बुधवार, 25 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - राष्ट्रीय - आम आदमी पार्टी की प्रदेश स्तरीय बदलाव यात्रा का आगाज

आम आदमी पार्टी की प्रदेश स्तरीय बदलाव यात्रा का आगाज

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 15 दिसम्बर 2023
A A
0
आम आदमी पार्टी
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

चंडीगढ़, 15 दिसंबर (The News Air) हरियाणा में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी की 10 दिवसीय प्रदेश स्तरीय बदलाव यात्रा का आगाज हुआ। इस बदलाव यात्रा की शुरुआत हवन की आहुति के साथ चार जगहों से फरीदाबाद, महेंद्रगढ़, सिरसा और कालका से हुआ। यह बदलाव यात्रा “इब हरियाणा के लाल नै, एक मौका केजरीवाल नै” के नारे के साथ प्रदेश की 90 विधानसभाओं में निकाली जाएगी। 15 दिसंबर से लेकर 24 दिसंबर तक आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता बदलाव का संदेश देंगे। इस दौरान फरीदाबाद से शुरू हुई यात्रा का नेतृत्व आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा संसार डॉ. सुशील गुप्ता ने किया। सिरसा से शुरू हुई यात्रा का नेतृत्व चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने किया। महेंद्रगढ़ से शुरू हुई यात्रा का नेतृत्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने किया और कालका से शुरू हुई यात्रा का नेतृत्व राष्ट्रीय संयुक्त सचिव चौ. निर्मल सिंह ने किया। फरीदाबाद से शुरू हुई यात्रा जींद में खत्म होगी। सिरसा से शुरू हुई यात्रा भिवानी में और कालका से शुरू हुई यात्रा पानीपत में और महेंद्रगढ़ से शुरू हुई यात्रा का समापन कैथल में होगा। आम आदमी पार्टी की बदलाव यात्रा प्रदेश की 90 विधानसभाओं तक पहुंचेगी।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि बदलाव यात्रा के दौरान आम आदमी पार्टी ने शिक्षा, बिजली, चिकित्सा, पानी, नौकरी, किसान, जवान और महिलाओं के सम्मान के क्षेत्र में जो काम दिल्ली और पंजाब में किए हैं, उनसे हरियाणा की जनता को अवगत कराएंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता चाहती है “हरियाणा के लाल, अरविंद केजरीवाल” हरियाणा में आए और दिल्ली-पंजाब जैसी व्यवस्था हरियाणा में बने ताकि हरियाणा में भी अच्छे स्कूल-कॉलेज, अच्छे मोहल्ला क्लीनिक और अच्छे अस्पताल हों। हरियाणा की जनता चाहती है कि दिल्ली की तरह मुफ्त बिजली और पानी मिले, हरियाणा के शहीदों को समान राशि मिले, हरियाणा के युवाओं को बिना खर्ची पर्ची के रोजगार मिले, किसानों को फसल खराबी पर फसल काटने से पहले मुआवजा उनके बैंक के खाते में आए, मजदूर को भी मिनिमम वेतन 19 हजार रुपए से ऊपर मिले और व्यापारी भी बिना भय के अपने व्यापार को चला सके। इन्ही सब उद्देश्यों को लेकर हरियाणा में बदलाव यात्रा निकाली जा रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश का हर वर्ग भाजपा सरकार से परेशान है। हरियाणा में शिक्षा व्यवस्था का बुरा हाल है। सरकारी स्कूलों में न शौचालय, ने पीने का पानी, न बिजली के कनेक्शन है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार खुद हाई कोर्ट में एफिडेविट देकर कहती है कि हरियाणा के 1585 स्कूलों में शौचालय जिसमें से 550 स्कूल छात्राओं के हैं। 236 स्कूलों में बिजली के कनेक्शन नहीं हैं, 30 हजार से ज्यादा शिक्षकों के पद खाली पड़े हैं और 8240 क्लास रुम की कमी है। आजादी के 76 साल बाद भी बच्चे टाट पर बैठते हैं, 20 किलोमीटर के दायरे में साइंस स्ट्रीम नहीं हैं। इसके अलावा प्रदेश में लोगों 24 घंटे बिजली नहीं मिलती, बिजली के लंबे-लंबे कटों और महंगी बिजली से लोग परेशान हैं। अस्पतालों में ने दवाइंया, न मशीने औन न डॉक्टर उपलब्ध हैं।

यह भी पढे़ं 👇

Aman arora

AAP Punjab Jan Sabha Campaign: 10 दिन में 16,000 जनसभाएं, मान सरकार का रिपोर्ट कार्ड घर-घर पहुंचाएगी AAP

