बुधवार, 18 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - आंतरिक सुरक्षा पर “आप” ने लगातार दूसरे दिन भाजपा को घेरा

आंतरिक सुरक्षा पर “आप” ने लगातार दूसरे दिन भाजपा को घेरा

सांसद संजय सिंह ने कहा, हर दिन मिल रही हवाई जहाज, स्कूल और मंदिर उड़ाने की धमकियों से देश विचलित

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 30 अक्टूबर 2024
A A
0
Sanjay Singh -1
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

नई दिल्ली, 30 अक्टूबर (The News Air) देश में हर दिन मिल रही हवाई जहाज, स्कूल और मंदिर उड़ाने की धमकियों पर आम आदमी पार्टी ने लगातार दूसरे दिन केंद्र की भाजपा सरकार को घेरा‌। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने दूसरे दिन भी केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार के कार्यकाल में देश डर और भय से विचलित है, हर दिन हवाई जहाज, स्कूल और मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकियां मिल रही हैं, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी इस संवेदनशील मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए हैं। संजय सिंह ने पूछा कि ये धमकियां देने वाले लोग कौन हैं?भाजपा की केंद्र सरकार को इसका स्पष्टीकरण देना चाहिए अब तक सरकार ने उनकी रोकथाम के लिए क्या कदम उठाए हैं, यह भी बताए। भाजपा सरकार में देश की संसद भी सुरक्षित नहीं है, जहां सुरक्षा में बड़ी चूक हो चुकी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सुरक्षा में चूक के कारण कोई अनहोनी घटती है, तो इसके लिए सीधे तौर पर केंद्र सरकार जिम्मेदार और जवाबदेह होगी।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि आज पूरा देश डर, भय और दहशत में आतंकित है। लोग डरे हुए हैं। भाजपा सरकार में सुरक्षा की यह हालत है कि एयरलाइंस को उड़ाने की धमकी मिल रही है। एक साथ 50-50 हवाई जहाजों को उड़ाने की धमकियां मिल रही हैं। मंदिरों को उड़ाने की धमकी मिल रही है। स्कूलों को बम से उड़ाने और बर्बाद कर देने की धमकी मिल रही है।

संजय सिंह ने कहा कि हवाई जहाजों से सफर करने वाले यात्रियों के मन में भय बैठा हुआ है कि पता नहीं कब कौन-सा जहाज बम से उड़ा दिया जाए। हमने देखा है कि देश की पार्लियमेंट तक सुरक्षित नहीं है। नरेंद्र मोदी के ही कार्यकाल में संसद में धुसने की धमकी देते हुए, कुछ नौजवान वो संसद में घुस गए थे। ये अलग बात है कि उनके अपने मुद्दे थे और वो किसी को हानि नहीं पहुंचाना चाहते थे। लेकिन इस तरह देश की संसद के अंदर सुरक्षा की चूक होना चिंताजनक है।

संजय सिंह ने देशभर में अलग-अलग एयरलाइंस, स्कूल और मंदियों को बम से उड़ाने की मिली धमकियों के बारे में बताते हुए कहा कि 22 अगस्त 2024 को एयर इंडिया का जहाज उड़ाने की धमकी दी गई। 1 सितंबर को जबलपुर से हैदराबाद जाने वाले इंडिगो के जहाज को उड़ाने की धमकी दी गई। 4 सितंबर को दिल्ली से विशाखापट्टनम जाने वाले एयर इंडिया के जहाज को उड़ाने की धमकी दी गई। 6 सितंबर को विस्तारा एयरलाइंस के हवाई जहाज को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। 15 अक्टूबर को एयर इंडिया के जहाज को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। 17 अक्टूबर को एयर अकाशा, एयर इंडिया, स्पाइसजेट और इंडिगो के जहाजों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। 21 अक्टूबर को एयर इंडिया, विस्तारा, स्पाइसजेट और इंडिगो के जहाजों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। इसी प्रकार से, 24 अक्टूबर को एयर इंडिया का जहाज उड़ाने की धमकी दी गई और 27 अक्टूबर को एक साथ 50 जहाजों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। 28 अक्टूबर को इंडिगो, एयर इंडिया और विस्तारा समेत 60 हवाई जहाजों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। ये इश देश में क्या हो रहा है?

संजय सिंह ने आगे कहा कि देश के कई बड़े मंदिरों को भी धमकियां दी गई हैं। 28 अक्टूबर को इस्कॉन तिरुपति, आंध्र प्रदेश को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। 24 अक्टूबर को मध्य प्रदेश के दो मंदिरों को उड़ाने धमकी दी गई। इसी दिन उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। 6 जुलाई को वृंदावन के प्रेम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। हवाई जहाजों को बम से उड़ाने की धमकी दी जा रही है। मंदिर, जहां पर लोग बड़ी श्रद्धा भगवान के चरणों में आर्शीवाद लेने के लिए जाते हैं, उन मंदिरों को भी बम से उड़ाने की धमकी दी जा रही है।

