LIVE | ...
शनिवार, 3 अक्टूबर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - “आप” प्रतिनिधिमंडल ने एलएनजेपी जाकर दिल्ली बम ब्लास्ट के पीड़ितों से मिलकर बांटा दुख

“आप” प्रतिनिधिमंडल ने एलएनजेपी जाकर दिल्ली बम ब्लास्ट के पीड़ितों से मिलकर बांटा दुख

भाजपा सरकार ने मृतकों को ले जाने के लिए एम्बुलेंस तक न देकर इंसानियत को शर्मसार कर दिया- सौरभ भारद्वाज

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 11 नवम्बर 2025
in NEWS-TICKER, नई दिल्ली
A A
0
Sourabh
105
SHARES
699
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 11 नवंबर (The News Air) आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को एलएनजेपी जाकर लाल किला के पास हुए बम ब्लास्ट में घायल और मृतकों के पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनका दुख साझा किया। इस दौरान पीड़ित परिवारों ने बताया कि अस्पताल में भारी अव्यवस्था है। उन्हें मृतकों के शव ले जाने के लिए एलबुलेंस तक नहीं दी जा रही है। पीड़ितों को हो रही परेशानियों को लेकर सौरभ भारद्वाज ने भाजपा सरकार को आड़े हाथ हुए कहा कि सरकार ने मृतकों को ले जाने के लिए एम्बुलेंस तक न देकर इंसानियत को शर्मसार कर दिया। एलएनजेपी अस्पताल में ही केंद्रीय गृहमंत्री आए, सीएम आईं और परिजनों को बड़े-बड़े उपदेश दिए। मृतकों के परिवार को संवेदना, दुख की घड़ी में सरकार साथ खड़ी है। यह सब भाजपा के डायलॉग हैं।

सौरभ भारद्वाज के साथ एलएनजेपी अस्पताल पहुंचे प्रतिनिधि मंडल में “आप” विधायक दल के चीफ व्हिप संजीव झा, पूर्व मंत्री इमरान हुसैन, विधायक कुलदीप कुमार समेत अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने कहा कि जब भी कोई बड़ी दुर्घटना होती है, सरकार के बड़े-बड़े नेता एक्स, व्हाट्सऐप और फेसबुक पर लिखते हैं कि दिवंगत आत्माओं को हमारी गहरी संवेदनाएं, ईश्वर परिवार को दुख सहने की शक्ति दे, घायलों को शीघ्र स्वस्थ करे। लेकिन ये संवेदनाएं सिर्फ टाइप करने के लिए नहीं होनी चाहिए। अगर सरकार दिल से सोचे तो समझ आएगा कि जब किसी के घर का सदस्य मर जाता है और वे सिर्फ संवेदना टाइप करके भेज देते हैं, उसकी कोई कीमत नहीं रह जाती, खासकर तब जब सरकार उस परिवार को अपने प्रियजन की लाश तक ले जाने के लिए एंबुलेंस भी न दे सके।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि एलएनजेपी अस्पताल दिल्ली का सबसे बड़ा अस्पताल है, जहां खुद केंद्रीय गृह मंत्री आकर कहते हैं कि सब ठीक चल रहा है, मुख्यमंत्री आकर कहती हैं कि सब ठीक चल रहा है। लेकिन जिस गरीब परिवार का सदस्य मारा गया, जो फोन आते ही बिना पर्स, मोबाइल या पैसे देखे दौड़ा-भागा यहां पहुंचा, उसे कहा जा रहा है कि लाश तो पड़ी है, एंबुलेंस का इंतजाम खुद कर लो।

यह भी पढे़ं 👇

Today in History 3 October

Today in History 3 October: जर्मनी एकीकरण से इंदिरा गांधी की गिरफ्तारी तक

शनिवार, 3 अक्टूबर 2026
Monsoon Withdrawal

Monsoon Withdrawal: अगले 24 घंटे में इन राज्यों से लौटेगा मानसून

शनिवार, 3 अक्टूबर 2026
Breaking News Live Updates 3 October

Breaking News Live Updates 3 October 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

