गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - नई दिल्ली - प्रदूषण को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ “आप” पार्षदों ने काला मास्क लगाकर एमसीडी सदन में किया प्रदर्शन

प्रदूषण को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ “आप” पार्षदों ने काला मास्क लगाकर एमसीडी सदन में किया प्रदर्शन

अबकी बार, AQI 400 पार का नारा सदन‌ के अन्दर गुंजा, दिल्ली में बढ़ते प्रदुषण को लेकर "आप" पार्षदों ने भाजपा को घेरा - अंकुश नारंग

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 13 नवम्बर 2025
in नई दिल्ली
A A
0
AAP PC
104
SHARES
696
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 13 नवंबर (सोनी) दिल्ली नगर निगम की गुरुवार को हुई मासिक बैठक में आम आदमी पार्टी के सभी निगम पार्षदों ने देश की राजधानी दिल्ली में लगातार बढ़ते प्रदूषण स्तर को लेकर मुंह पर काला मास्क लगाकर सदन के भीतर ज़बरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। एमसीडी में नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने कहा कि भाजपा की चार इंजन की सरकार होने के बावजूद राजधानी की हवा में ज़हर घुलता जा रहा है, जनता दमघोंटू हवा में सांस लेने को मजबूर है, जहरीली हवा से बच्चे और बुज़ुर्ग बीमार हो रहे हैं, लेकिन भाजपा सरकार और एमसीडी प्रशासन ने चुप्पी साध रखी है।

अंकुश नारंग ने कहा कि जब आम आदमी पार्टी ने इस गंभीर मुद्दे पर सदन में चर्चा की मांग की, तो भाजपा मेयर राजा इकबाल सिंह ने जनता के सवालों से बचते हुए सदन स्थगित कर भागने में ही भलाई समझी। भाजपा की संवेदनहीनता और गैर-जिम्मेदाराना रवैया अब दिल्ली की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। जब हवा में ज़हर है, तो भाजपा की राजनीति किस काम की?

अंकुश नारंग ने कहा कि दिल्ली में एक्यूआई लेवल 700 का आंकड़ा छू चुका है और अभी लागतार एक्यूआई 400 के पार है। हर चार में से तीन परिवार बीमार हैं। खांसी, जुकाम, वायरल फीवर, पेट दर्द, लूज मोशन जैसी समस्याएं आम हो गई हैं। प्लास्टिक के कण फेफड़ों में जा रहे हैं। औसतन हर दिल्लीवासी को रोज 15.5 सिगरेट के बराबर न चाहते हुए प्रदूषण झेलना पड़ रहा है। तिमारपुर जैसे क्षेत्रों में एक्यूआई लगातार 700 के पार बना हुआ है। यह वही वार्ड है, जहां से मेयर राजा इकबाल सिंह आते हैं।

अंकुश नारंग ने कहा कि दिल्ली की चार इंजन वाली भाजपा सरकार के पास प्रदूषण रोकने या नियंत्रित करने का कोई ठोस उपाय नहीं है। यह शर्म की बात है। जब अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री थे, तब पीडब्ल्यूडी की सड़कों पर पूरे दिन वाटर स्प्रिंकलर चलते थे। एमसीडी में आम आदमी पार्टी के समय भी हर इलाके में स्प्रिंकलर घूमते थे, लेकिन इस बार नहीं देखने को मिल रहे हैं। अब ये सिर्फ एक्यूआई मॉनिटर्स के आगे पानी छिड़ककर, सफाई करवाकर फर्जी रीडिंग दिखाते हैं और डेटा में हेरफेर करते हैं।

यह भी पढे़ं 👇

Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal on Delhi BJP Government: “गालियां देकर आए, 4 साल यही करेंगे, ना सरकार चलानी आती”

गुरूवार, 26 मार्च 2026
Delhi Police Arms Smuggling

Delhi Police Arms Smuggling: पाक कनेक्शन वाला अंतरराष्ट्रीय हथियार नेटवर्क बेनकाब

बुधवार, 25 मार्च 2026
Pargat Singh

Sheesh Mahal CAG Report: केजरीवाल के शीश महल पर 342% ज्यादा खर्च, कैग ने खोली पोल

