गुरूवार, 5 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result
Home NEWS-TICKER

आप विधायकों ने काम करके दिखाया, आपका भी काम हो इसलिए संजीव अरोड़ा को वोट दें : केजरीवाल

केजरीवाल की लोगों से अपील - आप संजीव अरोड़ा को विधायक बनाएं, हम उन्हें मंत्री बनाएंगे, फिर लुधियाना पश्चिम का विकास तेजी से होगा : केजरीवाल

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 11 जून 2025
A A
0
CM Mann
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

लुधियाना, 11 जून  (The News Air) आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लुधियाना पश्चिम में आप उम्मीदवार के लिए प्रचार किया। दोनों नेताओं ने वार्ड नंबर- 57 के पिंड सुनेत में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया और लोगों से अपने उम्मीदवार संजीव अरोड़ा को जिताने की अपील की।

कार्यक्रम में पार्टी समर्थकों की भारी भीड़ देखी गई, जो पंजाब के लिए आम आदमी पार्टी के विजन में बढ़ते विश्वास को दर्शाता है।
जनसभा के दौरान आप पंजाब के प्रभारी मनीष सिसोदिया, कैबिनेट मंत्रियों और विधायकों के अलावा पार्टी के कई पदाधिकारी मंच पर मौजूद थे।

विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने लोगों के भारी समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। केजरीवाल ने आप विधायक की जीत के महत्व पर जोर देते हुए कहा, “यदि आप अपने और अपने इलाके के सभी काम करवाना चाहते हैं, तो केवल आप विधायक ही यह सुनिश्चित कर सकता हैं। यदि आप अन्य दलों के उम्मीदवार को वोट देते हैं, तो आपके सभी काम रुक जाएंगे।”

केजरीवाल ने लंबे समय से लंबित मुद्दों को हल करने में संजीव अरोड़ा के महत्वपूर्ण प्रयासों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मार्च में भगवंत मान और मैं आपके निर्वाचन क्षेत्र के एक गांव में गए थे, जहां हमें पता चला कि रजिस्ट्री के मामले लंबे समय से लंबित हैं। मैंने संजीव अरोड़ा को जिम्मेदारी सौंपी और दो महीने के भीतर 70 प्रतिशत से अधिक रजिस्ट्रियां हो गईं। उन्होंने आश्वासन दिया कि अरोड़ा के निर्वाचित होने के बाद एक महीने के भीतर बाकी 30 प्रतिशत रजिस्ट्री भी पूरी हो जाएंगी।

केजरीवाल ने लोगों को कांग्रेस उम्मीदवार आशु को वोट न देने की नसीहत देते हुए कहा, “यदि आप आशु को वोट देते हैं, तो आपके सारे काम रुक जाएंगे। वह विकास के लिए फंड तो नहीं ला सकतें, वह केवल भगवंत मान को गालियां दे सकते हैं।” केजरीवाल ने अरोड़ा की विनम्रता और सुलभता की प्रशंसा करते हुए उन्हें गुरु साहिबों की शिक्षाओं का पालन करने वाला और हमेशा लोगों की जरूरतों को प्राथमिकता देने वाला व्यक्ति बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्ति को वोट दें जिससे आप कभी भी मिल सकें और जो आपके लिए काम करे। अहंकारी व्यक्ति को चुनकर आपको क्या मिलेगा जो आपके पहुंच से भी बाहर है!

केजरीवाल ने आज फिर घोषणा की और वादा किया कि चुनाव जीतने पर संजीव अरोड़ा को पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया जाएगा।
केजरीवाल ने कहा, “आप संजीव अरोड़ा को विधायक बनाएं, हम उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाएंगे। मंत्रियों के पास अपने फंड और शक्तियां होती हैं। वह उस पैसे और पद का इस्तेमाल लुधियाना पश्चिम के विकास के लिए करेंगे।”

लोगों को संबोधित करते हुए सीएम भगवंत मान ने अपनी सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला और कहा, “अन्य सरकारों के विपरीत जो अपने अंतिम कुछ महीनों में काम करना शुरू करती हैं, हमने पहले दिन से ही काम करना शुरू कर दिया।” उन्होंने आप सरकार के नेतृत्व में हुए कार्यों को बताया जिसमें मुख्य रूप से 54,154 नौजवानों को सरकारी नौकरी देने का जिक्र किया। मान ने कहा, “पहले, सरकारी नौकरी सिफारिश के आधार पर दी जाती थीं, अब योग्यता के आधार पर दी जा रही है।” मान ने मतदाताओं से आप उम्मीदवार संजीव अरोड़ा का समर्थन करने की अपील की और चुनाव से पहले ही कई सार्वजनिक मुद्दों को संबोधित करने के उनके ट्रैक रिकॉर्ड को बताया।

यह भी पढे़ं 👇

Breaking News Today

Breaking News Today Live: आज की ताजा खबर और मुख्य समाचार | The News Air

गुरूवार, 5 मार्च 2026
Aaj Ka Rashifal 5 March 2026

Aaj Ka Rashifal 5 March 2026: गुरुवार को किन राशियों पर बरसेगा धन?

