में भाजपा को तगड़ा जवाब देंगे।

उल्लेखनीय है कि 17 महीने बाद आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया जेल से बाहर आए हैं। उनके आने से पार्टी में उत्साह और जोश का माहौल है। बाहर आने के बाद 16 अगस्त से मनीष सिसोदिया दिल्ली के अलग अलग विधानसभाओं में लगातार पदयात्रा कर जनता से सीधा संवाद कर रहे हैं। पूरी पदयात्रा के दौरान “मनीष जी आ गए, केजरीवाल जी भी आएंगे” के नारे खूब लगाए जा रहे हैं। अब यह नारा दिल्ली के लोगों की जुबान पर बैठ गया है। हर जगह इस नारे की गूंज सुनाई दे रही है। वहीं, पदयात्रा के दौरान मनीष सिसोदिया जनता की समस्याएं भी सुन रहे हैं। साथ ही, जनता को ये बता रहे हैं कि अरविंद केजरीवाल, मुझे और सत्येंद्र जैन को जेल भिजवाने के पीछे भाजपा का मकसद ही यही है कि दिल्ली का काम रुक जाए, ताकि जनता परेशान हो जाए।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

चांद कैसे बना होगा? चंद्रयान-3 के रोवर प्रज्ञान ने ढूंढ लिया अहम सुराग

Next Post

पंजाब कौशल विकास मिशन द्वारा जंगी विधवाओं और जेसीओज के….

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

शनिवार, 9 मई 2026
Breaking News Live Updates 9 May 2026

Breaking News Live Updates 9 May 2026: Big Headlines, हर अपडेट सबसे पहले

शनिवार, 9 मई 2026
IMD Weather Forecast

IMD Weather Forecast: आने वाले 2 हफ्तों में बदलेगा मौसम का मिजाज, जारी हुआ बड़ा अलर्ट

शनिवार, 9 मई 2026
Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 9 May 2026: शनिवार को इन राशियों पर बरसेगी कृपा, जानें आपका भाग्य

शनिवार, 9 मई 2026
Milk check

पंजाब में Milk की Quality Check: 2 दिन में 200 Samples लिए गए, मिलावट करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

शुक्रवार, 8 मई 2026
E-Sanction System

पंजाब में लॉन्च हुआ डिजिटल E-Sanction System, दस्ती मंजूरी का युग खत्म, ₹50 करोड़ का प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद

शुक्रवार, 8 मई 2026
Next Post
Aman Arora

पंजाब कौशल विकास मिशन द्वारा जंगी विधवाओं और जेसीओज के....

Harbhajan Singh ETO

बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ द्वारा टेक्निकल ऑडिट और इंस्पेक्शन विंग द्वारा किए गए निरीक्षणों की समीक्षा

Sandeep Pathak

गठबंधन को लेकर भ्रम ना फैलाएं दुष्यंत चौटाला, जजपा के साथ गठबंधन को लेकर कोई भी बातचीत नहीं : डॉ. संदीप पाठक

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।