LIVE | ...
सोमवार, 17 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - AAP सरकार का ‘इन्वेस्ट पंजाब समिट’ शुरू: CM का जालंधर में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी खोलने का ऐलान (The News Air)

AAP सरकार का ‘इन्वेस्ट पंजाब समिट’ शुरू: CM का जालंधर में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी खोलने का ऐलान (The News Air)

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 23 फ़रवरी 2023
in Breaking News, पंजाब
A A
0
5th Progressive Punjab Investors Summit.

AAP सरकार का 'इन्वेस्ट पंजाब समिट' शुरू: CM का जालंधर

104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़ (The News Air) पंजाब सरकार का पहला ‘इन्वेस्ट पंजाब समिट’ गुरुवार से मोहाली में शुरू हो गया। इस दो दिवसीय समिट का उद्घाटन पंजाब के CM भगवंत मान ने किया। इस दौरान जालंधर में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी खोलने का ऐलान करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पंजाब में इंडस्ट्री को सकारात्मक माहौल उपलब्ध करवाएगी।

भगवंत मान ने देश-विदेश की कंपनियों को पंजाब में इन्वेस्टमेंट करने का न्योता भी दिया। ओपनिंग स्पीच में CM ने कहा कि पंजाबी मेहनती है और पंजाब पांच नदियों का प्रदेश है। पंजाबियों ने ही बड़े-बड़े आइडिया और स्टार्टअप दुनिया को दिए हैं। मुख्यमंत्री ने जोमेटो, ओला वगैरह के नाम भी गिनाए।

AAP सरकार को अपने इस पहले इन्वेस्टर समिट से राज्य के लिए करोड़ों रुपए के बड़े प्रोजेक्ट मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढे़ं 👇

Vimal Elaichi Ad

SRK, Ajay Devgn को FDA Notice: Vimal Elaichi Ad पर बड़ी कार्रवाई

सोमवार, 17 अगस्त 2026
LPG Cylinder

LPG Cylinder: e-KYC की Deadline खत्म, सब्सिडी पर बड़ा असर

सोमवार, 17 अगस्त 2026
Air India

Air India के दो और पायलट Drug Test में फेल, Phuket हादसे के बाद सख्ती

सोमवार, 17 अगस्त 2026
दिल्ली सीएम

BJP President की नई टीम: मनप्रीत बादल, स्मृति, वसुंधरा राजे शामिल

सोमवार, 17 अगस्त 2026
मोहाली में गुरुवार से शुरू हुए दो दिन के इन्वेस्ट पंजाब समिट में कई कंपनियों ने अपने ट्रैक्टर डिस्प्ले किए हैं। पंजाब के CM भगवंत मान ने भी कहा कि पंजाब ट्रैक्टर बनाने वाला देश का सबसे बड़ा राज्य है।

मोहाली में गुरुवार से शुरू हुए दो दिन के इन्वेस्ट पंजाब समिट में कई कंपनियों ने अपने ट्रैक्टर डिस्प्ले किए हैं। पंजाब के CM भगवंत मान ने भी कहा कि पंजाब ट्रैक्टर बनाने वाला देश का सबसे बड़ा राज्य है।

समय के साथ बदल रहा पंजाब

सीएम ने कहा कि सामान्यत: इस तरह के समिट में MOU कल्चर केवल दिखावे का होता है और जमीनी स्तर पर कुछ नहीं उतरता लेकिन पंजाब हर किसी का पेट भरता है। उन्होंने कहा कि जो इंडस्ट्री पंजाब के लोकल युवाओं को नौकरी में तरजीह देगी, उसे सस्ती बिजली के साथ-साथ दूसरे मामलों में भी प्रायोरिटी दी जाएगी।

सीएम ने कहा कि पंजाब नई चीजों, टेक्नोलॉजी और आइडिया को बहुत तेजी से अपनाता है। पहले पंजाब के पास केवल एक नेशनल हाईवे था और उसी के आसपास ही सारी इंडस्ट्री लगी हुई थी। आज पंजाब के हर हिस्से की रेल से लेकर एयर और रोड कनेक्टिविटी है। यहां 4-4 नेशनल हाईवे बन चुके हैं। 4 घरेलू और इंटरनेशनल एयरपोर्ट चल रहे हैं। बहुत जल्दी लुधियाना का हलवारा एयरपोर्ट भी शुरू हो जाएगा।

इंडस्ट्री पॉलिसी में 90% सुझाव कारोबारियों के

सीएम ने कहा कि लुधियाना को मिनी मैनचेस्टर कहा जाता है। पंजाब ट्रैक्टर बनाने वाला सबसे बड़ा राज्य है। जालंधर स्पोर्ट्स हब के रूप में जाना जाता है। साइकिल बनाने में भी पंजाब सबसे आगे है। पंजाब सरकार नई इंडस्ट्री पॉलिसी ला चुकी है। इस पॉलिसी को बनाने से पहले छोटे-बड़े तमाम कारोबारियों से बात की गई और पॉलिसी में 90% सुझाव कारोबारियों के ही हैं।

