LIVE | ...
सोमवार, 3 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - भाजपा के वोट काटने की साजिश के खिलाफ केजरीवाल के साथ चुनाव आयोग से मिला “आप” प्रतिनिधिमंडल

भाजपा के वोट काटने की साजिश के खिलाफ केजरीवाल के साथ चुनाव आयोग से मिला “आप” प्रतिनिधिमंडल

तीन हजार पन्नों के सौंपे सबूत

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 11 दिसम्बर 2024
in NEWS-TICKER, Breaking News, नई दिल्ली, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
Kejriwal
104
SHARES
692
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 11 दिसंबर (The News Air) आम आदमी पार्टी ने बड़े पैमाने पर वोट कटवाकर दिल्ली का चुनाव जीतने का षडयंत्र कर रही भाजपा का काला चिट्ठा केंद्रीय चुनाव आयोग के सामने खोलकर रख दिया है। बुधवार को पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ चुनाव आयोग से मुलाकात कर तीन हजार पन्नों का सबूत सौंपा है। प्रतिनिधिमंडल में सीएम आतिशी, संजय सिंह, पंकज गुप्ता, जस्मीन शाह और रीना गुप्ता शामिल रहे। इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा दिल्ली में लोगों के वोट कटवाकर एक भारतीय नागरिक के रूप में मिले उनके अधिकारों को छीन रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कई विधानसभाओं में हजारों मतदाताओं के नाम काटने की एप्लिकेशन दी है और चुनाव आयोग उस पर चोरी-छिपे काम कर रहा है। हालांकि केंद्रीय चुनाव आयोग ने हमारी शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए एक्शन लेने का आश्वासन दिया है।

ज्यादातर झुग्गियों और कच्ची कालोनियों में रहने वाले गरीब, दलितों, पूर्वांचलियों के वोट कटवाने का षड्यंत्र रचा जा रहा है- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम लोग चुनाव आयोग के आभारी हैं कि उन्होंने शॉर्ट नोटिस पर हमें मिलने का समय दिया। हमने चुनाव आयोग के सामने तीन हजार पेज के सबूत रखे कि किस तरह भाजपा दिल्ली के मौजूदा लोेगों, जो लोग अपने घरों में कई सालों से रह रहे हैं, उन लोगों के बहुत बड़े स्तर पर हजारों की तादाद में वोट कटवाने का षड्यंंत्र रच रही है। ज्यादातर गरीब, एससी, दलितों, पूर्वांचलियों, जो झुग्गियों और कच्ची कॉलोनियों में रहते हैं, ऐसे लोगों के वोट कटवाने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। आप सोच सकते हैं कि एक आम आदमी के लिए एक वोट का क्या मायना होता है। एक वोट बनने से वह इस देश का नागरिक बनता है। तो जब आप किसी वैध आदमी का वोट कटवा देते हैं, तो आप उसका नागरिकता का आधार छीन रहे हैं। इस देश में रहने का अधिकार छीन रह रहे हैं। इसके अलावा, वोट के आधार उस आदमी को बहुत सारे बैनिफिट सरकार से मिल रहे हैं, उन सारे बैनिफिट से आप उन्हें वंचित कर देते हैं।

