सोमवार, 16 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - 18 साल से ऊपर की हर महिला को एक हजार रुपए सम्मान राशि देगी आम आदमी पार्टी

18 साल से ऊपर की हर महिला को एक हजार रुपए सम्मान राशि देगी आम आदमी पार्टी

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 7 सितम्बर 2024
A A
0
Sunita Kejriwal
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

भिवानी, 07 सितंबर,(The News Air): आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की धर्मपत्नी सुनीता केजरीवाल ने शनिवार को महिला सम्मेलन में महिलाओं के साथ विचार साझा किए। उनके साथ वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा, प्रदेश उपाध्यक्ष इंदु शर्मा, महिला प्रदेश अध्यक्ष रजनीश जैन, गीता श्योराण, ऊषा रानी, सरोज जांगड़ा, रोशनी देवी, अंजु टाक, ज्योति सैनी और अनीता देवी मुख्य तौर पर मौजूद रही। इस दौरान महिलाओं ने सुनीता केजरीवाल से सवाल, जवाब किए, अपनी समस्याएं बताई और सुझाव दिए। महिलाओं ने अपने सवाल रखे कि बिजली व पानी की समस्या और गैस सिलेंडर महंगे हो जाना महिलाओं को सबसे ज्यादा प्रभावित करता है, महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण सबसे जरूरी है इसके लिए क्या किया जा सकता है, शिक्षा और राेजगार के बेहतर अवसर हों, स्पोर्ट्स और खेलकुद में बहन बेटियों को आगे आना चाहिए, पुलिस और डिफेंस सर्विसेज की भर्ती में भी महिलाओं की बराबर भागीदारी होनी चाहिए, आशा वर्कर्स और आंगनबाड़ी वर्कर्स के लिए लाभकारी योजनाएं होनी चाहिए।

सुनीता केजरीवाल ने कहा कि इतनी संख्या में माताओं बहनों को देखकर मुझे बहुत शक्ति मिल रही है। बीजेपी सरकार को हरियाणा में 10 साल हो गए, लेकिन न बच्चों की शिक्षा में सुधार हुआ और न सरकारी स्कूल अच्छे बने। न सरकार अस्पताल अच्छे बने जहां अच्छा इलाज होता हो और दवाइयां मुफ्त मिलती हों, न 24 घंटे व मुफ्त बिजली मिली। वहीं दिल्ली और पंजाब में ये सभी काम हो रहे हैं। क्योंकि दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है। वहां पर बच्चों का भविष्य अच्छा बन रहा है, जगह जगह मोहल्ला क्लीनिक बन रहे हैं। इसके अलावा महिलाएं बसों में मुफ्त यात्रा कर सकते हैं। बुजुर्गों के लिए मुफ्त तीर्थ यात्रा का इंतजाम किया है। अब 18 साल से ऊपर की हर महिला को एक एक हजार रुपए देने की योजना है। इन योजनाओं से हर महीने तीन से चार हजार रुपए की बचत हो रही है।

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल, हरियाणा के लाल हैं। उनके इन्हीं कामों की वजह से हरियाणा का नाम रोशन हो रहा है। अरविंद का जन्म तो सिवानी गांव में हुआ था, लेकिन उनकी पढ़ाई-लिखाई और परवरिश हिसार में हुई। उन्होंने कहा कि कोई सपने में भी नहीं सोच सकता था कि 20 साल बाद यह लड़का दिल्ली का मुख्यमंत्री बन जाएगा। ये कोई मामूली बात नहीं है। उनका जन्म 16 अगस्त 1968 को हुआ था। उस दिन कृष्ण जन्माष्टमी थी। यह भी कोई मामूली इत्तेफाक नहीं है।

