बुधवार, 15 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - “आप” ने दिल्ली की जनता की पहली पसंद को दिया महत्व, जमीन से जुड़े नेताओं को मिला विधानसभा का टिकट

“आप” ने दिल्ली की जनता की पहली पसंद को दिया महत्व, जमीन से जुड़े नेताओं को मिला विधानसभा का टिकट

विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की तरफ चलाए गए विभिन्न अभियानों के दौरान मिला अच्छा फीडबैक पहली सूची में जारी प्रत्याशियों के चयन का बना आधार

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 21 नवम्बर 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
A A
0
kejriwal
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 21 नवंबर (The News Air) आम आदमी पार्टी ने अपने प्रत्याशियों के चयन में दिल्ली की जनता की पहली पसंद को महत्व दिया है। पार्टी ने उन 11 नेताओं को विधानसभा का टिकट है जो जमीन से जुड़कर जनता के बीच रहकर उनके लिए काम करते हैं। विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की तरफ कई अभियान चलाए गए। उन अभियानों में जनता से उम्मीदवारों के बारे में फीडबैक लिए गए।वही फीडबैक इन 11 प्रत्याशियों के चयन का आधार बना। जनता से ली गई राय में सामने आया कि टिकट पाने वाले सभी उम्मीदवार जनता के बीच में रहते हैं, उनकी समस्याएं सुनते हैं और समाधान करते हैं। आम आदमी पार्टी ने इन उम्मीदवार को चुनावी मैदान उतार कर यह स्पष्ट संदेश दिया है कि वह जनसेवा और समाज के प्रति समर्पित रहने वाले कर्मठ लोगों को ही टिकट देगी।

आम आदमी पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) ने आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची को अंतिम रूप देने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने की। बैठक में व्यापक सर्वे से प्राप्त फीडबैक के आधार पर संभावित उम्मीदवारों के प्रदर्शन और विश्वसनीयता की जांच की गई। बैठक में यह चर्चा की गई कि ऐसे व्यक्तियों को उम्मीदवार के रूप में उतारा जाए जिनका ग्राउंड लेवल पर काम करने का ठोस अनुभव हो। पीएसी के सभी फैसले इस बात को दर्शाते हैं कि आम आदमी पार्टी पारदर्शी और योग्यता के आधार पर उम्मीदवार चयन की प्रक्रिया में विश्वास रखती है और जनसेवा और समाज के प्रति समर्पित रहने वाले कर्मठ लोगों को ही टिकट देती है।

पिछले दो महीनों में, आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की जनता से जुड़ने और उनकी प्राथमिकताओं को समझने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया था। “आपके विधायक आपके द्वार” जैसे अभियानों में आम आदमी पार्टी की सरकार और विधायकों के कामकाज को जनता के सामने रखा गया। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में पदयात्राएं की। पदयात्रा में उमड़ी दिल्ली की जनता की भीड़ ने जाता दिया कि दिल्ली के लोग आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल से बेहद प्यार करते हैं और एक बार फिर अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री देखना चाहते हैं।

इन अभियानों से मिले फीडबैक ने उम्मीदवारों के चयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जिनमें से कई ने अपनी क्षेत्र के लिए निरंतर काम किया है, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा और सार्वजनिक सुविधाओं जैसे मुद्दों पर ध्यान दिया है। ये कुछ प्रत्याशी ऐसे भी हैं जो पिछले चुनावों में हार का सामना करने के बावजूद जनता से जुड़े रहे और उनकी समस्याओं का समाधान कराया। जनता के बीच उनकी उपस्थिति यह दर्शाता है कि वे अपनी निजी महत्वाकांक्षा से ऊपर उठकर सार्वजनिक सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता रखते हैं।

इनमें से कुछ उम्मीदवार पार्षद रहे हैं और अरविंद केजरीवाल के विजन का समर्थन करते हैं, जिन्होंने वर्षों तक आप के मिशन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए खुद को समर्पित किया है। उनके स्थानीय लोगों से गहरे संबंध और काम का अनुभव उन्हें पार्टी के लिए आदर्श कैंडिडेट बनाने में अहम भूमिका निभाई हैं। यह चयन “आप” के उस सिद्धांत को बल देता है, जिसमें निष्ठा, मेहनत और लोगों की परेशानियों को हल करने की क्षमता को बढ़ावा दिया जाता है।

