LIVE | ...
सोमवार, 24 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - हरियाणा में और मजबूत हुई ‘‘आप’’, जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन समेत भाजपा के कई नेता शामिल

हरियाणा में और मजबूत हुई ‘‘आप’’, जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन समेत भाजपा के कई नेता शामिल

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 10 सितम्बर 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, सियासत, हरियाणा
A A
0
AAP Haryana Election
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

हरियाणा, 10 सितंबर,(The News Air): हरियाणा में आम आदमी पार्टी का परिवार अब और मजबूत हो गया है। मंगलवार को भाजपा नेता एवं रेवाड़ी जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन सतीश यादव अपनी पार्षद पत्नी और भाजपा चुनाव प्रबंधन कमेटी के सदस्य व फिल्म अभिनेता राजकुमार राव के बहनोई सुनील राव अपने कार्यकर्ताओं के साथ आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। ‘‘आप’’ के वरिष्ठ नेता एवं सांसद संजय सिंह और हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने पूरे सम्मान के साथ भाजपा को छोड़कर आए सभी नेताओं को टोपी और पटका पहनाकर आम आदमी पार्टी परिवार में शामिल कराया। इस दौरान इन्होंने ने कहा कि उनकी विचारधारा आम आदमी पार्टी से मिलती है और सबके साथ मिलकर अरविंद केजरीवाल की नीतियों को आगे बढ़ाने का काम करेंगे।

सांसद संजय सिंह ने कहा आम आमदी पार्टी घोषणा कर चुकी है कि हरियाणा का चुनाव पूरी मजबूती के साथ सभी 90 सीटों पर लड़ेंगे। उसी क्रम में कल 20 सीटों का ऐलान हुआ, आज 9 सीटों का और अब बाकि सीटों का ऐलान भी जल्द ही होगा। इस बार आम आदमी पार्टी हरियाणा में एक एक सीट पर पूरी ताकत लगाएगी और जितने का प्रयास करेंगे। अरविंद केजरीवाल की पांच गारंटियां, जिसमें शिक्षा फ्री, स्वास्थ्य फ्री, युवाओं को रोजगार और बिजली पानी फ्री जैसी सभी बातों का सपना जो दिल्ली में पूरा कर दिखाया वो हरियाणा में भी पूरा करके दिखाना है। बीजेपी के 10 साल के कुशासन में किसानों पर लाठियां चलाई गई, युवाओं को अग्निवीर की आग में झोंका गया, हरियाणा को बेरोजगारी के दलदल में फेंका गया। आम आदमी पार्टी इन सभी मुद्दों को जनता के सामने रखेगी और भाजपा को सत्ता से उखाड़ने का काम करेगी।

डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि सतीश यादव रेवाड़ी के बहुत मजबूत नेता हैं और जिला परिषद के अध्यक्ष रह चुके हैं। सतीश यादव दो बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। दूसरी बार कुछ मतों के अंतर से इनकी हार हुई। इस बार पूरी ताकत के साथ आम आदमी पार्टी से जुड़ रहे हैं। सतीश यादव की धर्मपत्नी भी जिला पंचायत की सदस्य रही हैं। इनके साथ पार्षद भी आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं। इनके साथ इनके हजारों साथियों ने अरविंद केजरीवाल से जुड़कर उनकी नीतियों को आगे बढ़ाने का फैसला लिया है। इसके अलावा, सुनील राव भाजपा हरियाणा के चुनाव प्रबंधन समिति के सदस्य रहे हैं। वह भी अपने सभी साथियों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं। सुनील राव फिल्म अभिनेता राजकुमार राव के बहनोई हैं। आम आदमी पार्टी में इनको पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। आम आदमी पार्टी का परिवार लगातार बढ़ रहा है। इस बार हरियाणा की जनता इस तानाशाह बीजेपी सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए तैयार है। आम आदमी पार्टी सभी 90 सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी। हरियाणा में पूर्ण बहुमत से आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी।

यह भी पढे़ं 👇

Mohali IT Hub Punjab Investment

मोहाली बनेगा IT Hub: CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान, NASSCOM से की बैठक