उन्होंने कहा कि भगवान आपके बेटे से कुछ बड़ा करवाना चाहते हैं। अरविंद केजरीवाल ने जीरो से शुरू किया और अपनी खुद की पार्टी बनाई। अरविंद केजरीवाल ने पहली बार चुनाव लड़ा और वे दिल्ली के मुख्यमंत्री बन गए। उन्होंने देश की राजनीति में भूचाल लाने का काम किया। ऐसे-ऐसे काम किए, जो कोई भी पार्टी नहीं कर पाई। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली और पंजाब के सरकारी स्कूल अच्छे कर दिए। शानदार मोहल्ला क्लीनिक और अस्पताल कर दिए, जहां मुफ्त और अच्छा इलाज होता है। उन्होंने बिजली फ्री कर दी।

यह भी पढे़ं 👇

Harish Rana Euthanasia

Harish Rana Euthanasia: 13 साल से कोमा में बेटे की इच्छा मृत्यु शुरू, AIIMS में हटाया लाइफ सपोर्ट

सोमवार, 16 मार्च 2026
Weather Update Today

Weather Update Today: 18 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, सिक्किम में तूफान से महिला की मौत

सोमवार, 16 मार्च 2026
Eid 2026 Date India

Eid 2026 Date India: भारत में 20 या 21 मार्च को मनेगी ईद, जानें कब दिखेगा चांद

सोमवार, 16 मार्च 2026
UAE Indian Arrest 

UAE में 19 भारतीयों की गिरफ्तारी के आदेश, Fake Video पोस्ट करने पर बड़ी कार्रवाई

सोमवार, 16 मार्च 2026

उन्होंने कहा कि किसी भी पार्टी ने जनता के लिए ये काम नहीं किए हैं। जनता बताए कि क्या कोई ऐसी पार्टी है, जिसने स्कूल अच्छे किए हों, मोहल्ला क्लीनिक बनाए हों या सरकारी अस्पताल अच्छे किए हों, किसी ने बिजली फ्री की हो? ऐसे काम केवल हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल ही कर सकते हैं। इसलिए मोदी जी अरविंद केजरीवाल से जलते हैं। इसलिए अरविंद केजरीवाल को फर्जी केस में जेल में डाल दिया। वो कहते हैं कि अरविंद केजरीवाल चोर है। मैं कहती हूं कि अगर अरविंद केजरीवाल चोर हैं तो इस दुनिया में कोई ईमानदार नहीं है।

उन्होंने कहा कि बीजेपी को केवल सत्ता में बने रहना है। बीजेपी को केवल पार्टियां तोड़नी आती हैं, विपक्ष के नेताओं को जेल में डालना आता है। बीजेपी को समाज के काम करने में कोई दिलचस्पी नहीं है। मोदी जी ने अरविंद केजरीवाल को नहीं हरियाणा के बेटे को जेल में डाला है। मोदी जी ने हरियाणा के लोगों को ललकारा है। मैं हरियाणा की बहू आपसे पूछती हूं कि क्या हरियाणा की जनता अपने बेटे का अपमान चुपचाप सहन करेगी? केजरीवाल शेर हैं और वो मोदी जी के सामने झुकेंगे नहीं।

उन्होंने कहा कि 5 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव हैं। बीजेपी को एक भी वोट नहीं जाना चाहिए। सबको झाड़ू का बटन दबाना है। हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल को भारी बहुमत से जीताना है। ये बात अरविंद केजरीवाल की नहीं है, ये हरियाणा की इज्जत का सवाल है। जनता हर चीज पर टैक्स देती है। इसलिए जनता को अधिकार है कि सरकार उनको अच्छी शिक्षा, अच्छी चिकित्सा, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं दे। बीजेपी ने जनता को 10 साल में कुछ नहीं दिया। उनको विकास से कोई मतलब नहीं है।

