मंगलवार, 5 मई 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - AAP ने Delhi सरकार को एक साल में फेल बताया, मनीष सिसोदिया बोले- याद आ रहे केजरीवाल!

AAP ने Delhi सरकार को एक साल में फेल बताया, मनीष सिसोदिया बोले- याद आ रहे केजरीवाल!

आम आदमी पार्टी ने भाजपा सरकार के एक साल का रिपोर्ट कार्ड पेश किया, महिलाओं को 2500 रुपये न देने से लेकर प्रदूषण डेटा में गड़बड़ी तक 15 मुद्दों पर साधा निशाना।

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 20 फ़रवरी 2026
in NEWS-TICKER, नई दिल्ली, सियासत
A A
0
AAP Report Card Delhi Government
104
SHARES
692
VIEWS
ShareShareShareShareShare

AAP Report Card Delhi Government: आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली की भाजपा सरकार के एक साल के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड पेश कर उसे हर क्षेत्र में फेल बताया। पंजाब प्रभारी व दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) ने रिपोर्ट कार्ड रखते हुए कहा कि भाजपा सरकार का एक साल दिल्लीवालों के साथ फर्जीवाड़े का रहा। रेखा गुप्ता सरकार ने पूरे साल दिल्ली की महिलाओं, प्रदूषण कंट्रोल, मिडिल क्लास, युवाओं, गरीबों समेत पूरी दिल्ली के साथ सिर्फ फर्जीवाड़ा किया। महिलाओं को 2500 रुपए देने का वादा पूरा नहीं किया, सबसे प्रदूषित दिल्ली का रिकॉर्ड बनाया, नकली यमुना बनाई और गरीबों की झुग्गियां तोड़ दी।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि भाजपा सरकार में नौकरी से निकाले गए एक लाख नौजवान घर में बैठ कर मातम मना रहे हैं, सड़कों में बने गड्ढे में गिर कर लोग अपनी जान गंवा रहे हैं और सीएम रेखा गुप्ता अपने एक साल कार्यकाल के पूरे होने का जश्न मना रही हैं। रेखा गुप्ता सरकार ने एक साल में दिल्ली के सरकारी स्कूल, अस्पताल, जलापूर्ति समेत सारी जन सुविधाओं को बदहाल कर दिया। लिहाजा, अब दिल्ली की जनता को अरविंद केजरीवाल की याद आ रही है।

शुक्रवार को ‘‘आप’’ मुख्यालय पर दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज, वरिष्ठ नेता व विधायक कुलदीप कुमार के साथ पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने प्रेसवार्ता कर भाजपा सरकार की एक साल की विफलताओं पर जमकर हमला बोला। भाजपा सरकार के ‘एक साल, दिल्ली बेहाल, याद आ रहे केजरीवाल’ पोस्टर को प्रदर्शित कर मनीष सिसोदिया ने कहा कि एक साल पहले आज ही के दिन, 20 फरवरी 2025 को दिल्ली में भाजपा की सरकार बनी थी। हम यह नहीं कह रहे कि एक साल में सब कुछ हो जाना चाहिए था या सब कुछ बदल जाना चाहिए था। लेकिन पिछले एक साल में दिल्ली के लोगों ने रेखा गुप्ता सरकार के कई फर्जीवाड़े देखे। एक तरह से पूरा एक साल दिल्ली के लोगों के साथ फर्जीवाड़े का रहा है।

