LIVE | ...
सोमवार, 5 अक्टूबर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - पटियाला को आधुनिक, सुरक्षित और स्वच्छ शहर बनाने के लिए आम आदमी पार्टी ने दी पांच गारंटी

पटियाला को आधुनिक, सुरक्षित और स्वच्छ शहर बनाने के लिए आम आदमी पार्टी ने दी पांच गारंटी

प्रदूषण और यातायात की समस्याओं को नियंत्रित करने के लिए इलेक्ट्रिक बसें, सीसीटीवी कैमरे, 24×7 स्वच्छ पेयजल, एसटीपी और नई सड़कें बनाने का वादा

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 16 दिसम्बर 2024
in NEWS-TICKER, Breaking News, पंजाब, सियासत
A A
0
आम आदमी पार्टी
104
SHARES
692
VIEWS
ShareShareShareShareShare

पटियाला, 16 दिसंबर (The News Air) आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने आज पटियाला नगर निगम चुनाव के लिए अपना प्रचार अभियान शुरू किया। पार्टी ने पटियाला के व्यापक विकास के लिए सार्वजनिक परिवहन में सुधार, सबकी सुरक्षा सुनिश्चित करने, स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने, बेहतर सीवरेज व्यवस्था और यातायात की समस्या हल करने संबंधी पांच बड़ी गारंटियों की घोषणा की।

आम आदमी पार्टी के पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने सोमवार को पटियाला में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उनके साथ आप पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष अमनशेर सिंह शैरी कलसी, मंत्री डॉ. बलबीर सिंह और बरिंदर गोयल, विधायक अजीतपाल सिंह कोहली, आप नेता इंद्रजीत सिंह संधू और डॉ. सनी अहलूवालिया समेत पार्टी के कई नेता मौजूद थे।

पटियाला के लिए मुख्य गारंटियां

1. आधुनिक एवं स्वच्छ सार्वजनिक परिवहन

पार्टी ने 50 इलेक्ट्रिक बसें शुरू करके पटियाला की सार्वजनिक परिवहन प्रणाली में सुधार करने का वादा किया है। बसों को सही ढंग से संचालित करने के लिए शहर भर में डिपो और चार्जिंग स्टेशन भी बनाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, यातायात की भीड़ को कम करने और महिलाओं व बच्चों के लिए सुरक्षित स्थान प्रदान करने के लिए समर्पित पार्किंग सुविधाएं भी बनाई जाएंगी। अरोड़ा ने कहा कि इलेक्ट्रिक बसों से पटियाला में प्रदूषण और यातायात की समस्या का समाधान होगा। वहीं बस स्टैंड के पास एक विशाल पार्किंग सुविधा भी विकसित करेगी।

2. प्रौद्योगिकी के माध्यम से सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करना

शहर के प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाकर पटियाला की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाया जाएगा। सही निगरानी और त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के लिए इन कैमरों को एक आधुनिक नियंत्रण केंद्र के साथ एकीकृत किया जाएगा।

3. हर घर के लिए 24×7 स्वच्छ पेयजल

साफ और स्वच्छ जल आपूर्ति की आवश्यकता पर जोर देते हुए पार्टी ने पटियाला में हर घर के लिए 24×7 पीने का साफ पानी मुहैया कराने की गारंटी दी है। इसके लिए योजनाबद्ध तरीके से जल आपूर्ति प्रणाली का आधुनिकीकरण किया जाएगा।

अमन अरोड़ा ने पटियाला में पानी की समस्या पर कहा कि शहर की जल आपूर्ति के बुनियादी ढांचे को बढ़ाने के लिए एक विस्तृत योजना तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए मौजूदा जल उपचार संयंत्रों की क्षमता बढ़ाई जाएगी और स्वच्छ पेयजल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न स्थानों पर नए संयंत्र स्थापित किए जाएंगे। अरोड़ा ने विशेष रूप से उल्लेख किया कि शेर माजरा और सनौर जैसे क्षेत्रों में नए जल उपचार संयंत्रों के आने से शहर की मिलियन लीटर प्रति दिन (एमएलडी) क्षमता में विस्तार होगा, जिससे लोगों के सामने आने वाली पानी की कमी की समस्या का हल हो सकेगा।

4. सीवरेज सिस्टम को ₹100 करोड़ के निवेश से अपग्रेड किया जाएगा

सीवेज(नालियों) की समस्या को हल करने के लिए विशेष कदम उठाए जाएंगे। पार्टी ने घोषणा की कि सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) को अपग्रेड करने के लिए ₹100 करोड़ का निवेश किया जाएगा। इन संयंत्रों को प्रभावी ढंग से संचालित कर शहर को पूरी तरह साफ सुथरा और स्वच्छ बनाया जाएगा।