उन्होंने कहा हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल ने जनता के लिए पांच गारंटी दी है। अरविंद केजरीवाल अपनी गारंटी को पूरी करके दिखाते हैं। दिल्ली और पंजाब में उनकी गारंटी पूरी हो रही हैं। अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा को पहली गारंटी दी है कि दिल्ली और पंजाब की तरह यहां भी घरेलू बिजली फ्री होगी। ‘‘आप’’ की सरकार बनने के बाद हरियाणा में घरेलु बिजली फ्री और 24 घंटे मिलेगी। दूसरी गारंटी, दिल्ली और पंजाब की तरह हर गांव और हर शहर में मोहल्ला क्लीनिक बनाने का काम करेंगे। सरकारी अस्पताल अच्छे होंगे, सबका अच्छा और फ्री इलाज होगा। तीसरी गारंटी, सरकारी स्कूलों को अच्छा बनाएंगे, जहां अच्छी और फ्री शिक्षा मिलेगी।

उन्होंने कहा कि चौथी गारंटी, हर महिला को हर महीने एक हजार रुपए देने का काम करेंगे। पांचवीं, हर बेरोजगार युवा को रोजगार देंगे। इसके अलावा किसानों, व्यापारियों, खिलाड़ियों, महिलाओं और बुजुर्गों के विकास और खुशहाली के लिए विस्तृत योजनाएं लेकर आएंगे। इस समय दिल्ली में न्युनतम वेतन दिल्ली में सबसे ज्यादा मिलता है। आशा वर्कर्स के लिए भी अरविंद केजरीवाल ने बहुत योजनाएं बनाई हैं। हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली और पंजाब को बदला है, अब अरविंद केजरीवाल को हरियाणा बदलने की जिम्मेदारी देनी है। आपका वोट बहुत किमती है इसलिए इस बार झाड़ू के निशान पर वोट देना है। हम सबको मिलकर एक नया हरियाणा बनाना है।

वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने कि पूरे हिंदुस्तान में एकमात्र अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी की ऐसी सरकार है जो महिलाओं के लिए काम कर रही है। कोई सरकार ऐसी योजनाएं नहीं लाती जैसी अरविंद केजरीवाल की सरकार लेकर आई है। दिल्ली में महिलाएं बसों में मुफ्त यात्रा कर सकती हैं, हरियाणा में केवल रक्षाबंधन वाले दिन बस मुफ्त करते हैं और अपनी पीठ थपथपाने लगते हैं कि हमने एक दिन बस मुफ्त कर दी। वहीं अरविंद केजरीवाल दिल्ली में रोजाना महिलाओं के लिए मुफ्त बस चलाते हैं। पंजाब में भी महिलाओं के लिए बस मुफ्त है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा में महिलाएं असुरक्षित हैं, शाम होने के बाद घर से नहीं निकल सकती। वहीं दिल्ली में अरविंद केजरीवाल ने इतने सीसीटीवी कैमरे लगा दिए कि महिलाएं भी घर से निकलने में सुरक्षित महसूस करने लगी हैं। आज वही कैमरे दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था में बहुत बड़ा योगदान दे रहे हैं। महिलाओं को एक हजार रुपए सम्मान राशि देने की बात कोई सोच भी नहीं सकता। केवल अरविंद केजरीवाल ऐसी योजना मातृशक्ती के लिए लेकर आया है। दिल्ली में प्रस्ताव पास हो चुका है और पंजाब में ये योजना बहुत जल्द लागू होने वाली है। हरियाणा में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही महिलाओं को एक हजार रुपए की सम्मान राशि प्रति महीना दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा दिल्ली में लड़कियों के लिए भी स्पेशल सरकारी स्कूल बना दिए जिसमें लड़कियां पढ़ सकती हैं, महिलाओं लिए स्पेशन मोहल्ला क्लीनिक भी बनाए हैं और दिल्ली में माताओं बहनों को राशन लेने के लिए लाइन में नहीं लगना पड़ता। ऐसी योजना हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में शुरू की।

आम आदमी पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष इंदू शर्मा ने कहा कि आप सब महिलाएं, बहनें इतनी संख्या में पहुंची, ये बदलाव का संकेत है। उन्होंने कहा कि जब पत्नी पर मुसीबत आती है, तो पति जिम्मेदारी लेते हैं। जब पति पर मुसीबत आती है तो पत्नी बखूबी जिम्मेदारी निभाती हैं। जिस समर्पण और मजबूती के साथ इन्होंने मुसीबत के समय अरविंद केजरीवाल का साथ दिया है, वो काबिले तारीफ है।