1- महिलाओं को नहीं मिले 2500 रुपए

मनीष सिसोदिया ने कहा कि भाजपा सरकार ने सबसे पहला फर्जीवाड़ा दिल्ली की आधी आबादी, यानी महिलाओं के साथ किया। चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली की आधी आबादी को 2500 रुपए हर माह देने की गारंटी दी थी। पीएम ने गारंटी देते वक्त कहा था कि यह मोदी की गारंटी है। प्रधानमंत्री ने कहा था कि 8 मार्च 2025 से दिल्ली की महिलाओं के खातों में 2500 रुपए आने लगेंगे। यह बात प्रधानमंत्री ने चुनाव से पहले अपनी सारी रैलियों में बोली थी।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा था कि बहनों यकीन रखना, यह मोदी की गारंटी है। 8 मार्च को 9 मार्च नहीं होने दूंगा, लेकिन 8 मार्च और 9 मार्च तो छोड़िए, पूरा 2025 चला गया और रेखा गुप्ता की सरकार को एक साल भी पूरे हो गए, लेकिन मोदी जी की गारंटी पूरी करने के नाम पर उनके मुंह से एक शब्द नहीं निकल रहा है। सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली की जनता के साथ फर्जीवाड़ा किया है या मोदी जी की गारंटी को बदनाम कर रही हैं, यह वही जानें, लेकिन दिल्ली की महिलाओं के साथ तो धोखा हो गया है।

2- प्रदूषण कंट्रोल में फर्जीवाड़ा

मनीष सिसोदिया ने कहा कि भाजपा सरकार ने दूसरा फर्जीवाड़ा पूरी दिल्ली के लोगों के साथ प्रदूषण नियंत्रण के नाम पर किया। जब तक अरविंद केजरीवाल की सरकार थी, दिल्ली में धूल नियंत्रण, आग नियंत्रण, वाहन नियंत्रण और ऑड-ईवन जैसे बहुत सारे प्रयास किए जाते थे। लेकिन इस बार भाजपा की सरकार हाथ पर हाथ रखकर बैठी रही और पूरी दुनिया में इस बार सबसे खराब एक्यूआई दिल्ली ने झेला है। दिल्ली के लोगों ने ऐतिहासिक रूप से खराब हवा में सांस ली। जब लोगों ने हाहाकार मचाना शुरू किया, तो रेखा गुप्ता सरकार ने फर्जीवाड़ा करते हुए एक्यूआई निगरानी केंद्रों के डेटा में फर्जीवाड़ा कर दिया। कई सारे निगरानी केंद्र बंद कर दिए गए। कई सारे केंद्र हरे-भरे इलाके शिफ्ट कर दिए गए, ताकि डेटा में फर्जीवाड़ा किया जा सके।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि जब इससे भी बात नहीं बनी तो एक्यूआई निगरानी केंद्रों के आसपास पानी छिड़कने की मशीनें लगा दी गईं और पूरे दिन पानी छिड़का गया। बच्चों के फेफड़े खराब हो रहे थे, लोग जहर पी रहे थे और सबसे खतरनाक हवा में रह रहे थे। लेकिन रेखा गुप्ता फर्जीवाड़ा करने में व्यस्त थीं कि एक्यूआई निगरानी केंद्रों के इर्द-गिर्द पानी छिड़कवा कर लोगों और दुनिया को बताएंगी कि देखो हमने एक्यूआई कम कर दिया, लेकिन इसके बावजूद ऐसा कुछ हुआ नहीं। अगर यह डेटा का फर्जीवाड़ा नहीं हुआ होता, तो पता नहीं असल आंकड़ा कहां तक पहुंचता। पूरी दिल्ली के साथ रेखा गुप्ता सरकार ने डेटा के नाम पर फर्जीवाड़ा किया है। हालांकि वे इसे छिपा नहीं पाईं और उनके फर्जीवाड़े का सच सबके सामने आ गया।