कारोबारी सीधे करेंगे विदेशी डेलीगेट्स से बात

CM भगवंत मान के निर्देशों के अनुसार, इन्वेस्ट पंजाब समिट में राज्य के प्रमुख कारोबारियों की विदेशी डेलीगेट्स के साथ सीधी बातचीत कराई जाएगी। इससे तकनीकी पहलुओं के अलावा इंडस्ट्री के विकास में मदद मिलने की उम्मीद है। पंजाब सरकार भी लगातार कारोबारियों के लिए फ्रेंडली माहौल बनाने का दावा कर रही है।

इन्वेस्ट पंजाब समिट को देखते हुए मोहाली में पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

इन्वेस्ट पंजाब समिट को देखते हुए मोहाली में पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

इन्वेस्ट पंजाब समिट में आए देश-विदेश के कारोबारियों को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हो, इसके लिए पंजाब सरकार ने अफसरों की विशेष टीमें तैनात की हैं। समिट वाली जगह के आसपास पुलिस ने भी सख्त प्रबंध किए हैं ताकि कानून व्यवस्था को लेकर कोई दिक्कत न आए।

मोहाली के अफसरों के अलावा कई दूसरे जिलों से भी SP लेवल के कई अफसरों को यहां तैनात किया गया है।

10 माह में 38 हजार करोड़ के निवेश का दावा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दावा कर चुके हैं कि उनकी सरकार बनने के बाद 10 महीने में पंजाब में 38 हजार 175 करोड़ रुपए का निवेश हो चुका है। इससे 2 लाख 43 हजार 248 लोगों को रोजगार मिलने का दावा भी उन्होंने किया। इनमें सबसे अधिक निवेश रियल एस्टेट, हाउसिंग और इन्फ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में आया। अकेले इन्हीं सेक्टरों में 1 लाख 22 हजार 225 पंजाबियों को रोजगार मिलने का दावा सरकार कर रही है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

बिल गेट्स ने भारत को बताया भविष्य की उम्मीद, कहा- बड़ी चुनौतियों से निपटने की ताकत (The News Air)

Next Post

मधुबाला संग ऐसी थी दिलीप कुमार की आखिरी मुलाकात, सायरा बानो के बारे में एक्ट्रेस ने कहे थे ये शब्द (The News Air)

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Vimal Elaichi Ad

SRK, Ajay Devgn को FDA Notice: Vimal Elaichi Ad पर बड़ी कार्रवाई

सोमवार, 17 अगस्त 2026
LPG Cylinder

LPG Cylinder: e-KYC की Deadline खत्म, सब्सिडी पर बड़ा असर

सोमवार, 17 अगस्त 2026
Air India

Air India के दो और पायलट Drug Test में फेल, Phuket हादसे के बाद सख्ती

सोमवार, 17 अगस्त 2026
दिल्ली सीएम

BJP President की नई टीम: मनप्रीत बादल, स्मृति, वसुंधरा राजे शामिल

सोमवार, 17 अगस्त 2026
Punjab Police Transfers

Punjab Police Transfers: पंजाब में 12 IPS और 112 PPS अधिकारियों के तबादले

सोमवार, 17 अगस्त 2026
ED Raid in Punjab

ED Raid in Punjab: IAS अफसर कंवलप्रीत कौर बराड़ को 18 अगस्त को तलब

सोमवार, 17 अगस्त 2026
Next Post
madhubala

मधुबाला संग ऐसी थी दिलीप कुमार की आखिरी मुलाकात, सायरा बानो के बारे में एक्ट्रेस ने कहे थे ये शब्द (The News Air)

congress,cr kesavan resigns from the congress,cr kesavan resigns,congress vs bjp,cr kesavan congress,congress lader resigns,cr kesavan quits congress,sr kesavan resigns,cr kesavan,indian national congress,c r kesavan,kesavan quits,congress vs aap,congress latest,cr kesavan news,congress party,modi vs congress,cr kesavan news today,who is cr kesavan,cr kesavan quits,kesavan quits congress,congress news,congress leaders,congress news today

CR Kesavan Resigns From Congress: कांग्रेस को बड़ा झटका: सीनियर नेता ने दिया इस्तीफा (The News Air)

GMCH-32

GMCH-32 में सुपर स्पेशलिटी यूनिट बनेगी: 15 क्रिटिकल केयर यूनिट, ICU में 45 बेड की सुविधा (The News Air)

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।