रविवार, 29 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - ‘आप’ ने पेश किया एक साल का रिपोर्ट कार्ड

‘आप’ ने पेश किया एक साल का रिपोर्ट कार्ड

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 16 मार्च 2023
A A
0
AAP presents one-year report card; Mann govt fulfills major poll-promises in a year

AAP presents one-year report card; Mann govt fulfills major poll-promises in a year

104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
  • -मान सरकार ने एक साल में पूरे किए बड़े चुनावी वादे, बाकी जल्द पूरे होंगे – हरचंद सिंह बरसट
  • -मान सरकार ने फिर से ‘रंगला पंजाब’ बनाने के लिए कृषि, स्वास्थ्य, खेल और शिक्षा संस्थानों को मजबूत करने के लिए ऐतिहासिक फैसले लिए : हरचंद सिंह बरसट
  • -कहा, आप सरकार ने भ्रष्टाचार पर लगाम लगाया, एक साल में 380 भ्रष्ट अधिकारी/कर्मचारी गिरफ्तार; साथ ही प्रदेश को अपराध मुक्त बनाने के लिए 567 गैंगस्टर/अपराधियों को किया गया गिरफ्तार
  • -कांग्रेस, शिअद और बीजेपी ने पंजाब को भारी कर्ज में डुबोया, मान सरकार ने एक साल में चुकाया 36 हजार करोड़ का कर्ज : बरसट
  • -मान सरकार राजस्व बढ़ाने और पंजाब का कर्ज कम करने के लिए समर्पित भाव से काम कर रही, पिछली सरकार ने पंजाब को लूटा : मलविंदर सिंह कंग

चंडीगढ़, 16 मार्च (The News Air) आम आदमी पार्टी (आप) ने गुरुवार को पंजाब सरकार के एक साल के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड पेश करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार ने भ्रष्टाचार, माफिया संस्कृति और भ्रष्टाचार को खत्म कर पंजाब में राजनीति के एक नए युग की शुरुआत की है। अपने एक साल के शासन के दौरान मान सरकार ने पंजाब के लोगों के लिए नए रोजगार पैदा करने के साथ-साथ बेहतरीन स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधाएं भी प्रदान कराया।

यहां पार्टी मुख्यालय में मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग के साथ एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए ‘आप’ पंजाब के महासचिव और मंडी बोर्ड के अध्यक्ष हरचंद सिंह बरसट ने पिछली कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा सरकारों पर पंजाब को भारी कर्ज में धकेलने के लिए जमकर निशाना साधा और कहा कि उनके अधिकांश नेता भ्रष्टाचार में लिप्त थे। उन्होंने अपनी तिजोरी भरी, लेकिन इसके विपरीत आप सरकार राज्य के खोए हुए गौरव को वापस लाने के लिए समर्पित रूप से काम कर रही है।

आप सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए हरचंद सिंह बरसट ने कहा कि मान सरकार ने पहले ही साल ऐतिहासिक फैसले लिए जो पिछली सरकारें पिछले कई दशकों में लेने में विफल रही। बरसट ने कहा कि मान सरकार ने 36,000 करोड़ का कर्ज, जो पिछली सरकारों ने बहुत अधिक ब्याज दरों पर कर्ज लिया था, वापस कर दिए। आम लोगों की सुविधा और अपने चुनावी वादे को पूरा करने के लिए अब तक 500 से अधिक आम आदमी क्लीनिक खोले गए हैं। इसमें 10.50 लाख मरीजों को मुफ्त इलाज मिला है। उन्होंने कहा कि 2022-23 में विभिन्न श्रेणियों के तहत 1,353 चिकित्सा कर्मचारियों की भर्ती की गई है, जिनमें 271 विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारी, 3 फार्मेसी अधिकारी, 53 स्टाफ नर्स, 520 बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता, 480 वार्ड अटेंडेंट आदि शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा आप सरकार द्वारा सरकार और उसकी एजेंसियों में 26,797 नौकरियां सृजित की गई हैं। पंजाब के लगभग 90% घरों में अब शून्य बिजली बिल आ रहे हैं। सरकार ने पिछली सरकारों के विपरीत उन्हें सस्ती रेत उपलब्ध कराने के लिए सार्वजनिक रेत खदानें खोली हैं। इसी तरह, विभिन्न सरकारी समितियों और बोर्डों को 2,000 करोड़ रुपये की बेलआउट पैकेज दी गई। सरकार ने यूजीसी वेतनमान और दूसरे राष्ट्रीय न्यायिक वेतन आयोग को लागू करते हुए अक्टूबर 2022 से 6% डीए भी जारी किया। इनके कारण राज्य के खजाने पर 1,150 करोड़ रुपये का वित्तीय भार पड़ा है।

उन्होंने कहा कि धान की सीधी बिजाई की पद्धति अपनाने के लिए 30,312 किसानों को प्रति एकड़ 1500 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई है, जिसके लिए 25 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। आप सरकार ने पहली बार एमएसपी पर मूंग की फसल की खरीद की और 20,898 किसानों को कुल 79 करोड़ रुपये की राशि हस्तांतरित की।

आप सरकार किसानों के हितों के साथ साथ पर्यावरण की रक्षा के लिए भी प्रतिबद्ध है। इस वर्ष धान के पुआल जलाने की घटनाओं में 30 प्रतिशत की कमी आई क्योंकि मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनिज्म के तहत विभिन्न मशीनों को उपलब्ध कराने के लिए 350 करोड़ रुपये आवंटित किए गए। इसके अलावा सरकार ने 2022-23 में 9,064 करोड़ रुपये की मुफ्त बिजली भी किसानों को प्रदान की है।