3- मिडिल क्लास की पीठ में छूरा घोंपा

मनीष सिसोदिया ने कहा कि रेखा गुप्ता सरकार ने तीसरा फर्जीवाड़ा दिल्ली के मध्यम वर्ग के साथ किया। आम तौर पर मिडिल क्लास में भाजपा एक अलग स्थान रखती है, लेकिन जितना बड़ा छुरा भाजपा की सरकार ने मिडिल क्लास की पीठ में घोंपा, उतना बड़ा धोखा दिल्ली या देश के मिडिल क्लास के साथ कभी किसी ने नहीं किया। लाखों मिडिल क्लास परिवारों के बच्चे प्राइवेट स्कूलों में पढ़ते हैं। जैसे ही भाजपा की सरकार बनी, एक झटके में दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों ने फीस बढ़ानी शुरू कर दी। कुछ प्राइवेट स्कूलों ने 30 से 80 फीसदी, तो कुछ ने दोगुनी- तीन गुनी फीस बढ़ा दी। भाजपा सरकार बनते ही सबसे पहले अगर कोई ग्रुप सरकार के विरोध में दिल्ली की सड़कों पर आया तो वह मिडिल क्लास था।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि रेखा गुप्ता सरकार के समय प्राइवेट स्कूलों की हिम्मत इतनी बढ़ गई कि जिनके बच्चे वहां पढ़ते थे, वे लोग रोने लगे। जो लोग फीस नहीं दे पाए, उनके बच्चों को स्कूल के कमरे में कैद कर लिया गया। यहां से खेल शुरू हुआ और अभी तक देखा गया है कि उनके एडमिट कार्ड नहीं दिए गए और बच्चों को परीक्षा में नहीं जाने दिया गया। यह सब फर्जीवाड़ा दिल्ली के प्राइवेट स्कूल के बच्चों के अभिभावकों के साथ हुआ है।

यह भी पढे़ं 👇

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

मंगलवार, 5 मई 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: 10 राज्यों में रेड अलर्ट, 70 kmph की तेज हवाओं का खतरा

मंगलवार, 5 मई 2026
May 5 Historical Events

May 5 Historical Events: जानें वो घटनाएं जिन्होंने बदला इतिहास

मंगलवार, 5 मई 2026
Breaking News Live Updates 5 May 2026

Breaking News Live Updates 5 May 2026: Big Developments, हर खबर सबसे तेज

मंगलवार, 5 मई 2026
4- फर्जी कानून बनाकर दिया मिडिल क्लास को धोखा

मनीष सिसोदिया ने कहा कि भाजपा सरकार ने एक फर्जी कानून बनाकर मिडिल क्लास को धोखा दिया। इस कानून के बाद भी प्राइवेट स्कूलों ने अपनी फीस बढ़ा दी, लेकिन सरकार ने एक भी प्राइवेट स्कूल के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। कानून आने के बाद भी पूरे एक साल में किसी भी प्राइवेट स्कूल ने अपनी फीस कम नहीं की। पूरे एक साल में अभिभावकों के साथ बस फर्जीवाड़ा और धोखा हुआ है। उनके बच्चों की फीस बढ़ गई है और उन्होंने प्रताड़ना झेली है। दिल्ली के बच्चों और प्राइवेट स्कूलों में पढ़ाने वाले अभिभावकों का लगातार उत्पीड़न हो रहा है।

5- सरकारी स्कूलों का नाम बदलने का फर्जीवाड़ा

मनीष सिसोदिया ने कहा कि भाजपा सरकार ने दिल्ली के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों के साथ भी फर्जीवाड़ा किया। अरविंद केजरीवाल की सरकार के समय में दिल्ली के सरकारी स्कूलों में शानदार शिक्षा मिलने लगी थी। भाजपा ने सत्ता में आते ही सबसे पहले सरकारी स्कूलों का बजट कम कर दिया। उसके बाद केजरीवाल सरकार में बनाए गए शानदार ‘स्कूल ऑफ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस’ (एसओई) को बंद कर दिया। भाजपा सरकार ने बाबा साहब डॉ. अंबेडकर के नाम पर चल रहे एसओई स्कूलों का नाम बदलकर ‘सीएम श्री’ कर दिया। दिल्ली में स्पेशलाइज्ड स्कूल की पूरी अवधारणा को ही बर्बाद कर दिया गया है। अब दिल्ली में कोई स्पेशलाइज्ड स्कूल नहीं है।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में “आप” सरकार ने ‘हैप्पीनेस करिकुलम’, शुरू किया था, जिसे पूरी दुनिया देखने आ रही थी और जमकर सराहा था। इससे बच्चों को सकारात्मक मानसिकता मिल रही थी, लेकिन रेखा गुप्ता सरकार ने इसे भी बंद कर दिया। बच्चों को नौकरी मांगने वाले की जगह नौकरी देने वाला बनाने के लिए शुरू किया गया ‘एंटरप्रेन्योरशिप करिकुलम’ भी बंद कर दिया गया। सरकारी स्कूलों में शुरू की गई आईआईटी और नीट की कोचिंग बंद कर दी गई। इसके अलावा, दिल्ली के सरकारी स्कूल के शिक्षकों की आईआईएम, सिंगापुर और फिनलैंड तक में होने वाली बेहतरीन ट्रेनिंग को भी बंद कर दिया गया है।