बुधवार, 25 मार्च 2026
World News 25 March 2026

World News 25 March 2026: ईरान से हारा अमेरिका, ट्रंप की बड़ी मुसीबत, ख़बरें विदेश की

बुधवार, 25 मार्च 2026
Breaking News Live Updates 7 March 2026

Breaking News 25 March 2026: ईरान-इजराइल युद्ध से LPG संकट तक, बड़ी ख़बरें एक नजर में

बुधवार, 25 मार्च 2026
Superfast News 25 March 2026

Superfast News 25 March 2026: Iran War, Trump-Modi Call, सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती

बुधवार, 25 मार्च 2026

उन्होंने कहा कि बेरोजगारी के कारण हरियाणा में आत्म हत्याएं बढ़ती जा रही हैं। एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार 2021-22 में 3783 युवकों ने आत्म हत्या की। आत्महत्या की दर प्रति एक लाख 12.6 है और आत्म हत्या करने वालों में 61% की सालाना आमदनी एक लाख रुपए से कम है। बेरोजगारी के कारण हरियाणा का युवा अपराध का रास्ता चुन रहा है और डिप्रेशन में आत्म हत्या करने को मजबूर है। उन्होंने कहा कि अब हरियाणा की जनता बदलाव चाहती है और इसी बदलाव को लेकर ”हरियाणा के लाल को”,”एक मौका केजरीवाल को” नारे के साथ पूरे प्रदेश भर में बदलाव यात्रा निकाली जा रही है।

चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि आज प्रदेश का हर वर्ग धरने प्रदर्शन के लिए मजबूर है। किसान, मजदूर और नौजवानों पर लाठियां भांजी जती हैं। ऐसे में पूरो देश और प्रदेश आम आदमी पार्टी की ओर देख रहा है। क्योंकि आम आदमी पार्टी की प्रदेश की राजनीति में मजबूत विकल्प है। आम आदमी पार्टी का लक्ष्य व्यवस्था बदलना है। आजादी के बाद से जो मूलभूत सुविधाएं जनता के पास आज तक नहीं पहुंची, आम आदमी पार्टी उन योजनाओं व मूलभूत सुविधाओं को जनता तक पहुंचाना चाहती है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली मॉडल चलाया और पंजाब में सरकार बनाई अब हरियाणा की बारी है। इस बदलाव यात्रा से हरियाणा में बदलाव का आगाज होगा।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने पिछले दिनों कई आंदोलन चलाए, चाहे बिजली आंदोलन हो या परिवार जोड़ो आंदोलन। आम आदमी पार्टी ने लगातार प्रदेश की जनता के मुद्दों को उठाया। इस बदलाव यात्रा के दौरान भी आम आदमी पार्टी प्रदेश के लोगों के साथ संवाद करेगी, उनकी समस्याओं को जानेगी और जनता के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का काम किया जाएगा। आज के समय में हरियाणा में आम आदमी पार्टी का सबसे मजबूत संगठन है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के बिजली मंत्री रणजीत चौटाला सिरसा से हैं, इसके बावजूद 32 टीमें लोगों के बिजली कनेक्शन काटने के लिए आई हुई हैं। जबकि आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली और पंजाब में मुफ्त और 24 घंटे बिजली देने का काम करती है। इसी बदलाव के लिए आज हरियाणा में बदलाव यात्रा निकाली जा रही है।

आम आदमी पार्टी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा ने कहा कि हरियाणा बहुत बड़े बदलाव के कगार पर खड़ा है। हरियाणा के लोग सिर्फ सत्ता में बदलाव नहीं, व्यवस्था में बदलाव चाहते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा, कांग्रेस और इनेलो को कुचक्र चला आ रहा है। लेकिन आम लोगों को न बिजली, न पानी की सुविधा मिल पाई, न स्कूल और न अस्पताल अच्छे बने, न युवाओं को रोजगार, न कर्मचारियों पेंशन और न किसानों को फसल का दाम मिल पा रहा है। इसके अलावा प्रदेश में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। हर तरीके से हरियाणा की जनता परेशान है। इसलिए आम जनता की आवाज पर आम आदमी पार्टी ने बदलाव यात्रा शुरू की है।

