मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - लोकसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी का “जेल का जवाब वोट से” कैंपेन सॉन्ग लांच

लोकसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी का “जेल का जवाब वोट से” कैंपेन सॉन्ग लांच

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 25 अप्रैल 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
aap song
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 25 अप्रैल (The News Air) आम आदमी पार्टी ने गुरुवार को पार्टी मुख्यालय में लोकसभा चुनाव के लिए अपना कैंपेन सॉन्ग “जेल का जवाब वोट से” लांच किया। यह कैंपेन सॉन्ग देश में चल रही तानाशाह सरकार की वजह से पैदा हुए हालातों को बयां करता है, सीएम अरविंद केजरीवाल समेत विपक्षी दलों के नेताओं को साजिशन जेल में डालने, बेरोजगारी, महंगाई समेत जनता से जुड़े ज्वलंत मुद्दों को को उठता है। यह गीत आने वाले खतरों के बारे में बताता है कि अगर भाजपा किसी भी तरह सत्ता में आई तो देश का संविधान बदल जाएगा और यह आखिरी चुनाव होगा। इस गीत को “आप” के वरिष्ठ नेता एवं तिमारपुर से विधायक दिलीप पांडे ने लिखा है और अपनी आवाज भी दी है। आम आदमी पार्टी इस गीत को अलग-अलग प्लेटफार्मों के जरिए जनता तक पहुंचाएगी। पार्टी अपने चुनावी कैंपेन के तीसरे चरण की शुरुआत 27 अप्रैल से करेगी, जिसमे अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल भी उनके संदेशों को लेकर जनता के बीच जाएंगी। साथ ही, पंजाब के सीएम भगवंत मान समेत आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता जगह-जगह चुनावी सभाएं, डोर टू डोर करके जनता तक अपनी बात पहुंचाएंगे।

MUST WATCH🔥👇

AAP's Campaign Song For 2024 Lok Sabha Elections Is OUT NOW 🎶🎵#AAPKaCampaignSong pic.twitter.com/8dJPAhN3wx

— AAP (@AamAadmiParty) April 25, 2024

चुनावी कैंपेन सॉन्ग की लांचिंग के दौरान आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सांसद संजय सिंह, दिल्ली प्रदेश संयोजक एवं कैबिनेट मंत्री गोपाल राय, पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता, दिल्ली विधानसभा के मुख्य सचेतक दिलीप पांडे, कैबिनेट मंत्री इमरान हुसैन, दिल्ली विधानसभा की उपाध्यक्ष राखी बिड़लान, एमसीडी के प्रभारी दुर्गेश पाठक, मेयर डॉ. शैली ओबेरॉय, वरिष्ठ नेता जस्मीन शाह और आदिल खान मौजूद है।

इस दौरान सांसद संजय सिंह ने कहा कि आज देश के अंदर एक तानाशाह हुकूमत है, जिसने तीन बार के निर्वाचित मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल भेज दिया। अरविंद केजरीवाल ऐसे मुख्यमंत्री हैं, जिनको हिंदुस्तान की आजादी के बाद सबसे बड़ा बहुमत मिला है। 2015 में दिल्ली की 70 में से 67 सीट अरविंद केजरीवाल को मिली। 2013 में जब पहली बार सरकार बनी तो आम आदमी पार्टी की 28 सीटें आई थी। 2020 के चुनाव में 62 सीटें मिली थी। 10 साल के इस सफर में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में हम लोगों ने दो-दो राज्यों में सरकार बनाई। दिल्ली की तरह पंजाब में सभी पार्टियों का सूपड़ा साफ हो गया। वहां आम आदमी पार्टी की 117 में से 92 सीटें आई। गोवा में 6.5 पर्सेंट वोट आया और दो विधायक जीते, जबकि गुजरात में 14 फीसद वोट मिला और पांच विधायक जीते। वहीं, मध्यप्रदेश में मेयर का चुनाव जीते, उत्तर प्रदेश में कई अध्यक्ष, जिला पंचायत के सदस्य और सभासद का चुनाव जीते। इसके बाद एमसीडी में 15 साल से जो भाजपाइयों का कूड़ा बैठा था, दिल्ली की जनता ने झाड़ू लगाकर उस कूड़े को साफ करने का काम किया।

संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली में बीजेपी वाले कभी भी जीत नहीं सकते। यह बात भाजपा को पता चल गया है। इसलिए भाजपा ने गहरी साजिश रची कि अरविंद केजरीवाल को जेल में डाल दो। इसके बाद दिल्ली सरकार को गिरा दो, आम आदमी पार्टी को खत्म कर दो। भाजपा के लोग इस देश के अंदर लोकतंत्र के डकैत और लुटेरे हैं। ये लोग जनता के मतों और निर्वाचित सरकारों पर डकैती डालने का काम करते हैं। विपक्ष की सरकारों को लूटने काम करते हैं। भाजपा ने उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र में ईडी-सीबीआई और इनकम टैक्स विभाग का छापा मरवाया, लोगों को जेल में डालने का डर दिखाया और विधायक को तोड़कर सरकारें गिराई। पिछले 10 सालों में नरेंद्र मोदी की सरकार और भाजपा ने यही काम किया है। मैं पूरी जिम्मेदारी के साथ देश से कहना चाहता हूं कि अगर गलती से भी भाजपाई जीत गए तो 2024 का चुनाव अंतिम चुनाव होगा। इसके बाद किसी को वोट देने का अधिकार नहीं होगा, क्योंकि भाजपा बाबा साहब डॉ. अंबेडकर के संविधान को नहीं मानती है। भाजपा केवल आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का संविधान मानती है। भागवत का संविधान कहता है कि दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों का आरक्षण खत्म होना चाहिए। महिलाओं, किसानों, युवाओं के अधिकार खत्म होने चाहिए। भाजपा वाले भागवत का संविधान देश में लागू करना चाहते हैं और चुनाव खत्म करना चाहते हैं।

संजय सिंह ने कहा कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव में आम आदमी पार्टी का प्रत्याशी जीत रहा था, लेकिन भाजपा ने बेईमानी कर दी। जब मामला सुप्रीम कोर्ट में गया तो मुख्य न्यायाधीश ने कैमरे में वोटो की चोरी करते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया। वहीं गुजरात के सूरत में भारत की आजादी के बाद ऐसी पहली घटना हुई है जिसमें सत्ताधारी दल का उम्मीदवार बगैर चुनाव हुए ही जीत गया। इसलिए सूरत तो झांकी है, पूरा देश अभी बाकी है। इन्होंने अभी सूरत में चुनाव खत्म किया है। इसके बाद ये पूरे देश में चुनाव खत्म करेंगे। अगर हम दिल्ली और देश को बचाना चाहते हैं तो भाजपा को हराना होगा। दिल्ली की जनता से अपील है कि आम आदमी पार्टी के लोकसभा कैंपेन सॉन्ग को घर घर तक पहुंचाएं। 2024 में मोदी जी ने कहा था कि घर का सिलेंडर देखकर के जाना, तब रसोई गैस सिलेंडर का दाम 400 रुपए था, जो आज 1100 रुपए हो गया है। अब मैं आप से अपील कर रहा हूं, 25 मई को जब आप वोट देने जाना तो घर का सिलेंडर जरूर देख कर जाना, अपनी मोटरसाइकिल देख कर जाना, जिसमें 120 रुपए लीटर पेट्रोल भरवाया है। डीजल की गाड़ी भी देखकर जाना, जिसमें 100 रुपए लीटर डीजल डलवाया है। सरसों के तेल का डब्बा भी देख कर जाना जिसमें 250 रुपए लीटर सरसों का तेल खरीदा है।