6- जहां झुग्गी, वहां मैदान बनाया

मनीष सिसोदिया ने कहा कि गरीब लोगों के साथ भी एक बड़ा फर्जीवाड़ा किया गया है। चुनाव से पहले भाजपा ने ‘‘जहां झुग्गी वहीं मकान‘‘ का वादा किया था, लेकिन चुनाव होते ही और सरकार बनते ही ‘‘जहां झुग्गी वहां मैदान’’ का अभियान शुरू कर दिया और झुग्गियां तोड़नी शुरू कर दीं। इसके साथ ही सरकार ने अनाधिकृत कॉलोनियों पर भी बुलडोजर चलाने शुरू कर दिए। दिल्ली के लाखों लोगों को इन्होंने बेघर कर दिया और उनकी रोजी-रोटी छीन ली।

7- नकली यमुना बनाने का फर्जीवाड़ा

मनीष सिसोदिया ने कहा कि भाजपा सरकार ने यमुना की सफाई के नाम पर भी फर्जीवाड़ा किया। पिछली छठ पूजा पर भाजपा सरकार ने एलान कर दिया कि दिल्ली में यमुना साफ हो गई है। भाजपा के मंत्री, विधायक और खुद मुख्यमंत्री कह रही थीं कि यमुना इतनी साफ हो गई है कि वहां पीने का पानी बह रहा है। सरकार ने एक नकली यमुना बनाई, ताकि दिखाया जा सके कि यमुना कितनी साफ हो गई है, लेकिन इस फर्जीवाड़े को भी आम आदमी पार्टी ने बेनकाब कर दिया। यमुना के प्रदूषण के नाम पर सीधा फर्जीवाड़ा किया गया।

8- एक लाख से ज्यादा नौजवानों को बेरोजगार किया

रोजगार के मुद्दे पर मनीष सिसोदिया ने कहा कि भाजपा सरकार ने दिल्ली के लाखों नौजवानों के साथ भी भारी फर्जीवाड़ा किया। अरविंद केजरीवाल के समय और उससे पहले से जो लाखों नौजवान सरकार के विभिन्न विभागों में अस्थायी रूप से काम कर रहे थे। भाजपा सरकार ने उनमें से एक लाख से ज्यादा नौजवानों को सरकारी नौकरी से हटा दिया। आज जब रेखा गुप्ता अपनी सरकार का एक साल पूरा होने का जश्न मना रही हैं, तो दिल्ली के एक लाख से ज्यादा नौजवान रेखा गुप्ता की सरकार में नौकरी जाने के कारण अपने घरों में मातम मना रहे हैं।

9- पक्की नौकरी के वादे के बाद भी बस मार्शल बेरोजगार

मनीष सिसोदिया ने याद दिलाया कि सरकार बनने से पहले भाजपा के सभी नेताओं ने वादा किया था कि सरकार बनने के 60 दिन के अंदर सभी बस मार्शलों को पक्का कर दिया जाएगा। पक्का करना तो दूर, भाजपा सरकार ने हजारों बस मार्शलों को नौकरी से ही निकाल दिया। मोहल्ला क्लीनिक बंद करके हजारों डॉक्टरों, नर्सों, पैरामेडिकल स्टाफ और फार्मासिस्टों को बेरोजगार कर दिया। सरकारी अस्पतालों की रीढ़ की हड्डी माने जाने वाले हजारों डेटा एंट्री ऑपरेटरों को निकाल दिया गया। डिम्स के कर्मचारियों और डीटीसी के हजारों बस कंडक्टरों को भी बेरोजगार कर दिया गया। यह फर्जीवाड़ा सरकार मूल रूप से बेरोजगार करने वाली सरकार है, जिसने चुन-चुनकर नौजवानों का रोजगार छीना है।

