LIVE | ...
मंगलवार, 22 सितम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - पंजाब में ‘आप’ ने खत्म किया ‘पर्चा कल्चर’, पंजाब को विकास की राह पर डाला – बलतेज पन्नू

पंजाब में ‘आप’ ने खत्म किया ‘पर्चा कल्चर’, पंजाब को विकास की राह पर डाला – बलतेज पन्नू

साफ-सुथरा शासन और मजबूत विकास ही 'आप' की प्राथमिकता, बलतेज पन्नू ने लोगों से जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनावों में 'आप' को चुनने की अपील की

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 11 दिसम्बर 2025
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
Pannu
104
SHARES
696
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 11 दिसंबर (ऱाज कुमार) आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के महासचिव और मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू ने आज जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनावों से पहले विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करते हुए लोगों से ‘आप’ को वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि ‘आप’ सिर्फ कड़ी मेहनत, ईमानदार शासन और भगवंत मान सरकार द्वारा किए गए बेमिसाल विकास के आधार पर वोट मांग रही है।

पन्नू ने कहा कि पार्टी के सभी विंग और हर नेता गांवों और ब्लॉकों में सक्रियता से प्रचार कर रहे हैं और जनता की प्रतिक्रिया बेहद सकारात्मक रही है।

‘आप’ सरकार की उपलब्धियों को उजागर करते हुए पन्नू ने कहा कि 600 यूनिट मुफ्त बिजली लगातार जारी है, जिससे परिवारों को बड़ी वित्तीय राहत मिल रही है। पंजाब के स्कूली ढांचे में बदलाव आया है, जिससे सरकारी शिक्षा में गर्व और गुणवत्ता वापस आई है। प्रदेश में जगह-जगह मोहल्ला क्लीनिक खुल चुके हैं, जहां मुफ्त दवाइयां और टेस्ट होते हैं। सरकार ने 13 टोल प्लाजा बंद कर दिए हैं, ऐसा कभी किसी अन्य राज्य में नहीं हुआ।

पन्नू ने कहा कि पंजाब की नवगठित सड़क सुरक्षा फोर्स (SSF) ने सड़क हादसों में होने वाली मौतों को लगभग 50% तक घटा दिया है, जो एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। नशे के मुद्दे पर पन्नू ने कहा कि हालांकि नशीले पदार्थों की तस्करी एक वैश्विक समस्या है, पंजाब ही एकमात्र ऐसा राज्य है जो इतनी तेजी और योजनाबद्ध तरीके से इससे लड़ रहा है। किसी अन्य सरकार ने तस्करों के खिलाफ इतनी निर्णायक कार्रवाई नहीं की है।

मान सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक का जिक्र करते हुए पन्नू ने कहा कि हमारी सरकार ने पंजाब के 60,000 नौजवानों को सरकारी नौकरियां दी हैं। एक भी नौकरी को अदालत में चुनौती नहीं दी गई। इसमें कोई सिफारिश, कोई रिश्वत और कोई राजनीतिक दबाव शामिल नहीं था। उन्होंने इसकी तुलना पिछली सरकारों से करते हुए कहा कि पहले चुनावों से पहले नौकरियों का ऐलान होता था, फिर भ्रष्टाचार के कारण वे अदालतों में फंस जाती थीं। आज हर नौकरी इज्जत से कमाई जाती है।
पन्नू ने कहा कि मुख्यमंत्री अभी जापान और दक्षिण कोरिया से लौटे हैं, जहां वैश्विक कंपनियों से हुई बातचीत से पंजाब में नए निवेश और ताजा औद्योगिक विकास आने की उम्मीद है। इससे उद्योग को नई गति मिलेगी और पंजाब के नौजवानों को नए अवसर मिलेंगे।

बलतेज पन्नू ने कहा कि ‘आप’ ने पंजाब से दशकों पुराने ‘पर्चा कल्चर’ को खत्म कर दिया है। पारंपरिक पार्टियों के नेता विरोधी पार्टी के लोगों पर झूठे मुकदमे दर्ज करवाकर उन्हें डराते-धमकाते थे और गांवों का माहौल खराब करते थे। लेकिन जब से मान सरकार सत्ता में आई है, हमने कोई झूठे पर्चे नहीं करवाए, न ही किसी को धमकाया। पिछली सरकारें FIR को हथियार की तरह इस्तेमाल करती थीं, हमने इसे खत्म करके गांवों में शांति बहाल की है। तोती सरपंच और सिकंदर सिंह मलूका जैसों को लोग भूले नहीं हैं। ‘आप’ सरकार ने गुंडाराज खत्म किया है। हमने अपने विरोधियों के खिलाफ झूठे केस दर्ज नहीं किए हैं।