संजय सिंह ने आगे कहा कि आज तक ये धमकियां ज्यादा बढ़ गई हैं। छोटे-छोटे बच्चे जहां पड़ते हैं, उन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी जा रही है। 28 अक्टूबर को चेन्नई के दो स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। 21 अक्टूबर को दिल्ली के रोहिणी में सीआरपीएफ स्कूल और हैदराबाद में सीआरपीएफ स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। 15 अक्टूबर को कोयंबटूर, तमिलनाडु के चार इंस्टीट्यूट को उड़ाने की धमकी दी गई। 10 अक्टूबर को तमिलनाडु में ही दो स्कूलों को उड़ाने की धमकी दी गई। 4 अक्टूबर को भी तमिलनाडु में पांच स्कूलों को उड़ाने की धमकी दी गई। 4 अक्टूबर को तमिलनाडु में एक स्कूल को उड़ाने की धमकी दी गई। 2 अगस्त को नई दिल्ली को समरफील्ड स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। 15 मई को कानपुर में दस स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। 13 मई को लखनऊ और जयपुर में प्राइवेट स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। 6 मई को गुजरात में सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। 1 मई को डीपीएस, द्वारका समेत तमाम स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई।

यह भी पढे़ं 👇

Israel Iran War

Israel Iran War: जंग के बीच भारतीयों को निकालने का मास्टर मिशन, 50 Flights का बड़ा ऑपरेशन

बुधवार, 18 मार्च 2026
Iran Israel War

Iran Israel War: होर्मुज स्ट्रेट बंद फिर भी तेल सप्लाई जारी, 1200KM पाइपलाइन का पूरा सच

बुधवार, 18 मार्च 2026
Gold Silver Price Today

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी में ताबड़तोड़ गिरावट, जानें ताजा भाव

बुधवार, 18 मार्च 2026
Harish Rana Euthanasia

Harish Rana Euthanasia Case: Quadriplegia में शरीर पर क्या असर होता है?

बुधवार, 18 मार्च 2026

संजय सिंह ने कहा कि मेरा सवाल है कि केंद्र सरकार इस पूरे मसले पर खामोश क्यों हैं? आतंरिक सुरक्षा, दिल्ली से लेकर एयरपोर्ट्स तक की कानून व्यवस्था नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार के अधीन आती है। मेरा सवाल है कि अगर खुलेआम हवाई जहाजों को बम से उड़ाने की धमकी मिलेगी तो हवाई जहाजों में सफर कौन करेगा? अगर गलती से यह धमकियां सच में बदल गईं तो कितना भय लोगों के मन में पैदा होगा, इसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती है। 26/11 में जहाज का उड़ना और उसके बाद की घटनाओं को पूरी दुनिया ने देखा है। गृह मंत्री अमित शाह से मेरा सवाल है कि इस पूरे मसले पर अभी तक उनकी सरकार ने क्या काम किया है? सुरक्षा के लिए क्या-क्या कदम उठाए गए?

संजय सिंह ने कहा कि इन धमकियों को देने वाले लोग कौन हैं? उनका दुस्साहस कैसे इतना ज्यादा बढ़ गया है कि वो एयरलाइंस को उड़ाने की और यात्रियों को नुकसान पहुंचाने की धमकी दे रहे हैं? स्कूलों और मंदिरों को उड़ाने की धमकी दे रहे हैं? वो कौन से आतंकी हैं? वो कौन लोग हैं जो देश के अंदर किसी बड़ी घटना को अंजाम देना चाहते हैं? इसके बारे में अमित शाह को सामने आकर स्पष्टीकरण देना चाहिए। मैं फिर से आगाह कर रहा हूं कि संसद के अंदर भी सुरक्षा की भारी चूक हो चुकी है। यह बम से उड़ाने की जो धमकियां मिल रही हैं, अगर यह हवाई जहाजों, मंदिरों, स्कूलों में होती है तो उसके लिए सीधे तौर पर केंद्र सरकार जिम्मेदार और जवाबदेह होगी।

Previous Post

दिल्ली में लोग अपनी सहूलियत के अनुसार किसी भी सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में करवा सकेंगे प्रॉपर्टी का रजिस्ट्रेशन

Next Post

विजिलेंस ब्यूरो ने पुलिस सब-इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Israel Iran War

Israel Iran War: जंग के बीच भारतीयों को निकालने का मास्टर मिशन, 50 Flights का बड़ा ऑपरेशन

बुधवार, 18 मार्च 2026
Iran Israel War

Iran Israel War: होर्मुज स्ट्रेट बंद फिर भी तेल सप्लाई जारी, 1200KM पाइपलाइन का पूरा सच

बुधवार, 18 मार्च 2026
Gold Silver Price Today

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी में ताबड़तोड़ गिरावट, जानें ताजा भाव

बुधवार, 18 मार्च 2026
Harish Rana Euthanasia

Harish Rana Euthanasia Case: Quadriplegia में शरीर पर क्या असर होता है?

बुधवार, 18 मार्च 2026
Paracetamol Shortage

Iran War का असर: Paracetamol Shortage का खतरा, 200 फार्मा कंपनियां बंद होने के कगार पर

बुधवार, 18 मार्च 2026
Donald Trump News

US Iran War: तीसरे हफ्ते में Trump ने मानी हार? Netanyahu जिंदा हैं या नहीं?

बुधवार, 18 मार्च 2026
Next Post
Sub Inspector Mandeep Singh

विजिलेंस ब्यूरो ने पुलिस सब-इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू

AAP Protest

आप नेताओं ने धान खरीद-लिफ्टिंग की समस्या पर केन्द्र सरकार के खिलाफ चंडीगढ़ में किया बड़ा प्रदर्शन

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।