संजय सिंह ने कहा कि भाजपा ने महंगाई और बेरोजगारी आसमान पर पहुंचाने का काम किया। देश के अंदर अग्निवीर के नाम पर नौजवानों के पीठ में छुरा मारने का काम किया। वहीं आपके बेटे-आपके भाई अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में शिक्षा के लिए अच्छे स्कूल बनवाए, स्वास्थ्य के लिए मोहल्ला क्लीनिक बनवाए, फरिश्ते स्कीम लेकर आए। माताओं बहनों के लिए फ्री बस की यात्रा शुरू की, बुजुर्गों के लिए तीर्थ यात्रा शुरू की और 1000 रुपए प्रतिमाह माताओं -बहनों को देने के लिए योजना का ऐलान किया। आपके बेटे ने आपके लिए दिन-रात काम किया है, अब आप की जिम्मेदारी है। नरेंद्र मोदी ने आपके बेटे को जेल में डाला है, इसका जवाब आपको वोट से देना है। आप सभी लोग अरविंद केजरीवाल के संदेश को घर घर पहुंचाएं। आज पूरे देश का व्यापारी वर्ग दुखी है। वो कह रहा है कि हमारे समाज का एक व्यक्ति दिल्ली का मुख्यमंत्री था, उसको भी पकड़ कर इन्होंने जेल में डाल दिया। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी से देश के व्यापारियों, नौजवानों, माताओं, बुजुर्गों में गुस्सा है। हमें अपने गुस्से को वोट में तब्दील करना है। लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत आपकी उंगलियों के इशारे पर है। अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को जिताइए। 25 मई को झाड़ू निशान पर अपना वोट देकर जेल का जवाब अपने वोट से दीजिए।

इस दौरान दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली के अंदर चलाए जा रहे ‘जेल का जवाब वोट से’ अभियान को और गति देने के लिए आज पार्टी लोकसभा चुनाव के लिए थीम सॉन्ग लॉन्च कर रही है। कुछ दिन पहले अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी ने यही से लोकसभा चुनाव के लिए कैंपेन की शुरुआत की थी। तब हमने “संसद में भी केजरीवाल” का नारा दिया था। लेकिन हमें नहीं पता था कि देश के प्रधानमंत्री और केंद्र में बैठी भाजपा की सरकार अरविंद केजरीवाल को लेकर इतनी डरी हुई है कि उन्हें जेल में डाल देगी। आज अरविंद केजरीवाल हमारे बीच में नहीं है, लेकिन जेल में रहते हुए जिस तरह से उनके नेतृत्व में सरकार चल रही है, उसी तरह से उनके विचारों के आधार पर लोकसभा चुनाव का संचालन भी आम आदमी पार्टी कर रही है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली के अंदर आम आदमी पार्टी ने 8 अप्रैल को डोर टू डोर चुनावी अभियान का पहला चरण शुरू किया था। तब से लगभग 200 टीमों ने लगातार अरविंद केजरीवाल का संदेश लेकर घर-घर जाने का काम कर रही हैं। लगभग 7 लाख घरों तक उनका संदेश पहुंचने में हम कामयाब रहे हैं। डोर टू डोर कैंपेन के बाद दूसरे चरण में हमने ‘जेल का जवाब वोट से’ संकल्प सभा अभियान की शुरुआत की है। संकल्प सभा में हमें दिल्ली के बुजुर्गों, नौजवानों और महिलाओं समेत हर समाज का समर्थन मिला है। आज अरविंद केजरीवाल को जेल में बंद करने के बाद दिल्ली के अंदर लोकसभा चुनाव एक आंदोलन के रूप में तब्दील हो रहा है। दिल्लीवालों को 25 मई का बेसब्री से इंतजार है। लोग एक-एक दिन गिन रहे हैं कि कब 25 मई आएगा और वो जेल का जवाब अपने वोट से दे पाएंगे। इसके लिए पूरी दिल्ली में चुनाव प्रचार का अभियान चल रहा है।