10- सरकारी स्वास्थ्य सिस्टम ठप

मनीष सिसोदिया ने आगे कहा कि जो लोग सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं पर निर्भर रहते हैं और उम्मीद करते हैं कि उन्हें अच्छी सरकारी स्वास्थ्य प्रणाली मिले, उन लोगों के साथ भी भाजपा सरकार ने फर्जीवाड़ा किया है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ी मेहनत से एक-एक अस्पताल की निगरानी करके यह व्यवस्था बनाई थी कि सभी सरकारी अस्पतालों में दवाइयां मुफ्त मिलेंगी और सभी महंगे टेस्ट मुफ्त होंगे। लेकिन आज सरकारी अस्पतालों में मुफ्त दवाइयां मिलनी बंद हो गई हैं और मुफ्त टेस्ट होने बंद हो गए हैं। अब लोगों को बाहर से दवाइयां खरीदनी पड़ रही हैं और बाहर से टेस्ट कराने पड़ रहे हैं। भाजपा ने सभी सरकारी अस्पतालों के फंड रोक दिए हैं और जो 24 अस्पताल अरविंद केजरीवाल के समय पर बनने शुरू हुए थे, उनका निर्माण कार्य बंद करके उन्हें प्राइवेट हाथों में सौंपा जा रहा है। इस तरह इन्होंने पूरा का पूरा सरकारी हेल्थ सिस्टम बिठा दिया है।

11- न कूड़े के पहाड़ कम हुए, न दिल्ली साफ हुई

मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली के लोग सपना देखते हैं कि उनकी दिल्ली साफ-सुंदर हो, दिल्ली में कूड़ा न फैले और कूड़े के पहाड़ कम हों। साफ-सुथरी दिल्ली का सपना देखने वाले लोगों के साथ भी भाजपा ने फर्जीवाड़ा किया है, क्योंकि आज कूड़े के पहाड़ लगातार बढ़ रहे हैं। जब मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से पूछा गया कि कूड़े के पहाड़ कैसे कम होंगे, तो उन्होंने कहा कि हमारे मंत्री वहां जाएंगे और कहेंगे- “कूड़े के पहाड़, तेरे को जाना पड़ेगा भाई।” वहां से तो एक किलो कूड़ा भी कम नहीं हुआ, लेकिन आज पूरी दिल्ली में हर पार्क, गली या नुक्कड़ पर भयंकर कूड़ा पड़ा हुआ है। भाजपा सरकार ने पूरी दिल्ली को सड़ा कर रख दिया है।

12- सीवर ओवरफ्लो और गंदे पानी से लोग परेशान

मनीष सिसादियो ने कहा कि भाजपा सरकार में जगह-जगह सीवर बह रहे हैं और लोगों के घरों में पीने का गंदा पानी आ रहा है। अरविंद केजरीवाल के समय पर कहीं भी सीवर की समस्या आती थी, तो इतनी मशीनें हायर कर रखी थीं कि 24 घंटे के अंदर सीवर को ठीक करा दिया जाता था। किसी भी घर में अगर गंदा पानी आता था, तो 24 घंटे के अंदर शिकायत दूर कर दी जाती थी, लेकिन भाजपा सरकार ने पूरी दिल्ली को बेहाल कर दिया है।