पन्नू ने आगे कहा कि गांवों में इस समय 3,100 स्टेडियम बनाए जा रहे हैं। हाल ही में विश्व क्रिकेट चैंपियनशिप जीतने वाली पंजाब की लड़कियों को मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया था। पंजाब की हॉकी टीम के खिताब जीतने के बाद मुख्यमंत्री मान ने केंद्र सरकार से भी पहले, तीन दिनों के अंदर उन्हें पुरस्कार दिया। उन्होंने कहा कि हम अपने नौजवानों को नशे से दूर करके खेलों की ओर ले जाना चाहते हैं। सरकार हर संभव प्रयास कर रही है।

पिछली सरकारों की तरह हमारे विधायकों के गैंगस्टरों या तस्करों से कोई संबंध नहीं

यह भी पढे़ं 👇

Top 5 News Today

Top 5 News Today: हूतियों की Saudi को धमकी से लेकर UPI Charges तक, जानें आज की बड़ी खबरें

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026
Jio ₹999 Plan

Jio ₹999 Plan: 98 दिन वैलिडिटी, 2GB Daily Data और ₹35,000 के Free Benefits!

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026
Gold Price Prediction 2027

Gold Price Prediction 2027: क्या ₹3 लाख पार जाएगा सोना? जानें भारत में कितना महंगा होगा

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026
political parties using AI

Rajya Sabha Elections : 11 सीटों के लिए 16 अक्टूबर को मतदान, हरदीप सिंह पुरी की सीट पर सस्पेंस

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026

पन्नू ने स्पष्ट रूप से कहा कि ‘आप’ का तस्करों या गैंगस्टरों से कोई संबंध नहीं है। एक भी ‘आप’ विधायक या मंत्री की न तो तस्करों के साथ तस्वीर खिंची गई है और न ही उनसे कोई संबंध पाया गया है। ‘आप’ ने कभी भी गैंगस्टरों या अपराधियों के परिवारिक सदस्यों को टिकट नहीं दी है। इसके विपरीत, पिछले शासनों ने ऐसे तत्वों को खुलेआम पनाह दी थी। पंजाब भूला नहीं है।

लोगों से अपील करते हुए पन्नू ने कहा कि ये चुनाव जमीनी स्तर के लोकतंत्र के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। हम पंजाब के लोगों से बड़ी संख्या में वोट डालने और जिला परिषद व पंचायत समिति के लिए ‘आप’ के उम्मीदवारों को चुनने की विनती करते हैं।

उन्होंने यह भी उजागर किया कि ‘आप’ ने साधारण घरों के आम नौजवानों को टिकट दी हैं, जिससे भतीजों, दामादों और रिश्तेदारों पर आधारित राजनीतिक खानदानों के पंजाब के पुराने कल्चर का अंत हो गया है। उन्होंने कहा कि हमारी नींव ईमानदारी है। हमारा काम हमारी पहचान है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Indigo Crisis: फ्लाइट कैंसिल होने पर यात्रियों को मिलेगा 10000 का मुआवजा

Next Post

Smriti Mandhana Breakup: शादी टूटने के बाद पहली बार सामने आईं स्मृति, कही यह बड़ी बात

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Top 5 News Today

Top 5 News Today: हूतियों की Saudi को धमकी से लेकर UPI Charges तक, जानें आज की बड़ी खबरें

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026
Jio ₹999 Plan

Jio ₹999 Plan: 98 दिन वैलिडिटी, 2GB Daily Data और ₹35,000 के Free Benefits!

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026
Gold Price Prediction 2027

Gold Price Prediction 2027: क्या ₹3 लाख पार जाएगा सोना? जानें भारत में कितना महंगा होगा

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026
political parties using AI

Rajya Sabha Elections : 11 सीटों के लिए 16 अक्टूबर को मतदान, हरदीप सिंह पुरी की सीट पर सस्पेंस

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026
New E-commerce Rules India 2027

New E-commerce Rules India 2027: ऑनलाइन शॉपिंग का नया दौर, जानें क्या बदलेगा!

