गुरूवार, 9 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - रविवार को गुजरात के बोटाद मार्केटिंग यार्ड में महापंचायत कर किसानों की आवाज बुलंद करेगी “आप” – गोपाल राय

रविवार को गुजरात के बोटाद मार्केटिंग यार्ड में महापंचायत कर किसानों की आवाज बुलंद करेगी “आप” – गोपाल राय

किसानों के आंदोलन को कुचलने के लिए भाजपा सरकार की पुलिस ने किसान नेता राजूभाई करपड़ा को उठा ले गई - गोपाल राय

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 11 अक्टूबर 2025
in NEWS-TICKER, नई दिल्ली, सियासत
A A
0
Gopal
104
SHARES
694
VIEWS
ShareShareShareShareShare

गुजरात, 11 अक्टूबर (The News Air) आम आदमी पार्टी ने भाजपा की केंद्र और गुजरात सरकार को कपास किसानों की जायज मांगे तत्काल पूरी करने की अपील की है। साथ ही, चेतावनी दी है कि अगर रविवार को शाम 5 बजे से पहले मांगों नहीं पूरी की गई तो आम आदमी पार्टी बोटाद मार्केटिंग यार्ड में महापंचायत कर किसानों की आवाज बुलंद करेगी। गुजरात प्रभारी गोपाल राय ने कहा कि किसानों के आंदोलन को कुचलने के लिए भाजपा सरकार की पुलिस ने किसान नेता राजूभाई करपड़ा समेत “आप” के कई नेताओं को उठा ले गई और उन्हें बंद कर रखा है। एक तरफ तो पीएम मोदी दावा करते हैं कि वो किसानों के हितों के साथ कोई समझौता नहीं करेंगे और दूसरी तरफ अमेरिकी कपास पर इंपोर्ट ड्यूटी जीरो कर दिया है। जिसके चलते हमारे किसानों को सही दाम नहीं मिल रहा है। अगर किसानों को उनका हक नहीं मिलता है तो यह आंदोलन गुजरात की सभी मंडियों में किया जाएगा।

शनिवार को “आप” मुख्यालय पर प्रेस वार्ता कर गोपाल राय ने कहा कि गुजरात की भाजपा सरकार वहां के किसानों के हितों के खिलाफ लगातार काम कर रही है और विरोध करने वालों के खिलाफ दमन की कार्रवाई कर रही है। गुजरात के बोटाद मार्केटिंग यार्ड में किसान अपनी कपास बेचने जाते हैं। इस यार्ड में किसानों का स्थानीय स्तर पर शोषण हो रहा है। शुक्रवार को इस शोषण के खिलाफ हजारों किसान बोटाद मार्केटिंग यार्ड पहुंचे और आंदोलन शुरू किया। किसान उचित दाम और शोषण बंद करने की मांग कर रहे थे। शुक्रवार को किसानों का आंदोलन दिन-रात चला, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानी। उल्टा, रात के अंधेरे में करीब 3-4 बजे भाजपा सरकार की पुलिस ने आम आदमी पार्टी के किसान नेता राजूभाई करपड़ा सहित कई किसानों को जबरन उठा लिया। बाकी किसानों को गेट बंद कर तालों में कैद कर दिया गया। अभी भी वे यार्ड में किसान डटे हैं, लेकिन उन तक खाना-पानी भी नहीं पहुंचने दिया जा रहा है। राजूभाई करपड़ा को पुलिस रात भर घुमाती रही और आंदोलन खत्म नहीं करने पर किसानों को दमन और बर्बाद करने की धमकियां दी जा रही है।

गोपाल राय ने कहा कि एक ओर प्रधानमंत्री मोदी ऐलान करते हैं कि किसानों के हितों के साथ कोई समझौता नहीं करेंगे और दूसरी तरफ अमेरिका से आने वाली कपास पर लगने वाली इंपोर्ट ड्यूटी खत्म कर देते हैं। गुजरात के सौराष्ट्र में सबसे अधिक कपास की खेती होती है। पहले से ही किसानों को कपास के कम दाम मिल रहे हैं। अमेरिका भारत के ऊपर जबरदस्ती 50 फीसद टैरिफ थोप दिया और इसके जवाब में केंद्र सरकार अमेरिकी कपास पर लगने वाले 11 फीसद इंपोर्ट ड्यूटी को जीरो कर दिया। अब जब गुजरात के किसानों की कपास की फसल तैयार हो गई है और किसान इसे लेकर मंडियों में जाने लगे हैं तो वहां उनका शोषण हो रहा है। किसानों को कपास का कम दाम देने का दबाव बनाया जा रहा है, नहीं मानने पर उनकी कपास नहीं खरीदी जा रही है। जब इसके खिलाफ किसानों ने आंदोलन शुरू किया तो भाजपा की गुजरात सरकार पुलिस के दम पर आंदोलन को कुचलने की कोशिश कर रही है।