मंगलवार, 24 मार्च 2026
Eid 2026 Delhi Police Alert

दिल्ली उत्तम नगर: Eid 2026 Delhi Police Alert, Viral Video के बाद सुरक्षा कड़ी

शुक्रवार, 20 मार्च 2026

अंकुश नारंग ने कहा कि दिल्ली में फर्जी रिपोर्ट वाली सरकार आ गई है, जो मलेरिया, चिकनगुनिया, डेंगू और प्रदूषण की फर्जी रिपोर्ट दिखाती है। जलभराव की भी झूठी रिपोर्ट देती है। आज प्रदूषण पर शॉर्ट नोटिस सदन में लगाया गया, लेकिन मेयर राजा इकबाल सिंह बात करने के बजाय सदन छोड़कर भाग गए। यह कोई तरीका है? दिल्लीवासी सांस लेने में तकलीफ झेल रहे हैं, प्लास्टिक के कण शरीर में जा रहे हैं और इतना प्रदूषण है, लेकिन सरकार बात तक नहीं करना चाहती।

अंकुश नारंग ने मेयर राजा इकबाल सिंह को तुरंत इस्तीफा देने की मांग करते हुए कहा कि जो मेयर अपना इलाका साफ नहीं करवा सकता, जलभराव, बाढ़, प्रदूषण नहीं रोक सकता, उसे मेयर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को भी शर्म आनी चाहिए, जिन्होंने दिल्ली की भोली जनता को झूठे वादों में फंसाया। उन्होंने कहा था प्रदूषण नहीं होगा, लेकिन हो रहा है। जलभराव नहीं होगा, लेकिन जल भराव भी हो गया। बाढ़ नहीं आएगी, लेकिन बाढ़ आ गई। 2500 रुपये खाते में आएंगे, लेकिन नहीं आए। सिलेंडर सस्ता होगा, लेकिन नहीं हुआ। भाजपा का हर वादा झूठा निकला और इन्होंने दिल्ली की भोली-भाली जनता को छल लिया। चार इंजन की भाजपा सरकार का कोई फायदा नहीं है क्योंकि चारों इंजन फेल हो चुके हैं।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Delhi Blast : 2 दिन बाद भी मिल रहे body Parts, 300m दूर…

Next Post

AAP Protest on Delhi Pollution: सदन में गूंजा ‘AQI 400 पार’, BJP को घेरा

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal on Delhi BJP Government: “गालियां देकर आए, 4 साल यही करेंगे, ना सरकार चलानी आती”

गुरूवार, 26 मार्च 2026
Delhi Police Arms Smuggling

Delhi Police Arms Smuggling: पाक कनेक्शन वाला अंतरराष्ट्रीय हथियार नेटवर्क बेनकाब

बुधवार, 25 मार्च 2026
Pargat Singh

Sheesh Mahal CAG Report: केजरीवाल के शीश महल पर 342% ज्यादा खर्च, कैग ने खोली पोल

मंगलवार, 24 मार्च 2026
Eid 2026 Delhi Police Alert

दिल्ली उत्तम नगर: Eid 2026 Delhi Police Alert, Viral Video के बाद सुरक्षा कड़ी

शुक्रवार, 20 मार्च 2026
Delhi-NCR Weather Update

Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-NCR में जोरदार बारिश और आंधी, IMD का येलो अलर्ट जारी

गुरूवार, 19 मार्च 2026
LPG Crisis Update

LPG Crisis Update: Noida में गैस सिलेंडर की किल्लत से रेस्टोरेंट बंद, Iran Israel War का असर

बुधवार, 18 मार्च 2026
Next Post
Protest

AAP Protest on Delhi Pollution: सदन में गूंजा 'AQI 400 पार', BJP को घेरा

Delhi Blast - car

Delhi Blast: 3 cars linked, Eeco वैन और अमरोहा कनेक्शन का बड़ा खुलासा

Punjab Anganwadi Good News

Punjab Anganwadi Good News: जल्द मिलेंगे स्मार्टफोन, वेतन वृद्धि का आश्वासन

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।