बरसट ने कहा कि सरकार 13 स्थानों पर नए गोदाम स्थापित कर रही है। मार्च 2023 तक 6 गोदाम और शेष 7 परियोजनाओं को पूरा करने के लिए 100 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह हरियाली मिशन के तहत 50 लाख पौधे लगाने के लक्ष्य के मुकाबले 54 लाख पौधे लगाए जा चुके हैं।

मीडिया को जानकारी देते हुए मलविंदर सिंह कंग ने बताया कि सरकारी स्कूल स्टाफ को अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण देने के लिए 36 प्रिंसिपलों/शिक्षा अधिकारियों को प्रिंसिपल्स एकेडमी, सिंगापुर में प्रशिक्षण दिया गया और 30 प्रिंसिपलों का एक और बैच इसी महीने भेजा गया है। 117 सरकारी विद्यालयों को ‘स्कूल ऑफ एमेनेंस’ बनाने के लिए चिन्हित किया गया है। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर जिला अमृतसर के 4 स्कूलों में अपग्रेडेशन का काम शुरू हो चुका है।

अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्ग के छात्र शिक्षा से वंचित न रह जाए, इसके लिए प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के लिए 18 करोड़ रुपये रखे गए हैं। 13 साल के अंतराल के बाद 2009 से बंद राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज रोपड़ को वर्ष 2022 में फिर से खोल दिया गया है।

उन्होंने कहा कि ”खेडा वतन पंजाब दियां-2022” का आयोजन ब्लॉक से लेकर राज्य स्तर तक किया गया। प्रतिष्ठित शहीद-ए-आज़म भगत सिंह राज युवा पुरस्कार और प्रत्येक जिले से दो युवाओं को चुना जाएगा और उन्हें 51,000 रुपये की राशि और प्रमाण पत्र के साथ सम्मानित किया जाएगा।

यह भी पढे़ं 👇

Mukhyamantri Mawan Dhiyan Satkar Yojana

Mukhyamantri Mawan Dhiyan Satkar Yojana: पंजाब में महिलाओं को हर महीने ₹1500 तक

रविवार, 29 मार्च 2026
Pakistan Lockdown

Pakistan Lockdown: तेल संकट के बीच हफ्ते में दो दिन लॉकडाउन का प्रस्ताव!

रविवार, 29 मार्च 2026
Punjab Vigilance Bureau

Punjab Vigilance Bureau का बड़ा एक्शन, रिश्वतखोर ASI रंगे हाथों गिरफ्तार

रविवार, 29 मार्च 2026
Gangsters Te Waar

Gangsters Te Waar के 68वें दिन 508 ठिकानों पर छापे, 188 गिरफ्तार

रविवार, 29 मार्च 2026

उन्होंने कहा कि मान सरकार ने पंजाब में गैंगस्टर-संस्कृति पर नकेल कसा है। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने 567 गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया है, 156 अपराधियों का भंडाफोड़ किया है, 563 हथियार और आपराधिक गतिविधियों में इस्तेमाल 125 वाहन बरामद किए। जबकि पिछली सरकारों ने उन्हें संरक्षण दिया जिसके कारण राज्य में अपराध की स्थिति बिगड़ी।

राज्य में सुधार लाने के लिए अपनी सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए उन्होंने ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार किसान हितैषी है। सीएम मान राज्य को फिर से ‘रंगला पंजाब’ बनाने के लिए समर्पित भाव से काम कर रहे हैं और पिछले एक साल में पंजाब में किया गया काम इसका गवाह है। उन्होंने जोर देकर कहा कि मान सरकार ने पहले साल में ज्यादातर चुनावी वादे पूरे कर दिए हैं और बाकी बहुत जल्द पूरे कर लिए जाएंगे।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

अगली सरकार के लिए नहीं, बल्कि भावी पीढ़ी का भविष्य बेहतर बनाने के लिए कर रहे हैं काम : मुख्यमंत्री

Next Post

आप ने एक साल के शासन में पंजाब के लोगों को खराब प्रशासन दिया : बाजवा

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Mukhyamantri Mawan Dhiyan Satkar Yojana

Mukhyamantri Mawan Dhiyan Satkar Yojana: पंजाब में महिलाओं को हर महीने ₹1500 तक

रविवार, 29 मार्च 2026
Pakistan Lockdown

Pakistan Lockdown: तेल संकट के बीच हफ्ते में दो दिन लॉकडाउन का प्रस्ताव!

रविवार, 29 मार्च 2026
Punjab Vigilance Bureau

Punjab Vigilance Bureau का बड़ा एक्शन, रिश्वतखोर ASI रंगे हाथों गिरफ्तार

रविवार, 29 मार्च 2026
Gangsters Te Waar

Gangsters Te Waar के 68वें दिन 508 ठिकानों पर छापे, 188 गिरफ्तार

रविवार, 29 मार्च 2026
Goldy Dhillon Module

Goldy Dhillon Module का बड़ा खुलासा, Amritsar में Sub-Machine Guns बरामद

रविवार, 29 मार्च 2026
Sukhbir Singh Bada

Sukhbir Singh Badal का बड़ा ऐलान: Mohali-Dera Bassi बेल्ट बनेगा देश का अगला Financial Hub

रविवार, 29 मार्च 2026
Next Post
Bajwa

आप ने एक साल के शासन में पंजाब के लोगों को खराब प्रशासन दिया : बाजवा

DGP Punjab yadav

VIDEO: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने किस जेल से दिया इंटरव्यू; पंजाब DGP ने बताई पूरी कहानी, लॉरेंस की Current फोटो की जारी

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।