यह भी पढे़ं 👇

8th Pay Commission

8th Pay Commission: 24 अप्रैल को देहरादून में बड़ी बैठक, होगा फैसला

गुरूवार, 9 अप्रैल 2026
Punjab Rainfall

Punjab Rainfall: बेमौसम बारिश से पंजाब में तबाही, 1.25 लाख एकड़ फसल बर्बाद

गुरूवार, 9 अप्रैल 2026
Iran US Ceasefire

Iran US Ceasefire: लेबनान में 254 की मौत, इजराइल के हमले जारी

गुरूवार, 9 अप्रैल 2026
Assembly Elections 2025

Assembly Elections 2026: केरल, असम, पुदुचेरी में मतदान शुरू, टॉप 10 खबरें

गुरूवार, 9 अप्रैल 2026

गोपाल राय ने कहा कि किसानों को सिर्फ बोटाद मार्केटिंग यार्ड में ही कपास के कम दाम नहीं मिल रहा है, बल्कि गुजरात की सभी मंडियों में किसानों के साथ इसी तरफ का धोखा हो रहा है। किसानों को अपना मॉल बेचने के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। मंडियों में लंबी लाइनें लग रही हैं और कोई सुनने वाला नहीं है। इसी तरह, कुछ दिन पहले नॉर्थ गुजरात के साबर डेयरी में किसान अपनी मांगों को लेकर गए तो उनका दमन करने के लिए उनके ऊपर आंसू गैस छोड़े गए, लाठियां चलाई गईं और उनकी आवाज को कुचलने की कोशिश की गई।

गोपाल राय ने कहा कि गुजरात प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री का गृह राज्य गुजरात है। आम आदमी पार्टी पीएम मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री और भाजपा से अपनी जायज मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों की मांगों को मानने की अपील करती है। किसानों की समस्याओं का समाधान किया जाए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर किसानों की मांगे पूरी नहीं की जाती है तो आम आदमी पार्टी रविवार को शाम 5 बजे बोटाद मार्केटिंग यार्ड में किसान महापंचायत करेगी। महापंचायत में “आप” गुजरात के प्रदेश अध्यक्ष समेत तमाम नेता हिस्सा लेंगे। सरकार हमें गिरफ्तार करना चाहेगी तो हम अपनी गिरफ्तारी भी देंगे। अगर साकार लाठी चलाएगी तो लाठी भी खायेंगे, लेकिन किसानों के हक की लड़ाई पुलिस के दम पर नहीं रुकने देंगे। सरकार से अपील है कि किसानों की मांगों पर तुरंत संज्ञान लेकर उसका समाधान किया जाए और किसानों का दमन चक्र रोक जाए। अगर गुजरात की भाजपा सरकार किसानों की जायज मांगे नहीं मानी, तो पंचायत के बाद आम आदमी पार्टी इस आंदोलन को सभी मार्केटिंग यार्डों तक लेकर जाएगी। सरकार जब तक किसानों की मांग नहींपुरी करती है, आम आदमी पार्टी का यह आंदोलन जारी रहेगा।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

भाजपा सरकार दिल्ली देहात के किसानों को बाजार मूल्य के बराबर जमीन का मुआवजा दे – सौरभ भारद्वाज

Next Post

मनीष सिसोदिया ने आईपीएस पूरन कुमार को दी श्रद्धांजलि, कहा- सत्ता में बैठे लोग देश को जातिवाद के दौर में धकेल रहे

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

8th Pay Commission

8th Pay Commission: 24 अप्रैल को देहरादून में बड़ी बैठक, होगा फैसला

गुरूवार, 9 अप्रैल 2026
Punjab Rainfall

Punjab Rainfall: बेमौसम बारिश से पंजाब में तबाही, 1.25 लाख एकड़ फसल बर्बाद

गुरूवार, 9 अप्रैल 2026
Iran US Ceasefire

Iran US Ceasefire: लेबनान में 254 की मौत, इजराइल के हमले जारी

गुरूवार, 9 अप्रैल 2026
Assembly Elections 2025

Assembly Elections 2026: केरल, असम, पुदुचेरी में मतदान शुरू, टॉप 10 खबरें

गुरूवार, 9 अप्रैल 2026
Iran US Ceasefire

Iran US Ceasefire: टूटा सीजफायर तो भड़के ट्रंप, हॉर्मुज फिर बंद

गुरूवार, 9 अप्रैल 2026
PM Awas Yojana

PM Awas Yojana: घर का सपना होगा पूरा, जानें कितनी मिलेगी सब्सिडी

गुरूवार, 9 अप्रैल 2026
Next Post
manish sisodiya

मनीष सिसोदिया ने आईपीएस पूरन कुमार को दी श्रद्धांजलि, कहा- सत्ता में बैठे लोग देश को जातिवाद के दौर में धकेल रहे

Harjot bains

नौवें पातशाह का 350वां शहीदी दिवस: बैंस की अगुवाई वाली टीम ने मालवा क्षेत्र में तैयारियों की समीक्षा

balbir

पंजाब का एआई-आधारित स्ट्रोक प्रोजेक्ट राष्ट्रीय स्वास्थ्य देखभाल मॉडल के रूप में उभरा

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।