LIVE | ...
मंगलवार, 18 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - AAP सरकार ने सिद्धू के घर की सुरक्षा हटाई, पटियाला में कोठी पर तैनात जवान…

AAP सरकार ने सिद्धू के घर की सुरक्षा हटाई, पटियाला में कोठी पर तैनात जवान…

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 8 फ़रवरी 2023
in Breaking News, पंजाब
A A
0
navjot singh Sidhu

AAP सरकार ने सिद्धू के घर की सुरक्षा हटाई: पटियाला

104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

लुधियाना (The News Air)कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के परिवार ने आरोप लगाया है कि पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार ने उनके घर की सिक्योरिटी वापस ले ली है। पटियाला में सिद्धू की कोठी नंबर 26 पर चार पुलिस जवान तैनात थे जिन्हें भगवंत मान की अगुवाई वाली सरकार ने वापस बुला लिया। इन चारों जवानों को बुधवार सुबह पटियाला पुलिस लाइन में रिपोर्ट करने को कहा गया।

इस बीच सिद्धू फैमिली के आरोपों पर पटियाला के SSP वरुण शर्मा ने सफाई दी है। उनके अनुसार, सिद़्धू की कोठी पर लोकल पुलिस के चार जवान तैनात थे जिनमें से सिर्फ दो को वापस बुलाया गया है। दो जवान अभी भी कोठी के बाहर तैनात हैं। हालांकि सिद्धू की जेड प्लस सिक्योरिटी बरकरार है। यह सिक्योरिटी उन्हें तभी मिलती है जब वह जेल से बाहर आते हैं।

सिद्धू 34 साल पुराने रोड रेज केस में पटियाला जेल में बंद हैं। इस केस में एक साल की सजा होने के बाद सिद्धू मई-2022 में जेल गए थे। जेल जाने से पहले सिद्धू के पास जेड प्लस सिक्योरिटी थी और उनके साथ हमेशा 16 जवान तैनात रहते थे। सिद्धू के जेल जाने के बाद इनमें से कुछ जवान अभी भी उनकी अमृतसर-पटियाला कोठी पर तैनात हैं।

यह भी पढे़ं 👇

Punjab Vidhan Sabha Speaker

Punjab Vidhan Sabha Speaker ने Organic Farming अपनाने की अपील की

मंगलवार, 18 अगस्त 2026
Nankana Sahib Gurpurab SGPC Visa Demand

Nankana Sahib Gurpurab: SGPC ने 7500 Visa की मांग की

मंगलवार, 18 अगस्त 2026
IRCTC

IRCTC की बड़ी कार्रवाई: 3100 पानी की बोतलें जब्त

मंगलवार, 18 अगस्त 2026
Elon Musk

Elon Musk के X Algorithm पर India का सख्त बयान

मंगलवार, 18 अगस्त 2026

इस जेड प्लस सिक्योरिटी के अलावा पटियाला पुलिस प्रशासन ने सिद्धू की कोठी के बाहर 4 जवान अलग से तैनात कर रखे थे। बुधवार को इन्हीं चार जवानों में से दो जवानों को पुलिस लाइन बुला लिया गया। हालांकि सिद्धू फैमिली का दावा है कि चारों जवान वापस ले लिए गए हैं।

सरकार ने माफ नहीं की सजा

आजादी के अमृत महोत्सव के दूसरे पड़ाव के तहत 26 जनवरी को सरकार ने कई कैदियों की सजा माफ की। तब ऐसी चर्चा थी कि सरकार ने सिद्धू की सजा भी माफ कर दी है और वह जेल से बाहर आने वाले हैं। सिद्धू कैंप ने उनके स्वागत की पूरी तैयारी भी कर ली थी। पटियाला, लुधियाना और दूसरे कई शहरों में उनके स्वागती बोर्ड भी लगा दिए गए लेकिन समर्थकों की यह तैयारियां धरी की धरी रह गईं क्योंकि AAP सरकार ने जिन कैदियों की सजा माफ की, उनमें सिद्धू का नाम नहीं था।

AAP सरकार

पत्नी ट्वीट पर जता चुकीं गुस्सा

सिदधू को 26 जनवरी को रिहा न किए जाने पर उनकी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू भड़क गई थीं। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया था कि नवजोत सिद्धू एक खूंखार जानवर की कैटेगरी में आते हैं। इसी वजह से उन्हें आजादी के 75वें बरस पर रिहाई की राहत नहीं दी गई। ऐसे में सभी लोगों से गुजारिश है कि वह सिद्धू से दूर रहें।

