LIVE | ...
मंगलवार, 18 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - प्रताप सिंह बाजवा पर AAP का पलटवार: कंग ने कहा- प्रताप बाजवा बने ‘प्रताप सिंह भाजपा

प्रताप सिंह बाजवा पर AAP का पलटवार: कंग ने कहा- प्रताप बाजवा बने ‘प्रताप सिंह भाजपा

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 16 फ़रवरी 2023
in Breaking News, पंजाब
A A
0
प्रताप सिंह बाजवा
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़ (The News Air)  आम आदमी पार्टी (AAP) ने पंजाब के नेता विपक्ष प्रताप सिंह बाजवा पर पलटवार किया है। आप के प्रवक्ता मालविंदर सिंह कंग ने अफसोस जताते हुए कहा कि प्रताप सिंह बाजवा एक बार फिर प्रताप सिंह भाजपा साबित हुए हैं। जहां कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता देश को जोड़ने, राज्यों को अधिक अधिकार दिलाने और केंद्रीय ढांचे की वकालत के लिए देश भर में घूम रहे हैं। वहीं दूसरी ओर प्रताप बाजवा पंजाब में चुनी हुई सरकार के रोजाना के मामलों में भाजपा की तरफ से नियुक्त किए गवर्नर का समर्थन कर रहे हैं।

मालविंदर सिंह कंग ने कहा कि यह वही गवर्नर हैं, जिन्होंने मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार खत्म की। महाराष्ट्र में कांग्रेस और कर्नाटक समेत गोवा तक भाजपा द्वारा खरीद-फरोख्त कर विधायकों की जोड़-तोड़ कर कांग्रेस की सरकारें तोड़ी। बावजूद इसके प्रताप बाजवा गवर्नर की वकालत कर रहे हैं। कंग ने कहा कि उन्हें परेशानी यह है कि भगवंत मान की अगुआई में पंजाब सरकार रोजाना लोकहित में फैसले ले रही है। साथ ही पिछली सरकारों द्वारा की गई ठगी, लूट-खसूट और घोटाले उजागर कर रही है।

प्रताप बाजवा पंजाब और सरकार के हक में खड़े हों

मालविंदर कंग ने कहा कि प्रताप बाजवा की जिम्मेदारी यह बनती थी कि वह केंद्रीय संगठनात्मक ढांचे की बात करते, राज्य के अधिकारों की बात करते। आज पंजाब की चुनी सरकार के बीच गवर्नर किंतु-परंतु करते हैं, ऐसे में उन्हें सरकार व पंजाब के हक में खड़ा होना चाहिए थे। कंग ने कहा कि गवर्नर को सीधे तौर पर चुनी हुई सरकार पर सीधे तौर पर दखलअंदाजी का अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि 2 दिन पहले सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ ने टिप्पणी की है कि गवर्नर को राजनीतिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए।

यह भी पढे़ं 👇

Early Balding Indian Men Age 25

25 की उम्र में Balding: Indian Men को क्या हो रहा है?

मंगलवार, 18 अगस्त 2026
Modi-Trump

Trump ने India Voter ID Card का दिया SAVE America Act के लिए उदाहरण

मंगलवार, 18 अगस्त 2026
Punjab Vidhan Sabha Speaker

Punjab Vidhan Sabha Speaker ने Organic Farming अपनाने की अपील की

मंगलवार, 18 अगस्त 2026
Nankana Sahib Gurpurab SGPC Visa Demand

Nankana Sahib Gurpurab: SGPC ने 7500 Visa की मांग की

मंगलवार, 18 अगस्त 2026

PWD मंत्री रहते समय घोटाले वाली सड़क का उद्धाटन

प्रताप सिंह बाजवा गवर्नर के पक्ष में खड़े दिखते हैं। CM मान ने टोल प्लाजा के जिस घोटाले से पर्दा उठाया, उसकी आड़ में पंजाब के लोगों से सीधे तौर पर करीब 300 करोड़ रुपए से अधिक की ठगी पंजाब से हुई है। यह सड़क चंडीगढ़ से प्रताप बाजवा के घर को जाती थी और PWD मंत्री होने के नाते इन्होंने उस सड़क की शुरूआत कराई थी। 123 करोड़ रुपए का ठेका दिया गया और प्रताप बाजवा बतौर PWD 49 करोड़ रुपए की सब्सिडी उन्हें दे देते हैं।