आम आदमी पार्टी की शीर्ष लीडरशिप का मानना है कि चुनावी सफलता केवल एकमात्र मानदंड नहीं है। इसके बजाय, पार्टी उन उम्मीदवारों को प्राथमिकता देती है जिन्होंने लगातार अपने क्षेत्र के लोगों का साथ दिया है, शिकायतों का समाधान किया है, स्थानीय पहलों का नेतृत्व किया है और वंचित वर्गों की आवाज़ को ऊंचा किया है। ऐसे उम्मीदवारों को मैदान में उतारकर आम आदमी पार्टी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जनसेवा और समाज के प्रति समर्पित रहने वाले कर्मठ लोगों को ही पार्टी महत्व देती है।

यह भी पढे़ं 👇

World Bank Jobs Crisis Warning

World Bank Jobs Crisis Warning: Ajay Banga ने दी चेतावनी, 80 करोड़ नौकरियों की होगी कमी

बुधवार, 15 अप्रैल 2026
TCS Nashik Scandal

TCS Nashik Scandal: कॉर्पोरेट ऑफिस में ग्रूमिंग ट्रैप से शोषण का खुलासा

बुधवार, 15 अप्रैल 2026
Hyderabad 1948 Massacre

Hyderabad 1948 Massacre: रजाकारों का खूनी इतिहास और ऑपरेशन पोलो की पूरी कहानी

बुधवार, 15 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

बुधवार, 15 अप्रैल 2026

आम आदमी पार्टी को पूरा यकीन है कि यह समर्पित और अनुभवी नेताओं की टीम दिल्लीवासियों से जुड़ पाएगी और अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली के लिए बेहतर और अधिक समावेशी दृष्टिकोण को मजबूत करेगी।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए ‘आप’ ने अपनी पहली सूची में जिन 11 उम्मीदवारों की घोषणा क है, उनके बारे में –

1. ब्रह्म सिंह तंवर (छतरपुर)

ब्रह्म सिंह तंवर एक अनुभवी नेता हैं, जिनका सार्वजनिक सेवा में कई दशकों का अनुभव है। उनका छतरपुर क्षेत्र से गहरा संबंध है। वे ग्रामीण बुनियादी ढांचे, जल आपूर्ति और शिक्षा में सुधार के अपने प्रयासों के लिए जाने जाते हैं। क्षेत्र के विकास के लिए उनका समर्पण लंबे समय से जारी है।

2. अनिल झा (किराड़ी)

किराड़ी के पूर्व विधायक अनिल झा को अपने क्षेत्र में नागरिकों की समस्याओं को सुलझाने और विवादों को सुलझाने की क्षमता के लिए जाना जाता है। उनकी नेतृत्व शैली में मुख्य रूप से बुनियादी सुविधाओं जैसे सफाई और सड़कों के सुधार पर ध्यान केंद्रित किया गया है, जो क्षेत्र की बड़ी समस्याएं रही हैं।

3. दीपक सिंघला (विश्वास नगर)

आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार सूची में नए चेहरे दीपक सिंघला विश्वास नगर क्षेत्र में वर्षों से सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। उन्हें अपने समुदाय-प्रेरित प्रयासों के लिए पहचाना जाता है, खासकर स्थानीय स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने और युवाओं के लिए कार्यक्रमों को बढ़ावा देने में।

4. सरिता सिंह (रोहतास नगर)

पूर्व विधायक सरिता सिंह ने रोहतास नगर में महिला सशक्तिकरण और शिक्षा के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है। पार्टी में एक युवा नेता के रूप में, उन्हें अपनी पहुंच और जनता की समस्याओं पर ध्यान देने के लिए सराहा गया है।

5. बी. बी. त्यागी (लक्ष्मी नगर)

सार्वजनिक प्रशासन में अनुभवी नेता बी. बी. त्यागी लक्ष्मी नगर में स्थानीय शासन सुधारने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने कूड़ा प्रबंधन और सार्वजनिक परिवहन सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए कई प्रयास किए हैं।

6. राम सिंह नेताजी (बदरपुर)

पूर्व निर्दलीय विधायक राम सिंह नेताजी बदरपुर में अपनी उपस्थिति मजबूत करने के लिए ‘आप’ में शामिल हुए। वे ज़मीन और आवास संबंधित विवादों को सुलझाने में अपनी प्रभावी भूमिका के लिए जाने जाते हैं और सालों से अपने मतदाताओं का विश्वास जीता है।

7. जुबैर चौधरी (सीलमपुर)

पूर्व विधायक मतीन अहमद के बेटे जुबैर चौधरी सीलमपुर में अहम समस्याओं को सुलझाने में सक्रिय रहे हैं, खासकर घनी आबादी वाले क्षेत्रों में शिक्षा और इन्फ्रास्ट्रक्चर सुधारने पर उनका ध्यान है।

8. वीर सिंह धींगान(सीमापुरी)