सिद्धू को रोडरेज केस में हुई सजा

नवजोत सिद्धू को रोडरेज के 34 साल पुराने मामले में सुप्रीम कोर्ट ने 1 साल कैद की सजा सुनाई थी। दरअसल, 1988 में पटियाला में पार्किंग को लेकर सिद्धू की एक बुजुर्ग से बहस हो गई थी। सिद्धू ने गुस्से में बुजुर्ग को मुक्का मार दिया जिसकी वजह से बुजुर्ग की मौत हो गई। इस मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने सिद्धू को एक साल कैद की सजा सुनाई लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने सिद्धू को गैर-इरादतन हत्या से बरी कर दिया और उन पर एक हजार रुपए का जुर्माना लगाया।

इसके बाद पीड़ित परिवार ने रिव्यू पिटीशन दायर की जिस पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने 19 मई 2022 को सिद्धू को एक साल कैद की सजा सुना दी। उसके बाद सिद्धू ने 20 मई 2022 को सरेंडर कर दिया और तभी से वह पटियाला जेल में बंद हैं।

पिछले कई दिनों से पंजाब कांग्रेस के तमाम नेता अलग-अलग तरह से मुख्यमंत्री भगवंत मान से सिद्धू की सजा माफ करने की अपील कर रहे हैं।

सिद्धू को नहीं मिली रिहाई: पत्नी बोलीं- वे खूंखार जानवर, इसलिए सरकार रिहा नहीं कर रही

AAP सरकार

पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिद्धू को गणतंत्र दिवस पर आजादी नहीं मिल सकी। उनकी रिहाई के लिए घर में टेंट लगा तैयारियां की गई थीं, जो सब धरी रह गईं। हालांकि, सिद्धू के पटियाला स्थित घर पर उनके समर्थक कांग्रेस नेता जुटे हुए हैं।

सिद्धू की रिहाई न होने पर फिर भड़की पत्नी: नवजोत कौर सिद्धू बोलीं- रेपिस्ट्स-गैंगस्टर्स को जमानत मिल सकती है, ईमानदार को नहीं

AAP सरकार

पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिद्धू की गणतंत्र दिवस पर रिहाई न होने से पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू का गुस्सा थम नहीं रहा है। उन्होंने कहा था गैंगस्टर्स, ड्रग लॉर्ड्स, हार्डकोर क्रिमिनल्स और रेपिस्ट्स सरकारी पॉलिसी से राहत या जमानत ले सकते हैं, लेकिन ईमानदार को नहीं।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Delhi Rape: फिर शर्मसार हुई दिल्ली! तीसरी क्लास की बच्ची से भयंकर दरिंदगी

Next Post

Photo Gallery: सिद्धार्थ-कियारा की वेडिंग फोटोज देख आप भी कह उठेंगे वाह क्या बात है

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Punjab Vidhan Sabha Speaker

Punjab Vidhan Sabha Speaker ने Organic Farming अपनाने की अपील की

मंगलवार, 18 अगस्त 2026
Nankana Sahib Gurpurab SGPC Visa Demand

Nankana Sahib Gurpurab: SGPC ने 7500 Visa की मांग की

मंगलवार, 18 अगस्त 2026
IRCTC

IRCTC की बड़ी कार्रवाई: 3100 पानी की बोतलें जब्त

मंगलवार, 18 अगस्त 2026
Elon Musk

Elon Musk के X Algorithm पर India का सख्त बयान

मंगलवार, 18 अगस्त 2026
SGPC Chief Harjinder Dhami Resign Update

Punjab Bandh 21 अगस्त को: SGPC ने दिया पूर्ण समर्थन

मंगलवार, 18 अगस्त 2026
Mohali Land Scam

Mohali Land Scam में IAS Kanwalpreet Barar ED के सामने पेश

मंगलवार, 18 अगस्त 2026
Next Post
Photo Gallery: Seeing the wedding photos of Siddharth-Kiara, you will also say wow what a thing

Photo Gallery: सिद्धार्थ-कियारा की वेडिंग फोटोज देख आप भी कह उठेंगे वाह क्या बात है

the news air

भारत का पहला हाइड्रोजन पर चलने वाला हैवी-ड्यूटी ट्रक हुआ इंडिया एनर्जी वीक में पेश, जानें क्या है खास

Aaditya Thackeray

Aaditya Thackeray: औरंगाबाद में आदित्य ठाकरे के काफिले पर पथराव, बोले...

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।