उन्होंने कहा जब अरविंद केजरिवाल ने मुझसे पूछा कि बदलाव की शुरुआत कहां से होनी चाहिए। तो मैं ये कहने में बिल्कुल नहीं झिझका कि वीर भूमि से जहां से राव तुलाराम ने आजादी का संघर्ष शुरू किया था। वहीं से आजादी की दूसरी लड़ाई शुरु होनी चाहिए। यहां से जो बदलाव का नारा उठेगा वो पूरे हरियाणा में हर विधानसभा तक पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि एक तरफ विधानसभा चल रही है, वहां पर दल पुरानी राजनीति कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी सड़क पर आम लोगों के बीच में उनके हक की आवाज बुलंद करके हरियाणा में बदलाव का रास्ता साफ करेगी।

उन्होंने कहा कि विधानसभा में पक्ष विपक्ष का खेल जरुर चल रहा है, लेकिन विधानसभा में बैठे सभी विधायक भाजपा से मिले हुए हैं। पिछले 9 साल में कांग्रेस ने विधानसभा में जनता का एक भी मुद्दा नहीं उठाया। इसलिए अब सड़क पर बदलाव यात्रा निकलेगी और पूरे हरियाणा के हर समाज को युवा, गरीब, किसान, महिलाओं और हर वर्ग को जोड़ते हुए ये बदलाव यात्रा हरियाणा की राजनीति के साथ-साथ 2024 में व्यवस्था बदलने का काम करेगी। इस यात्रा में लोग जुड़ते जाएंगे, काफिला बढ़ता जाएगा और पूरे हरियाणा में बदलाव की आवाज बुलंद होगी।

उन्होंने कहा कि पहले जितनी भी यात्राएं निकली उसे हरियाणा को कुछ नहीं मिला। यदि राहुल गांधी की यात्रा की बात करें तो कांग्रेस ने हरियाणा पर 25 साल राज किया लेकिन बदला कुछ नहीं। भाजपा कितनी यात्राएं निकाल रही है, इससे कुछ नहीं मिलेगा। पिछले 9 साल से प्रदेश की जनता त्रस्त है अब यात्रा निकालकर क्या बदलना चाहते हैं। लेकिन आम आदमी पार्टी की बदलाव यात्रा का लक्ष्य स्पष्ट है, हम व्यवस्था बदलना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आम आदमी पार्टी से घबराई हुई है। इसलिए झूठे केसों में आम आदमी पार्टी के नेताओं के जेलों में डाला जा रहा है।

उन्होंने इंडिया गठबंधन के सवाल के जवाब में कहा कि तीन राज्यों में हार के बाद कांग्रेस को सोचना चाहिए। यदि उनके पास रणनीति, नेतृत्व और क्षमता नहीं है तो जो बाकी सहयोगी दल हैं जिन्होंने अलग अलग जगहों पर भाजपा को टक्कर और मात दी है उनको आगे लेकर और रणनीति बनाकर इंडिया गठबंधन को कामयाब किया जा सकता है। यदि कांग्रेस अहंकार छोड़कर सभी दलों को साथ लेकर आगे बढ़ती है तो 2024 में भाजपा की हार निश्चित है। उन्होंने कहा कि सरकार ने चुनाव आयोग का सिलेक्शन अपने हाथ में ले लिया है जिसको वो चाहें चुनाव आयुक्त बना सकते हैं। इसका मतलब चुनाव और लोकतंत्र को कॉम्प्रोमाइज करने की कोशिश कर रहे हैं। इसी के विरोध में इंडिया गठबंधन बनाया गया है। इंडिया गठबंधन लोकसभा चुनाव के लिए है और विधानसभा की 90 की 90 सीटों पर आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ने के पूरी तरह से तैयार है।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव चौधरी निर्मल सिंह ने कहा कि प्रदेश के लोग भाजपा सरकार से त्रस्त हो चुके हैं। इसलिए हरियाणा के लोग अब बदलाव चाहते हैं। जो बदलाव आम आदमी पार्टी ने दिल्ली और पंजाब में किए हैं उसी बदलाव की आवाज हरियाणा में भी उठने लगी है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल में इंडिया को नंबर वन बनाने की मुहिम छेड़ी है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने शिक्षा-स्वास्थ्य में बदलाव और रोजगार, महिला सुरक्षा, किसान, गरीब और महिओं के अधिकारों को लेकर ये बदलाव यात्रा शुरु की है। इस यात्रा में हरियाणा की जनता की आवाज उठाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने पिछले 9 साल में जो भी वादे किए उन सभी वादों की कसौटी पर भाजपा खरी नहीं उतर रही है। हरियाणा में भाजपा चिराग योजना लेकर आई, लेकिन वो चिराग गरीब बच्चों के घरों में कभी जला ही नहीं। तीर्थ यात्रा योजना की घोषणा की वो भी लागू नहीं कर पाए। हरियाणा में इनकी सभी योजना फेल हो गई। इसके अलावा हरियाणा के लोग जहरीली शराब से मर रहे हैं, हाईकोर्ट ने खुद शिक्षा विभाग पर 5 लाख रुपए का जुर्माना लगाया, कोई सुविधा हरियाणा के स्कूलों में नहीं दे पाए। हरियाणा में भी भाजपा अपने वादे निभाने में नाकाम रही। वहीं, दूसरी तरफ 40 पेपर लीक हो गए, बहुत सारे रिजल्ट अटके पड़े हैं। भाजपा सरकार युवाओं को रोजगार देने में भी पूरी तरह से नाकाम रही है। खट्टर सरकार में लाखों बेरोजगार युवाओं की फौज इकट्ठी हो चुकी है। आज प्रदेश के युवा विदेशों में पलायन करने को मजबूर हैं। आम आदमी पार्टी की बदलाव यात्रा प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के आंदोलन को तेज करेगी।

