LIVE | ...
मंगलवार, 14 जुलाई 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - ‘आप’ सरकार ने पंजाब की शहरी सड़कों को नया रूप देने के लिए उठाया बड़ा कदम

‘आप’ सरकार ने पंजाब की शहरी सड़कों को नया रूप देने के लिए उठाया बड़ा कदम

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने 140 करोड़ रुपये की परियोजना की घोषणा

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 15 मार्च 2025
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
Harpal Cheema
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 15 मार्च (The News Air) पंजाब के शहरी विकास में क्रांति लाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए राज्य के वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने आज राज्य के शहरों में विश्व स्तरीय सड़कें और गलियां विकसित करने की एक महत्वपूर्ण परियोजना शुरू करने की घोषणा की। यह पहल पंजाब के लिए एक ऐतिहासिक पहल है, जिसके पहले चरण में तीन बड़े शहर—अमृतसर, लुधियाना और जालंधर को चुना गया है। ये शहर जल्द ही 140 करोड़ रुपये से अधिक की इस परियोजना के तहत अपनी 42 किलोमीटर लंबी प्रमुख सड़कों और गलियों को डिज़ाइन किए गए शहरी स्थानों में तब्दील होते देखेंगे।

यहां पंजाब भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने इस परियोजना की सफलता पर भरोसा जताते हुए कहा कि इसके परिणामों और जनता से मिली प्रतिक्रिया के आधार पर इसे पूरे पंजाब में लागू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस परियोजना के तहत चार प्रमुख गतिविधियों की रूपरेखा तैयार की गई है, जो शहर की सड़कों के स्वरूप को नया आकार देंगी। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक की रुकावटों को दूर करने, सड़क की समान चौड़ाई सुनिश्चित करने और बार-बार होने वाले नुकसान को रोकने के लिए ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त करते हुए सड़कों को व्यापक रूप से डिज़ाइन किया जाएगा।

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि इस पहल के तहत धूल प्रदूषण को रोकने के लिए लैंडस्केपिंग के माध्यम से आकर्षक फुटपाथों का निर्माण भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्ट्रीट लाइट्स, बस स्टॉप और जल आपूर्ति लाइनों जैसी सेवाओं को यातायात और कार्यक्षमता को बेहतर बनाने के लिए पुन: व्यवस्थित किया जाएगा। वित्त मंत्री ने बताया कि इस परियोजना में जवाबदेही और दीर्घकालिक गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विशेष रूप से एक मजबूत रखरखाव योजना को शामिल किया गया है, जिसके तहत सड़कों के विकास का ठेका लेने वाले ठेकेदार अगले दस वर्षों तक संबंधित परियोजना की देखभाल सुनिश्चित करेंगे।

यह भी पढे़ं 👇

Bastille Day

14 July History: Bastille Day से लेकर French Revolution तक, जानें इस दिन की सबसे बड़ी ऐतिहासिक घटनाएं

मंगलवार, 14 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

मंगलवार, 14 जुलाई 2026
Heavy Rainfall Alert

Heavy Rainfall Alert से मचा हड़कंप, IMD ने जारी किया Extremely Heavy Rain का खतरनाक Warning

मंगलवार, 14 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates 14 July 2026

Breaking News Live Updates 14 July 2026: Top Headlines, हर अपडेट सबसे तेज

मंगलवार, 14 जुलाई 2026

अधिक जानकारी देते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि यह पहल तीन अलग-अलग चरणों में शुरू होगी। पहला चरण डिज़ाइन पर केंद्रित होगा, जिसके तहत शीर्ष शहरी योजनाकारों और अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों द्वारा चार महीने की अवधि में विस्तृत रूपरेखा तैयार की जाएगी। दूसरे चरण में आठ महीने की निर्माण अवधि होगी, जिसमें प्रमुख निर्माण एजेंसियां अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार इन डिज़ाइनों को साकार करेंगी। उन्होंने बताया कि अंतिम चरण में आधुनिक उपकरणों के उपयोग से नियमित मशीनरी सफाई के साथ-साथ निर्माण एजेंसियों द्वारा एक दशक तक रखरखाव की प्रतिबद्धता को सुनिश्चित किया जाएगा।

इस परियोजना के लिए अमृतसर, लुधियाना और जालंधर की सड़कों का चयन बहुत सोच-समझकर किया गया है।

अमृतसर में मजीठा रोड (फोर एस चौक से गुरु नानक अस्पताल तक) – 3 किमी, कोर्ट रोड (रियाल्टो चौक से क्वीन रोड तक) – 1 किमी, हाल गेट के बाहर शुभम रोड (सर्कुलर रोड जो सभी गेटों को जोड़ती है) – 7 किमी, अमृतसर कैंट रोड (कैंट चौक से कचहरी चौक से रतन सिंह चौक तक) – 1.5 किमी, रेस कोर्स रोड (दसौंधा सिंह रोड से लॉरेंस रोड से कूपर रोड तक) – 3 किमी, गोलबाग रोड (हाथी गेट चौक से भगवान परशुराम चौक से कुश्ती स्टेडियम से हाल गेट तक) – 1.5 किमी और जी.टी. रोड (भंडारी से हाल गेट तक) – 0.5 किमी सहित कुल 17.5 किमी लंबी सात सड़कों को अपग्रेड किया जाएगा।

