शनिवार, 4 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - आप सरकार ने किसानों के संघर्ष को दिया समर्थन, हरपाल चीमा ने जगजीत डल्लेवाल से मिलकर क्या कहा?

आप सरकार ने किसानों के संघर्ष को दिया समर्थन, हरपाल चीमा ने जगजीत डल्लेवाल से मिलकर क्या कहा?

चीमा ने केंद्र सरकार के रवैये की सख्त आलोचना की, पीएम मोदी से बिना देर किए किसानों की मांगों पर विचार करने की अपील की

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 27 दिसम्बर 2024
in NEWS-TICKER, पंजाब, सियासत
A A
0
cheema
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 27 दिसंबर (The News Air) पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आज किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल से मिलने के लिए खनौरी बॉर्डर पहुंचे, जो किसानों की मांगों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ पिछले एक महीने से भूख हड़ताल पर बैठे हैं।

मंत्री चीमा ने किसानों के हितों के प्रति डल्लेवाल की अटूट प्रतिबद्धता की सराहना की और उनके चल रहे संघर्ष के प्रति पूरी एकजुटता व्यक्त की। इस मौके पर हरपाल चीमा के साथ चेयरमैन नरिंदर सिंह शेरगिल, विधायक प्रिंसिपल बुधराम, मंजीत सिंह बिलासपुर और आप नेता व अभिनेता करमजीत अनमोल मौजूद थे।

बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि जगजीत सिंह डल्लेवाल ऊंचे मनोबल वाले व्यक्ति हैं। वह देश के किसानों के अधिकारों के लिए दृढ़ संकल्प के साथ लड़ रहे हैं। 21वीं सदी में भारत के किसानों के भविष्य की सुरक्षा के लिए इस महत्वपूर्ण लड़ाई का नेतृत्व करने के लिए हम उनके आभारी हैं।

यह भी पढे़ं 👇

Today in History 4 April

Today in History 4 April: आज के दिन बदली थी दुनिया, जानें चौंकाने वाले किस्से

शनिवार, 4 अप्रैल 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: दो Western Disturbances से कश्मीर में भारी बारिश, ओलावृष्टि का खतरा

शनिवार, 4 अप्रैल 2026
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026

Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: किन राशियों को मिलेगी बड़ी राहत, जानें

शनिवार, 4 अप्रैल 2026
Ear Pain Causes

Ear Pain Causes: कान में दर्द इग्नोर किया तो कैंसर तक हो सकता है

शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026

चीमा ने ऐतिहासिक किसान आंदोलन का जिक्र किया और उम्मीद जताई कि जिस तरह विवादास्पद कृषि कानूनों को निरस्त किया गया था उसी तरह इस आंदोलन का भी परिणाम निकलेगा। उन्होंने कहा कि जब किसान अपने पहले संघर्ष के दौरान एकजुट हुए थे तो मोदी सरकार को काले कृषि कानूनों को रद्द करने के लिए मजबूर होना पड़ा था। मेरा दृढ़ विश्वास है कि केंद्र सरकार को फिर से झुकना होगा और सार्थक बातचीत में शामिल होना होगा। ऐसे मुद्दों का समाधान हमेशा चर्चा से निकलता है, जिद से नहीं।

वित्त मंत्री ने सख्त रुख के लिए केंद्र सरकार की कड़ी आलोचना की और उससे अपनी जिद छोड़कर किसान नेताओं के साथ तत्काल बातचीत करने की अपील की। उन्होंने डल्लेवाल के लिए चिकित्सा देखभाल के संबंध में पंजाब सरकार को सुप्रीम कोर्ट के हालिया निर्देश का भी उल्लेख किया और कहा कि हम न्यायपालिका की चिंता का सम्मान करते हैं, लेकिन मेरा मानना है कि सुप्रीम कोर्ट को केंद्र सरकार को किसानों के साथ तत्काल बातचीत शुरू करने का निर्देश देना चाहिए। ऐसी कार्रवाई से 24 घंटे के भीतर समस्या का समाधान हो जाएगा।

वित्त मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पहल करने और गतिरोध तोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को किसानों के पत्र का जवाब देना चाहिए और रचनात्मक बातचीत में शामिल होना चाहिए। वहीं सुप्रीम कोर्ट को भी केंद्र सरकार को निर्देश जारी करना चाहिए फिर उन्हें किसानों की मांगों को स्वीकार करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

मंत्री चीमा ने कृषि और किसानों के लिए पंजाब सरकार के समर्थन को दोहराया और कहा कि आम आदमी पार्टी पहले दिन से ही किसानों के संघर्ष के साथ खड़ी है और हम समर्थन करना जारी रखेंगे। जगजीत सिंह डल्लेवाल की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत किया जाएगा ताकि उनकी लड़ाई और ताकतवर बने। उन्होंने कहा कि हमारे पार्टी के पंजाब अध्यक्ष ने भी विधायकों और कैबिनेट मंत्रियों के साथ अपना समर्थन देने के लिए प्रदर्शनकारी किसानों से मुलाकात की है।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

“Virat Kohli को हूटिंग कर भड़काया, ऑस्ट्रेलियाई फैंस की हरकत से भड़के पूर्व कप्तान – देखें वायरल वीडियो!”

Next Post

“BPSC 70वीं परीक्षा पर बड़ा फैसला: दोबारा नहीं होगी परीक्षा, छात्रों में हड़कंप!”

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Today in History 4 April

Today in History 4 April: आज के दिन बदली थी दुनिया, जानें चौंकाने वाले किस्से

शनिवार, 4 अप्रैल 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: दो Western Disturbances से कश्मीर में भारी बारिश, ओलावृष्टि का खतरा

शनिवार, 4 अप्रैल 2026
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026

Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: किन राशियों को मिलेगी बड़ी राहत, जानें

शनिवार, 4 अप्रैल 2026
Ear Pain Causes

Ear Pain Causes: कान में दर्द इग्नोर किया तो कैंसर तक हो सकता है

शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026
Iran F-35 Fighter Jet Claim

Iran F-35 Fighter Jet Claim: ईरान का बड़ा दावा, दूसरा F-35 मार गिराया

शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026
Bihar New CM

Bihar New CM: चिराग पासवान बोले “बहुत जल्द होगा ऐलान”, NDA में बात फाइनल

शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026
Next Post
BPSC 70th Exam

"BPSC 70वीं परीक्षा पर बड़ा फैसला: दोबारा नहीं होगी परीक्षा, छात्रों में हड़कंप!"

Bihar Weather Alert: ठंड के साथ बारिश और वज्रपात का तांडव, इन 6 जिलों में खतरा, IMD ने किया बड़ा खुलासा!”

Bihar Weather Alert: ठंड के साथ बारिश और वज्रपात का तांडव, इन 6 जिलों में खतरा, IMD ने किया बड़ा खुलासा!"

SKM

"क्या किसान महापंचायत पंजाब और हरियाणा में फिर से होगी? एसकेएम ने 2025 के लिए दी बड़ी घोषणा!"

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।