गुरूवार, 5 मार्च 2026
Trump Iran War Crisis

Trump Iran War Crisis: व्हाइट हाउस में हड़कंप, सेनेटर्स बोले ‘कोई प्लान ही नहीं!’

बुधवार, 4 मार्च 2026
Cockroaches in Coffee

Cockroaches in Coffee: क्या सच में कॉफी में होते हैं कॉकरोच?

बुधवार, 4 मार्च 2026

उन्होंने कहा कि संजीव अरोड़ा ने कुछ ही महीनों में सुनेत गांव समेत अन्य जगहों के 70 प्रतिशत से अधिक रजिस्ट्रियों का समाधान किया और शेष काम भी कुछ ही समय में पूरा हो जाएगा। उन्होंने अरोड़ा के परोपकारी प्रयासों की भी प्रशंसा की और दिल्ली में एक दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे बच्चे के लिए ₹16 करोड़ जुटाने में उनकी भूमिका का उल्लेख किया। उन्होंने जनता को आश्वासन दिया कि अरोड़ा के विधायक बनने के बाद लुधियाना पश्चिम में बेमिसाल विकास होगा।

विपक्षी उम्मीदवारों का जिक्र करते हुए मान ने मतदाताओं से सभी विकल्पों के बारे में गंभीरता से सोचने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, “अहंकारी व्यक्ति को वोट न दें। उन्हें वोट दें जो आपके और आपके बच्चों के भविष्य की परवाह करते हैं। गुंडों और भ्रष्ट नेताओं को वोट देने से आपको नुकसान होगा। उन्होंने कांग्रेस नेताओं की निष्क्रियता और सार्वजनिक मुद्दों के प्रति उदासीनता के लिए आलोचना की और कहा कि वे जमीनी हकीकत से वाकिफ नहीं हैं।

मान ने कहा, “अब हमारे सरकारी स्कूल बेहतरीन नतीजे दे रहे हैं। मोहल्ला क्लीनिक चालू हैं और व्यवसायों के लिए भी भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन सुनिश्चित किया जा रहा है। इसके अलावा, उन्होंने पंजाब के नहरी पानी के उपयोग की दक्षता और कोयला खदानों के पुनरुद्धार में प्रगति का भी जिक्र किया, जो आप सरकार के तहत राज्य की आत्मनिर्भरता को दर्शाता है।

मुख्यमंत्री ने नशीली दवाओं के खतरे से निपटने, आर्थिक विकास सुनिश्चित करने और हरियाणा के साथ जल विवाद सहित पंजाब के तमाम अधिकारों की रक्षा करने के लिए आम आदमी पार्टी की प्रतिबद्धता की पुष्टि की। उन्होंने कहा, “हमारे इरादे स्पष्ट हैं। हमारा ध्यान पंजाब और पंजाबियों के कल्याण पर है। हम जो भी निर्णय लेते हैं, वह हमारे लोगों के सर्वोत्तम हित में होता है।” मान ने लोगों से 19 जून को आप उम्मीदवार को वोट देने और संजीव अरोड़ा की जीत सुनिश्चित करने की अपील की, साथ ही वादा किया कि लुधियाना पश्चिम के विकास को और गति देने के लिए उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया जाएगा। मान ने कहा कि आपका हम पर भरोसा बदलाव लेकर आया है। आगे हम सब मिलकर पंजाब को फिर से ‘रंगला पंजाब’ बनाएंगे।

Previous Post

पंजाब में खेल संस्कृति के पुनर्जनन की शुरुआत

Next Post

UN की चेतावनी! 2065 तक India की Young Population बन सकती है बड़ी मुसीबत

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Breaking News Today

Breaking News Today Live: आज की ताजा खबर और मुख्य समाचार | The News Air

गुरूवार, 5 मार्च 2026
Aaj Ka Rashifal 5 March 2026

Aaj Ka Rashifal 5 March 2026: गुरुवार को किन राशियों पर बरसेगा धन?

गुरूवार, 5 मार्च 2026
Trump Iran War Crisis

Trump Iran War Crisis: व्हाइट हाउस में हड़कंप, सेनेटर्स बोले ‘कोई प्लान ही नहीं!’

बुधवार, 4 मार्च 2026
Cockroaches in Coffee

Cockroaches in Coffee: क्या सच में कॉफी में होते हैं कॉकरोच?

बुधवार, 4 मार्च 2026
Mojtaba Khamenei Iran New Supreme Leader

Mojtaba Khamenei Iran New Supreme Leader : अरबों के मालिक हैं ईरान के नए सुप्रीम लीडर

बुधवार, 4 मार्च 2026
Bihar Board 12th Result 2026

Bihar Board 12th Result 2026: मार्च के अंत तक आ सकता है रिजल्ट!

बुधवार, 4 मार्च 2026
Next Post
population

UN की चेतावनी! 2065 तक India की Young Population बन सकती है बड़ी मुसीबत

Indus Action

India का Indus Action बना Pakistan का जल संकट! Dam सूखे, किसान बेहाल

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।