लुधियाना की परियोजना क्षेत्र 12.4 किलोमीटर का होगी, जिसमें पुरानी जी.टी. रोड (शेरपुर चौक से जगराओं पुल) – 6.5 किमी, चौड़ा बाजार (क्लॉक टॉवर से) – 1.7 किमी, और घुमार मंडी रोड (फव्वारा चौक से आरती सिनेमा तक) – 4 किमी जैसी सड़कें शामिल हैं।

जालंधर में 12.3 किलोमीटर लंबी सड़कों का कायाकल्प किया जाएगा, जिनमें एच.एम.वी. रोड (मकसूदा चौक से जेल चौक) – 3.4 किमी, आदर्श नगर रोड और टांडा रोड (जेल चौक से पठानकोट रोड वाया पुराना शहर) – 1.4 किमी, पठानकोट रोड (पुरानी सब्जी मंडी चौक से पठानकोट चौक) – 2.3 किमी, मॉडल टाउन मेन रोड (गुरु अमरदास चौक से मॉडल टाउन टी-जंक्शन चौक और चुनमुन चौक से मॉडल टाउन टी-जंक्शन चौक, मॉडल टाउन टी-जंक्शन से शिवानी पार्क एग्जिट) – 2 किमी, और नक़ोदर-जालंधर रोड (वडाला चौक से नक़ोदर चौक) – 3.2 किमी शामिल हैं।

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने विदेशों में बसे पंजाबियों द्वारा वहाँ सुव्यवस्थित शहरी बुनियादी ढांचे और पंजाब की सड़कों की मौजूदा स्थिति में जमीन-आसमान के अंतर की पुष्टि करने का उल्लेख करते हुए कहा कि विश्व स्तरीय बेहतरीन इंजीनियर और आर्किटेक्ट होने के बावजूद पंजाब ऐसा शहरी ढांचा विकसित करने में पिछड़ गया है। उन्होंने कहा कि इसका कारण अकाली-भाजपा और कांग्रेस की पिछली सरकारों की दूरदृष्टि और राजनीतिक इच्छाशक्ति की कमी रही है।

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) की अगुवाई वाली पंजाब सरकार की यह पहल भारत में शहरी विकास के लिए एक मिसाल कायम करेगी, जिससे न केवल शहरों का भौतिक परिदृश्य बदलेगा बल्कि नागरिकों के शहरी जीवन के अनुभव को भी परिवर्तित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्कृष्टता, नवाचार और स्थिरता पर ध्यान केंद्रित करते हुए यह परियोजना पंजाब के शहरी बुनियादी ढांचे को विश्व स्तरीय मानकों तक पहुंचाने के लिए आवश्यक सुधार लाने के लिए तैयार है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

पंजाब सरकार द्वारा उद्योगों के लिए ओ.टी.एस. योजना का नोटिफिकेशन जारी: तरुनप्रीत सिंह सौंद

Next Post

संभल में ‘जय श्रीराम’ विवाद! होली जुलूस के दौरान मस्जिद गेट पर लिखा गया नारा, बढ़ा तनाव

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Bastille Day

14 July History: Bastille Day से लेकर French Revolution तक, जानें इस दिन की सबसे बड़ी ऐतिहासिक घटनाएं

मंगलवार, 14 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

मंगलवार, 14 जुलाई 2026
Heavy Rainfall Alert

Heavy Rainfall Alert से मचा हड़कंप, IMD ने जारी किया Extremely Heavy Rain का खतरनाक Warning

मंगलवार, 14 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates 14 July 2026

Breaking News Live Updates 14 July 2026: Top Headlines, हर अपडेट सबसे तेज

मंगलवार, 14 जुलाई 2026
Aaj Ka Rashifal 14 July 2026

आज का राशिफल 14 July 2026: मंगलवार को इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपना भाग्य

मंगलवार, 14 जुलाई 2026
94000 Schools Closed:

94,000 Government Schools Closed: क्या सरकारी शिक्षा वेंटिलेटर पर? UDISE+ रिपोर्ट का चौंकाने वाला खुलासा

सोमवार, 13 जुलाई 2026
Next Post
Attempt to spoil atmosphere Sambhal Jai Shri Ram written

संभल में 'जय श्रीराम' विवाद! होली जुलूस के दौरान मस्जिद गेट पर लिखा गया नारा, बढ़ा तनाव

Dancing On Indian Songs Banned

पाकिस्तान में भारतीय गानों पर बैन! कॉलेजों में डांस को बताया 'अनैतिक', सरकार ने जारी किया आदेश

Gurmeet Singh

पंजाब सरकार 5.3 करोड़ रुपये की लागत से खरीदेगी सेक्स्ड सीमन की 2 लाख खुराकें: खुड्डियां

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।