वहीं, आम आदमी पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष चित्रा सरवारा ने कहा कि आज के समय में हरियाणा बेरोजगारी में नंबर वन है, 33% युवा काम नहीं कर रहा या पढ़ ही नहीं रहा और हर तीन में से एक युवा दिशाहिन है। महिलाओं पर अपराध के मामले में हरियाणा नंबर दो पर है, महिलाओं पर दुष्कर्म के मामले में नंबर दो पर है, किडनैपिंग में नंबर तीन पर है और मर्डर की बात करें तो दो नंबर पर हैं, यूपी भी हरियाणा से पीछे है। जो बहुत ही शर्मनाक बात है। उन्होंने कहा कि एक लाख 40 हजार से ज्यादा किसानों ने खराब फसल के मुआवजे के लिए अर्जी डाल रखी है, लेकिन 40 हजार किसानों को भी मुआवजा नहीं मिला। इसके अलावा सरकारी अस्पतालों में सुविधाओं का अभाव है न दवाइयां, न मशीनें और न डॉक्टर हैं।

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने प्रदेश में 93 जन-औषधि केन्द्र खोले और उनमें से 58 जन औषधि केंद्र बंद हो चुके हैं। बचे हुए जन-औषधि केंद्र भी ठप पड़े हैं, फ्री दवाइयां तो दूर, दवाइयां ही नहीं मिल रही। उन्होंने कहा कि हरियाणा में बिजली की व्यवस्था का बुरा हाल है, जबकि दिल्ली में 80% तो पंजाब में 90% घरों में बिजली बिल जीरो आते हैं। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली-पंजाब में साफ नियत के साथ काम किया है और वो बदलाव नजर भी आ रहा है। इसी बदलाव को हरियाणा में लाने के लिए और बदलाव यात्रा निकाली जा रही है।

Previous Post

दिल्ली विधानसभा में भाजपा विधायकों ने झूठ बोल कर किया गुमराह

Next Post

पेटीएम से अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट बुक करें, 3,000 रुपये तक की छूट पाएं

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Aman arora

AAP Punjab Jan Sabha Campaign: 10 दिन में 16,000 जनसभाएं, मान सरकार का रिपोर्ट कार्ड घर-घर पहुंचाएगी AAP

बुधवार, 25 मार्च 2026
World News 25 March 2026

World News 25 March 2026: ईरान से हारा अमेरिका, ट्रंप की बड़ी मुसीबत, ख़बरें विदेश की

बुधवार, 25 मार्च 2026
Breaking News Live Updates 7 March 2026

Breaking News 25 March 2026: ईरान-इजराइल युद्ध से LPG संकट तक, बड़ी ख़बरें एक नजर में

बुधवार, 25 मार्च 2026
Superfast News 25 March 2026

Superfast News 25 March 2026: Iran War, Trump-Modi Call, सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती

बुधवार, 25 मार्च 2026
Breaking News 25 March 2026

Breaking News 25 March 2026: देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरें, हर बड़ा अपडेट एक नज़र में

बुधवार, 25 मार्च 2026
All Party Meeting

All Party Meeting: मध्य पूर्व युद्ध पर शाम 5 बजे सर्वदलीय बैठक, Rahul Gandhi नहीं होंगे शामिल

बुधवार, 25 मार्च 2026
Next Post
पेटीएम

पेटीएम से अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट बुक करें, 3,000 रुपये तक की छूट पाएं

Harjot Singh Bains

पंजाब के 19,109 सरकारी स्कूलों में अभिभावकों-अध्यापक मिलनी 16 दिसंबर

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।