चार बार विधायक रह चुके वीर सिंह धींगान एक वरिष्ठ राजनेता हैं, जिनके पास काफी सालों का अनुभव है। वे खासतौर पर पिछड़ी जातियों के उत्थान और पानी, बिजली जैसी जरूरी सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए जाने जाते हैं।

9. गौरव शर्मा (घोंडा)

युवा नेता और समर्पित पार्टी कार्यकर्ता गौरव शर्मा घोंडा में शिक्षा और व्यवसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रमों को बढ़ावा देने में सक्रिय हैं। उनका मकसद क्षेत्र के लोगों के लिए नौकरी के अवसर सृजित करना है।

10. मनोज त्यागी (करावल नगर)

मनोज त्यागी का करावल नगर में मजबूत प्रभाव है और उन्हें स्थानीय इंफ्रास्ट्रक्चर सुधारने और जनता की सुरक्षा के उपायों पर काम करने के लिए सराहा गया है।

11. सोमेश शौकीन (मटियाला)

सोमेश शौकीन मटियाला के पूर्व विधायक हैं। उन्हें इलाके में पानी की कमी और आवास संबंधी मुद्दों को सुलझाने के लिए जाना जाता है। साथ ही, सोमेश शौकीन नागरिक समस्याओं को सुलझाने में सक्रिय रहे हैं।

‘आप’ ने कुछ नए चेहरे मैदान में उतरे हैं, जिनमें से सभी जमीनी स्तर के कार्यकर्ता, पूर्व पार्षद या सार्वजनिक सेवा का मजबूत पकड़ रखने वाले व्यक्ति हैं। इन उम्मीदवारों ने अपने क्षेत्रों के प्रति अपनी निष्ठा साबित की है और वे स्थानीय समस्याओं को सुलझाने में सक्रिय रहे हैं, जिससे वे विश्वसनीय और भरोसेमंद प्रतिनिधि बनते हैं।

यह घोषणा योग्यता, निष्ठा और जमीनी स्तर के नेतृत्व पर ‘आप’ के फोकस को दर्शाती है, जो अरविंद केजरीवाल के विजन के तहत जनता की आकांक्षाओं के अनुरूप एक टीम सुनिश्चित करती है।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

जमीनी स्तर के 11 नेताओं को “आप” ने बनाया उम्मीदवार

Next Post

राज्य में निवेश आकर्षित करने के लिए भवन निर्माण और निवेश प्रोत्साहन विभाग मिलकर करेंगे काम

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

World Bank Jobs Crisis Warning

World Bank Jobs Crisis Warning: Ajay Banga ने दी चेतावनी, 80 करोड़ नौकरियों की होगी कमी

बुधवार, 15 अप्रैल 2026
TCS Nashik Scandal

TCS Nashik Scandal: कॉर्पोरेट ऑफिस में ग्रूमिंग ट्रैप से शोषण का खुलासा

बुधवार, 15 अप्रैल 2026
Hyderabad 1948 Massacre

Hyderabad 1948 Massacre: रजाकारों का खूनी इतिहास और ऑपरेशन पोलो की पूरी कहानी

बुधवार, 15 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

बुधवार, 15 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates 15 April 2026

Breaking News Live Updates 15 April 2026: Big Alerts, हर खबर सबसे तेज

बुधवार, 15 अप्रैल 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: Northwest India में 5°C तापमान बढ़ेगा, कई राज्यों में Heatwave की चेतावनी

बुधवार, 15 अप्रैल 2026
Next Post
Hardeep Mundian

राज्य में निवेश आकर्षित करने के लिए भवन निर्माण और निवेश प्रोत्साहन विभाग मिलकर करेंगे काम

Dr. Ravjot Singh

सफाई सेवकों और सीवरकर्मियों की यूनियन के साथ की बैठक

मुख्य समाचार,आज 26 फरवरी 2025 के मुख्य समाचार,आज 25 फरवरी 2025 के मुख्य समाचार,आज 24 फरवरी 2025 के मुख्य समाचार,आज 23 फरवरी 2025 के मुख्य समाचार,आज के मुख्य समाचार,आज 27 फरवरी 2025 के मुख्य समाचार,26 फरवरी 2025 के मुख्य समाचार,आज 22 फरवरी 2025 के मुख्य समाचार,आज 20 फरवरी 2025 के मुख्य समाचार,आज 21 फरवरी 2025 के मुख्य समाचार,hajj yatra 2025,आज मध्यप्रदेश के मुख्य समाचार,current affairs 2025,फरवरी,budget speech today 2025,मौसम समाचार,मध्य प्रदेश समाचार

ड्यूटी से गैर-हाजिर रहने वाले पांच वेटरनरी अधिकारी किए नौकरी से बर्खास्त

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।