LIVE | ...
सोमवार, 22 जून 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - हरियाणा में किसानों को मुआवजा न मिलने पर AAP राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा का बीजेपी सरकार पर तीखा हमला

हरियाणा में किसानों को मुआवजा न मिलने पर AAP राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा का बीजेपी सरकार पर तीखा हमला

पंजाब ने 30 दिन में ₹20,000 प्रति एकड़ मुआवज़ा दिया, हरियाणा में आज तक एक रुपया नहीं: अनुराग ढांडा

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 13 अक्टूबर 2025
in NEWS-TICKER, सियासत, हरियाणा
A A
0
Anurag
104
SHARES
692
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 13 अक्टूबर (The News Air) आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने सोमवार को बयान जारी कर हरियाणा की बीजेपी सरकार पर बाढ़ राहत को लेकर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि “जहां पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार ने किसानों के साथ खड़े होकर रिकॉर्ड 30 दिनों में ₹20,000 प्रति एकड़ मुआवज़ा देकर इतिहास रचा, वहीं हरियाणा में किसानों को न राहत मिली, न मुआवज़ा, न गिरदावरी का काम समय पर पूरा हुआ।

अनुराग ढांडा ने कहा कि बाढ़ के दौरान हरियाणा में 5.30 लाख किसान, 6,395 गांव और करीब 31 लाख एकड़ खेती योग्य भूमि प्रभावित हुई, लेकिन अब तक किसानों को एक रुपया भी मुआवज़ा नहीं मिला। 8 जिलों में 15,834 एकड़ गिरदावरी कार्य अभी भी अधूरा पड़ा है। “इतना बड़ा नुकसान दर्ज होने के बावजूद बीजेपी सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी रही। यह मुख्यमंत्री नायब सिंह की घोर नाकामी और किसानों के प्रति उनकी असंवेदनशीलता को उजागर करता है,” उन्होंने कहा।

अनुराग ढांडा ने कहा कि बीजेपी सरकार ने केवल ₹15,000 प्रति एकड़ मुआवज़े की घोषणा कर किसानों का अपमान किया, जबकि पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार ने ₹20,000 प्रति एकड़ मुआवज़ा न सिर्फ घोषित किया बल्कि रिकॉर्ड 30 दिनों में किसानों के बैंक खातों में राहत राशि पहुंचा दी। “दोनों राज्यों की सरकारों के कामकाज में फर्क साफ दिखता है। पंजाब ने किसानों का हाथ थामा और हरियाणा ने किसानों को उनके हाल पर छोड़ दिया,” उन्होंने कहा।

उन्होंने सीएम नायब सिंह पर तीखा कटाक्ष करते हुए कहा, “मुख्यमंत्री को किसानों का दर्द न दिखता है, न MSP पर फसल बिकने की परेशानी। खेत बाढ़ में तबाह हो चुके हैं, फसल बर्बाद है, मुआवज़ा अब तक नहीं मिला और मुख्यमंत्री अपनी सेंट्रल लीडरशिप को खुश करने में व्यस्त हैं। यह किसानों के साथ खुली धोखाधड़ी है।

अनुराग ढांडा ने कहा कि पंजाब में भगवंत मान सरकार ने पारदर्शी और तेज़ कार्रवाई करके दिखाया कि किसान हितैषी शासन कैसा होता है। विशेष गिरदावरी 11 सितंबर को शुरू हुई और 45 दिन का लक्ष्य तय होने के बावजूद 30वें दिन मुआवज़ा वितरण शुरू कर दिया गया। पंजाब में 2,508 गांवों में फसल नुकसान दर्ज हुआ और लगभग 3.5 लाख एकड़ प्रभावित भूमि पर ₹20,000 प्रति एकड़ की दर से मुआवज़ा जारी किया गया। घरों और पशुधन के नुकसान के लिए भी पारदर्शी तरीके से राहत राशि दी जा रही है।

यह भी पढे़ं 👇

7623 Crore Bank Fraud

7623 Crore Bank Fraud: CBI ने रिलायंस ग्रुप की दो कंपनियों के पूर्व CEO को किया गिरफ्तार

सोमवार, 22 जून 2026
Punjab Governor Convoy Accident

Punjab Governor Convoy Accident: गुलाब चंद कटारिया के काफिले में शामिल एंबुलेंस से टकराई इनोवा