गोपाल राय ने कहा कि आम आदमी पार्टी चुनावी अभियान को और मजबूती से आगे बढ़ाने के लिए ‘जेल का जवाब और से’ थीम सॉन्ग लॉन्च कर रही है ताकि अरविंद केजरीवाल का संदेश जनता तक पहुंचाई जा सके। पिछले चुनाव में भी पार्टी के थीम सॉन्ग का एक महत्वपूर्ण योगदान रहा है। हमें पूरा भरोसा है कि यह थीम सॉन्ग सॉन्ग भी इस चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और दिल्ली के जनता के साथ मिलकर अपने वोटों के दम पर इस तानाशाह सरकार का जवाब देने में सफल होंगे। थीम सॉन्ग की मदद से अलग-अलग प्लेटफार्म से पूरे दिल्ली के अंदर लोगों को इकट्ठा करने में मदद मिलेगी। 27 अप्रैल से पार्टी के चुनाव अभियान का अगला चरण शुरू होने जा रहा है। अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल भी उनका संदेश लेकर लोगों के बीच में जाएंगी। पूरी पार्टी अरविंद केजरीवाल के विचार पर चलकर देश में चल रहे तानाशाही, जुल्म और अत्याचार के खिलाफ मिलकर लड़ेगी।

गोपाल राय ने कहा कि पहले चरण के बाद जिस तरह से देश के प्रधानमंत्री की भाषा बदली है, वो इस बात का संकेत है कि भारतीय जनता पार्टी का 400 पार का नारा पूरी तरह से खोखला है। देश की जनता ने पहले चरण में ही अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर ‘अबकी बार भाजपा की हार’ का संकेत दे दिया है। दिल्ली के अंदर भी इंडिया गठबंधन के नेतृत्व में सातों सीटों पर भाजपा की तानाशाही का हम जवाब देंगे। दिल्ली की सातों सीटों पर भाजपा को हराएंगे और इस तानाशाही और जेल का जवाब अपने वोट से देंगे।

आम आदमी पार्टी का लोकसभा चुनाव के लिए कैंपेन का थीम सॉन्ग तिमारपुर से आम आदमी पार्टी के विधायक दिलीप पांडे ने लिखा है और उन्होंने ही इसे गाया भी है। थीम सॉन्ग को लेकर दिलीप पांडे ने कहा कि अब तक आम आदमी पार्टी के जितने भी चुनावी कैंपेन सोंग लॉन्च हुए हैं, उसमें जनता का सेंटीमेंट दिखाया गया। किसी भी पॉलिटिकल पार्टी की जो प्रतिबद्धता, प्रतिरोध है कि हम किसके खिलाफ हैं और उनके जो वादे हैं, पूरा कैंपेन इन्हीं दो बातों पर आधारित होता है। हमारा कैंपेन सॉन्ग लोगों की भावनाओं को दर्शाता है। इस सॉन्ग के मुखड़े में जो बातें हैं, वो इस समाज की हकीकत है। भाजपा के कुशासन में बिल्कुल यही सब हो रहा है। भाजपा का जिन लोगों ने विरोध किया, उन लोगों को जेल में डाल दिया गया। झारखंड के सीएम को जेल में डाल दिया, कांग्रेस का अकाउंट फ्रीज कर दिया गया। आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, विजय नायर को गिरफ्तार कर लिया गया। भाजपा के खिलाफ जिसने आवाज़ उठाई, उसे गिरफ्तार कर लिया गया और जो भाजपा को पैसा दिया उसे बरी कर दिया गया। भाजपा ने सरथ चंद्र रेड्डी से 60 करोड रुपए लेकर उसको जमानत दे दिया।

यह भी पढे़ं 👇

Guru Granth Sahib Satkar Bill

Guru Granth Sahib Satkar Bill की प्रति Samana Morcha को सौंपी, बेअदबी पर उम्रकैद का प्रावधान

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
Noida Workers Protest

Noida Workers Protest: Haryana में बढ़े वेतन से शुरू हुआ बवाल, UP सरकार ने की 21% बढ़ोतरी

