शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - ‘‘आप’’ सांसद संजय सिंह ने अडानी के भ्रष्टाचार मामले पर चर्चा के लिए राज्यसभा में दिया नोटिस

‘‘आप’’ सांसद संजय सिंह ने अडानी के भ्रष्टाचार मामले पर चर्चा के लिए राज्यसभा में दिया नोटिस

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 25 नवम्बर 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
Excise Policy Case Aap Mp Sanjay Singh Admitted In Ilbs - Amar Ujala Hindi News Live
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 25 नवम्बर, (The News Air) आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने सोमवार को राज्यसभा में अडानी के भ्रष्टाचार को नोटिस दिया है। उन्होंने नोटिस में अमेरिकी अदालत में अडानी के खिलाफ चल रहे भ्रष्टाचार की जांच पर विस्तृत चर्चा करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पूंजीपतियों और केंद्र सरकार के बीच अनैतिक व प्रत्यक्ष गठजोड़ के कारण देश में पूंजीवाद बढ़ रहा है और अमीर-गरीब के बीच की खाई बढ़ती जा रही है। यह भ्रष्टाचार सिर्फ एक उद्योगपति तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे देश की पूरी अर्थ व्यवस्था और संविधान पर गहरा संकट पैदा हो सकता है। कहा कि केंद्र सरकार इस मामले पर पर्दा डालने की कोशिश कर रही है और इन भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। सरकार अडानी समूह को लाभ पहुंचाने के लिए राज्य सरकारों पर दबाव बनाती रही है। इसलिए अमेरिका की तरह भारत में भी अडानी समूह के भ्रष्टाचार की जांच की जानी चाहिए।

आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह ने राज्यसभा में यह नोटिस नियम 267 नियमों के निलंबन के तहत दिया गया। जिसमें सदन के और सभी मुद्दों पर चर्चा रोक कर उद्योगपति अडानी के भ्रष्टाचार के मामले पर चर्चा की मांग की है। देश के बड़े उद्योगपति गौतम अडानी, उनके उद्योगपति साथियों और सरकार की मिलीभगत से हुए भ्रष्टाचार के मामले को इंगित किया है। संजय सिंह ने इस मामले को अमेरिका की अदालत में उठाए गए एक बड़े भ्रष्टाचार मामले के रूप में बताया, जिसमें 2000 करोड़ से ज्यादा का घोटाला सामने आया है।

संजय सिंह ने आरोप लगाया कि इस मामले में सरकार और कारपोरेट क्षेत्र के कई लोग मिलकर देश की आर्थिक व्यवस्था को नुकसान पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूंजीपतियों और सरकार के बीच अनैतिक और प्रत्यक्ष गठजोड़ के कारण पूंजीवाद का प्रभाव बढ़ रहा है और अमीर-गरीब के बीच की खाई और चौड़ी हो रही है। अगर पूंजीपति सरकार से मिलीभगत करके नीतियों को प्रभावित करेंगे और आम आदमी के हक को छीनेंगे, तो यह संविधान की मूल आत्मा की हत्या होगी।

संजय सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि सरकार ऐसे मामलों पर पर्दा डालने की कोशिश कर रही है और इन भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने सदन से अपील की कि नियम 267 के तहत इस गंभीर मुद्दे पर तत्काल चर्चा हो, ताकि इस पर सरकार का रवैया स्पष्ट किया जा सके और उचित कार्रवाई की जा सके।

यह भी पढे़ं 👇

Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 17 April 2026: अक्षय तृतीया से पहले जानें आपकी किस्मत का हाल

शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026
Arvind Kejriwal Delhi High Court

Justice Swarna Kanta Sharma Son Case: केजरीवाल ने उठाए सवाल, 5500 केस मिलना हितों का टकराव

गुरूवार, 16 अप्रैल 2026
Punjab Police AI Crime Control

Punjab Police AI Crime Control: One Click में मिलेगी अपराधियों की पूरी जानकारी

गुरूवार, 16 अप्रैल 2026
World News Today

World News Today: Iran-USA डील की उम्मीद, 10 परमाणु वैज्ञानिक गायब, European NATO का प्लान

गुरूवार, 16 अप्रैल 2026

आम आदमी पार्टी सांसद ने कहा कि यह भ्रष्टाचार केवल एक उद्योगपति के निजी मामले तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे देश की पूरी आर्थिक व्यवस्था और संविधान की मर्यादाओं पर गहरा संकट उत्पन्न हो सकता है। श्री सिंह ने यह भी कहा कि इस मामले पर चर्चा करने से पहले सदन की सभी कार्यवाहियों को रोक दिया जाए, ताकि इस पर गहरी और समुचित बहस हो सके।

बता दें कि आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह सड़क से लेकर संसद तक हमेशा से अडानी विवाद पर हमलावर रहे हैं। इस बार जब उद्योगपति गौतम अडाणी का नाम अमेरिका के एक विवाद में सामने आया है, संजय सिंह दोबारा हमलावर हो गए हैं। वर्तमान विवाद सामने आने के बाद उन्होंने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार अडानी समूह को लाभ पहुंचाने के लिए राज्य सरकारों पर दबाव बनाती रही है। उन्होंने अमेरिका की तरह भारत में भी इस विवाद की जांच की मांग की है।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

बिटकॉइन क्या है? आइए जानते हैं इसके बारे मे….

Next Post

आम आदमी पार्टी कल निकालेगी पटियाला से अमृतसर तक शुक्राना यात्रा

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 17 April 2026: अक्षय तृतीया से पहले जानें आपकी किस्मत का हाल

शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026
Arvind Kejriwal Delhi High Court

Justice Swarna Kanta Sharma Son Case: केजरीवाल ने उठाए सवाल, 5500 केस मिलना हितों का टकराव

गुरूवार, 16 अप्रैल 2026
Punjab Police AI Crime Control

Punjab Police AI Crime Control: One Click में मिलेगी अपराधियों की पूरी जानकारी

गुरूवार, 16 अप्रैल 2026
World News Today

World News Today: Iran-USA डील की उम्मीद, 10 परमाणु वैज्ञानिक गायब, European NATO का प्लान

गुरूवार, 16 अप्रैल 2026
PM Modi Speech

Women Reservation Bill: PM Modi का बड़ा ऐलान, ‘Credit का Blank Cheque दे रहा हूं’

गुरूवार, 16 अप्रैल 2026
Samrat Choudhary

Bihar New CM Samrat Choudhary: बिहार में ‘सम्राट युग’ शुरू, सामने हैं ये बड़ी चुनौतियां

गुरूवार, 16 अप्रैल 2026
Next Post
AAP

आम आदमी पार्टी कल निकालेगी पटियाला से अमृतसर तक शुक्राना यात्रा

Baljit Kaur

आशीर्वाद योजना के तहत 9.51 करोड़ रुपए जारी: डॉ. बलजीत कौर

Breaking-File

निजी स्कूलों द्वारा सरकारी आदेशों का पालन न करने पर होगी सख्त कार्रवाई: चेयरमैन कंवरदीप सिंह

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।