13- सड़कों के गड्ढे में गिर रहे लोग

सड़कों का जिक्र करते हुए मनीष सिसोदिया ने कहा कि सड़कों की तो बात ही क्या की जाए। गड्ढों के कारण नौजवान मर रहे हैं और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता घर में बैठी हुई हैं और एक साल का जश्न मना रही हैं। सड़कों के गड्ढों की हालत सबने देख ली है।

14- लाखों राशन कार्ड रद्द, विधवाओं-बुजुर्गों की पेंशन बंद

मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली में बहुत बड़ी संख्या में गरीब लोग राशन कार्ड पर निर्भर रहते हैं। भाजपा ने राशन कार्ड पर निर्भर रहने वाले गरीब लोगों के साथ भी फर्जीवाड़ा कर दिया है और 8 लाख लोगों के राशन कार्ड कैंसिल कर दिए हैं। हजारों विधवाओं और बुजुर्गों की जो पेंशन अरविंद केजरीवाल ने शुरू कराई थी, वह भी भाजपा सरकार ने बंद कर दी है।

15- दिल्लीवालों को सुरक्षा देने में भाजपा के चारों इंजन फेल

मनीष सिसोदिया ने आगे कहा कि आम आदमी चाहता है कि वह मेहनत कर लेगा, थोड़ी परेशानियों में रह लेगा, लेकिन कम से कम सुरक्षित तो रहे। सुरक्षा के नाम पर भाजपा की चार इंजन वाली सरकार ने यह हाल कर रखा है कि जनवरी में केवल 15 दिन के भीतर 800 लोग गायब हुए हैं। 24 घंटे में 6-6 हत्याएं हो रही हैं। लेकिन एक साल का जश्न मनाने की तैयारी में बैठी मुख्यमंत्री किसी एक भी पीड़ित व्यक्ति के घर नहीं गईं। अरविंद केजरीवाल के समय पर जब इस तरह का कोई हादसा होता था, तो कानून व्यवस्था उनके हाथ में नहीं होने के बावजूद, वह पीड़ितों के घर जाते थे, संवेदना व्यक्त करते थे और अधिकारियों से बात करते थे। आज भाजपा की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता घर में बैठी रहती हैं, किसी पीड़ित के घर तक नहीं जाती हैं। भाजपा की चार इंजन वाली सरकार में दिल्ली का यह हाल है। भाजपा सरकार का एक साल, दिल्ली वालों की जिंदगी बेहाल और सबको बहुत याद आ रहे हैं अरविंद केजरीवाल।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Delhi-NCR Weather Alert: 2 दिन बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट!

Next Post

Chandra Grahan 2026 ने बदली होली की डेट, जानें कब लगेगा सूतक और कब खेलें रंग?

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

मंगलवार, 5 मई 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: 10 राज्यों में रेड अलर्ट, 70 kmph की तेज हवाओं का खतरा

मंगलवार, 5 मई 2026
May 5 Historical Events

May 5 Historical Events: जानें वो घटनाएं जिन्होंने बदला इतिहास

मंगलवार, 5 मई 2026
Breaking News Live Updates 5 May 2026

Breaking News Live Updates 5 May 2026: Big Developments, हर खबर सबसे तेज

मंगलवार, 5 मई 2026
5 May 2026 Rashifal

5 May 2026 Rashifal: बड़ा बदलाव! आज 5 राशियों की चमकेगी किस्मत

मंगलवार, 5 मई 2026
PPSC Member Sunil Kapoor Oath

Punjab PPSC में नए Non-Official Member को मिली नियुक्ति, Governor ने दिलाई शपथ

सोमवार, 4 मई 2026
Next Post
Chandra Grahan 2026

Chandra Grahan 2026 ने बदली होली की डेट, जानें कब लगेगा सूतक और कब खेलें रंग?

Ujjain Mahakal Aarti Online Booking

Ujjain Mahakal Aarti Online Booking: अब घर बैठे बुक करें संध्या आरती, जानें नियम और फीस

Holi 2026

Holi 2026: यूपी में 3 या 4 मार्च को? चंद्र ग्रहण ने बदला होली का गणित!

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।