रविवार, 12 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - पंजाब में लगातार बढ़ता जा रहा है आम आदमी पार्टी का कुनबा, कई बड़े नेता आप में हुए शामिल

पंजाब में लगातार बढ़ता जा रहा है आम आदमी पार्टी का कुनबा, कई बड़े नेता आप में हुए शामिल

The News Air Team by The News Air Team
रविवार, 19 मई 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, पंजाब, सियासत
A A
0
AAP join
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 18 मई (The News Air) आम आदमी पार्टी (आप) का कुनबा लगातार बढ़ता ही जा रहा है, रविवार के दिन पंजाब के कई लोकसभा क्षेत्रों में आप को बड़ी मजबूती मिली है। पटियाला, फिरोजपुर, अमृतसर और चंडीगढ़ में विपक्षी पार्टियों के कई बड़े नेता अपनी पार्टी छोड़कर ‘आप’ में शामिल हो गए। आम आदमी पार्टी पंजाब के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सभी नेताओं को औपचारिक तौर पर पार्टी में शामिल कराया और उनका स्वागत किया।

अमृतसर में आम आदमी पार्टी को सबसे बड़ी मजबूती मिली। यहां पूर्व विधायक डॉ. दलबीर सिंह वेरका और एसजीपीसी सदस्य बिक्रमजीत सिंह कोटला ‘आप’ में शामिल हुए। वेरका 1985 और 2007 में दो बार विधायक रहें। वह पेशे से एक प्रतिष्ठित एमबीबीएस डॉक्टर हैं। पंजाब सरकार में उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारी के तौर पर कई वर्षों तक काम किया। वह पंजाब विधानसभा की याचिका और कल्याण समितियों के अध्यक्ष जैसे कई महत्वपूर्ण समितियों में भी रहे हैं। वह गुरु नानक देव विश्वविद्यालय अमृतसर एवं बाबा फरीद स्वास्थ्य एवं विज्ञान विश्वविद्यालय में दो बार सीनेट के सदस्य रह चुके हैं। वह पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी-चंडीगढ़ के महासचिव रहे हैं। वह डॉक्टर्स सेल के पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के भी अध्यक्ष रह चुके हैं। उनका वेरका, जंडियाला गुरु और अमृतसर पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र के लोगों के बीच काफी अच्छी पकड़ है।
वह एक स्वच्छ राजनीतिक छवि वाले, उच्च शिक्षित, ईमानदार एवं कर्मठ नेता हैं। उनके पार्टी छोड़ने से शिरोमणि अकाली दल को अमृतसर लोकसभा में बड़ा नुकसान होगा वहीं आम आदमी पार्टी को इसका काफी फायदा मिलेगा।

वहीं पटियाला में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व डिप्टी मेयर इंद्रजीत सिंह बोपाराए और बीजेपी के कई पूर्व पार्षद बलविंदर पाल शर्मा, पवन शर्मा, सुरिंदर जीत शर्मा, डॉ.सरबजीत शर्मा, चुरंजी लाल, मनमोहन कृष्ण और जीवन शर्मा भी ‘आप’ में शामिल हुए।

यह भी पढे़ं 👇

Earthquake in Jammu Kashmir

Earthquake in Jammu Kashmir – जम्मू-कश्मीर के डोडा में 15 मिनट में दो बार भूकंप के झटके

रविवार, 12 अप्रैल 2026
LPG Price Update

LPG Price Update – एलपीजी कनेक्शन और 5KG सिलेंडर पर सरकार का बड़ा अपडेट

रविवार, 12 अप्रैल 2026
UP Board Result 2026

UP Board Result 2026 – यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट जल्द, अप्रैल अंत तक घोषणा

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Trump Attack on China

Trump Attack on China – ईरान को हथियार भेजने पर चीन को Trump की कड़ी चेतावनी

रविवार, 12 अप्रैल 2026

यहां शिरोमिण अकाली दल के बीसी विंग के जिलाध्यक्ष रणजीत सिंह भी अपने सहयोगियों के साथ आप में शामिल शामिल हुए। उनके साथ शिरोमणि अकाली दल के बीसी विंग के जिला उपाध्यक्ष ठेकेदार जगजीवन सिंह, ठेकेदार हरपाल सिंह, करमजीत सिंह, भूपिंदर सिंह, राम कृष्ण, मनमीत सिंह, जिंदर सिंह, प्रभजोत सिंह, करनजोत सिंह और भूपिंदर पाल सिंह भी ‘आप’ में शामिल हुए। इस मौके पर पंजाब के महासचिव हरचंद सिंह बरसट भी मौजूद थे।

फिरोजपुर लोकसभा क्षेत्र में भी आम आदमी पार्टी का कुनबा मजबूत हुआ। यहां श्री मुक्तसर साहिब जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन मनजीत सिंह संधू शिरोमणि अकाली दल बादल छोड़कर ‘आप’ में शामिल हो गए। सीएम भगवंत मान ने उन्हें पार्टी में शामिल करवाया। इस मौके पर उनके साथ आप सरकार के मंत्री डॉ.बलजीत कौर भी उपस्थित रहीं।