5. सड़कों की मरम्मत और अपग्रेडेशन

पार्टी ने पूरे पटियाला में नई सड़कों के निर्माण और टूटी-फूटी सड़कों की मरम्मत की गारंटी दी है। अमन अरोड़ा ने कहा कि कनेक्टिविटी में सुधार और यातायात को आसान बनाने के लिए राजपुरा- सरहंद लिंक रोड के फोर लेन के काम में भी तेजी लाई जाएगी।

अमन अरोड़ा ने कहा कि पटियाला के लिए आम आदमी पार्टी का दृष्टिकोण आधुनिक बुनियादी ढांचे, सुरक्षा और नागरिक सेवाओं को प्राथमिकता देता है। पार्टी नेतृत्व ने जन-केंद्रित शासन प्रदान करने और यह सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला कि हर वादे को पारदर्शी और बिना देरी के पूरा किया जाए।

यह भी पढे़ं 👇

Ranjitgarh Development Authority Bill

Ranjitgarh Development Authority Bill: मान कैबिनेट का बड़ा फैसला, कर्मचारियों को मिला पक्का तोहफा!

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026
pannu

Virsa Singh Valtoha SGPC Controversy: बलतेज पन्नू का बड़ा धमाका, खोलेंगे 2015 के केस का राज!

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026
aman arora

Punjab Congress Pargat Singh पर अमन अरोड़ा का बड़ा हमला: “समझौतों की पार्टी बनकर रह गई कांग्रेस!”

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026
Punjab Cabinet Meeting

Punjab Cabinet Meeting Decisions: मान सरकार का बड़ा फैसला, CBI जांच के खिलाफ जाएगी सुप्रीम कोर्ट!

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026

आप नेताओं ने पटियाला के निवासियों से समर्थन करने का आग्रह किया और भरोसा दिया कि पटियाला में आम आदमी पार्टी का मेयर बनने के तुरंत बाद इन गारंटियों पर काम होना शुरू हो जाएगा।

अरोड़ा ने कहा कि पंजाब में आप सरकार ने पहले ही दिखाया है कि सुशासन कैसे लोगों का जीवन बदल सकता है। हम पटियाला को आधुनिक, सुरक्षित और स्वच्छ शहर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने लोगों से पटियाला शहर के विकास में तेजी लाने के लिए नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी का समर्थन करने का आग्रह किया।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

मीत हेयर ने संसद में उठाया पंजाब को मिलने वाले स्पोर्ट्स फंड का मुद्दा

Next Post

पंजाब पुलिस द्वारा कनाडा आधारित आतंकवादी अर्श डल्ला के चार सहयोगी गिरफ्तार; तीन पिस्तौल बरामद

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Ranjitgarh Development Authority Bill

Ranjitgarh Development Authority Bill: मान कैबिनेट का बड़ा फैसला, कर्मचारियों को मिला पक्का तोहफा!

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026
pannu

Virsa Singh Valtoha SGPC Controversy: बलतेज पन्नू का बड़ा धमाका, खोलेंगे 2015 के केस का राज!

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026
aman arora

Punjab Congress Pargat Singh पर अमन अरोड़ा का बड़ा हमला: “समझौतों की पार्टी बनकर रह गई कांग्रेस!”

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026
Punjab Cabinet Meeting

Punjab Cabinet Meeting Decisions: मान सरकार का बड़ा फैसला, CBI जांच के खिलाफ जाएगी सुप्रीम कोर्ट!

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026
KCC Loan Limit Rules

KCC Loan Limit Rules: ₹5 लाख तक का सस्ता कर्ज, बिना गारंटी मिलेंगे ₹2 लाख!

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026
PM Kisan 24th Installment Date

PM Kisan 24th Installment Date: 20 अक्टूबर को आएंगे ₹2000? पिता-पुत्र के नियम बदले!

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026
Next Post
Crime

पंजाब पुलिस द्वारा कनाडा आधारित आतंकवादी अर्श डल्ला के चार सहयोगी गिरफ्तार; तीन पिस्तौल बरामद

Haryana News

करनाल की नई अनाज मंडी में शिफ़्ट होगी गुड़ मंडी

CM Mann

मुख्यमंत्री ने श्री गुरु तेग बहादर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित करने की दी मंजूरी

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।