LIVE | ...
बुधवार, 29 जुलाई 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी का देश व्यापी जोरदार विरोध प्रदर्शन

सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी का देश व्यापी जोरदार विरोध प्रदर्शन

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 5 अक्टूबर 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
AAP Protest
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

– आम आदमी पार्टी ने सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी को आधार विहीन बताते हुए रिहाई की मांग की

पुलिस ने आम आदमी पार्टी नेताओं को भाजपा कार्यालय पर प्रदर्शन करने जाने की अनुमति नहीं दी

ईडी-सीबीआइ भाजपा के भाई के लगे नारे

पुलिस ने बल प्रयोग कर आम आदमी पार्टी का विरोध प्रदर्शन खत्म कराया

– जब ईडी को संजय सिंह के घर से कुछ नहीं मिला तो बिना सबूत उनकी गिरफ्तारी क्यों की गई?- गोपाल राय

– भाजपा वाले कह रहे कि ये अभी सिर्फ शुरुआत है, हमें भी यकीन है कि भाजपा लोकसभा चुनाव हार रही है- गोपाल राय

– भाजपा 2024 में हार की डर से इतनी बौखला गई है कि वो किसी को भी गिरफ्तार करा सकती है- गोपाल राय

– सांसद संजय सिंह के घर से भ्रष्टाचार का एक पैसा नहीं मिला, इसके बाद भी उनको गिफ्तार कर लिया गया- आतिशी

– सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी 2024 के चुनाव में भाजपा की हार की बौखलाहट को दिखाती है- आतिशी

– भाजपा की केंद्र सरकार अपनी तानाशाही से विपक्ष की आवाज़ को दबाने की कोशिश कर रही है- आतिशी

नई दिल्ली, 05 अक्टूबर 2023

‘‘आप’’ सांसद संजय सिंह की बेवजह गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने गुरुवार को देश भर में जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। ‘‘आप’’ नेताओं और समर्थकों ने जगह- जगह प्रदर्शन कर भाजपा और मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सांसद संजय सिंह को रिहा करने की मांग की। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हिमाचल और पंजाब समेत अन्य राज्यों में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा और मोदी सरकार की तानाशाही के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की और इस लड़ाई को जारी रखने का संकल्प लिया। दिल्ली में आम आदमी पार्टी के नेता भाजपा मुख्यालय पर जाकर प्रदर्शन करना चाह रहे थें लेकिन पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक लिया। फिर पार्टी नेता बैरिकेटिंग पर चढ़कर प्रदर्शन करने लगे। उन्होंने ईडी-सीबीआइ भाजपा के भाई के नारे लगाए। साथ ही संजय सिंह की रिहाई की मांग की। पुलिस ने बल प्रयोग कर कई घंटे से चल रहे विरोध प्रदर्शन को खत्म कराया। दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के दौरान ‘‘आप’’ दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने प्रश्न करते हुए कहा कि सांसद संजय सिंह के घर से ईडी को कुछ भी नहीं मिला, फिर उनकी गिरफ्तारी क्यों की गई। सच ये है कि भाजपा 2024 में हार की डर से इतनी बौखला गई है कि वो किसी को भी गिरफ्तार करा सकती है। वहीं, वरिष्ठ नेता आतिशी ने कहा कि संजय सिंह की गिरफ्तारी 2024 के चुनाव में भाजपा की हार की बौखलाहट को दिखाता है।

आम आदमी पार्टी के विरोध प्रदर्शन का केंद्र राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली रही। यहां ‘‘आप’’ के सांसदों, विधायकों, पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने दिल्ली की जनता के साथ भाजपा मुख्यालय पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। ‘‘आप’’ दिल्ली प्रदेश संयोजक एवं दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री गोपाल राय के नेतृत्व में सुबह 11 बजे सभी कार्यकर्ता और समर्थन भाजपा मुख्यालय के लिए पैदल ही नारेबाजी करते हुए कूच किए। इस दौरान भाजपा के इशारे पर पुलिस ने शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे ‘‘आप’’ कार्यकर्ताओं, नेताओं और समर्थकों को जबरदस्ती रोकने की कोशिश की। ‘‘आप’’ का कहना है कि पुलिस ने कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की और महिला कार्यकर्ताओं के साथ बदसलूकी भी की।

इस दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मोदी जब-जब डरता है-ईडी को आगे करता है, मोदी तेरी तानाशाही, नहीं चलेगी-नहीं चलेगी, हाथ उठाकर उंचा बोल-हल्ला बोल-हल्ला बोल, संजय सिंह शेर है, संजय सिंह को रिहा करो, भाजपा मुर्दाबाद, ईडी-सीबीआई मुर्दाबाद, 2024 में मोदी को जाना होगा, ‘लोकतंत्र की हत्या बंद करो, ‘ईडी-सीबीआई भाजपा के भाई, रुके ना जो-झुके ना जो, हम वो इंकलाब हैं, संजय सिंह को रिहा करो समेत अन्य नारे लगाए गए। वहीं, दिल्ली पुलिस ने जबरन ‘‘आप’’ नेताओं को आगे बढ़ने से रोक दिया, जिसके कारण कुछ देर बाद प्रदर्शन को समाप्त करना पड़ा।

आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक एवं कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने कहा कि बुधवार को ईडी ने राज्यसभा सांसद संजय सिंह के घर का कोना-कोना छान लिया गया लेकिन कुछ नहीं मिला। जब कुछ नहीं मिला तो शाम को बिना सबूत के गिरफ्तारी क्यों हुई? भाजपा वाले कह रहे हैं कि शराब घोटाला के कारण गिरफ्तारी हुई है। बुधवार को अकेले संजय सिंह की गिरफ्तारी नहीं हुई है, बल्कि पिछले चार दिनों से तानाशाही का तांडव चल रहा है। पूरे देश ने देखा कि जो पत्रकार मोदी सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज़ उठाते हैं, जो बेरोजगारी और मंहगाई पर सवाल पूछते हैं, उनको गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद टीएमसी की सांसद को घसीट-घसीट कर कृषि भवन से बाहर निकाल दिया गया।

यह भी पढे़ं 👇

IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: 6 राज्यों में अति भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी

बुधवार, 29 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates 29 July 2026

Breaking News Live Updates 29 July 2026: Midweek Live, हर बड़ी खबर सबसे पहले

बुधवार, 29 जुलाई 2026
Aaj Ka Rashifal 29 July 2026

Aaj Ka Rashifal 29 July 2026: बुधवार का राशिफल, जानें क्या कहते हैं सितारे

बुधवार, 29 जुलाई 2026
मांवां धीयां योजना

Maan Dian Yojana Success: “पैसा सीधा खाते में आया”, महिलाओं ने की तारीफ

मंगलवार, 28 जुलाई 2026

उन्होंने कहा कि आज इंडिया गठबंधन में शामिल पार्टी डीएमके के नेताओं के घर पर छापे चल रहे हैं। भाजपा के नेता कह रहे हैं कि यह तो सिर्फ शुरुआत है, यह आगे तक जाएगा। मैं प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा के नेताओं से कहना चाहता हूं कि हमें भी भरोसा है कि लोकसभा चुनाव भाजपा हार रही है। जबतक हार की गारंटी नहीं हो जाएगी, 2024 के चुनाव तक यह सिलसिला चालू रहेगा। भाजपा वाले कह रहे हैं कि हम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करेंगे। ये सब दिखाता है कि भाजपा हार की डर से इतना बौखला गई है कि वो किसी को गिरफ्तार करा सकती है।

वहीं, ‘‘आप’’ की वरिष्ठ नेता एवं कैबिनेट मंत्री आतिशी ने कहा कि बुधवार को संजय सिंह के घर पर छापा मारा गया, लेकिन भ्रष्टाचार का एक पैसा नहीं मिला। इसके बावजूद उनको गिफ्तार किया गया। यह 2024 के चुनाव में भाजपा की हार की बौखलाहट को दिखाता है। उन्होंने कहा कि देश में एक अघोषित आपातकाल शुरू हो गया है। दिल्ली के वरिष्ठ पत्रकारों के घर पर छापे मारे गए और उनको हिरासत में रखा गया। उनके फोन व लैपटॉप सीज़ किए गए। टीएमसी के नेताओं और सांसदों को कृषि भवन से घसीट-घसीट कर बाहर निकाला गया, उन्हें डीटेन किया गया। भाजपा अपनी तानाशाही से विपक्ष की आवाज़ को शांत करने की कोशिश कर रही है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

आप पंजाब ने सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी का किया पुरजोर विरोध

Next Post

मुख्यमंत्री द्वारा नौजवानों को सरकारी नौकरियाँ देने की गारंटी जारी

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: 6 राज्यों में अति भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी

बुधवार, 29 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates 29 July 2026

Breaking News Live Updates 29 July 2026: Midweek Live, हर बड़ी खबर सबसे पहले

बुधवार, 29 जुलाई 2026
Aaj Ka Rashifal 29 July 2026

Aaj Ka Rashifal 29 July 2026: बुधवार का राशिफल, जानें क्या कहते हैं सितारे

बुधवार, 29 जुलाई 2026
मांवां धीयां योजना

Maan Dian Yojana Success: “पैसा सीधा खाते में आया”, महिलाओं ने की तारीफ

मंगलवार, 28 जुलाई 2026
Punjab Sanitation Workers Strike

Punjab Sanitation Workers Strike: हड़ताल खत्म या सिर्फ सरकारी दावा? बड़ा विवाद

मंगलवार, 28 जुलाई 2026
New Rules From 1st August 2026

New Rules From 1st August 2026: LPG, Train और Bank में बड़ा बदलाव!

मंगलवार, 28 जुलाई 2026
Next Post
bhagwant mann

मुख्यमंत्री द्वारा नौजवानों को सरकारी नौकरियाँ देने की गारंटी जारी

न्यू जर्सी

न्यू जर्सी में मृत पाए गए भारतीय मूल परिवार के 4 लोग, जांच जारी

कनाडा

कनाडा ने अपने राजनयिकों को दिल्ली से दक्षिण पूर्व एशिया में किया शिफ्ट : रिपोर्ट

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।