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
Samrat Choudhary

Samrat Choudhary बने Bihar के नए CM: पहली बार BJP का मुख्यमंत्री

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
Ladli Behna Yojana

Ladli Behna Yojana 35th Installment: 1.25 करोड़ महिलाओं के खाते में आए ₹1500

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026

उन्होंने कहा कि भाजपा ने कोल इंडिया, ओएनजीसी समेत सब बेच दिया। खेलकूद के मैदानों की नीलामी चल रही है। भाजपा बाबा साहब के संविधान के खिलाफ है। यह गीत उसकी भी बात करता है कि यह देश नागपुर में बैठा कोई आदमी नहीं चलाएगा। यह गीत आने वाले खतरों के बारे में बताता है कि अगर भाजपा द्वारा किसी भी तरीके सत्ता में काबिज हुई तो इस देश का संविधान बदल जाएगा। देश में यह चुनाव आखिरी होगा। अगर भाजपा आई तो आरक्षण को खत्म कर देगी और अपना सिस्टम लेकर आएगी, ताकि केवल उनके लोगों का भला हो सके। आम आदमी पार्टी अच्छी शिक्षा की बात करती है, बिजली, पानी स्वास्थ्य, इंफ्रास्ट्रक्चर, देश को तरक्की के रास्ते पर लेकर जाने की बात करती हैं। हमें उम्मीद है कि इस सॉन्ग के जरिए जनता तक अपनी बात बहुत सहजता और सफलता से पहुंच पाएंगे।

मंच पर खाली रखी गई थी केजरीवाल की कुर्सी

आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपना थीम सॉन्ग लॉन्च करने के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के लिए बीच की एक कुर्सी खाली छोड़ रही थी। उसके अगल बगल पार्टी के नेता बैठे थे। सांसद संजय सिंह ने अरविंद केजरीवाल के लिए खाली छोड़ी गई कुर्सी को लेकर कहा कि इस प्रांगण में अभी तक जो भी कार्यक्रम हुए, चाहे वो प्रदर्शन का रहा हो, आंदोलन का रहा हो या चुनाव से संबंधित तैयारी का रहा हो, उस दौरान अरविंद केजरीवाल हमें दिखाई देते थे। वो मजबूती से पार्टी के कार्यकर्ताओं, दिल्ली वालों के साथ खड़े होते थे और उनकी आवाज में आवाज मिलकर काम करते थे।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

माझा में गरजे मान! शैरी कलसी के लिए गुरदासपुर में किया चुनाव प्रचार

Next Post

अमृतसर में बोले मान – माझा वाले जब मन बना लेते हैं तो फिर बदलते नहीं है,

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Guru Granth Sahib Satkar Bill

Guru Granth Sahib Satkar Bill की प्रति Samana Morcha को सौंपी, बेअदबी पर उम्रकैद का प्रावधान

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
Noida Workers Protest

Noida Workers Protest: Haryana में बढ़े वेतन से शुरू हुआ बवाल, UP सरकार ने की 21% बढ़ोतरी

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
Samrat Choudhary

Samrat Choudhary बने Bihar के नए CM: पहली बार BJP का मुख्यमंत्री

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
Ladli Behna Yojana

Ladli Behna Yojana 35th Installment: 1.25 करोड़ महिलाओं के खाते में आए ₹1500

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
CBSE 10th Result 2026

CBSE 10th Result 2026: एक-दो दिन में आएंगे नतीजे, 25 लाख छात्रों का इंतजार खत्म

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
Punjab Police

Punjab Police की Women Officers: ‘Crime-Free Punjab’ की मुहिम में अग्रणी भूमिका

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
Next Post
अमृतसर में बोले मान - माझा वाले जब मन बना लेते हैं तो फिर बदलते नहीं है,

अमृतसर में बोले मान - माझा वाले जब मन बना लेते हैं तो फिर बदलते नहीं है,

NRI

एन.आर.आई. थाने के एस.एच.ओ. का रीडर रिश्वत लेता काबू

Tarn Taran Election Schedule, Dera Baba Nanak Voter List, Talwara Nagar Council Election 2025, Punjab State Election Commission Updates, Final Voter List Punjab, Voter Registration Punjab, Election Updates Tarn Taran, Dera Baba Nanak Voting Rights, Punjab Nagar Palika Elections, Voter List Publication Punjab।

पंजाब में चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद 321.51 करोड़ रुपए के...

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।