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026
IMD Alert

IMD Alert: Odisha-Chhattisgarh में 24 सितंबर को Extremely Heavy Rainfall, Depression बनने की आशंका

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026
Next Post
Smriti Mandhana

Smriti Mandhana Breakup: शादी टूटने के बाद पहली बार सामने आईं स्मृति, कही यह बड़ी बात

**Arunachal Pradesh Accident: खाई में गिरा मजदूरों से भरा ट्रक, 20 से ज्यादा की मौत** अरुणाचल प्रदेश में चीन सीमा के पास हुए भीषण सड़क हादसे में असम के कई परिवारों के चिराग बुझ गए। **Arunachal Pradesh Truck Accident** से जुड़ी एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। अरुणाचल की दुर्गम पहाड़ियों में मजदूरों से भरा एक **Truck** गहरी खाई में जा गिरा, जिससे 20 से ज्यादा लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। यह हादसा इतना भयानक था कि खबर मिलने तक कई जिंदगियां खामोश हो चुकी थीं। ##### **तीन दिन बाद पहुंची हादसे की खबर** यह ह्रदयविदारक घटना 8 दिसंबर की रात को ही घट चुकी थी, लेकिन दुनिया को इसका पता बुधवार की शाम को चला। हादसे वाली जगह चीन **Border** के पास 'चाक लगाम' इलाके में है, जो बेहद दूरदराज का क्षेत्र है। वहां **Network Connectivity** की भारी कमी और खराब सड़कों की वजह से अधिकारियों तक सूचना पहुंचने में करीब दो दिन लग गए। यह देरी ही अपने आप में बता रही है कि वहां हालात कितने मुश्किल रहे होंगे। ##### **खतरनाक मोड़ पर बिगड़ा संतुलन** अरुणाचल प्रदेश के 'अजौ' जिले में यह हादसा उस वक्त हुआ जब असम के तिनसुकिया जिले से आए दिहाड़ी मजदूरों को ले जा रहा एक वाहन वहां से गुजर रहा था। जिले के **Deputy Commissioner** मिलो कोचिन ने पुष्टि की है कि हादसा एक बेहद खतरनाक पहाड़ी मोड़ पर हुआ। सड़क काफी संकरी थी और ढलान बहुत तेज थी। अचानक **Truck** का संतुलन बिगड़ा और वह सीधे गहरी खाई में जा समाया। ##### **खाई में बिखरे मिले शव** हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि **Truck** पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, कई मजदूरों के शव खाई के अलग-अलग हिस्सों में पड़े मिले। **Truck** में 20 से ज्यादा मजदूर सवार थे और आशंका है कि इन सभी की जान जा चुकी है। अब तक 10 से ज्यादा शव बरामद किए जाने की खबर है। प्रशासन ने तुरंत **Rescue** और राहत कार्य शुरू कर दिया, जिसमें पुलिस, आपदा प्रबंधन और सेना की टीमों के साथ-साथ स्थानीय ग्रामीणों ने भी मदद की। खाई गहरी होने की वजह से **Rescue Team** को नीचे उतरने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। ##### **रोजी-रोटी की तलाश में गई जान** यह हादसा उन मजदूरों के परिवारों के लिए एक कभी न भरने वाला घाव दे गया है जो अपने घर से दूर दो वक्त की रोटी कमाने निकले थे। ये सभी मजदूर **Border Road** निर्माण कार्य के लिए जा रहे थे। इस इलाके की भौगोलिक स्थितियां काफी कठिन हैं और मजदूरों को रोजाना ऐसे ही खतरनाक रास्तों से गुजरना पड़ता है, जहां खराब मौसम और भूस्खलन का खतरा हमेशा बना रहता है। ##### **जानें पूरा मामला** घटना के बाद प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या **Truck** की रफ्तार ज्यादा थी या फिर सड़क की खस्ता हालत इस त्रासदी की वजह बनी। प्रशासन ने पीड़ित परिवारों से संपर्क कर उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया है। इंडो-चाइना **Border** सड़क प्रोजेक्ट पर काम करने वाले इन मजदूरों की सुरक्षा को लेकर यह हादसा कई सवाल भी खड़े करता है। ##### **मुख्य बातें (Key Points)** * अरुणाचल प्रदेश के अजौ जिले में खाई में गिरा मजदूरों से भरा **Truck**। * असम के तिनसुकिया से आए 20 से ज्यादा मजदूरों की मौत की आशंका। * हादसा 8 दिसंबर की रात हुआ, लेकिन **Network** न होने से खबर बुधवार को मिली। * **Border Road** के निर्माण कार्य के लिए जा रहे थे सभी मजदूर। **SEO Keywords:** Arunachal Pradesh truck accident, Anjaw district road crash, Assam laborers death news, India China border road accident, Chaklagam accident news.

Arunachal Pradesh Accident: खाई में गिरा मजदूरों से भरा ट्रक, 20 से ज्यादा की मौत

Sukhjinder Singh Randhawa

Punjab Congress Crisis: सिद्धू परिवार और रंधावा में जंग, अब Court में होगा फैसला

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।