कई विधानसभाओं में भाजपा के चंद कार्यकर्ताओं ने बड़े स्तर पर नाम कटवाने के लिए आवेदन किया है – केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि हमने आज चुनाव आयोग के सामने रखा कि कैसे शाहदरा में भाजपा के एक पदाधिकारी ने चोरी छिपे 11008 वोटर्स की लिस्ट कटवाने के लिए चुनाव आयोग को लिस्ट दी और चुनाव आयोग ने चोरी छिपे इसके ऊपर काम करना चालू कर दिया। हमने उनके सामने रखा कि जनकपुरी में 24 भाजपा के कार्यकर्ताओं ने 4874 वोट काटने के लिए आवेदन किया है। तुगलकाबाद में भाजपा के 15 वर्कर्स ने 2435 वोट काटने के लिए आवेदन किया है। तुगलकाबाद के एक पोलिंग बूथ की कहानी बहुत ही अजीबो-गरीब है। बूथ नंबर 117 पर 1337 कुल वोट हैं। उन 1337 में 554 वोट काटने के लिए 2 लोगों ने आवेदन किया है। यानि कि इन लोगों ने एक ही बूथ के 40 फीसदी वोट काटने के लिए आवेदन किया है। पालम में भाजपा के 9 कार्यकर्ताओं ने 1641 वोट काटने का आवेदन किया है। राजौरी गार्डन में 6 भाजपा के कार्यकर्ताओं ने 571 वोट काटने का आवेदन किया है। हरि नगर में भाजपा के 4 कार्यकर्ताओं ने 637 वोट काटने का आवेदन किया है। करावल नगर में दो कार्यकर्ताओं ने 3260 वोट काटने का आवेदन किया है। मुस्तफाबाद में एक ही व्यक्ति ने 534 वोट काटने का आवेदन किया है।

जिन लोगों ने गलत तरीके से वोट काटने के लिए आवेदन किया है, उनके खिलाफ एफआईआर होनी चाहिए – केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमारी मांग थी कि यह मांस डिलीशन बंद किया जाए। अभी-अभी चुनाव आयोग ने समरी रिवीजन किया है, मांस डिलीशन बंद किया जाए। जिन-जिन लोगों ने इस किस्म के आवेदन किया है, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए। चुनाव आयोग ने हमें मोटे-मोटे तौर पर तीन-चार आश्वासन दिए हैं। पहला तो यह कि अब चुनाव से पहले कोई मांस डिलीशन नहीं किया जाएगा। दूसरा यह कि अगर कोई भी डिलीशन किया जाता है तो वह लिस्टों के आधार पर नहीं किया जाएगा, किसी को भी अगर डिलीशन कराना है तो उसे फॉर्म 7 भरना पड़ेगा, उसी के आधार पर डिलीशन होगा। और अगर चुनाव आयोग तय करता है कि कोई डिलीशन होना है, तो उस पर पहले फील्ड इनक्वायरी होगी। फील्ड इनक्वायरी में बीएलओ अपने साथ बाकी पार्टियों के पदाधिकारियोें, प्रतिनिधियों को भी लेकर जाएंगे। तो सभी पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ फील्ड इनक्वायरी होगी और उस इनक्वायरी के बाद ही किसी का नाम काटा जाएगा। यह चुनाव आयोग का बहुत बड़ा आश्वासन है। अगर ऐसा होता है तो हमें लगता है कि गलत डिलीशन सारे बंद हो जाएंगे।

पांच से ज्यादा वोट काटने का आवेदन देने के मामले में एसडीएम को मौके पर जाकर जांच करनी होगी- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि चुनाव आयोग ने यह भी भरोसा दिया कि अगर कोई एक आदमी पांच से ज्यादा डिलीशन के लिए आवेदन करता है, तो उस मामले में एसडीएम को खुद फील्ड इनक्वायरी के लिए जाना पड़ेगा और फील्ड इनक्वायरी में बाकी पार्टियों के लोग भी साथ जाएंगे। हमने जब जोर दिया तो चुनाव आयोग ने भरोसा दिलाया है कि जिन लोगों ने फर्जी डिलीशन के लिए आवेदन दिया है, चुनाव आयोग उनके ऊपर एफआईआर करने पर विचार करेगा। मुझे लगता है कि चुनाव आयोग के साथ काफी सकारात्मक मीटिंग रही। जो चुनाव आयोग ने आश्वासन दिए हैं, अगर यह सारे पूरे हो जाते हैं तो मैं समझता हूं कि दिल्ली के लोगों को मांस डिलीशन की चिंता करने की जरूरत नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि शाहदरा के भाजपा के बीएलओ के खिलाफ एफआईआर होनी चाहिए। जिन-जिन लोगों ने जिन भी विधानसभा में गलत डिलीशन के लिए आवेदन किया है, वह सब नाम हम चुनाव आयोग को देकर आए हैं।

यह भी पढे़ं 👇

Pappu Yadav Attack

Pappu Yadav Attack: दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू लेकर आए थे हमलावर