उन्होंने कहा कि मेरी क्षेत्र की सब बहनों ने हर समय जो मेरा साथ दिया और कभी मुझे अकेला नहीं छोड़ा। जो भागीदारी महिलाओं ने मेरी बहनों ने पिछले चुनाव में दिखाई, वो पूरे हरियाणा में किसी भी चुनाव में नहीं रही। यही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। आम आदमी पार्टी ने आज महिलाओं की समस्याओं की सुनवाई कर उन्हें आवाज देने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि आज बीजेपी की सरकार में प्रदेश में महिलाओं की स्थिति बहुत ही दयनीय है। चाहे सुरक्षा की बात हो, स्वास्थ्य की बात हो। रोजगार की बात हो या उत्पीड़न और दुर्व्यवहार की बात हो। महिलाएं घर से लेकर बाहर तक कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं। आज महिलाएं बेबस और लाचार हैं। हमें महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने की बात करनी हे। जब वोट डालने की बारी आती है तो हमें आधी आबादी कहा जाता है, लेकिन चुनाव के बाद कोई सुनवाई नहीं होती। जबकि आम आदमी पार्टी ने महिलाओं को मंच देने का काम किया है। यहां कोई भेदभाव नहीं है।

उन्होंने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणी हैं। महिलाएं आज खेल में, व्यापार में, घर संभालने में हर क्षेत्र में आगे हैं। महिलाएं काम से आती हैं और घर आकर भी काम में लग जाती हैं। प्रदेश की महिलाओं ने हर किसी की सरकार बनाई। हर राष्ट्रीय दल को मौका दिया, हर क्षेत्रीय दल को वोट देने का काम किया। अब एक मौका आम आदमी पार्टी को देना का वक्त है। एक मौका अरविंद केजरीवाल को देना का वक्त है। हम निश्चित तौर पर हरियाणा में महिलाओं और बेटियों के लिए बेहतर माहौल देने का काम करेंगे। शानदार सरकारी स्कूलों से लेकर, बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने का काम करेंगे। इसलिए एक मौका आम आदमी पार्टी को देने का काम करें।

Previous Post

विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर, UP से आने वाले तमाम रास्ते पर की नाकाबंदी

Next Post

मुख्यमंत्री की ओर से ‘मिशन रोजगार’ शुरू, 30 महीनों में 44974 युवाओं को सरकारी नौकरियां दी

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Harish Rana Euthanasia

Harish Rana Euthanasia: 13 साल से कोमा में बेटे की इच्छा मृत्यु शुरू, AIIMS में हटाया लाइफ सपोर्ट

सोमवार, 16 मार्च 2026
Weather Update Today

Weather Update Today: 18 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, सिक्किम में तूफान से महिला की मौत

सोमवार, 16 मार्च 2026
Eid 2026 Date India

Eid 2026 Date India: भारत में 20 या 21 मार्च को मनेगी ईद, जानें कब दिखेगा चांद

सोमवार, 16 मार्च 2026
UAE Indian Arrest 

UAE में 19 भारतीयों की गिरफ्तारी के आदेश, Fake Video पोस्ट करने पर बड़ी कार्रवाई

सोमवार, 16 मार्च 2026
Rajya Sabha Voting

Rajya Sabha Voting: ओडिशा में Congress को झटका, 3 विधायकों ने की Cross Voting

सोमवार, 16 मार्च 2026
Chabahar Port

Chabahar Port के पास America ने बरसाए बम, भारत के $370 Million निवेश पर मंडराया खतरा

सोमवार, 16 मार्च 2026
Next Post
CM Mann

मुख्यमंत्री की ओर से 'मिशन रोजगार' शुरू, 30 महीनों में 44974 युवाओं को सरकारी नौकरियां दी

CM Mann

कनाडा के नेबुला ग्रुप ने पंजाब में निवेश के लिए गहरी दिलचस्पी दिखाई

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।