प्रताप बाजवा ने उठाए यह सवाल

नेता विपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि भगवंत मान को CM पद की शपथ पंजाब गवर्नर ने दिलवाई और अब वह उन्हें ही संवैधानिक तौर पर हेड मानने से इनकार करते हैं। मान कहते हैं कि वह इलेक्टड हैं और गवर्नर सिलेक्टिड हैं। बाजवा ने कहा कि अब पंजाब विधानसभा के सेशन की मंजूरी भी गवर्नर को ही देनी है। लेकिन CM मान गवर्नर को हेड ही नहीं मानते। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय केंद्र में अन्य सरकारें रहीं लेकिन गवर्नर से सदैव अच्छे संबंध बनाए रखे गए।
बाजवा ने कहा कि पंजाब के प्रशासनिक संबंध में जब कभी गवर्नर के संज्ञान में कोई मामला लाया जाता है तो वह उस संबंध में सवाल पूछ सकते हैं और सरकार को जवाब देना पड़ता है। उन्होंने कहा कि गवर्नर द्वारा भेजे गए लेटर में एक चिट्‌ठी उनकी लिखी है। उन्होंने नवल अग्रवाल का हवाला देते हुए कहा कि जो सरकार द्वारा नियुक्त ही नहीं किया गया, वह चीफ सेक्रेट्री के साथ कैसे बैठ सकता है, उसकी फोटोज गवर्नर को दी गई हैं। बाजवा ने सिद्धू मूसेवाला की सुरक्षा घटाने की सूचना को सार्वजनिक करने के मामले को दोहराया।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Bitcoin में 1,850 डॉलर से ज्यादा की तेजी, प्राइस 23,952 डॉलर से पार

Next Post

Money Laundering Case: सुकेश चंद्रशेखर को ईडी ने किया गिरफ्तार, 9 दिन की हिरासत में भेजा

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Early Balding Indian Men Age 25

25 की उम्र में Balding: Indian Men को क्या हो रहा है?

मंगलवार, 18 अगस्त 2026
Modi-Trump

Trump ने India Voter ID Card का दिया SAVE America Act के लिए उदाहरण

मंगलवार, 18 अगस्त 2026
Punjab Vidhan Sabha Speaker

Punjab Vidhan Sabha Speaker ने Organic Farming अपनाने की अपील की

मंगलवार, 18 अगस्त 2026
Nankana Sahib Gurpurab SGPC Visa Demand

Nankana Sahib Gurpurab: SGPC ने 7500 Visa की मांग की

मंगलवार, 18 अगस्त 2026
IRCTC

IRCTC की बड़ी कार्रवाई: 3100 पानी की बोतलें जब्त

मंगलवार, 18 अगस्त 2026
Elon Musk

Elon Musk के X Algorithm पर India का सख्त बयान

मंगलवार, 18 अगस्त 2026
Next Post
Money Laundering Case Sukesh Chandrashekhar

Money Laundering Case: सुकेश चंद्रशेखर को ईडी ने किया गिरफ्तार, 9 दिन की हिरासत में भेजा

India Fiji Friendship

फिजी के पीएम बोले- भारत हमारा बहुत पुराना और विश्वसनीय मित्र, जानें चीन को लेकर क्या कहा

Bageshwar Dham

Bageshwar Dham: धीरेन्द्र शास्त्री के बागेश्वर धाम में महिला की मौत, इलाज के लिए कर रही थी परिक्रमा

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।