सोमवार, 13 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - आप का दावा – शिअद और भाजपा का ‘अपवित्र गठबंधन’ तय हो गया है, घोषणा के लिए…

आप का दावा – शिअद और भाजपा का ‘अपवित्र गठबंधन’ तय हो गया है, घोषणा के लिए…

हरसिमरत बादल के नेतृत्व में गठबंधन की बात फाइनल हुई, 15 दिन पहले दिल्ली में शिअद और भाजपा नेतृत्व की हुई थी बैठक - मलविंदर कंग

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 16 सितम्बर 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
शिअद और भाजपा
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 16 सितंबर (The News Air) आम आदमी पार्टी(आप) ने दावा है किया कि शिरोमणि अकाली दल(बादल) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच गठबंधन तय हो चुका है। वे बस इसकी घोषणा के लिए उचित समय का इंतजार कर रहे हैं। आप ने इस गठबंधन को ‘अपवित्र’ करार देते हुए कहा कि एक तरफ 750 किसानों की मौत के लिए जिम्मेदार पार्टी है और दूसरी तरफ पंजाब में बेअदबी के जिम्मेदार लोगों को बचाने वाली पार्टी है।

चंडीगढ़ में पार्टी कार्यालय से एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए ‘आप’ पंजाब के मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने कहा कि मोदी सरकार की पूर्व कैबिनेट मंत्री और सुखबीर बादल की पत्नी हरसिमरत कौर बादल ने गठबंधन को संभव बनाने के प्रयास शुरू किए और 15 दिन पहले दिल्ली में एक बैठक हुई थी। जहां शर्तों पर चर्चा के लिए दोनों पार्टियों के नेता मौजूद थे। कंग के मुताबिक गठबंधन की शर्तें यह है कि भाजपा नहीं चाहती कि शिअद प्रमुख सुखबीर बादल और उनके साले बिक्रम मजीठिया आगामी लोकसभा चुनाव लड़ें। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग जानते हैं कि पंजाब के लोगों में इन दोनों नेताओं के प्रति स्पष्ट नापसंदगी है।

कंग ने आगे कहा कि टेबल के नीचे और पर्दे के पीछे शिरोमणि अकाली दल बादल और भारतीय जनता पार्टी हमेशा एक थे। उन्होंने कभी अपने रास्ते अलग नहीं किए। किसान आंदोलन के दौरान अकाली दल ने सिर्फ लोगों को गुमराह करने के लिए बीजेपी से गठबंधन तोड़ने का ड्रामा किया था, लेकिन पंजाब के लोग पहले से ही दोनों पार्टियों से नफरत करते हैं और उनके गठबंधन को पंजाब के लोग कभी पसंद नहीं करेंगे।

कंग ने कहा कि शिअद और भाजपा एक टीम हैं लेकिन वे अभी तक इसकी घोषणा जनता के सामने नहीं कर रहे हैं क्योंकि वे पंजाब के लोगों के गुस्से से डरे हुए हैं।

यह भी पढे़ं 👇

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates 13 April 2026

Breaking News Live Updates 13 April 2026: Big Updates, हर खबर सबसे तेज

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
April 13 History

April 13 History अपोलो 13 से लेकर थॉमस जेफरसन तक, जानें इस दिन की खास बातें

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: देश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी, तापमान में 6 डिग्री तक बढ़ोतरी

सोमवार, 13 अप्रैल 2026

कंग ने अकाली दल से सवाल किया कि पंजाब के लोग जानना चाहते हैं कि क्या अकाली दल ने 750 किसानों की मौत के लिए भाजपा को माफ कर दिया? अकाली नेता कहते हैं कि बीजेपी हरियाणा और दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के जरिए सिख मामलों में दखल देती है, क्या अब ये बंद हो गया? और पद्म विभूषण का क्या होगा जो स्वर्गीय प्रकाश सिंह बादल ने किसानों के विरोध को समर्थन देने के लिए लौटाया था, क्या बादल परिवार इसे फिर से स्वीकार करेगा?

कंग ने भाजपा सरकार की कैबिनेट बैठक में तीन कृषि कानूनों पर हस्ताक्षर करने वाली हरसिमरत कौर बादल को भी घेरा। उन्होंने कहा कि उस कैबिनेट बैठक के मिनट्स को कभी सार्वजनिक नहीं किया गया क्योंकि पर्दे के पीछे ये दोनों पार्टियां हमेशा एक-दूसरे के पक्ष में थीं। कंग ने कहा कि यह एक अपवित्र गठबंधन है जिसे लोग कभी स्वीकार नहीं करेंगे लेकिन शिरोमणि अकाली दल के पास पंजाब में कोई जमीन नहीं बची है इसलिए वे लंबे समय से इस गठबंधन को बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

टीएमसी की कांग्रेस को दो टूक, हमें या सीपीएम में से किसी एक का करें चयन

Next Post

लालू-नीतीश का गठबंधन पानी और तेल की तरह : अमित शाह

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates 13 April 2026

Breaking News Live Updates 13 April 2026: Big Updates, हर खबर सबसे तेज

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
April 13 History

April 13 History अपोलो 13 से लेकर थॉमस जेफरसन तक, जानें इस दिन की खास बातें

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: देश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी, तापमान में 6 डिग्री तक बढ़ोतरी

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal : 13 अप्रैल 2026 सभी राशियों के लिए पूर्ण भविष्यफल

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Asha Bhosle Passes Away

Asha Bhosle Passes Away : सुरों की मल्लिका ने पीछे छोड़ी अमर विरासत

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Next Post
Rajasthan

लालू-नीतीश का गठबंधन पानी और तेल की तरह : अमित शाह

झपकी

90-30 झपकी का फॉर्मूला रात की शिफ्ट में काम करने वालों में....

News

आरएमएल अस्‍पताल में लिंग परिवर्तन सर्जरी की अनुपलब्धता पर दिल्ली, केंद्र को नोटिस

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।