शनिवार, 3 अक्टूबर 2026
Aaj Ka Rashifal 3 October

Aaj Ka Rashifal 3 October: शनिवार को 12 राशियों का हाल

शनिवार, 3 अक्टूबर 2026

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि इस सरकार के पास एंबुलेंस नहीं है। यही सरकार तालिबान को एंबुलेंस दे सकती है, लेकिन अपने देश के उन लोगों को एंबुलेंस नहीं दे सकती, जिन्हें अपने प्रियजन का शव घर ले जाना है। यह बेहद दुखद और गलत है। सरकार को इस पर गंभीरता से सोचना चाहिए।

सौरभ भारद्वाज ने बताया कि हमने अस्पताल प्रशासन से भी कहा है कि कम से कम घायलों को छुट्टी देते समय एंबुलेंस जरूर दी जाए। एंबुलेंस की कोई कमी नहीं है। जब मंत्री और मुख्यमंत्री जाते हैं तो उनके साथ एंबुलेंस की लाइन लगी रहती है। प्रधानमंत्री का कार्यक्रम होता है तो सैकड़ों एंबुलेंस तैनात कर दी जाती हैं। फिर एक मृत शरीर को घर पहुंचाने के लिए एक एंबुलेंस क्यों नहीं दी जा सकती?

सौरभ भारद्वाज ने एक्स पर एक वीडियो साझा कर कहा कि यह बहुत ही शर्मनाक बात है कि दिल्ली सरकार के एलएनजेपी अस्पताल में बम ब्लास्ट में घायल व मृत लोगों की के लिए सरकार एम्बुलेंस नहीं नहीं दे सकती और पत्रकारों को भगाया जा रहा है । सब डायलॉग हैं – मृतकों के परिवार को संवेदना, हम परिवारों के साथ हैं, दुख की घड़ी में सरकार साथ खड़ी है, ईश्वर परिवार को दुख सहने की शक्ति दे। उन्होंने एक अन्य पोस्ट में कहा कि इस अस्पताल में देश के गृह मंत्री आए , फिर मुख्यमंत्री आई और मृतकों के परिवारों को गहरी संवेदना के बड़े बड़े उपदेश दिए, मगर लाश ले जाने के लिए एम्बुलेंस नहीं है। सारी तालिबान को एम्बुलेंस दे दी?

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Jaish Women’s Wing की चीफ बनी डॉ. शाहीन, मसूद की बहन ने दी जिम्मेदारी

Next Post

दिल्ली बम ब्लास्ट से दुखी देशवासियों को छोड़ मोदी जी का भूटान जाना शर्मनाक- आप

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Today in History 3 October

Today in History 3 October: जर्मनी एकीकरण से इंदिरा गांधी की गिरफ्तारी तक

शनिवार, 3 अक्टूबर 2026
Monsoon Withdrawal

Monsoon Withdrawal: अगले 24 घंटे में इन राज्यों से लौटेगा मानसून

शनिवार, 3 अक्टूबर 2026
Breaking News Live Updates 3 October

Breaking News Live Updates 3 October 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

शनिवार, 3 अक्टूबर 2026
Aaj Ka Rashifal 3 October

Aaj Ka Rashifal 3 October: शनिवार को 12 राशियों का हाल

शनिवार, 3 अक्टूबर 2026
Gandhi Jayanti Gen Z

Gandhi Jayanti Gen Z: आपके 2 करोड़ फॉलोअर्स, गांधी का जवाब

शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026
SC ST Act Public View

SC ST Act Public View: फेसबुक कमेंट पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026
Next Post
AAP

दिल्ली बम ब्लास्ट से दुखी देशवासियों को छोड़ मोदी जी का भूटान जाना शर्मनाक- आप

jackie-chan-death-hoax

Jackie Chan Death Hoax: धर्मेंद्र के बाद जैकी चैन की मौत की उड़ी अफवाह, जानें क्या है सच

Delhi Blast

Delhi Blast UP Connection: डॉ. परवेज अंसारी के घर मिली संदिग्ध कार, बहन से जुड़ा तार

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।