पंजाब के साथ-साथ चंडीगढ़ में भी ‘आप’ को मजबूती मिली है। यहां हरदीप सिंह बुटरेला के नेतृत्व और मुख्यमंत्री भगवंत मान की मौजूदगी में शिरोमणि अकाली दल के कई नेता ‘आप’ में शामिल हो गए। शिरोमणि अकाली दल से चंडीगढ़ नगर निगम में पार्षद का चुनाव लड़ चुके जगतार सिंह, राजीव तुली और राजिंदर सिंह लाली ‘आप’ में शामिल हो गए।

उनके साथ हरमेश सिंह पूर्व महासचिव शिरोमणि अकाली दल चंडीगढ़, गुरबख्श सिंह, नत्था सिंह पूर्व सीनियर उपाध्यक्ष चंडीगढ़, जसबीर कौर अध्यक्ष कीर्तन मंडली खुड्डा अलीशेर, राकेश बाली, अमरजीत सिंह, ज्ञान चंद, आशीष गोयल, रणबीर सिंह सोढी, अमनदीप सिंह खजेड़ी पूर्व महासचिव यूथ विंग शिरोमणि अकाली दल चंडीगढ़, जतिंदर राय, हरजिंदर सिंह, नवनीत चावला अध्यक्ष राधे मार्केट-41 चंडीगढ़, सुशील सोनू, मोहन सिंह, विवेक सिंह, मनीषा रानी, शोभा देवी अध्यक्ष कीर्तन मंडली रायपुर, तुषार और जसबीर सिंह भी आज आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।

इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने बयान में कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार आम लोगों की सुविधाओं के लिए लगातार काम कर रही है। हमारे कार्यों से प्रभावित होकर पंजाब के हर वर्ग के लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। पिछले दो सालों में हमने पंजाब के लोगों के लिए ऐतिहासिक काम किए है। आम लोगों के ईलाज लिए करीब 830 आम आदमी क्लीनिक बनाए और गरीबों के बच्चों की पढ़ाई के लिए और भी स्कूल ऑफ एमिनेंस बना रहे हैं, जो प्राइवेट स्कूलों से भी बेहतर सुविधाओं वाला है। पंजाब के लोगों के लिए हर महीने 300 यूनिट बिजली फ्री दी जा रही है। आज राज्य के करीब 90 फीसदी घरों के बिजली के बिल जीरो आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह पंजाब के लोगों से अपने काम के आधार पर वोट मांग रहे हैं, इसलिए लोगों का भी उन्हें भरपूर समर्थन मिल रहा है। पंजाब के लोग इस बार आम आदमी पार्टी को जिताने के लिए काफी उत्साहित हैं।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

प्रधानमंत्री जेल का खेल बंद करें, रविवार को हम सारे भाजपा मुख्यालय पर आ रहे हैं,

Next Post

Lok Sabha Elections 2024: अमेठी और रायबरेली की जनता से राहुल गांधी ने की बेहद खास अपील, जानें यहां

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Earthquake in Jammu Kashmir

Earthquake in Jammu Kashmir – जम्मू-कश्मीर के डोडा में 15 मिनट में दो बार भूकंप के झटके

रविवार, 12 अप्रैल 2026
LPG Price Update

LPG Price Update – एलपीजी कनेक्शन और 5KG सिलेंडर पर सरकार का बड़ा अपडेट

रविवार, 12 अप्रैल 2026
UP Board Result 2026

UP Board Result 2026 – यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट जल्द, अप्रैल अंत तक घोषणा

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Trump Attack on China

Trump Attack on China – ईरान को हथियार भेजने पर चीन को Trump की कड़ी चेतावनी

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Gold-Silver Rate Today

Gold-Silver Rate Today: सोने-चांदी में आएगी जबरदस्त तेजी, जानें 2026-27 का पूरा आउटलुक

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Asha Bhosle Passes Away

बड़ी खबर: Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में निधन, देश शोक में

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Next Post
Lok Sabha Elections 2024: अमेठी और रायबरेली की जनता से राहुल गांधी ने की बेहद खास अपील, जानें यहां

Lok Sabha Elections 2024: अमेठी और रायबरेली की जनता से राहुल गांधी ने की बेहद खास अपील, जानें यहां

Petrol Diesel Price

Petrol Diesel Price : देशभर में आज से पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी, जानें क्या है ताजा रेट

‘देश में बदलाव की आंधी चल पड़ी’, मतदान के बीच Rahul Gandhi ने किया BJP को हराने का दावा

‘देश में बदलाव की आंधी चल पड़ी’, मतदान के बीच Rahul Gandhi ने किया BJP को हराने का दावा

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।