सोमवार, 22 जून 2026
US Eases Iran Oil Sanctions

US Eases Iran Oil Sanctions: अमेरिका ने ईरानी तेल पर लगाई पाबंदियों में दी बड़ी राहत

सोमवार, 22 जून 2026
Lucknow Coaching Centre Fire

Lucknow Coaching Centre Fire: PM Modi ने मृतकों के परिवारों को सहायता देने का किया ऐलान

सोमवार, 22 जून 2026

ढांडा ने कहा, “यह फर्क नीयत का है। पंजाब में किसान को उसका हक समय पर मिला, हरियाणा में किसान सिर्फ इंतज़ार कर रहा है। न गिरदावरी पूरी हुई, न भुगतान हुआ। किसान त्राहि-त्राहि कर रहे हैं और बीजेपी सरकार राजनीति में व्यस्त है।

उन्होंने हरियाणा के किसानों से अपील की कि वे इस अन्याय के खिलाफ आवाज़ उठाएं और किसान विरोधी बीजेपी सरकार को जवाब दें। “अगर बीजेपी सरकार में ज़रा भी शर्म बची है तो किसानों से माफ़ी मांगे और तुरंत राहत राशि जारी करे। किसानों को उनका हक़ मिलना चाहिए, दिखावटी घोषणाएं नहीं होनी चाहिए।

अनुराग ढांडा ने अंत में कहा कि पंजाब मॉडल ने साबित कर दिया है कि पारदर्शी और संवेदनशील सरकार किसानों के लिए बदलाव ला सकती है। “हरियाणा के किसानों को भी अब इस निकम्मी, नाकारा और किसान विरोधी सरकार से जवाब मांगना चाहिए।”

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

मान सरकार की ‘इन्वेस्ट पंजाब’ पहल: गंगा एक्रोवूल्स करेगी 637 करोड़ का टेक्सटाइल निवेश

Next Post

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने फसल नुकसान के लिए प्रति एकड़ 20,000 रुपए मुआवजे के ऐतिहासिक फैसले को मंजूरी दी

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

7623 Crore Bank Fraud

7623 Crore Bank Fraud: CBI ने रिलायंस ग्रुप की दो कंपनियों के पूर्व CEO को किया गिरफ्तार

सोमवार, 22 जून 2026
Punjab Governor Convoy Accident

Punjab Governor Convoy Accident: गुलाब चंद कटारिया के काफिले में शामिल एंबुलेंस से टकराई इनोवा

सोमवार, 22 जून 2026
US Eases Iran Oil Sanctions

US Eases Iran Oil Sanctions: अमेरिका ने ईरानी तेल पर लगाई पाबंदियों में दी बड़ी राहत

सोमवार, 22 जून 2026
Lucknow Coaching Centre Fire

Lucknow Coaching Centre Fire: PM Modi ने मृतकों के परिवारों को सहायता देने का किया ऐलान

सोमवार, 22 जून 2026
NEET UG 2026 Scam

NEET UG 2026 Scam: नीट परीक्षा में बायोमेट्रिक हैक! सॉल्वर गैंग के मास्टरमाइंड निकले मेडिकल छात्र

सोमवार, 22 जून 2026
Pankaj Tripathi Brother Attack

Pankaj Tripathi Brother Attack : पंकज त्रिपाठी के भाई पर कुल्हाड़ी से हमला, आरोपी गिरफ्तार

सोमवार, 22 जून 2026
Next Post
Cabinet meeting

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने फसल नुकसान के लिए प्रति एकड़ 20,000 रुपए मुआवजे के ऐतिहासिक फैसले को मंजूरी दी

Ips puran

आतमहत्या करने वाले आईपीएस अधिकारी के सुसाइड नोट में नामित लोगों को गिरफ्तार करो: चब्बेवाल

High court strict on saving the identity of chandigarh

Chandigarh Tribune Chowk Flyover Case: विरासत की बलि नहीं, शहर की आत्मा बचाओ

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।