सोमवार, 3 अगस्त 2026
PRTC Strike

PRTC Bus Strike: पंजाब रोडवेज के ठेका कर्मचारियों की प्रदेश भर में हड़ताल, यात्रियों को भारी परेशानी

सोमवार, 3 अगस्त 2026
Ropar Gas Leak

Ropar Gas Leak: नंगल के केमिकल प्लांट से क्लोरीन गैस लीक, इलाके में दहशत का माहौल

सोमवार, 3 अगस्त 2026
Punjab Assembly

Punjab Assembly Paper Leak: विधानसभा में कांग्रेसी विधायकों का हंगामा, मंत्रियों के इस्तीफे की मांग

सोमवार, 3 अगस्त 2026

ऐसे समझें भाजपा की वोट कटवाने की साजिश

– शाहदरा में भाजपा के एक पदाधिकारी ने चोरी छिपे 11008 वोट कटवाने के लिए आवेदन किया है।
– जनकपुरी में भाजपा के 24 कार्यकर्ताओं ने 4874 वोट काटने के लिए आवेदन किया है।
– तुगलकाबाद में भाजपा के 15 वर्कर्स ने 2435 वोट काटने के लिए आवेदन किया है।
– तुगलकाबाद के पोलिंग बूथ नंबर 117 पर 1337 कुल वोट में से 554 वोट काटने के लिए 2 लोगों ने आवेदन किया है।
– पालम में भाजपा के 9 कार्यकर्ताओं ने 1641 वोट काटने का आवेदन किया है।
– राजौरी गार्डन में भाजपा के 6 कार्यकर्ताओं ने 571 वोट काटने का आवेदन किया है।
– हरि नगर में भाजपा के 4 कार्यकर्ताओं ने 637 वोट काटने का आवेदन किया है।
– करावल नगर में दो कार्यकर्ताओं ने 3260 वोट काटने का आवेदन किया है।
– मुस्तफाबाद में एक ही व्यक्ति ने 534 वोट काटने का आवेदन किया है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

“आप” दिल्ली में जनता के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी, कांग्रेस से गठबंधन की कोई संभावना नहीं – केजरीवाल

Next Post

चुनाव आयोग ने राज्य के विभिन्न जिलों में 22 आई.ए.एस. अधिकारियों को चुनाव पर्यवेक्षक लगाया

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Pappu Yadav Attack

Pappu Yadav Attack: दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू लेकर आए थे हमलावर

सोमवार, 3 अगस्त 2026
PRTC Strike

PRTC Bus Strike: पंजाब रोडवेज के ठेका कर्मचारियों की प्रदेश भर में हड़ताल, यात्रियों को भारी परेशानी

सोमवार, 3 अगस्त 2026
Ropar Gas Leak

Ropar Gas Leak: नंगल के केमिकल प्लांट से क्लोरीन गैस लीक, इलाके में दहशत का माहौल

सोमवार, 3 अगस्त 2026
Punjab Assembly

Punjab Assembly Paper Leak: विधानसभा में कांग्रेसी विधायकों का हंगामा, मंत्रियों के इस्तीफे की मांग

सोमवार, 3 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 3

Breaking News Live Updates 3 अगस्त 2026: Monday Live, हर बड़ी खबर सबसे पहले

सोमवार, 3 अगस्त 2026
History of August 2

2 अगस्त का इतिहास: History of August 2 में हुई ये बड़ी घटनाएं

रविवार, 2 अगस्त 2026
Next Post
election commission

चुनाव आयोग ने राज्य के विभिन्न जिलों में 22 आई.ए.एस. अधिकारियों को चुनाव पर्यवेक्षक लगाया

GPT outage

चैटजीपीटी(ChatGPT) आउटेज: ओपनएआई(OpenAI) की सेवा बंद होने से उपयोगकर्ताओं में हलचल

Selena Gomez engaged

बेनी ब्लैंको (Benny Blanco) और सेलेना गोमेज़ (Selena Gomez) की सगाई: रोमांस का नया अध्याय!

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।