शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - पंजाब में आप सरकार के नशा विरोधी अभियान को मिली ऐतिहासिक सफलता!

पंजाब में आप सरकार के नशा विरोधी अभियान को मिली ऐतिहासिक सफलता!

युद्ध नशयां विरुद्ध - 1572 एफआईआर, 2364 गिरफ्तारियां, 90 किलो हेरोइन, 1128 किलो भुक्की और 51 किलो अफीम जब्त, 33 तस्करों की संपत्तियां भी ध्वस्त

The News Air Team by The News Air Team
रविवार, 16 मार्च 2025
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
Harpal Cheema
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 16 मार्च (The News Air) पंजाब में नशे के खिलाफ आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के अभियान के ऐतिहासिक परिणाम आने शुरू हो गए हैं, जो नशीले पदार्थों के खिलाफ राज्य की लड़ाई में एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुआ है। पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा शुरू किए गए नशा विरोधी अभियान की सफलता की जानकारी मीडिया के साथ साझा की।

चीमा ने कहा कि यह पहल अब एक जन आंदोलन में तब्दील हो चुका है। इसमें पंजाब के लोग दशकों से राज्य में व्याप्त नशीली दवाओं के खतरे को खत्म करने के लिए सरकार का सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं।

मादक पदार्थों की तस्करी पर आंखें मूंदने के लिए पिछली अकाली-भाजपा और कांग्रेस सरकारों की आलोचना करते हुए चीमा ने कहा कि “पिछली सरकारें पंजाब में ड्रग्स तस्करों और गैंगस्टरों के पनपने के लिए जिम्मेदार है। उनके विपरीत मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में आप सरकार राज्य से नशीली दवाओं को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध होकर काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि ‘युद्ध नशयां विरूद्ध’ अभियान के तहत अभी तक पंजाब पुलिस ने नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटांसेज (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत कुल 1,572 एफआईआर दर्ज की है और राज्य भर में 2,364 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि नशीली दवाओं से संबंधित अपराधों पर यह व्यापक कार्रवाई अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाने के सरकार के दृढ़ संकल्प को दर्शाती है।

अभियान के परिणामस्वरूप 90 किलोग्राम हेरोइन, 51 किलोग्राम अफ़ीम, 1,128 किलोग्राम भुक्की और 13 किलोग्राम गांजा सहित बड़ी मात्रा में अवैध ड्रग्स जब्त किए गए हैं। इसके अलावा ₹63 लाख की नकदी, जो मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़ा है, जब्त कर ली गई है।

यह भी पढे़ं 👇

Gen-Z Sleeper Cell

नोएडा में Gen-Z Sleeper Cell की साजिश: 28 पन्नों की डायरी से बड़ा खुलासा

शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026
Teachers Census Duty

Teachers Census Duty: 50% से ज्यादा टीचर्स को जनगणना ड्यूटी से मिली राहत, 25 अप्रैल तक रिपोर्ट भेजनी होगी

शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026
Two-Thirds Rule Raghav Chadha

Two-Thirds Rule Raghav Chadha: क्यों नहीं लगेगा दलबदल कानून, समझें गणित और कानूनी पहलू

शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026
raghav-chadha-joins-bjp

Raghav Chadha Joins BJP: राघव चड्ढा समेत 7 सांसद BJP में, मजीठिया बोले- अभी तो ट्रेलर है

शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026

इसके अलावा 33 ड्रग तस्करों से जुड़ी करोड़ों की संपत्ति को भी ध्वस्त कर दिया गया है। ये कार्रवाइयां मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल लोगों को एक कड़ा संदेश देती हैं कि अब पंजाब में नशा का कारोबार नहीं चल सकता।

उन्होंने कहा कि यह अभियान नशे की लत से जूझ रहे व्यक्तियों के पुनर्वास को भी प्राथमिकता देता है। नशे के सेवन से पीड़ित सैकड़ों लोगों को सरकार समर्थित नशा मुक्ति केंद्रों में भर्ती कराया गया है, जहां उन्हें समाज में फिर से शामिल होने के लिए उचित उपचार मिल रहा है।

चीमा ने आगे बताया कि पंजाब पुलिस ने हिमाचल प्रदेश पुलिस के सहयोग से प्रमुख ड्रग तस्करी मार्गों को भी नष्ट कर दिया है और सीमावर्ती क्षेत्रों में तस्करी नेटवर्क को प्रभावी ढंग से निष्क्रिय कर दिया है। इस समन्वित कार्रवाई से राज्य में ड्रग्स की आपूर्ति पर काफी हद तक अंकुश लगा है।

हरपाल चीमा ने कहा कि आप सरकार नशा तस्करों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति लागू कर रही है। उन्होंने कहा, “किसी भी नशा तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा। उनकी अवैध संपत्तियों को जब्त कर लिया जाएगा और उन्हें सख्त कानूनी प्रक्रिया का सामना करना पड़ेगा।”

वित्त मंत्री ने नशा विरोधी अभियान को सफल बनाने में सक्रिय समर्थन के लिए पंजाब के लोगों को धन्यवाद दिया। उन्होंने आश्वासन दिया कि आप सरकार पंजाब को नशा मुक्त बनाने के अपने मिशन को जारी रखेगी और राज्य के लिए एक सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य बनाने के अपने वादे को पूरा करेगी।

उन्होंने कहा कि यह सिर्फ शुरुआत है। मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के दूरदर्शी नेतृत्व से पंजाब में नशे के खिलाफ लड़ाई आगे भी जारी रहेगी और हम इसमें विजयी होंगे।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Heat Wave Alert! इन राज्यों में पड़ेगी भीषण गर्मी, IMD ने जारी किया अलर्ट

Next Post

पंजाब में ‘आप’ सरकार के तीन साल पूरे होने पर केजरीवाल और मान श्री हरमंदिर साहिब हुए नतमस्तक

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Gen-Z Sleeper Cell

नोएडा में Gen-Z Sleeper Cell की साजिश: 28 पन्नों की डायरी से बड़ा खुलासा

शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026
Teachers Census Duty

Teachers Census Duty: 50% से ज्यादा टीचर्स को जनगणना ड्यूटी से मिली राहत, 25 अप्रैल तक रिपोर्ट भेजनी होगी

शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026
Two-Thirds Rule Raghav Chadha

Two-Thirds Rule Raghav Chadha: क्यों नहीं लगेगा दलबदल कानून, समझें गणित और कानूनी पहलू

शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026
raghav-chadha-joins-bjp

Raghav Chadha Joins BJP: राघव चड्ढा समेत 7 सांसद BJP में, मजीठिया बोले- अभी तो ट्रेलर है

शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026
Punjab Free Electricity

AAP Rajya Sabha MPs Join BJP: पंजाब CM भगवंत मान की प्रेस कॉन्फ्रेंस, संजय सिंह बोले ऑपरेशन लोटस

शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026
Punjab Census 2026

Punjab Census 2026: पंजाब में 30 अप्रैल से जनगणना शुरू, 33 सवालों का देना होगा जवाब

शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026
Next Post
cm Mann

पंजाब में 'आप' सरकार के तीन साल पूरे होने पर केजरीवाल और मान श्री हरमंदिर साहिब हुए नतमस्तक

Encounter of the person who threw bomb

Amritsar Encounter: मंदिर पर हमला करने वाला पुलिस की गोली से ढेर!

cockroaches in nasa office no toilet paper

NASA ऑफिस में Cockroach अटैक! कर्मचारियों को नहीं मिला टॉइलट पेपर!

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।