सोमवार, 24 अगस्त 2026
Health Special: Diabetic Foot

Health Special: Diabetic Foot से बचाव, Rectal Cancer के लक्षण, Berries के फायदे

सोमवार, 24 अगस्त 2026
Mobile Manufacturing Scheme

Mobile Manufacturing Scheme: ₹62,500 करोड़ की योजना, अब भारत बनाएगा खुद का मोबाइल

सोमवार, 24 अगस्त 2026
BL Santosh Punjab Visit

BJP Punjab Elections: सभी 117 सीटों पर अकेले लड़ेगी, SAD से गठजोड़ नहीं

सोमवार, 24 अगस्त 2026

सतीश यादव ने कहा कि मैं सौभाग्याशाली हूं कि सांसद संजय सिंह और डॉ. सुशील गुप्ता के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी में शामिल होने का मौका मिल रहा है। मेरे विचार आम आदमी पार्टी से मिलते हैं इसलिए मैंने आज आम आदमी पार्टी ज्वाइन की है। मैं पार्टी में रहकर रेवाड़ी के लोगों की आवाज उठाउंगा और पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी, उसको इमानदारी से निभाउंगा। मेरा सपना रेवाड़ी का विकास है। मेरा मानना है कि गलत के खिलाफ आवाज उठानी पड़े तो उठाना जरूर चाहिए। मैं जन-जन के बीच में मौजूद रहता हूं। मेरे विचार आम आदमी पार्टी से मिलते हैं, आज ‘‘आप’’ परिवार में शामिल होकर खुद को सौभाग्यशाली महसूस कर रहा हूं। मुझे उम्मीद है कि आने वाले समय में आम आदमी पार्टी पूरे हरियाणा में छाएगी और पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।

सुनील राव ने कहा कि मैं आम आदमी पार्टी भले ही आज ज्वाइन कर रहा हूं, लेकिन जबसे मैंने राजनीतिक जीवन की शुरूआत की है, तब से मेरा जीवन संजय सिंह के मार्गदशन से चल रहा है। ये मेरा सौभाग्य है कि आज मैं आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर रहा हूं। मैं बीजेपी में 2014 में रेवाड़ी का जिला उपाध्यक्ष रहा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी में किसान मोर्चा का नेशनल एग्जीक्यूटिव मेंबर रहा और उसके बाद प्रदेश संयोजक रहा। मेरी लड़ाई विचारधारा की है। मेरी लड़ाई पूरे हरियाणा के साथ-साथ पूरे अहीरवाल को बचाने की है। इस बार अहीरवाल में बीजेपी का एक भी उम्मीदवार नहीं जीत रहा है। मैं एक आदमी हूं, किसान परिवार से हूं।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

आम आदमी क्लीनिकों का नया कीर्तिमान, पिछले 2 सालों में…..

Next Post

भाजपा तय करे, उसे दिल्ली में आज हारना है या चार महीने बाद- संजय सिंह

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Mohali IT Hub Punjab Investment

मोहाली बनेगा IT Hub: CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान, NASSCOM से की बैठक

सोमवार, 24 अगस्त 2026
Health Special: Diabetic Foot

Health Special: Diabetic Foot से बचाव, Rectal Cancer के लक्षण, Berries के फायदे

सोमवार, 24 अगस्त 2026
Mobile Manufacturing Scheme

Mobile Manufacturing Scheme: ₹62,500 करोड़ की योजना, अब भारत बनाएगा खुद का मोबाइल

सोमवार, 24 अगस्त 2026
BL Santosh Punjab Visit

BJP Punjab Elections: सभी 117 सीटों पर अकेले लड़ेगी, SAD से गठजोड़ नहीं

सोमवार, 24 अगस्त 2026
India Waste Dumping Ground

India Waste Dumping Ground: भारत क्यों बन रहा दुनिया का कचरा घर?

सोमवार, 24 अगस्त 2026
Sukhbir Singh Badal

Sukhbir Badal की राजनीति में वापसी: हमले के 2 हफ्ते बाद संभालेंगे मोर्चा

सोमवार, 24 अगस्त 2026
Next Post
Sanjay Singh

भाजपा तय करे, उसे दिल्ली में आज हारना है या चार महीने बाद- संजय सिंह

Aam Aadmi Party की 9 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी

cliQ India Hindi

भारत के दरवाजे बंद नहीं; चीन-भारत के संबंध पर बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।